Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण का चुनाव कल, 43 सीटों पर सुबह सात बजे से होगी वोटिंग

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में होनेवाले पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम थम गया . 13 नवंबर यानी, बुधवर सुबह 7 बजे से वोट डाले जायेंगे. 

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण का चुनाव कल, 43 सीटों पर सुबह सात बजे से होगी वोटिंग Jharkhand Assembly Election 2024 0

Jharkhand Election 2024: झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर बुधवार को 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. सोमवार शाम चुनाव के लिए प्रचार थम गया है. हर सीट पर कड़ा मुकाबला है. इधर, प्रत्याशी अब केवल डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला सकेंगे.  इस चरण में 13 नवंबर को सुबह 7 बजे से वोट डाले जायेंगे. दूरी और सुरक्षा की दृष्टि से चयनित ग्रामीण क्षेत्रों के 939 बूथों पर शाम 4 बजे तक वोट डाले जायेंगे.

अन्य सभी मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा. इंडिया गठबंधन, एनडीए और कुछ छोटे दलों की साख इस चुनाव में फंसी है. आर-पार की लड़ाई है. इंडिया और एनडीए गठबंधन को सत्ता तक रास्ता तय करने के लिए इन सीटों से विरोधियों के कांटे हटाने होंगे. झामुमो, भाजपा, कांग्रेस, आजसू सबके सामने चुनौती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को मतगणना

इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा पहले चरण में मतदान

कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर.

आज शाम तक बूथों पर पहुंचेंगे चुनाव कर्मी

सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा के 194 बूथों पर हेलीड्रापिंग के माध्यम से चुनाव कर्मियों को पहुंचाया गया. 12 नवंबर को शेष सभी बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां भेजी जायेंगी और शाम तक सभी चुनाव कर्मियों को उनके बूथों पर पहुंचा दिया जायेगा. बुधवार 13 नवंबर की सुबह 5 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

Jharkhand Elections: पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बताया पूरा प्लान, कहा-झारखंड वाले विकास के हकदार

PM Modi का आया रिएक्शन
PM Modi का आया रिएक्शन

Jharkhand Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए झारखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जोश के साथ काम करने का आह्वान किया.

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए झारखंड के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आगामी विधानसभा चुनावों से पहले जोश के साथ काम करने का आह्वान किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत बनाए गए पारदर्शी और निष्पक्ष अवसरों की सराहना की. उन्होंने इसकी तुलना झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के भीतर वंशवादी राजनीति और भ्रष्टाचार से की और इस बात पर जोर दिया कि झारखंड के लोग ऐसी सरकार के हकदार हैं जो निहित स्वार्थों से ज़्यादा विकास को प्राथमिकता दे.

प्रधानमंत्री मोदी ने कथित भ्रष्टाचार और पेपर लीक में संलिप्तता के लिए झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की विशेष रूप से आलोचना की और कहा कि झारखंड के युवाओं को अनैतिक प्रथाओं से भरी व्यवस्था के कारण परेशान नहीं होना चाहिए.

जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रति अपना समर्थन जताया

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य की जनता को ऐसी सरकार का हक है जो विकास का प्राथमिकता दे.

कई अहम मुद्दों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रति अपना समर्थन जताया और प्रगति, समावेशिता और अखंडता के प्रति बीजेपी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.  

पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 दो चरणों में होना है. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है. जिसका चुनाव प्रचार 11 नवंबर को थम गया. वोटिंग से दो दिन पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. सोमवार को पीएम मोदी ने बूथ अध्यक्ष से लेकर राज्य स्तर के पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता, चुनाव में लगे विधानसभा प्रभारियों के साथ ऑनलाइन संवाद किया.

झारखंड में खिलने वाला है कमल

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की विभाजनकारी रणनीतियों पर चिंता जताई और इसे जाति-आधारित भावनाओं का इस्तेमाल करके समाज में दरार पैदा करने का प्रयास बताया. उन्होंने एससी-एसटी-ओबीसी समुदायों के बीच एकता के महत्व पर प्रकाश डाला और एक बार फिर कहा, “एक हैं तो सेफ हैं.” पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि झारखंड से जेएमएम की सरकार जाने वाली है और बीजेपी का कमल खिलने वाला है. Source : PTI 

Bihar News: गोपालगंज में लैब टेक्नीशियन पर फिल्मी स्टाइल में हमला, सरे राह सिर में दागी गोली

Crime News

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मीरगंज थाना क्षेत्र के बलेसरा रोड में हरखौली गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक लैब टेक्नीशियन के सिर में गोली मार दी है. 

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मीरगंज थाना क्षेत्र के बलेसरा रोड में हरखौली गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक लैब टेक्नीशियन के सिर में गोली मार दी है. गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां से उसे डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी के के अनुसार जख्मी लैब टेक्नीशियन का नाम राजीव कुमार है.

सुबह करीब आठ बजे राजीव अपने घर से मीरगंज शहर के नरइनिया स्थित लैब सेंटर जाने के लिए निकले थे. रास्ते में हरखौली गांव के पास पीछे से ओवर टेक कर बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. जिसमें एक गोली उनके सिर में लग गई. 

पुलिस जांच में जुटी है

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, उचकागांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, सब इंस्पेक्टर प्रतिभा निगम, विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में चाचा-भतीजा मर्डर केस का 1 आरोपी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

Muzaffarpur News

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में चावा-भतीजा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, चौर से बाइक भी बरामद की है. . 

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में चावा-भतीजा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, चौर से बाइक भी बरामद की है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.  पारु थाना के मोहजमा गांव में हुए डबल मर्डर में मृत राजू की मां ने पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया है. इसमें कहा गया है कि मेरा पुत्र राजू मोहजमा गांव निवासी संजीत की पुत्री के साथ मोबाइल पर बात करता था. इसको लेकर लड़की के पिता ने मेरे पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी.

कुछ माह पूर्व भी मेरे पुत्र राजू की बाइक भी छीन ली. साथ ही बोला था कि तुम अपने पुत्र को समझा लो नहीं तो हत्या कर देंगे. इसी मामले को लेकर मृत राजू की मां लालमुनी देवी ने पारु थाने में मोहजमा गांव पांच लोगों को नामजद एवं छह अज्ञात को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.

दो शव एक साथ निकला था

थानाध्यक्ष के अनुसार आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. बीते शुक्रवार की रात मोहजमा गांव निवासी सिगेश्वर दास के 18 वर्षीय पुत्र राजू दास एवं लालबाबू दास के 15 वर्षीय सूरज दास को बुलाकर मोहजमा शनिचरा स्थान के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

राजू की बाइक अपराधी ले गये थे, जिसे पुलिस ने हरिहरपुर चौर से बरामद कर लिया है. एक आरोपी संजीत साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजू एवं सूरज का शव पोस्टमार्टम से आने के बाद गांव में कोहराम मच गया. परिजनों में चीख पुकार मच गयी.

Bhagalpur News: भागलपुर में सिलिंडर हुआ ब्लास्ट, 1 किमी दूर सुनाई दी धमाके की आवाज, पड़ोस के आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त

Bhagalpur News

Bhagalpur News: भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट में इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर (रिपेयरिंग सेंटर) में रविवार देर शाम अचानक आग लग गयी. दुकान के अंदर रखे एक के बाद एक कर तीन ब्लास्ट हो गया. इसकी वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. 

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में एक दुकान में आग लग गयी. दुकान में रखे एक के बाद एक कर तीन सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इससे अफरातफरी मच गयी. यह घटना जोगसर थाना क्षेत्र के कोयला घाट मोहल्ला स्थित काली स्थान गली स्थित इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर (रिपेयरिंग सेंटर) में रविवार देर शाम घटी. धमाका इतना जोरदार था कि कोयला घाट से लेकर छोटी खंजरपुर और आदमपुर घाट सहित एक किलोमीटर के दायरे में आवाज सुनी गयी.

हालांकि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन ब्लास्ट और आसपास के घरों में लगी आग की वजह से लाखों का नुकसान हो गया. धमाके की वजह से आसपास के आधा दर्जन घरों में क्षति हुई है.

बताया जाता है कि इलेक्ट्रोनिक सर्विस सेंटर की आड़ में दुकान में एलपीजी के छोटे सिलिंडरों में रिफिलिंग का अवैध कारोबार किया जाता था. बड़े सिलिंडर से छोटे/अवैध सिलिंडर में रीफिलिंग के दौरान ही घटना हुई. जिस दुकान में धमाका हुआ. यानी, सर्विस सेंटर के नाम पर एलपीजी सिलिंडर रीफिलिंग का अवैध कारोबार चला रहा था. रविवार देर शाम नसर अपने दुकान में बड़े एलपीजी सिलिंडर से छोटे सिलिंडरों में गैस की रीफिलिंग कर रहा था. तभी जोरदार धमाका हुआ. दुकान में आग लग गयी.

कंप्यूटर सेंटर का 10 कंप्यूटर क्षतिग्रस्त

रिपेयरिंग सेंटर के ठीक पीछे सोनू की कंप्यूटर क्लास चलती है. धमाके की वजह से क्लास में रखे दस से अधिक कंप्यूटर क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा आसपास के घरों में लगे शीशे की खिड़की भी दरक गये. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दुकान में भीषण आग लग चुकी थी. देखते ही देखते दुकान में रखा सारा सामन जलकर राख हो गया. दुकान से सटे मंगनी यादव के भी घर में आग लग गयी. उनके घर में लाखों के सामान जलकर राख हो गये.

जांच में बरामद हुए छोटे सिलेंडर

ये भी पढ़ें: सारण की एजेंसी बनायेगा भागलपुर एयरपोर्ट का रनवे, दिसंबर से शुरू होगा काम

अग्निशमन विभाग ने जब घटनास्थल की जांच की तो मौके से एक बड़े एलपीजी सिलिंडर के अवशेष और तीन 5 किलो वाले छोटे अवैध सिलिंडर भी दुकान से बरामद किये गये. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सिलिंडर के अवशेष घटनास्थल से करीब एक सौ मीटर की दूरी पर भी मिले थे. जिस वक्त धमाका हुआ उस वक्त मोहल्ले में लॉज व हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों व स्थानीय लोगों की काफी चहल पहल थी. बड़ी घटना से बाल-बाल बचने की बात भी लोगों ने कही.

Delhi News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 बार के विधायक मतीन अहमद ‘आप’ पार्टी में शामिल

Delhi News

Mateen Ahmed Joins AAP: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के पांच बार के विधायक मतीन अहमद आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं.

Mateen Ahmed News: दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. यह झटका विधानसभा चुनाव से पहले लगा है. दिल्ली कांग्रेस में पांच बार विधायक रहे मतीन अहमद 10 नवंबर, 2024 रविवार को कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है. मतीन अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. दिल्ली चुनाव से पहले मतीन अहमद का कांग्रेस में शामिल होना बड़ा नुकसान माना जा रहा है.  अरविंद केजरीवाल खुद मतीन के घर चलकर आए. इससे साफ हो गया आगामी विधानसभा का टिकट इनके परिवार का पक्का हो गया है. 

ये भी पढ़ें : सारण की एजेंसी बनायेगा भागलपुर एयरपोर्ट का रनवे, दिसंबर से शुरू होगा काम

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतीन के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया. इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे.

जानें, कौन हैं मतीन अहमद?

मतीन अहमद साल 2003 और 2008 विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर तीसरी और चौथी बार दिल्ली विधानसभा के लिए चुने गए. इससे पहले पहली बार 1993 में जनता दल के टिकट पर मतीन अहमद दिल्ली के सीलमपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. उन्होंने बीजेपी के जय किशन दास गुप्ता 1,438 मतों से हराया था. 1996 में उन्होंने जनता दल छोड़ दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए. 1998 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें कांग्रेस द्वारा टिकट देने से इनकार कर दिया गया. उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और बीजेपी को 16,375 मतों से हराया. 

मतीन अहमद की इन क्षेत्रों में पकड़ मजबूत

वर्ष 1993 से 2015 के दौरान सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में मतीन अहमद पांच बार विधायक रहे हैं. वह दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं. उन्हें शीला दीक्षित के सीएम रहते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया था. दिवाली के मौके पर मतीन अहमद के बेटे और कांग्रेस के बाबरपुर जिलाध्यक्ष चौधरी जुबेर और चौहान बांगर से कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं.

दिल्ली मुस्लिम मतदाता प्रभाव वाले करीब दस विधानसभा क्षेत्रों में मतीन अहमद की पकड़ अच्छी मानी जाती है. 

Bhagalpur News: सारण की एजेंसी बनायेगा भागलपुर एयरपोर्ट का रनवे, दिसंबर से शुरू होगा काम

Bhagalpur Aairport

Bhagalpur News: भागलपुर एयरपोर्ट के रनवे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. काम कराने के लिए सारण की एजेंसी को चयनित की गयी है. दिसंबर से काम शुरू होगा.

Airport in Bihar: भागलपुर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य दिसंबर से शुरू होगा. आरसीडी ने एजेंसी चयनित कर ली है. सारण की एजेंसी एयरपोर्ट के रनवे का बनायेगा. ठेकेदार को दो महीने में काम पूरा करना है. पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि रन-वे और पहुंच पथ के लिए सारण की कंपनी के नाम से वित्तीय बिड खुला है. मुख्यालय से ऑर्डर पत्र आते ही ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी किया जायेगा और फिर काम होने लगेगा.

3,600 फुट लंबा है रनवे

हवाई अड्डा के रनवे की लंबाई 3,600 फुट व चौडाई 100 फुट है. पूर्व में वर्ष 1977 में इसी हवाई अड्डा से कलिंगा एयरवेज द्वारा भागलपुर जिला से छोटे हवाई जहाज का परिचालन कराया जा चुका है. लेकिन अपरिहार्य कारणवश उक्त सेवा अस्थायी रूप से स्थगित की गयी थी. वर्तमान समय में रनवे पर जहां हवाई जहाज को दौड़ना चाहिए था, वहां लोग वाहन चलाते हैं. यह पशुओं के लिए चारागाह बना हुआ है.

लोग टहलने के लिए हवाई अड्डा को पार्क के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. पांच वर्ष पहले स्काइ फिशर एयरवेज लिमिटेड की ओर से जब तय हो गया था कि हवाई सेवा शुरू की जायेगी, तो पुलिस बलों को हवाई अड्डा की सुरक्षा में लगाया गया था. कुछ दिनों तक लोगों के प्रवेश पर तब रोक लगी थी. लेकिन बाद में स्थिति जस की तस हो गयी.

ये भी पढ़ें : सड़क रखरखाव की रैंकिंग में पथ निर्माण विभाग का भागलपुर डिवीजन फिसड्डी, टॉप पर जमुई

जानें, अबतक किस विभाग से कितनी राशि हो चुकी है खर्च

भवन निर्माण विभाग : 1.33 करोड़ रुपये
बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड : 34 लाख रुपये (लाउंज)
बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड : 98 लाख (चहारदीवारी)
भवन निर्माण विभाग : 98 लाख रुपये (रनवे व अप्रोच रोड)
स्मार्ट सिटी कंपनी : 14.10 करोड़

Bhagalpur News: सड़क रखरखाव की रैंकिंग में पथ निर्माण विभाग का भागलपुर डिवीजन फिसड्डी, टॉप पर जमुई

Bhagalpur News

Bhagalpur News::पथ निर्माण विभाग ने टॉप परफॉर्मिंग इंजीनियर्स, कांट्रैक्टर व डिवीजन की सूची जारी की है. इसमें न तो भागलपुर डिवीजन आ सका है और न ही यहां के इंजीनियर व कांट्रैक्टर आ सके हैं.

Bhagalpur News: सड़क रखरखाव की रैंकिंग में पथ निर्माण विभाग का भागलपुर डिवीजन फिसड्डी, टॉप पर जमुई टॉप पर जमुई
टॉप पर जमुई.

Bhagalpur News: पथ निर्माण विभाग ने टॉप परफॉर्मिंग इंजीनियर्स, कांट्रैक्टर व डिवीजन की सूची जारी की है. इसमें न तो भागलपुर डिवीजन आ सका है और न ही यहां के इंजीनियर व कांट्रैक्टर आ सके हैं. सड़का मेंटेनेंस कराने में जमुई डिवीजन ने पहला रैंक लाया है. दूसरे स्थान पर बेतिया रहा है और तीसरे स्थान पर गया आया है. सुपौल रोड डिवीजन के जूनियर इंजीनियर जयबिंद कुमार रंजन को ओपीआरएमसी रोड परियोजना में असाधारण उपलब्धि पर पहले रैंक के लिए सम्मानित किया गया है. यह अक्टूबर, 2023 से जून 2024 के आधार पर सूची है.

वहीं, दूसरे स्थान पर जमुई के जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार एवं तीसरे स्थान पर गया के जूनियर इंजीनियर मिथिलेश कुमार रहे हैं. वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर के परफॉर्मिंग में गया के असिस्टेंट इंजीनियर निशांत राज ने पहला स्थान लाया है.

विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विश्वेश्वरैया भवन के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ओपीआरएमसी-2 के पथों के रखरखाव पर की गई समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में टॉप परफॉर्मिंग इंजीनियर्स, कांट्रैक्टर्स व डिविजन की सूची जारी की है.

ये मिला था निर्देश

ओपीआरएमसी-2 में पथों का रखरखाव कार्य बेहतर तरीके से करने का निर्देश मुख्य सचिव से मिला था. साथ में कहा गया था कि सभी के कार्यों का आकलन किया जायेगा. इसमें जिस किसी का बेहतर कार्य प्रदर्शन रहेगा उन्हें कार्य की उपलब्धि के आधार पर सम्मानित किया जायेगा.

ओपीआरएमसी योजना के बारे में जानें

यह लॉन्ग आउटपुट और परफॉर्मेंस आधारित रोड एसेट्स मेंटेनेंस कांट्रैक्ट सिस्टम (ओपीआरएमसी) है. इसमें सड़कों के परफॉर्मेंस आधारित रखरखाव के लिए चयनित एजेंसी या कांट्रैक्टर को एक निश्चित अवधि तक सड़क का निर्माण से लेकर मेंटेनेंस कार्य कराते रहना है. इसकी मॉनिटरिंग जूनियर इंजीनियर व असिस्टेंट इंजीनियर के स्तर से होती है.

भागलपुर में ओपीआरएसमसी से हो रहा सड़कों का मेंटेनेंस

भागलपुर में आरसीडी के दर्जन भर से ज्यादा सड़कों को ओपीआरएमसी योजना में शामिल कर कांट्रैक्टर को मेंटेनेंस के लिए दिया गया है और यह साल 2026 तक के लिए है. इसमें घूरनपीर बाबा चौक से आदमपुर चौक होकर चंपानगर जाने वाली करीब सात किमी लंबी सड़क है. इसके अलावा वैकल्पिक बाइपास, भागलपुर-कजरैली रोड सहित अन्य सड़कें हैं.

भागलपुर की दो सड़कें स्कीम से बाहर

भागलपुर में आरसीडी की दो सड़कें ओपीआरएमसी योजना से बाहर हो गयी है. इसमें भागलपुर-जगदीशपुर मुख्य मार्ग एवं कचहरी चौक से भीखनपुर होकर शीतला स्थान चौक तक की सड़क शामिल है. दरअसल, भागलपुर-जगदीशपुर के बीच 12 किमी रोड नेशनल हाइवे को हैंड ओवर कर दिया है. वहीं, भोलानाथ रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए भीखनपुर रोड को भी पुल निर्माण निगम को हैंडओवर कर दिया है.

Tejashwi Yadav birthday: ‘बहुत कुछ सीखा और सिखाया भी है…, तेजस्वी के जन्मदिन पर लालू यादव ने किया भावुक करने वाला पोस्ट

Tejashwi Yadav birthday

Tejashwi Yadav birthday: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जन्मदिन राज्यभर में कार्यकर्ताओं ने मनाया. इस अवसर पर उनके पिता और राजद प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की है. 

Tejashwi Yadav birthday: 'बहुत कुछ सीखा और सिखाया भी है..., तेजस्वी के जन्मदिन पर लालू यादव ने किया भावुक करने वाला पोस्ट lalu yadav post 2

Tejashwi Yadav birthday: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जन्मदिन राज्यभर में कार्यकर्ताओं ने मनाया. इस अवसर पर उनके पिता और राजद प्रमुख लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट भावुक करने वाला है. सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने ने लिखा, ’35 वर्ष की उम्र में तुमने इतने उतार-चढ़ाव देखे हैं, बहुत कुछ सीखा और सिखाया भी है. कभी-कभार सोचता हूँ कि 25 से 35 वर्ष की आयु उम्र में हम क्या थे?

लालू यादव ने लिखा, “प्रिय तेजस्वी, तुम्हारे जन्मदिन पर परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि परम पिता आपको हिम्मत, हौसला, ताकत, सेहत, ऊर्जा, आत्मबल और अटूट इच्छा शक्ति प्रदान करे. समाजवाद की मशाल को अपने खून पसीने से रोशन करते रहें.” जनसेवा के जिस पथ पर तुम चल रहे हो उस पर बिना थके, बिना झुके जनता की निरंतर सेवा करते हुए आगे बढ़ते रहो.

ये भी पढ़ें : अपराधियों के हौसले बुलंद, डीजीपी आवास के पास दिया बड़ी घटना को अंजाम, लाखों के आभूषण लूटे

ये भी पढ़ें : BJP सांसद ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा-बिहार में अब लालू परिवार से कोई नहीं बनेगा मुख्यमंत्री

दुआ करता हूं-भी संकल्पों को हर हाल में पूरा कर पाएं

लालू यादव ने आगे लिखा, “संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र की रक्षा और गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने के लिए सदैव तैयार रहें. आपके सारे वचन और सारी कसमें पूर्ण हों, फिर चाहे वह नौजवानों को नौकरी रोजगार दिलाने की बात हो, स्वास्थ्य शिक्षा और सुरक्षा की बात हो, किसान और मज़दूर के हक की बात हो, माताओं, बहनों और दीदियों के सम्मान की बात हो. आप अपने सभी संकल्पों को हर हाल में पूरा कर पाएं यही आशा, प्रार्थना और दुआ करता हूं”

उम्मीदों पर खरा उतरिएगा…

लालू यादव ने X पोस्ट ने आगे लिखा है कि आज पूरा बिहार तुम्हारी तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है उनकी सारी उम्मीदों पर खरा उतरिएगा, उनका साथ दीजियेगा उनकी शक्ति बनियेगा. संकल्पित और समर्पित भाव से सभी को साथ लेकर क़ामयाबी, तरक़्क़ी, और परिवर्तन के रास्ते पर बिहार को आगे बढ़ाने का काम करते रहिये. करते रहिये… लड़ते रहिये… जीतते रहिये…” “मैं जानता हूं कि तुम जो कहते हो वो करते हो. जितना तुम काम के धुनी, कमिटमेंट के पक्के और इरादों के जिद्दी हो उतना ही बड़े-बुजुर्गों का कहावक व आदेश मानने में मुलायम.

Patna Crime News: अपराधियों के हौसले बुलंद, डीजीपी आवास के पास दिया बड़ी घटना को अंजाम, लाखों के आभूषण लूटे

Patna Crime News

Patna Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं घट रही हैं. ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना में अपराधियों ने कंकड़बाग में स्थित बिहार के डीजीपी आलोक राज के आवास से महज कुछ दूरी पर ही स्थित तनेइरा तनिष्क शोरूम में बंदूक के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 

Patna Crime बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं घट रही हैं. ताजा रिपोर्ट के अनुसार पटना में अपराधियों ने बड़ी वारदाता को अंजाम दिया है. डीजीपी आलोक राज के आवास से महज कुछ दूरी पर ही स्थित तनेइरा तनिष्क शोरूम में बंदूक के बल पर लूटपाट की है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ज्वेलरी शो रूम में अपराधी ग्राहक बनकर प्रवेश करने के बाद बंदूक के बदल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

इस घटना की सूचना मिलने के बाद आस पास के चार थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.

पूर्वी एसपी शुभांक मिश्रा ,एसपी सदर अभिनव के साथ चार थाने की पुलिस मौके पहुंच गई है. पुलिस के सीनियर अधिकारी घटना स्थल की जांच के साथ साथ आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रहे हैं. पटना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है.

अपराधी ग्राहक बनकर शोरूम में किया था प्रवेश

ये भी पढ़ें : पटना के स्कूल-कॉलेजों में 11 नवंबर से शुरू हो जायेगी पढ़ाई, प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर होगा फोकस

पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्वेलरी शो रूम में अपराधी ग्राहक बनकर प्रवेश किया था और बंदूक के बल पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. कहा जा रहा है कि घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने गार्ड पर गोली भी चला दी थी. लेकिन, वो बाल बाल बच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों ने करीब साढ़े तीन लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार अपराधी आये थे.