Patna News: पटना के स्कूल-कॉलेजों में 11 नवंबर से शुरू हो जायेगी पढ़ाई, प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर होगा फोकस

Patna News

Patna News: बिहार की राजधानी पटना के स्कूलों और कॉलेजों में 11 नवंबर से क्लास शुरू हो जायेगी. स्कूल खुलने के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर फोकस किया जायेगा.

Patna News: बिहार के पटना के स्कूलों और कॉलेजों में 11 नवंबर से क्लास शुरू हो जायेगी. स्कूल खुलने के बाद 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर फोकस किया जायेगा. स्कूलों में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह से आयोजित की जायेगी. वहीं कक्षा एक से 9वीं के विद्यार्थियों का सेंकेंड यूनिट टेस्ट भी दिसंबर माह में आयोजित होगा. प्री-बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए नवंबर माह तक सिलेबस पूरा कर लिया जायेगा.

सिलेबस पूरा होने के बाद शुरू होगा रिविजन क्लास

संत डोमेनिक सैवियोज हाइस्कूल के डायरेक्टर ग्लेन गॉल्सटन के अनुसार सेकेंड यूनिट टेस्ट का सिलेबस पूरा होने के बाद रिविजन क्लास शुरू कर दिया जायेगा. वहीं संत माइकल हाइस्कूल के प्राचार्य फादर क्रिस्टू सवारीराजन के अनुसार 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा के सिलेबस को पूरा कराने और परीक्षा की तैयारी पर शिक्षकों का विशेष जोर रहेगा. स्कूली बच्चों के सेकेंड यूनिट टेस्ट के लिए सिलेबस को पूरा करने पर शिक्षकों का जोर रहेगा.

इसके अलावा पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों में भी सोमवार से क्लास शुरू कर दी जायेगी. विश्वविद्यालय की ओर से भी यूजी के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर सिलेबस पूरा करने पर फोकस रहेगा.

Bihar Politics: BJP सांसद ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा-बिहार में अब लालू परिवार से कोई नहीं बनेगा मुख्यमंत्री

तेजस्वी यादव ने फर्जी वोटर आईडी पर उठाया सवाल
तेजस्वी यादव ने फर्जी वोटर आईडी पर उठाया सवाल

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में जगह-जगह आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपकाया. इसमें तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. इस पर भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने इसी पर तंज कसा है.

Bihar Politics: बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी की तरह वो भी जमीन से कट चुके हैं. दरअसल, तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना में जगह-जगह आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर चिपकाया गया है. इसमें तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. इस पर ही उन्होंने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी का ये सपना कभी सच नहीं हो पाएगा.

विवेक ठाकुर ने कहा, ‘अब इनका मुख्यमंत्री बनने का सपना अब सपना ही रह जाएगा. बिहार में लालू प्रसाद यादव के परिवार से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनेगा.

तेजस्वी यादव का यह आखिरी चुनाव होगा

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीतेंगे. इस पर भाजपा सांसद ने कहा है कि उपचुनाव में राजद का खाता भी नहीं खुलेगा. उन्होंने आगे कहा कि अगले साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के साथ तेजस्वी यादव का यह आखिरी चुनाव होगा. जनता इन लोगों को अच्छे तरीके से जान चुकी है.’

ये भी पढ़ें: झारखंड में चुनाव से पहले आईटी की बड़ी कार्रवाई, सीएम के PS और JMM नेता के 9 ठिकानों पर छापेमारी

तेजस्वी ने दावा किया कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. इसके जवाब में ठाकुर ने कहा, ‘झारखंड में भाजपा की लहर है और भारी बहुमत से झारखंड में एनडीए की सरकार बन रही है. क्योंकि, वहां की जनता विकास चाहती है.’

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा था ईरान! 7 दिन में हत्या करने का था प्लान, जानिए कैसे हुआ खुलासा?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump: अमेरिका के न्याय विभाग ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश के पीछे ईरान को बताया है. मैनहटन की संघीय कोर्ट में दाखिल एक आपराधिक शिकायत में इस बात का खुलासा हुआ.

Donald Trump: मैनहट्टन में संघीय अदालत में दायर एक आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया कि ईरान के अर्धसैनिक क्रांतिकारी गार्ड के एक अधिकारी ने सितंबर में एक भाड़े के शूटर को डोनाल्ड ट्रंप की निगरानी करने और उन्हें मारने की योजना बनाने का निर्देश दिया था. शिकायत में बताया गया है कि फरहाद शकेरी नाम के शख्स को ट्रंप की हत्या का जिम्मा सौंपा गया था, जो कि ईरान का सरकारी कर्मचारी था.

FBI को फरहाद शकीरी ने बताया कि ईरानी अधिकारी ने उसे 7 दिन के भीतर हत्या का प्लान बनाने का आदेश मिला था. इसके अनुसार ईरान की पैरामिलिट्री रिवॉल्यूशनरी गार्ड (Iran paramilitary Revolutionary Guard) के एक अधिकारी ने फरहाद शकीरी नाम के व्यक्ति को डोनाल्ड ट्रंप की निगरानी करने और हत्या की जिम्मेदारी दी थी.

ये भी पढ़ें: झारखंड में चुनाव से पहले आईटी की बड़ी कार्रवाई, सीएम के PS और JMM नेता के 9 ठिकानों पर छापेमारी

ईरान ने ट्रंप के हत्या का प्लान सितंबर महीने में ही बनाया था. प्लान को एक हफ्ते में अंजाम तक पहुंचाने का इरादा था. डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के 2 लोग भी शामिल थे.

फरहाद शकीरी से यह भी कहा गया था कि यदि वह सितंबर महीने में ट्रंप की हत्या करने में नाकाम रहा तो फिर उसे अमेरिकी प्रेसिडेंट चुनाव खत्म होने तक इंतजार करना होगा.

7 दिन में हत्या करने का था प्लान

FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) को फरहाद शकीरी ने बताया कि ईरानी अधिकारी ने उसे 7 दिन के भीतर हत्या का प्लान बनाने का निर्देश दिया था. उसने उस समय प्लान नहीं बनाया था. डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा उनकी प्रेसिडेंट चुनाव में जीत के कुछ ही दिनों के बाद हुआ है. अमेरिकी प्रेसिडेंट इलेक्शन अभियान के समय डोनाल्ड ट्रंप पर 2 बार जानलेवा हमला हुआ है.

फरहाद के साथ इस साजिश में न्यूयॉर्क शहर के रहने वाले 2 लोग शामिल थे. इसमें 36 साल का जोनाथन लोधोल्ट और 49 साल का कार्लिस्ली रिवेरा. अमेरिका में रहने वाले 2 यहूदी बिजनेसमैन और एक ईरानी-अमेरिकी ऐक्टिविस्ट भी इस हत्या की साजिश में शामिल बताया गया है. 

कौन है फरहाद शकीरी ?

फरहाद शकीरी मूल रूप से अफगानी है. लूट के मामले में अमेरिका के जेल में 14 साल बिताने के बाद उसे साल 2008 में उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया था. फिर शकीरी ईरान की सेना में भर्ती हो गया था. फरहाद शकीरी ईरान में अभी भी आजाद है. अमेरिकी न्याय विभाग ने जानकारी दी कि रिवेरा और जोनाथन को अरेस्ट कर लिया गया है.

Income Tax Raids: झारखंड में चुनाव से पहले आईटी की बड़ी कार्रवाई, सीएम के PS और JMM नेता के 9 ठिकानों पर छापेमारी

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोल्हान के जेएमएम नेता गणेश चौधरी, बिजनेस मैन उदय सिंह से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है.

IT Raid: आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव, कोल्हान के जेएमएम नेता गणेश चौधरी, बिजनेस मैन उदय सिंह से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है. तकरीबन 9 जगहों पर छापा पड़ा है. हालांकि इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है इसकी जानकारी नहीं मिली है. लेकिन, बताया जा रहा है कि रांची में 7 जबकि, लोहनगरी जमशेदपुर के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है.

कौन हैं सुनील श्रीवास्तव?

सुनील श्रीवास्तव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सचिव है, आयकर विभाग की टीम फिलहाल रांची के अशोक नगर स्थित सुनील श्रीवास्तव के आवास पर छापेमारी कर रही है. इस के साथ ही कई अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है.

जानें, कब है विधानसभा चुनाव?

झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने में कुछ ही दिन का समय बचा है. इसी बीच आयकर विभाग ने यह एक्शन लिया है. झारखंड की 81 सीट पर दो चरणों में चुनाव होने हैं. पहले चरण की 43 सीटों के लिए 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसी के बाद 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग की जाएगी. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

26 अक्टूबर को भी पड़ा था छापा

बता दें कि इससे पहले 26 अक्टूबर को भी इनकम टैक्स ने झारखंड के कई इलाकों में छापा मारा था. आयकर की टीम को हवाला के माध्यम से धन की लेन देन की सूचना मिली थी. तीन दिन तक चले इस रेड में हवाला कारोबारियों के ठिकाने से 150 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति और निवेश से संबंधित दस्तावेज जब्त किये थे. इसमें 70 से लाख रुपये को जब्त कर बैंक में जमा करा दिया गया है. साथ ही 150 खातों को फ्रीज करने आदेश भी दे दिया है.

Modi Calls Trump: ट्रम्प को मिला बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी से बोले ट्रंप-आपसे पूरी दुनिया प्रेम करती है…

America
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Elections in America: डोनाल्ड ट्रम्प फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्हें 50 राज्यों की 538 में से 277 सीटें मिली हैं. जबकि, बहुमत के लिए 270 सीटें जरूरी होती हैं.

Modi Calls Trump: ट्रम्प को मिला बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी से बोले ट्रंप-आपसे पूरी दुनिया प्रेम करती है... Donald Trump 01
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

Elections in America: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है. रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने राष्ट्रपति चुनाव में जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट का बहुमत हासिल कर लिया है. ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हरा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्रंप को उनकी जीत और रिपब्लिकन पार्टी को चुनावों में उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी है.

दोनों नेताओं ने टेक्नालॉजी, रक्षा, ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की.

सूत्रों के अनुसार, ट्रम्प ने PM मोदी से कहा- मैंने अपनी जीत के बाद सबसे पहले जिन वर्ल्ड लीडर्स से बात की हैं, PM मोदी उनमें से एक हैं. पूरी दुनिया मोदी से प्यार करती है. भारत एक शानदार देश है और मोदी एक शानदार इंसान हैं.

Modi Calls Trump: ट्रम्प को मिला बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी से बोले ट्रंप-आपसे पूरी दुनिया प्रेम करती है... 1

चुनावी परिणाम आने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर एक और पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी.. उन्होंने लिखा था कि मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के मद्देनजर मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं. उन्होंने आगे कहा कि आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.

ट्रम्प की पार्टी को बहुमत

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के साथ संसद के दोनों सदन सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के भी चुनाव हुए हैं. सीनेट संसद का ऊपरी सदन है. इसकी 100 सीटों में हर राज्य के लिए 2 सीटों की हिस्सेदारी है. इसकी एक तिहाई सीटों पर हर 2 साल में चुनाव होते हैं.

इस बार सीनेट की 34 सीटों पर चुनाव हुए. ताजा नतीजों के साथ रिपब्लिकन पार्टी ने 52 सीटें हासिल कर ली हैं, जो बहुमत के बराबर हैं. इससे पहले उसके पास 49 सीटें थीं.

अमेरिका में उच्च सदन यानी सीनेट ज्यादा ताकतवर है, क्योंकि इसे महाभियोग और विदेशी समझौतों जैसे अहम मसलों को मंजूर या नामंजूर करने का अधिकार होता है.

Modi Calls Trump: ट्रम्प को मिला बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी से बोले ट्रंप-आपसे पूरी दुनिया प्रेम करती है... 2

निचले सदन में भी बहुमत के करीब ट्रम्प की पार्टी

रिपब्लिकन पार्टी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में बहुमत के करीब है. इसकी 435 सीटों के लिए हर 2 साल में चुनाव होते हैं. बहुमत के लिए 218 सीटें जरूरी होती हैं. रिपब्लिकन पार्टी 198 और डेमोक्रेटिक पार्टी 178 सीटें हासिल कर चुकी है.

Modi Calls Trump: ट्रम्प को मिला बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी से बोले ट्रंप-आपसे पूरी दुनिया प्रेम करती है... 3
Modi Calls Trump: ट्रम्प को मिला बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, पीएम मोदी से बोले ट्रंप-आपसे पूरी दुनिया प्रेम करती है... 4

ट्रम्प ने कहा- कर दिखाया असंभव को संभव

ट्रम्प ने कहा- हमने वो कर दिखाया जो लोगों को असंभव लग रहा था. यह अमेरिका के इतिहास की सबसे शानदार जीत है. मैं देश की सभी समस्याओं को दूर करूंगा, अमेरिकी लोगों के परिवार और उनके भविष्य के लिए लड़ूंगा. अगले 4 साल अमेरिका के लिए अहम हैं.

Sharda Sinha Bollywood Songs: भोजपुरी और मैथिली के साथ बॉलीवुड गानों को दी थीं अपनी आवाज, ये हैं उनके लोकप्रिय गाने

Sharda Sinha Bollywood Songs

Sharda Sinha Bollywood Songs: यह ऐसा संयोग है कि छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्‍हा का निधन छठ पर्व के मौके पर ही हुई. ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन 72 वर्ष की आयु में हो गया.

Sharda Sinha Bollywood Songs: लोकगायिका शारदा सिन्हा का 5 नवंबर की रात को निधन हो गया. छठ गीत की पर्याय शारदा सिन्‍हा का निधन छठ पर्व के मौके पर ही हुई. उन्होंने भोजपुरी, मैथिली और मगही भाषाओं के साथ बॉलीवुड गानों को भी अपनी आवाज दी थीं. उनके 3 पॉपुलर बॉलीवुड गाने, जो हमेशा फैंस याद रहेंगे.

1. बाबुल

शारदा सिन्हा ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में बाबुल गाना गाया था. ये गाना काफी भावुक कर देने वाला है और आज भी शादियों के दौरान बजता है. ये गाना मोहनीश बहल और रेणुका शहाणे पर फिल्माया गया था.

बाबुल जो तुमने सिखाया
जो तुमसे पाया
साजन घर ले चली,
साजन घर ले चली,
साजन घर मैं चली

2. ‘काहे तोहसे सजना’

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म मैंने प्यार किया में ‘काहे तोहसे सजना’ गाना गाया था. फिल्म 1989 में आया था. सॉन्ग सलमान खान और भाग्यश्री पर फिल्माया गया है.

कहे तोसे सजना, कहे तोसे सजना
ये तोहरी सजनिया..
पग पग लिये जाऊं, तोहरी बलइयां मैं
पग पग लिये जाऊं, तोहरी बलइयां…

3.’तार-बिजली से पतले हमारे पिया’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में शारदा सिन्हा ने ‘तार-बिजली से पतले हमारे पिया’ गाना गाया था.

तार बिजली से,
तार बिजली से पतले हमारे पिया
ऊ री सासु बता तूने ये क्या किया
तार बिजली से पतले हमारे पिया
सुख के हो गये है छुअरे पिया
सुख के हो गये है छुअरे पिया
बेचारे पिया सब हरे पिया… (इनपुट प्रभात खबर)

ये भी पढ़ें : पटना के गुलबी घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगी शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी

Sharda Sinha Last Rites: पटना के गुलबी घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगी शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी

Sharda Sinha

Sharda Sinha Death: बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका और ‘बिहार कोकिला’ के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा का 5 नवंबर की रात 9 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया.

Sharda Sinha Death: बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका शारदा सिन्हा का 5 नवंबर की रात 9 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया. बुधवार सुबह फ्लाइट से शव पटना लाया गया है. पटना में दोपहर 12 बजे के बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा. बिहार की संस्कृति और आस्था के प्रतीक थीं शारदा सिन्हा. शारदा सिन्हा का निधन निश्चित रूप से एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उनकी संगीत की विरासत सदैव हमारे बीच अमर रहेगी.

छठ महापर्व के नहाय खाय की संध्या पर आई इस खबर ने पूरे बिहार को गमगीन कर दिया. कल यानी गुरुवार को पटना में राजकीय सम्मान के साथ पद्मभूषण शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा.

पटना के गुलबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा के अनुसार उनकी मां शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना के गुलाबी घाट पर किया जाएगा. उसी स्थान पर जहां कुछ महीने पहले उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया था. पटना में राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी.

उनके पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा ताकि उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी बार नमन कर सकें.

बिहार ने खो दी है एक अनमोल धरोहर

लोक गायिका शारदा सिन्हा सिर्फ एक गायिका तक सीमित नहीं थीं, बल्कि बिहार की संस्कृति और आस्था के प्रतीक थीं. उनके गीतों ने न सिर्फ लोगों को भावुक किया बल्कि उन्हें एकजुट भी किया है. उनके निधन के साथ, बिहार ने अपनी एक अनमोल धरोहर खो दी है.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी

बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. शारदा सिन्हा को राजकीय सम्मान देने का फैसला किया है. यह सम्मान उनके योगदान का प्रतीक है और साथ ही बिहार के लोगों की ओर से उन्हें दी गई श्रद्धांजलि भी है.

CBI Raid: झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में सीबीआई की रेड, 17 ठिकानों पर छापेमारी में 30 लाख रुपये जब्त

CBI Raid

CBI Raid: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से आठ दिन पहले सीबीआई ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध खनन मामले में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है.

CBI Raid: अवैध खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 17 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक आठ दिन पहले की है. छापेमारी पंकज मिश्रा के करीबियों के यहां पड़ी है. केंद्रीय एजेंसी ने जिन लोगों के यहां रेड मारी है, वे सभी पंकज मिश्रा के करीबी बताए जा रहे हैं. इसमें झारखंड के 3 जिले शामिल हैं.

झारखंड के इन तीन जिलों में छापेमारी

छापेमारी के दौरान सीबीआई ने अलग-अलग जगहों से 30 लाख रुपये जब्त की है. टीम झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, राजमहल सहित कोलकाता और पटना में भी छापेमारी की है. साहिबगंज में सीबीआई ने 7 ठिकानों पर छापेमारी की है.

देखें पूरी लिस्ट

  1. राजमहल उधवा के बड़े कारोबारी महताब आलम
  2. मिर्जाचौकी के रंजन वर्मा, संजय जायसवाल
  3. बरहरवा के सुब्रतो पाल
  4. पत्थर व्यवसायी टिंकल भगत
  5. अवध किशोर सिंह उर्फ पतरु सिंह
  6. बरहरवा के भगवान भगत
  7. कृष्णा शाह के यहां

Deoghar News: IPS अंबर लकड़ा बने देवघर के नये एसपी, अधिसूचना जारी

IPS अंबर लकड़ा

 Deoghar News: आइपीएस अंबर लकड़ा को देवघर का नया एसपी बनाया गया है. वह अजीत पीटर डुंगडुंग की जगह लेंगे. बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर अंबर लकड़ा को देवघर एसपी के पद पर नियुक्ति की गयी है.

Deoghar News: आइपीएस अंबर लकड़ा(IPS Amber Lakra) को देवघर का नया एसपी बनाया गया है. चुनाव आयोग ने उनके नाम की स्वीकृति दे दी है. वह अजीत पीटर डुंगडुंग की जगह लेंगे. अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाने के बाद चुनाव आयोग ने तीन अधिकारियों का पैनल मांगा था जिसके बाद अंबर लकड़ा को देवघर के नये पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

चुनाव आयोग ने पैनल भेजने का दिए थे आदेश

चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए रविवार को रिमाइंडर भेज कर पैनल भेजने का आदेश दिया था. सोमवार को सरकार द्वारा पैनल भेजा गया. नये एसपी की अधिसूचना जारी होने से पहले सोमवार को एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह को एसपी का प्रभार दिया गया.

यहां के कर्मियों से चुनाव कार्य नहीं लेने का निर्देश

चुनाव आयोग ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशनल सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के पदाधिकारियों और कर्मियों को चुनाव कार्य में नहीं लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करनेवाली सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) को भी चुनाव कार्य में शामिल नहीं करने को कहा है. चुनाव आयोग ने उक्त निर्देशों के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है. फिलहाल जेएसएलपीएस के सीइओ के रूप में मंजूनाथ भजंत्री पदस्थापित हैं.

US Election 2024 LIVE: राष्ट्रपति चुनाव आज, कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के अंतिम घंटों में झाेंकी ताकत 

US Election 2024 LIVE

US Presidential Election 2024 LIVE: संयुक्त राज्य अमेरिका में 05 नवंबर 2024 मंगलवार यानी, आज राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के लिए मतदान है.

US Presidential Election 2024 LIVE: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान है. इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है. सीधा मुकाबला दोनों के बीच है. मतदान के लिए चुनाव प्रचार बंद होने से पहले कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. दोनों नेता देशवासियों से अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं. और व्हाइट हाउस भेजने की भावुक अपील कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस दोनों ही उम्मीदवार अपने-अपने समर्थकों और जनता जनार्दन को मतदान केंद्रों तक लाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. अमेरिका में वोटिंग 5 नवंबर को होगी लेकिन प्रेसिडेंट चुनाव के नतीजों की घोषणा होने में कई दिन लग सकते हैं.

दोनों नेताओं का फोकस अमेरिका के स्विंग राज्यों पर है. अमेरिका का नया राष्ट्रपति नये साल यानी जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेगा.