US Election: राष्ट्रपति चुनाव के बैलेट पेपर में दिखेगी भारतीय भाषा, चुनाव आयोग ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

US Election

US Election: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जो बैलेट पेपर इस्तेमाल किए जाएंगे, उसमें इस बार भारतीय भाषा भी दिखेगी. बैलेट पेपर में अंग्रेजी के अलावा सिर्फ चार भाषाएं होंगी.

US Election: अमेरिका में मंगलवार 5 नवंबर को 47वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होगा. जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर होगी. हर भारतीय के लिए गर्व की बात होगी कि इस बार चुनाव में भारतीय भाषा के तौर पर बांग्ला को भी स्थान दिया गया है. न्यूयॉर्क के बैलेट पेपर में बांग्ला भाषा भी होगी. सिटी प्लानिंग विभाग के अनुसार, न्यूयॉर्क में 200 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं जो अमेरिका को बहुभाषी देश भी बनाता है.

न्यूयॉर्क में बोली जाती हैं 200 से ज्यादा भाषाएं

न्यूयॉर्क स्थित ‘बोर्ड ऑफ इलेक्शन’ के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रयान के अनुसार अंग्रेजी के अलावा चार अन्य भाषाओं को भी शामिल करना होता है. एशियाई भाषाओं में चीनी, स्पेनिश, कोरियाई और बांग्ला शामिल हैं. न्यूयॉर्क में 200 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं, जिसकी वजह से इसे अमेरिका का सबसे बड़ा बहुभाषी राज्य कहा जाता है. यही कारण है कि यहां जो बैलेट पेपर इस्तेमाल किए जाएंगे उसमें बांग्ला भी रहेगी.

अमेरिकी बांग्ला भाषियों में खुशी

‘टाइम्स स्क्वायर’ स्थित एक स्टोर में सेल्स एजेंट के तौर पर काम करने वाले सुभाशीष का ताल्लुक बंगाल से है. उन्हें खुशी है कि क्वीन्स इलाके में रहने वाले उनके पिता को वोट डालने के लिए भाषाई सहायता मिलेगी. बैलेट पेपर बांग्ला भाषा शामिल किए जाने से उन्हें मतदान केंद्र पर मदद मिलेगी. मुझे यकीन है कि मेरे पिता को बांग्ला भाषा का मतपत्र देखने का विचार पसंद आएगा. उन्होंने कहा, मेरे जैसे लोग अंग्रेजी जानते हैं लेकिन हमारे समुदाय में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें यह भाषा नहीं आती.

भारतीय समुदाय को मिलेगी मदद

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अविनाश गुप्ता का कहना है कि इससे भारतीय समुदाय को मदद मिलती है. इससे भारतीय आबादी को बाहर जाकर मतदान करने में मदद मिलेगी. इसी तरह हम अपनी आवाज़ सुन सकते हैं. हम एक बड़ी आबादी हैं. यह देखकर ख़ुशी होती है कि कैसे भारतीय बाहर जाते हैं, मतदान करते हैं और यहां तक कि चुनाव भी लड़ते हैं.

IPL 2025: आईपीएल में एमएस धोनी फिर जलवा बिखेरने के लिए तैयार, यहां देखें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2025

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.

IPL 2025: आईपीएल में एमएस धोनी फिर जलवा बिखेरने के लिए तैयार, यहां देखें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट Ipl Mega Auction 1
महेंद्र सिंह धोनी.

IPL 2025: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में धमाल मचाएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन किया है. सभी 10 टीमों ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची बना ली गयी है. उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में फिर से रिटेन कर लिया है. वहीं, धोनी के फैंस अब इस बात से काफी खुश होंगे.

आईपीएल 2025 (IPL 2025) सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है. इस साल, कई बड़े नामों को रिलीज कर दिया गया है. इस माह के अंत में होने वाली मेगा नीलामी में उन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है. इससे यह तय हो गया है कि धोनी आगामी सीजन में भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर जलवा बिखेरेंगे. 

नीलामी में लगेगी बोली कई कप्तानों पर

टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया और कुल 558.5 करोड़ रुपये खर्च किए. केकेआर ने अपने चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डुप्लेसी को रिलीज कर दिया है. यानी, कई टीमों ने अपने कप्तान को भी रिलीज कर दिया है. इसके अलावा बड़े नामों में जोस बटलर, एडेन मार्करम, ग्लेन मैक्सवेल, जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं. इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी रिटेन नहीं किया गया है. मुंबई इंडियंस ने सभी 5 भारतीय खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है.

RCB ने सिर्फ 3 खिलाड़ियों को रिटेन किया

आरसीबी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है. पर्स में काफी पैसे बचा लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स 41 करोड़ रुपये की सबसे छोटी राशि के साथ नीलामी में उतरेगी. विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया गया है, जिसमें विराट को सबसे ज्यादा 21 करोड़ मिले हैं. पंजाब किंग्स ने किसी भी कैप्ड खिलाड़ी को रिटेन न करने का फैसला करके कई लोगों को चौंका दिया है. उनके दो रिटेंशन, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह हैं. उसके पर्स में सबसे बड़ी राशि 110.5 करोड़ रुपये बची है.

धोनी बनें अनकैप्ड खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. पांच बार की चैंपियन टीम ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा है. धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है.धोनी ने पिछले सीजन में चोट के बावजूद सभी मैच खेले थे और नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था.

धोनी के अलावा, उनके रिटेन किए गए खिलाड़ियों में ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना शामिल हैं.

रिटेन किये गये खिलाड़ियों की देखें सूची

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़).
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़).
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़).
मुंबई इंडियंस : जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़).
कोलकाता नाइट राइडर्स : रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़).
लखनऊ सुपर जायंट्स : निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बडोनी (4 करोड़).
सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नितेश रेड्डी (6 करोड़), हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), ट्रैविस हेड (14 करोड़).
गुजरात टाइटंस : राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़).
पंजाब किंग्स : शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़).
राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जयसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिम्रोन हेटमायर (11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़).

IPL 2024 Points Table

TeamMWLNRPTNRR
KKRKKR14932201.428
SRHSRH 14851170.414
RRRR14851170.273
RCBRCB14770140.459
CSKCSK14770140.392
DCDC1477014-0.377
LSGLSG1477014-0.667
GTGT1457212-1.063
PBKSPBKS1459010-0.353
MIMI1441008-0.318

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Agra Plane Crash: आगरा में एयर फोर्स का मिग-29 लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पायलट ने बचाई कूदकर जान

वायुसेना का विमान क्रैश

Agra Plane Crash: उत्तर प्रदेश के आगरा में वायुसेना के एक विमान मिग – 29 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया.

Agra Plane Crash: उत्तर प्रदेश के आगरा में एयर फोर्स का एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के समय विमान में पायलट समेत दो लोग मौजूद थे. हालांकि, इस घटना में कोई हताहतनहीं हुआ है. पायलट समेत 3 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचा ली. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ.

विमान एक खाली खेत में गिरा जहां गिरते ही उसमें आग लग गई. घटना कागारौल के सोनिगा गांव की घटना है.

विमान क्रैश पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. मिग-29 विमान क्रैश पर भारतीय वायुसेना का बयान सामने आया है. बताया गया है कि आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इससे पहले रक्षा अधिकारी ने बयान दिया था कि विमान क्रैश पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे.

Bibek Debroy passes away: देश के जाने-माने अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Bibek Debroy

Bibek Debroy Death: पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय ( Dr. Bibek Debroy Passed Away) का आज 69 साल की उम्र में निधन हो गया. अर्थशास्त्री के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है.

Bibek Debroy Death: अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन हो गया. अर्थशास्त्री के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रधानमंत्री इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय ने शुक्रवार को अंतिम सांस ली. देबरॉय भारत सरकार के कई प्रमुख संस्थानों के साथ जुड़े रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि डॉ. बिबेक देबरॉय एक महान विद्वान थे. वे अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता और अन्य विविध क्षेत्रों के जानकार थे.

69 वर्ष के देबरॉय अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे. उन्होंने नरेंद्रपुर के रामकृष्ण मिशन स्कूल, कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी. उन्होंने कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज, पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स, दिल्ली के भारतीय विदेश व्यापार संस्थान में सेवाएं दी थीं और वह कानूनी सुधारों पर वित्त मंत्रालय/यूएनडीपी परियोजना के निदेशक भी रहे.

पीएम मोदी ने दी श्रद्वांजलि

पीएम मोदी ने एक पुरानी तस्वीर शेयर कर देबरॉय को महान स्कॉलर कहा.  पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि डॉ. बिबेक देबरॉय जी एक महान विद्वान थे. वह अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, आध्यात्मिकता और अन्य दूसरे क्षेत्रों में पारंगत थे. अपने कामकाज के जरिए उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी.
(इनपुट पीटीआई)

RCP Singh: आरसीपी सिंह ने बनायी नयी पार्टी, नाम रखा ‘आप सब की आवाज’

RCP Singh

RCP Singh: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह ने आज अपनी नई पार्टी की घोषणा कर दी है. 

RCP Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नयी पार्टी बना ली है और इसकी विधिवत घोषणा भी कर दी है. आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीब रहे हैं और अब उन्हाेंने नयी पार्टी बनायी है. पार्टी का नाम रखा है “आप सब की आवाज”. आरसीपी सिंह ने कहा कि ‘आसा’ का संविधान अन्य पार्टियों के संविधान से अलग होगा. आरसीपी सिंह अपनी पार्टी के बारे में बताते हुए कहा कि आज दीपावली है और दीप जलाया जाता है.

दीप आशा जगाता है. तो मैंने अपनी पार्टी का जो नाम रखा है शॉर्ट में नाम ही ‘आसा’ है. पार्टी का नाम आसा है और इसका फूल फॉर्म “आप सब की आवाज” है. आप सब की आवाज बनेगी.

आसा का संविधान सभी पार्टियों से होगा अलग

आरसीपी सिंह ने कहा कि 2025 का जो चुनाव होगा उसमें हमारे साथी जो मजबूती से लड़ना चाहते हैं वह चुनाव लड़े. हमारे पास अभी 140 मजबूत उम्मीदवार तैयार हैं. भारतीय संविधान के प्रति शपथ लेनी होती है, जो भारतीय संविधान की मूल भावना है देश की एकता अखंडता. सबको उसमें समाहित करते हुए जो हमारा प्रियमुल है. संविधान का उसमें से जितने महत्वपूर्ण भावनाएं हैं, जो सिद्धांत है उसको हम लोगों ने अपने पार्टी के संविधान में शामिल किया है.

पार्टी का झंडा तीन रंगों का होगा

आरसीपी सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का झंडा आयताकार और तीन रंगों का होगा, सबसे ऊपर हरा रंग होगा, बीच में पीला रंग होगा और सबसे नीचे नीला होगा. यह हमारे पार्टी का झंडा होगा और बीच में जो पीला रंग है उसी में जब चुनाव आयोग हमें चिन्ह देगा तो वह बीच में काले रंग में अंकित होगा.

आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट योजना शराबबंदी को फेल बताया और कहा कि किसी के खान-पान पर आप रोक नहीं लगा सकते हैं. हम लोग शराब रोकने के लिए जनजागरण का कार्यक्रम करेंगे. कितने ग्रामीण इलाके हैं, जहां उनके बच्चे उनके लोग जो हैं जेल में चले गए तो इसमें सुधार की आवश्यकता है. शराबबंदी से सरकार का कई हजार करोड़ का लॉस है.

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव का नया इतिहास, 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav
अयोध्या में भव्य दीपोत्सव.

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या की दीपावली इस बार फिर से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षिक करने में सफल रही. रामनगरी ने अपने नाम एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. दिवाली की पूर्व संध्या पर 25 लाख 12 हजार 585 दीपक एक साथ प्रज्वलित करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है.

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव का नया इतिहास, 25 लाख 12 हजार 585 दीये जलाने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड Ayodhya Deepotsav 2

Ayodhya Deepotsav Clebration: अयोध्या(Ayodhya) में भव्य दीपोत्सव के 8वें वर्ष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर निर्माण को एक ऐतिहासिक क्षण बताया. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है. जिसके तहत सरयू नदी के तट पर लाखों दीये जलाए गए. इसके साथ ही अयोध्या ने इस मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. दिवाली की पूर्व संध्या पर 25 लाख 12 हजार 585 दीपक एक साथ प्रज्वलित करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है.

अयोध्या(Ayodhya) की दीपावली इस बार फिर से पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षिक करने में सफल रही है. रामनगरी ने अपने नाम एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है.

CM योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में जलाए दीये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव का उद्धाटन किया और राम मंदिर परिसर में दीये जलाए और प्रभु श्रीराम के पूजन किए. उससे पहले उन्होंने राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान का स्वागत किया और आरती उतारी. योगी आदित्यनाथ ने राम रथ को राम दरबार तक खींचा.

काशी व मथुरा में भी परिवर्तन होना चाहिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Chief Minister Yogi Adityanath) ने दीपोत्सव के अवसर पर कहा, 2047 तक जब देश अपनी आजादी के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा, तो काशी और मथुरा को भी अयोध्या की तरह चमकना चाहिए. अयोध्या का परिवर्तन डबल इंजन सरकार द्वारा अपने वादे को पूरा करने का प्रमाण है और काशी व मथुरा में भी इसी तरह का परिवर्तन होना चाहिए.

उन्होंने कहा, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद से आठवें दीपोत्सव में भाग लेते हुए कहा, यह एक पहला ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि, 500 वर्षों के बाद भगवान राम अब दिवाली के लिए अयोध्या में अपने निवास में हैं. यह तो बस शुरुआत है और इस शुरुआत को अपने तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचना है.

Bihar News: बक्सर में दरवाजे पर खड़े वार्ड पार्षद के पुत्र की गोली मारकर हत्या, मौके पर से 6 खोखे बरामद

बक्सर में युवक की गोली मार कर हत्या

Bihar News: बिहार के बक्सर में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी और हत्यारा फरार हो गया. युवक घर के बाहर खड़ा था. घटना नवानगर थाना के केसठ गांव की है. मृतक अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी वार्ड पार्षद विद्यावती देवी का पुत्र है.

Bihar News: बिहार के बक्सर में घर के दरवाजे पर खड़े युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और हत्यार फरार हो गया. घटना नवानगर थाना के केसठ गांव की है. मृतक अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी वार्ड पार्षद विद्यावती देवी का पुत्र है. गोली लगने के बाद आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी.

पुलिस ने छह खोखा किया बरामद

बुधवार की सुबह नावानगर के केसठ गांव में अपने दरवाजे पर खड़ा अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी को अपराधियों ने गोली मार दी. इलाज के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं, इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली तो कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने छह खोखा बरामद किया है. वहीं घटनास्थल पर डीएसपी ,नावानगर थाना पुलिस के अलावे सोनवर्षा, बासुदेवा थाना की पुलिस भी पहुंची.

मृतक की मां हैं वार्ड सदस्य

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की मां वार्ड सदस्य है. पुलिस हत्या के कारण की जांच कर रही है. गांव के लोगों के बीच आपसी विवाद में हत्या की चर्चा है. हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की हत्या क्यों की गयी. इधर, लोगों ने बताया कि युवक गोली लगने के बाद जिंदा था. उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

Vivek Oberoi New Home: वेडिंग एनिवर्सरी पर विवेक ओबेरॉय ने पत्नी को दिया कीमती तोहफा, धनतेरस पर नये घर में हुए शिफ्ट

Vivek Oberoi

Vivek Oberoi Shifts In New Home: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय धनतेरस के मौके पर अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं. खास बात ये है कि आज उनकी शादी की सालगिरह भी है और बताया जाता है कि उन्होंने अपनी पति को वेडिंग एनिवर्सरी पर यह कीमती तोहफा दिया है.

Vivek Oberoi Shifts In New Home: वेडिंग एनिवर्सरी पर विवेक ओबेरॉय ने पत्नी को कीमती तोहफा दिया है. धनतेरस पर नये घर में शिफ्ट हुए हैं. उन्होंने रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की है. दरअयल, विवेक ओबेरॉय ने आज अपनी वाइफ प्रियंका के साथ अपनी शादी को 14 साल पूरे कर लिए हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वाइफ के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में विवेक व्हाइट कलर का प्रिंटेड कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं.

वहीं उनकी वाइफ ग्रीन एंबॉयड्री वाली पिंक कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं. गले में नेकलेस, माथे पर बिंदी और बालों में गजरा लगाए प्रियंका काफी प्यारी दिख रही हैं. दोनों जमीन पर बैठे हैं और विवेक वाइफ को प्यार करते दिख रहे हैं. विवेक ने अपने नए घर से धनतेरस पूजा की एक फोटो शेयर की है.

विवेक ओबेरॉय ने 29 अक्टूबर 2010 को बेंगलौर में प्रियंका से शादी की थी. अब विवेक और प्रियंका अल्वा दो बच्चों विवान वीर और अमेया निर्वाण के पेरेंट्स हैं और हैप्पी मैरिज लाइफ जी रहे हैं.

‘तुम्हारे बिना इन फैंसी दीवारों का कोई मतलब नहीं

विवेक ओबेरॉय ने प्यारा-सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने अपनी वाइफ को अपना ‘घर’ बताते हुए उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दी है. विवेक ने लिखा- ’14 साल पहले, अग्नि के चारों तरफ मैंने अपनी हमसफर, मेरी प्रियंका के लिए अपने अटूट प्यार की प्रतिज्ञा की थी. आज धनतेरस के इस शुभ दिन पर, जब हम अपने बड़ों के आशीर्वाद के साथ अपने खूबसूरत नए घर में प्रवेश कर रहे हैं, तो मैं भगवान के लिए कृतज्ञता से भर गया हूं. तुम्हारे बिना इन फैंसी दीवारों का कोई मतलब नहीं है. मेरे लिए तुम मेरा शाश्वत ‘घर’ हो और वहीं मेरा दिल है और हमेशा रहेगा.’

दो बच्चों के पेरेंट्स हैं विवेक-प्रियंका

बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने 29 अक्टूबर 2010 को बेंगलौर में प्रियंका से शादी की थी. अब विवेक और प्रियंका अल्वा दो बच्चों विवान वीर और अमेया निर्वाण के पेरेंट्स हैं और हैप्पी मैरिज लाइफ जी रहे हैं.

Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बाद अब गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, ‘अमजद’ नाम से आया फोन

Giriraj Singh Begusarai
गिरिराज सिंह(फाइल फोटो)

Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को धमकी मिलने के बाद अब बिहार के एक और सांसद को धमकी दी गई है. पप्पू यादव को कथित तौर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी.

Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू याद के बाद बिहार के एक और सांसद को जान से मारने की धमकी मिली है. केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह(Giriraj Singh ) को वाट्सएप कॉल के जरिए धमकी मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक इस संबंध में पुलिस के हाथ कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह को वाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई है. सांसद पप्पू यादव को कथित तौर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली थी.

ये भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, IAS विनय चौबे समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

‘अमजद’ नाम के व्यक्ति का आया फोन

मिली जानकारी के अनुसार गिरिराज सिंह(Giriraj Singh ) को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. ‘अमजद’ नाम से आए एक व्हाट्सऐप कॉल आया और उनको धमकी दी गई है. इस मामले में गिरिराज सिंह ने डीजीपी को जानकारी दी है और बताया है कि उन्हें फोन कर धमकी दी गई है. हाल ही में गिरिराज सिंह ने अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा खत्म की है. इस यात्रा के दौरान वो अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहे हैं.

ED Raid In Ranchi: झारखंड शराब घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, IAS विनय चौबे समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid In Ranchi

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को झारखंड में आईएएस (IAS) अधिकारी विनय कुमार चौबे और कुछ अन्य सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी झारखंड के कथित शराब घोटाले के मामले में की गई.

ED Raid: रांची के आईएएस अधिकारी विनय चौबे(IAS officer Vinay Chaubey) समेत कई लोगों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. शराब घोटाला मामले में ये कार्रवाई हुई है. प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह को झारखंड के वरिष्ठ आईएएस विनय चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह समेत अन्य के करीबी रिश्तेदारों और संबंधित अधिकारियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सहित 17 ठिकानों पर छापेमारी की है.

छापेमारी छत्तीसगढ़ पुलिस की एफआईआर के आधार पर की

बीते 7 सितंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक मामला दर्ज किया था, जिसमें आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी और चार अन्य के भी नाम थे. इसी एफआईआर पर स्वतः संज्ञान लेकर ईडी ने मंगलवार को छापेमारी की है. ईडी की छापेमारी टीमों के साथ सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे.

पहले भी ईडी शराब घोटाला मामले में कर चुकी है छापेमारी

बता दें कि इससे पहले भी ईडी ने शराब घाटोला मामले में झारखंड के 7 जिलों और बंगाल के दो जिलों समेत कुल 33 ठिकानों पर छापा मारा था. उस वक्त छापेमारी के जद में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, शेल कंपनियां चलाने वाले लोग आए थे. बाद में इस मामले में योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र भी दायर किया था. जिसमें उन्होंने बालू और जमीन कारोबार की कमाई को शराब के व्यापार में लगाने की बात कही थी.

अधिकारियों पर कई तरह के लगे आरोप

Also Read : बालू माफिया पर सरकार सख्त, ढके बिना बालू-मिट्टी की ढुलाई पर लगेगा 05 से 25 हजार का जुर्माना, जानें और भी नये नियम

आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे 1999 बैच के अधिकारी हैं. वर्तमान में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के सचिव हैं. साल 2022 में जब झारखंड सरकार ने नई एक्साइज नीति लागू की थी, तो उस वक्त विनय कुमार चौबे ही सीएम हेमंत सोरेन के मुख्य सचिव और एक्ससाइज विभाग के सचिव पद पर थे. पुलिस एफआईआर में कहा गया है कि झारखंड शराब नीति के जरिए शराब कारोबारियों के अवैध गठजोड़ को फायदा पहुंचाया गया और इससे झारखंड सरकार के खजाने को नुकसान हुआ. राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है.