Bihar News: बालू माफिया पर सरकार सख्त, ढके बिना बालू-मिट्टी की ढुलाई पर लगेगा 05 से 25 हजार का जुर्माना, जानें और भी नये नियम

Bihar News

Bihar News: खान व भूतत्व विभाग ने फिर से एक और नया नियम जारी किया है. पहले के दोनों नियम से है यह और भी ज्यादा सख्त है. बिना ढके बालू-गिट्टी की ढुलाई या फिर गीला बालू ढुलाई करने पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया गया है.

Bihar News: बालू व अन्य खनिजों के बेहतर प्रबंधन के लिए खान व भूतत्व विभाग ने फिर से एक और नया नियम जारी किया है. यह पहले के दोनों नियम से ज्यादा सख्त है. खनन योजना के अनुसार पौधरोपण नहीं करने पर भी बंदोबस्तधारी को 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा. बिना ढके बालू, मिट्टी सहित अन्य लघु खनिज का ढुलाई करने पर ट्रैक्टर से 05 हजार रुपये व अन्य बड़े वाहन से 25 हजार तक जुर्माना वसूल किया जायेगा.

बालू घाटों पर पानी का छिड़काव नहीं करने पर 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया है. गीला बालू ढुलाई करने पर 05 हजार 25 हजार रुपये का जुर्माना का प्रावधान किया है.

पर्यावरणीय स्वीकृति लेने में देरी पर भी लगेगा जुर्माना

निविदा में सफल होने वाली एजेंसी की ओर से अगर पर्यावरणीय स्वीकृति लेने में देरी किया जाता है, तो उन पर जुर्माना लगाया जायेगा. खनन विभाग का मानना है कि किसी भी खनन कार्यों को प्रारंभ करने के पूर्व पर्यावरण अनापत्ति प्राप्त करना अनिवार्य है. वर्तमान खनन नियमावली के प्रावधान के अनुसार नीलामी में सफल डाक वक्ता द्वारा आवश्यक वैधानिक स्वीकृति यानी, खनन योजना व पर्यावरणीय स्वीकृति आदि की कार्रवाई की जाती है. कई मामलों में सफल डाक वक्ता द्वारा जानबूझकर पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त करने में विलंब किया जाता है. इससे राजस्व की क्षति होती है.

महत्वपूर्ण बातें :

  • सफल डाक वक्ता को सैद्धांतिक स्वीकृति का आदेश निर्गत होने के अधिकतम 15 दिनों के अंदर खनन योजना विभाग में अनुमोदन के लिए समर्पित करना होगा.
  • सभी प्रकार के खनन समानुदान धारकों को खनन योजना के अनुरूप खनन करना अनिवार्य है.

पर्यावरणी स्वीकृति प्राप्त करने में देरी पर जुर्माने का प्रावधान

  • प्रथम सप्ताह : 01 लाख रुपये
  • अगल एक सप्ताह के लिए : 02 लाख रुपये-अगले दो सप्ताह के लिए : उच्चतम बोली का 0.5 प्रतिशत
  • इसके बाद भी देरी के लिए एलओआइ (लेटर ऑफ एक्सेप्टेशन) रद्द करने व सिक्यूरिटी मनी जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी.

पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए विलंब से आवेदन करने पर जुर्माने का प्रावधान

  • प्रथम एक सप्ताह के लिए : 01 लाख रुपये
  • अगले एक सप्ताह के लिए : 02 लाख रुपये
  • अगले दो सप्ताह के लिए : उच्चतम बोली का 0.5 प्रतिशत
  • इसके बाद विलंब करने पर एलओई रद्द करने व सिक्यूरिटी मनी जब्त करने की कार्रवाई

Bihar News: मेट्रो रेल परियोजना का फिजिबिलिटी स्टडी कर रही राइट्स लिमिटेड ने मांगा पूरा पैसा, यूडीएचडी ने दिया 10%

मेट्रो
रेलवे से NOC के बाद तेज हुआ पटना मेट्रो का काम.

Bhagalpur News: भागलपुर सहित सूबे के चार शहरों में मेट्रो रेल परियोजना का फिजिबिलिटी स्टडी कर रही एजेंसी राइट्स लिमिटेड ने पूरे पैसे की डिमांड कर दी है लेकिन, यूडीएचइडी प्रथम किस्त 10% राशि की स्वीकृति दी है.

Bhagalpur News: भागलपुर सहित सूबे के चार शहरों में मेट्रो रेल परियोजना का व्यापक मासिक योजना (सीएमपी), अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (एएआर) एवं फिजिबिलिटी स्टडी का कार्य प्रगति पर है. यह कार्य राइट्स लिमिटेड कर रही है. उन्हें यह काम 7.02 करोड़ की राशि से मिली है. राइट्स लिमिटेड ने अब कार्य की उपलब्धता के आधार पर पैसे की डिमांड नगर विकास एवं आवास विभाग से की है. उन्होंने परामर्शी शुल्क के रूप में पूरी राशि की मांग की है.

राइट्स लिमिटेड की मांग के अनुरूप नगर विकास एवं आवास विभाग(यूडीएचडी) ने परामर्शी शुल्क के भुगतान के लिए प्रथम किस्त 10 प्रतिशत के रूप में सेवा कर सहित 70.21 लाख की निकासी की स्वीकृति दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि भुगतान राशि में से राइट्स लिमिटेड को 59.50 लाख रुपये एवं जीएसटी मद में 10.71 लाख रुपये भुगतान किया जायेगा.

थर्ड रेल सिस्टम से होगा मेट्रो का संचालन

मेट्रो रेल परियोजना अगर भागलपुर में मूर्त रूप लेगा, तो शहर की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मेट्रो का संचालन थर्ड रेल सिस्टम से होगा. भागलपुर में मेट्रो का नेटवर्क 15 किलोमीटर के दायरे में फैलेगा. इधर, मेट्रो स्टेशन जमीन के ऊपर होंगे या भूमिगत स्टेशन बनाये जायेंगे, यह जल्द ही तय होगा.

ओवरहेड वायर की से ज्यादा सुरक्षित

थर्ड रेल सिस्टम ओवरहेड वायर-की से ज्यादा सुरक्षित होता है. इसमें पटरियों के बीच एक अतिरिक्त रेल होती है जो बिजली की आपूर्ति करती है. मेट्रो ट्रेन के पहिये जब इस तीसरी रेल के संपर्क में आते हैं तो बिजली की तरंगें ट्रेन को गति प्रदान करती हैं. यह स्टील या कार्बन से बनी होती है. इसमें किसी भी तरह की घटना दुर्घटना होने का खतरा कम रहता है. यह सिस्टम ओवरहेड वायर की तुलना में काफी सुरक्षित और विश्वसनीय होता है.

Dhanteras 2024: धनतेरस कल, 31 अक्तूबर को दीपावली और दो नवंबर को भैयादूज, बाजार में दिखने लगी रौनक

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस 29 अक्तूबर को है. वहीं, 30 को नरक चौदस व छोटी दिवाली है. 31 अक्तूबर को दीपावली व लक्ष्मी पूजा होगी. एक नवंबर को गोवर्धन पूजा व दो नवंबर को भाई-बहन का त्योहार भैयादूज मनाया जायेगा. एक के बाद एक पर्व-त्योहार को लेकर बाजार में रौनक दिखने लगी है.

Dhanteras 2024: दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस 29 अक्तूबर को है. 30 को नरक चौदस व छोटी दिवाली और 31 अक्तूबर को दीपावली व लक्ष्मी पूजा होगी. एक नवंबर को गोवर्धन पूजा व दो नवंबर को भाई-बहन का त्योहार भैयादूज मनाया जायेगा. लगातार पांच दिनों तक त्योहार है. इससे बाजार में अब रौनक दिखने लगी है.

रविवार को छुट्टी के दिन रहने के बावजूद भागलपुर के मुख्य बाजार सुजागंज, खलीफाबाग, कोतवाली चौक, महादेव सिनेमा समीप से लेकर चौक-चौराहे की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी. फुटपाथ से लेकर शोरूम तक गुलजार रहे.

उत्सवी माहौल बनाने के लिए हो रही सजावट

लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं. सुबह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोग अपने-अपने स्तर पर खरीदारी भी शुरू कर दी है. बाजार बूम करने लगा है. आने वाले दो से तीन दिनों के बाद बाजार में और भी भीड़ उमड़ने का अनुमान है. सोना पट्टी बाजार को चमकदार झालरों से सजा लिया गया है, तो ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक व वाहनों के शोरूम में उत्सवी माहौल बनाने के लिए सजावट की गयी है.

 सोना-चांदी व आभूषण बाजार भी है तैयार, सोना-चांदी की कीमत में उछाल सोना-चांदी व अन्य प्रकार की आभूषण की परख अभी से होने लगी है. हालांकि ज्यादातर लोग धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदते हैं, पर ग्राहक पसंद के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण बुक करा चुके हैं या करा रहे हैं. खरीदारी धनतेरस को की जायेगी. ज्वेलर्स तरह-तरह के ऑफर से ग्राहकों को लुभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें : धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का कौन सा समय शुभ रहेगा? जानें शुभ मुहूर्त

कीमत में अचानक उछाल आया

धनतेरस नजदीक आने पर सोना-चांदी की कीमत में अचानक उछाल आया है. सर्राफा कारोबारी के अनुसार अभी चांदी एक लाख रुपये किलो, सोना 73800 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट में, तो 80800 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट में. वहीं, चांदी का सिक्का 1050 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि पुराना सिक्का 1500 रुपये में उपलब्ध है. वहीं दूसरे सर्राफा कारोबारी ने बताया कि धनतेरस, दीपावली से लेकर काली पूजा तक त्योहारी मौसम रहता है. इसके बाद लगन आने वाला है.

ऑटो मोबाइल सेक्टर में तेजी ऑटो मोबाइल लाइन में अभी से तेजी आ गयी है. बाइक व फोर व्हीलर को लेकर पहले से बुक कराये जा चुके हैं.गाड़ी खरीदने के लिए लोगों को मशक्कत करना पड़ रहा है. ऐसे में जो भी गाड़ी मिल रही है, उसे बुक कराया जा रहा है. 

कोतवाली चौक से जबारीपुर जेल रोड तक सजी दुकानें

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम व फर्निसिंग व फर्नीचर शोरूम में भी रौनकइलेक्ट्रॉनिक बाजार खलीफाबाग चौक से लेकर कोतवाली चौक तक, घूरनपीर चौक, तिलकामांझी चौक से जबारीपुर जेल रोड तक सज गया है. एलईडी के साथ आडियो की कीमत में विशेष छूट मिल रही है. इस धनतेरस कैशबैक की धीम है. 21000 तक कैशबैक मिल रहा है. ऑफरों की बौछार है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि hellocities24.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Gaya Airport: गया से थाइलैंड के लिए सीधी उड़ान सेवा, थाई एयर एशिया का विमान शुरू होने से बौद्ध मठों में लौटी रौनक

Gaya Airport

Gaya News: गया से थाइलैंड के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गयी है. थाई एयर एशिया का विमान शुरू होने से बौद्ध मठों में रौनक लौट आ गयी है. अंतरराष्ट्रीय विमान की आवाजाही से बोधगया में बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है.

Gaya Airport: गया से थाइलैंड के लिए सीधी उड़ान सेवा, थाई एयर एशिया का विमान शुरू होने से बौद्ध मठों में लौटी रौनक Gaya Airport 2

Gaya News: पर्यटन सीजन के मद्देनजर इंटरनेशनल फ्लाइटों की आवाजाही बढ़ने लगी है. रविवार को थाईलैंड से गया एयरपोर्ट तक के लिए थाई एयर एशिया के विमानों का परिचालन शुरू हो गया. इसके साथ ही बोधगया में बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है. यह सप्ताह में बुधवार शुक्रवार व रविवार को थाइलैंड के दोनमुयेंग एयरपोर्ट से गया एयरपोर्ट के लिए आवाजाही करेगा. फिलहाल थाई एयर एशिया के विमान सुबह 10.10 बजे गया एयरपोर्ट आयेगा व 10.40 बजे प्रस्थान करेगा.

बढ़ने लगा बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या

इंटरनेशनल फ्लाइट का शेड्यूल 28 मार्च 2025 तक के लिए तय की गयी. बुधवार से ही म्यांमार के यंगून से गया एयरपोर्ट के लिए, मंगलवार से रविवार तक म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल के विमान आवाजाही करेंगे. यह दिन के 3.:20 बजे गया एयरपोर्ट आयेगा व शाम 4.20 बजे प्रस्थान कर जायेगा. इसके लिए 29 मार्च तक शेड्यूल तय किया गया है.

Gaya Airport: गया से थाइलैंड के लिए सीधी उड़ान सेवा, थाई एयर एशिया का विमान शुरू होने से बौद्ध मठों में लौटी रौनक Bodh Gaya

बता दें कि थाइलैंड से गया के लिए पहले से ही थाई एयरवेज का विमान व म्यांमार से गया एयरपोर्ट के लिए म्यांमार नेशनल एयरलाइंस के विमान आवाजाही कर रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय विमानों की आवाजाही शुरू होने के बाद से बोधगया में चहल-पहल बढ़ गयी है.

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए Train से कूदे यात्री

इंदौर से रतलाम जा रही ट्रेन में लगी आग

Madhya Pradesh: ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे कई उपाय कर रहा है. बावजूद, इसके हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रविवार को एक चलती ट्रेन में आग (Fire in Train) लग गई. 

Madhya Pradesh: मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर से रतलाम जा रही यात्रियों से भरी एक ट्रेन में आग (fire in train) लग गयी. इस घटना से घबराए यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचायी मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में यात्रियों से भरी डेमू ट्रेन के इंजन में रविवार शाम आग लग गई. जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई.

पश्चिम रेलवे (Western Railway) के रतलाम मंडल ने अपने एक बयान में कहा कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है और आग पर काबू पा लिया गया है. यह आग रुनिजा और नौगांव के बीच में लगी.

यात्रियों में दहशत

डेमू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लगने से ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों में हड़कंप मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से कूदने लगे. हालांकि आग पर फौरन काबू पा लिया गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.

फायर ब्रिगेड के पहुंचने हुई मुश्किल

डॉ. आम्बेडकर नगर (महू) से इंदौर होते हुए रतलाम आ रही ट्रेन नंबर 09347 डेमू ट्रेन के इंजन में रुनिचा और प्रीतमनगर रेलवे स्टेशन के बीच अचानक आग लग गई. आग लगते ही ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया. धुआं देखकर पास के डिब्बों में सवार यात्री भी उतर गए और पास के खेतों की तरफ जाने लगे. 

घटना की सूचना मिलने के बाद बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से इंजन में लगी आग को बुझाया गया. वहीं घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड को भी घटनास्‍थल के लिए रवाना किया गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने का रास्ता ही नहीं मिला. बड़ी मुश्किल से घटनास्थल तक पहुंच सका.

लोगों के प्रयास से आग पर पाया काबू

आग इंजन के नीचे के हिस्से में लगी होने के कारण ट्रेन में मौजूद अग्नि शमन यंत्र भी काम नहीं आए. ड्राइवर और यात्रियों ने मिट्टी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका.

कुछ ही देर में पास के खेतों से ग्रामीण आए और अपने खेतों में पानी देने वाले पाइपों को जोड़कर ट्रेन तक लाए और उसके बाद आग को बुझाया गया. 

ये भी पढ़ें : छोटा पंडित’ का दिखेगा कमाल और मंजुलिका का धमाल, दिवाली पर रिलीज होने को है तैयार-Bhool Bhulaiyaa 3  

घटना में कोई हताहत नहीं

रेलवे अधिकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.

Surbhi Jyoti Wedding Photos: शादी के बंधन में बंधे टीवी एक्ट्रेस सुरभी-सुमित, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

Surbhi Jyoti Wedding Photos

Surbhi Jyoti Wedding Photos: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर रविवार को अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग सात फेरे ले लिए हैं. शादी की फोटोज को एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं.

Surbhi Jyoti Wedding Photos: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी रचा ली ही. अपनी शादी की फोटोज को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. कपल का रिलेशन काफी सालों से चल रहा था. सुरभि ज्योति ने इसके पहले हल्दी और मेंहदी की भी फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं.

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में रचाई शादी

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और सुमित ने जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में शादी रचाई है. कपल एक -दूसरे के साथ बंधन में बंध गए हैं. एक्ट्रेस की शादी की फोटो पर फैंस उनको नई शुरुआत की बधाइयां दे रहे हैं. दरअसल, सुरभि ने शादी की पहली झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिखा दी है. सुरभि ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने शादी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”शुभ विवाह, 27/10/2024″ इस कैप्शन के साथ सुरभि ने हार्ट का इमोजी भी लगाया है.

एक-दूसरे के हुए सुरभि और सुमित

लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित के साथ 27 अक्टूबर को सुरभि ज्योति ने शादी कर ली है. सुरभि ने अपनी शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटोज में सुरभि शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी पहनी है जो कि लाल रंग के लंहगे पर परफेक्ट जम रही है. सुमित ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हुई है. सात जन्मों के लिए सुरभि और सुमित एक-दूसरे के हो गए हैं.

ये भी पढ़ें : ‘छोटा पंडित’ का दिखेगा कमाल और मंजुलिका का धमाल, दिवाली पर रिलीज होने को है तैयार-Bhool Bhulaiyaa 3  

सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल 

टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने 26 अक्टूबर की रात अपनी मेहंदी सेरेमनी की झलक फैंस को दिखाई थी. मेहंदी की फोटोज में सुरभि अपने होने वाले पति सुमित के साथ काफी कोजी पोज देती दिखी थीं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी की फोटो भी शेयर की थी.

एक म्यूजिक वीडियो के सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

‘हांजी- द मैरिज मंत्रा’ म्यूजिक वीडियो था जिसमें उन्हें दूल्हा-दुल्हन का रोल निभाना था. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रियल लाइफ में जल्द ही बदल गई थी. 27 अक्टूबर 2024 को कपल सात फेरे लेकर एक- दूसरे के हो गए हैं.

‘छोटा पंडित’ का दिखेगा कमाल और मंजुलिका का धमाल, दिवाली पर रिलीज होने को है तैयार-Bhool Bhulaiyaa 3  

Bhool Bhulaiyaa 3  

Rajpal Yadav in Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अनीस बज्मी के डायरेक्शन में यह फिल्म बनी है. कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.

'छोटा पंडित' का दिखेगा कमाल और मंजुलिका का धमाल, दिवाली पर रिलीज होने को है तैयार-Bhool Bhulaiyaa 3   Rajpal Yadav 02
राजपाल यादव और अक्षय कुमार.

Rajpal Yadav in Bhool Bhulaiyaa 3: राजपाल यादव जल्द ही अनीस बज़्मी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान 17 साल पहले आई ‘भूल भुलैया’ के बारे में बात की और बताया कि कैसे उस वक्त फिल्म की सक्सेस ने हर किसी को हौरान कर दिया था.  राजपाल यादव ने फिल्म ‘भूल भुलैया’ में छोटे पंडित का किरदार निभाकर लोगों को खूब हंसाया था. अब वो एक बार फिर इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘भूल भुलैया 3’ में उसी भूमिका में लौटने वाले हैं. 

एक न्यूज पोर्टल के साथ अपने इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया कि वे 2007 से 2024 तक ‘भूल भुलैया’ सीरीज का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अपने किरदार के बारे में कई बातें बताईं. राजपाल यादव ने कैरेक्टर के बारे में कहा कि 2007 में आई भूल भुलैया से छोटा पंडित ने अपना कभी न भूलने वाला प्रभाव लोगों पर डाला है. वही पहला ऐसा कैरेक्टर था जिसने सबसे पहले मंजूलिका को देखा था. 

उन्होंने कहा, ‘उस वक्त नहीं लगा था कि इतना चलेगा. प्रियदर्शन जी के साथ फिल्मों का दौर चल रहा था. मेरी, अक्षय कुमार, परेश रावल और प्रियदर्शन जी की टीम बनी हुई थी. ‘भूल भुलैया’ पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, पता नहीं था क्या होगा’.

अलग अवतार में दिखेंगे राजपाल यादव

राजपाल यादव ने कहा, ”आपने उसके अलग-अलग रंग देखे- पहली फिल्म में लाल और दूसरी में सफेद रंग ताकि वो अपने आपको आग से बचा सके. इस फिल्म में वो नेगेटिविटी से बचने के लिए खुद को चंदन का लेप लगाता है, जिससे कहानी को एकदम फ्रेश और कॉमिक डायमेंशन मिला है.

ये भी पढ़ें : अन्नू कपूर ने खुद को नास्तिक बताकर गीता को बताया कमाल की किताब, लोगों को दी इस्लाम से सीख लेने की सलाह

‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को काफी पसंद किया गया था. रूही बाबा के रोल में एक्टर के लोग फैन हो गए थे. फिल्म के तीसरे पार्ट में विद्या बालन उर्फ मंजूलिका के साथ रूही बाबा को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

भूल भुलैया 3 के बारे में

भूल भूलैया 3 इस सीरीज की तीसरी कड़ी है. जिसमें एक नहीं दो-दो मंजूलिकाएं दिखेंगी. फिल्म में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में हैं. बता दें कि भूल भुलैया 3 अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ 1 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है.

Kuber Dev ki Aarti: धनतेरस पर करें भगवान कुबेर की ये आरती, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

Kuber Dev ki Aarti

Kuber Dev ki Aarti on Dhanteras 2024: धनतेरस पर धन की देवी के साथ भगवान कुबेर की पूजा श्रद्धा और समर्पण के साथ करना चाहिए .जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें धन और सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है. तो आइए यहां पढ़ते हैं भगवान कुबेर की आरती…

Kuber Dev ki Aarti: धनतेरस पर करें भगवान कुबेर की ये आरती, खुल जाएंगे किस्मत के ताले Kuber
भगवान कुबेर.

Kuber Dev ki Aarti on Dhanteras 2024: सनातन धर्म में धनतेरस पर्व का बेहद महत्व है. इस साल यह शुभ त्योहार 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा. इस दिन पर लोग भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं. ऐसे में हर किसी को इस दिन धन की देवी के साथ भगवान कुबेर की पूजा श्रद्धा और समर्पण के साथ करना चाहिए, जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें धन और सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है.

इसके अलावा पूजा का समापन कुबेर (Lord Kuber Aarti) आरती से करना बेहद शुभ माना गया है.

ये भी पढ़ें : धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का कौन सा समय शुभ रहेगा? जानें शुभ मुहूर्त

॥भगवान कुबेर की आरती॥

ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे.
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे.

..ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े.
स्वामी भक्त कुबेर बड़े.
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ..

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे.
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने.
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने..

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े,
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे..
.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले.
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले॥

.. ॐ जय यक्ष कुबेर हरे…..
यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे.
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे.
.. इति श्री कुबेर आरती ..

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि hellocities24.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

Osama Shahab: शहाबुद्दीन का परिवार फिर RJD में हुआ शामिल, लालू यादव ने मां-बेटे को दिलाई सदस्यता!

Osama Shahab

Bihar News: बिहार के कद्दावर नेता और सिवान से सांसद रहे मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब (Osama Shahab) और उनकी पत्नी हीना शहाब (Hina Shahab) फिर से राष्ट्रीय जनता दल(RJD) में शामिल हो गए हैं. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से शहाबुद्दीन का पुराना रिश्ता रहा है. 

Bihar News: बिहार के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब अपनी मां हिना शहाब के साथ RJD में शामिल हो गए हैं. लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद से शहाबुद्दीन का पुराना रिश्ता रहा है. लालू यादव और तेजस्वी यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई है. बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति तेज हो रही है. आरजेडी ने मुस्लिम वोटरों को बनाए रखने की कोशिश की है.

सदस्यता ग्रहण को लेकर कार्यक्रम पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर हुआ. इस दौरान RJD के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी व अन्य मौजूद थे.

पिता-पुत्र ने मां-बेटे को दिलाई आरजेडी की सदस्यता

दरअसल, लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल से नाराज चल रहा सीवान के पूर्व सांसद दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन का परिवार आखिरकार लालू यादव की शरण में पहुंच गया. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और उनके बेटे ओसामा पूरे लाव-लश्कर के साथ रविवार को 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पहुंचे और फिर लालू और तेजस्वी यादव आरजेडी की सदस्यता दिलाई. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और उनके सियासी वारिस तेजस्वी यादव ने दोनों मां-बेटा को पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई.

हिना शहाब निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं

एक समय में मोहम्मद शहाबुद्दीन राजद और खासकर लालू यादव के साथ मजबूती से रहे है. इस साल हुए लोकसभा चुनाव 2024 में हिना शहाब निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सीवान लोकसभा से चुनावी मैदान में उतरी थीं. हालांकि, हिना शहाब को हार का सामना करना पड़ गया था. इस सीट पर राजद को हिना शहाब के कारण तीसरे नंबर पर रहना पड़ गया था. जदयू उम्मीदवार की यहां जीत हुई थी. जबकि निर्दलीय उम्मीदवार हिना शहाब दूसरे नंबर पर रही थीं.

ओसामा एक बार जा चुके हैं जेल

शहाबुद्दीन की मौत के बाद से लगातार ये अटकलें लगाई जा रही थी कि ओसामा जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं और राजद के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकते हैं. इस अटकलों पर आज मोहर लग गई और ओसामा ने राजद का दामन थाम लिया है. ओसामा पर कई केसेस भी चल रहे हैं, वह बिहार के मोतिहारी गोलीकांड में एक बार जेल भी जा चुके हैं.  

Dhanteras 2024: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का कौन सा समय शुभ रहेगा? जानें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को पड़ रहा है. ऐसे में इस दिन सोने की खरीदारी का सही समय या यू कहें कि मुहूर्त कौन सा है. आइए समझते हैं.

Dhanteras 2024: धनतेरस पर गोल्ड खरीदने का कौन सा समय शुभ रहेगा? जानें शुभ मुहूर्त Dhanteras 2024 1
Dhanteras 2024

Dhanteras 2024: धनतेरस पर आप भी सोना खरीदने का सोच रहे हैं? अगर हां, तो आइए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त जान लेते हैं. दरअसल, इस दिन की गई सोने की खरीदारी समृद्धि को स्थायित्व देती है. इस दिन शाम को प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. परिवार में समृद्धि बनी रहे, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो इसके लिए धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में सोना खरीदा जाता है.

धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Gold Buying time)

धनतेरस पर लोग सोना, चांदी, ज्वैलरी, गाड़ी, मकान, दुकान खरीदते हैं. इसके अलावा झाड़ू, पीतल के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक चीजें और धनिया भी खरीदा जाता है. दिवाली के दो पहले धनतेरस पर चांदी के सिक्के, गणेश व लक्ष्मी प्रतिमाओं की खरीदारी करना भी शुभ होता है. धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर, मंगलवार सुबह 10.31 मिनट से 30 अक्टूबर 6.32 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए आपको 20 घंटे 1 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा.

धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है. मान्यता है कि इस योग में किए गए कामों का 3 गुना फल मिलता है. जैसे आप कोई शुभ चीजों की खरीदारी करते हैं तो उसमें 3 गुना वृद्धि होगी. वहीं, अगर आप कोई बिजनेस शुरू करते हैं, तो उसमें तीन गुना फायदा कमाने के योग बन सकते हैं.

  • त्रिपुष्कर योग – सुबह 6.31 – सुबह 10.31

धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त

ये भी पढ़ें : दिवाली के पर्व की डेट को लेकर असमंजस में हैं? जानें सही तिथि और धनतेरस की तारीख

दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस की पूजा का शुभ समय सिर्फ 1 घंटा 41 मिनट तक का रहेगा. 29 अक्टूबर, मंगलवार को शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात के 8 बजकर 13 मिनट तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा. प्रदोष काल का समय शाम को 5 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 13 मिनट तक का है. धनतेरस पर कई लोग प्रदोष व्रत भी रखते हैं.

धनतेरस पर सोना खरीदने से घर में बरकत आती है

धनतेरस पर सोना खरीदने से घर में बरकत आती है, लक्ष्मी जी स्थाई रूप से घर में वास करती है. सोना चूंकि बहुत महंगा होता है ऐसे में धनतेरस पर जौ भी खरीद सकते हैं. जौ को भी संपन्‍नता का प्रतीक माना गया है और सोने के समान ही माना जाता है. धनतेरस से जुड़ी मान्यता है कि धन त्रयोदशी तिथि पर किसी भी प्रकार की धातु की खरीददारी को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है. सोना मां लक्ष्मी का रूप होता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि hellocities24.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.