Sharda Sinha: बिहार की फेमस लोक गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. शनिवार सुबह उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है. एम्स सूत्रों की मानें, तो फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है.
लोक गायिका शारदा सिन्हा.
Sharda Sinha: बिहार की फेमस लोक गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है. शनिवार सुबह उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया है. एम्स सूत्रों की मानें, तो फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है. बता दें कि, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था. जिसके बाद से वो काफी चिंतित रहती थी. मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी.
उनकी यह दिक्कतें बढ़ती चली गई और तबीयत ज्यादा बिगड़ गई.. जिसको लेकर उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के मुताबिक आज शनिवार सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई. हालांकि, अभी उनकी तबीयत की स्थिति को लेकर कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.
‘मैंने प्यार किया’ सहित कई फिल्मों में दे चुकी है आवाज
1 अक्टूबर 1952 को शारदा सिन्हा का जन्म बिहार के सुपौल जिले में हुआ. उनकी शादी बेगूसराय जिले में हुई. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मैथिली लोक गायिका के रूप में की. उसके बाद उन्होंने हिंदी भोजपुरी और बज्जिका भाषा में भी लोकगीत गाए हैं. सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन में भी उनके गाए गए गाने लोकप्रिय हुए और उसके बाद वह एक चर्चित हस्ती बन गई.
इनके बीमार होने की सूचना मिलने के बाद श्रोताओं में काफी दुख है. सभी ईश्वर से कामना कर रहे हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटे और छठ में एक बार फिर उनकी आवाज सुनाई दे.
2018 में पद्मभूषण से सम्मानित
बिहार और यहां से बाहर दुर्गा पूजा और अन्य विवाह समारोह या बड़े कार्यक्रम में शारदा सिन्हा के गाए हुए गीत काफी लोकप्रिय हैं. उन्हें वर्ष 1991 में भारत सरकार ने पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से सम्मानित किया. इसके अलावा उन्हें बिहार कोकिला और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. छठ पूजा पर गाए गए उनके गाने बिहार और उत्तर भारत के लोगों में काफी लोकप्रिय हैं.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पदयात्रा के दौरान हमले की कोशिश की गई है. प्रदेश भाजपा ने विकासपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला होने के आप के दावे को बेबुनियाद करार दिया है.
Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विकासपुरी पदयात्रा के दौरान भाजपा के लोगों ने हमला किया है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, भाजपा जानती है कि वह अरविंद केजरीवाल को चुनाव में नहीं हरा सकती. अब वह लोग गंदी राजनीति कर उनकी जान लेना चाहते हैं. आप का कहना है कि बीजेपी उन्हें जान से मारना चाहती है.आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया है.
दिल्ली की सीएम आतिशी ने घटना को लेकर कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर हमला कर दिया.
#WATCH | Delhi CM Atishi says, "…Today during the padyatra, some BJP workers raised slogans against Arvind Kejriwal and attacked him. Anything could have happened to him in this attack. If they had weapons, Arvind Kejriwal could have also lost his life. This attack has clearly… pic.twitter.com/oVDbf72W6l
सिसोदिया का आरोप-‘बीजेपी पहले भी की है मारने की कोशिश’
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया का आरोप है कि सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह से खत्म करना चाहती है क्योंकि, उनको चुनावों में वो कभी नहीं हरा पायेंगे. अरविंद केजरीवाल को बीजेपी ने पहले भी जेल में मारने की कोशिश की थी. अब जब कोर्ट ने उन्हें रिहा किया है और वो अपनी दिल्ली की जनता से मिलने रोज बाहर निकल रहे हैं तो बीजेपी उनको अपने गुंडों के जरिए मारने की कोशिश कर रही है.
केजरीवाल पर नहीं हुआ हमला जनता कर रही विरोध : सचदेवा प्रदेश भाजपा ने विकासपुरी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला होने के आप के दावे को बेबुनियाद करार दिया है. भाजपा ने कहा कि केजरीवाल पर कहीं कोई हमला नहीं हुआ है, बल्कि जनता उनका और उनके विधायकों का विरोध कर रही है.
दिल्ली के पूर्व सीएम पदयात्रा पर हैं
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पदयात्रा पर हैं. पश्चिमी दिल्ली के विकास पुरी पदयात्रा कर रहे हैं. उन्होंने सभा का भी आयोजन किया. सभा में उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने शहर में मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा जैसी दिल्ली सरकार की योजनाओं का प्रचार किया. उन्होंन बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए लोगों से कहा कि यूपी, हरियाणा, राजस्थान या बिहार में अपने सगे-संबंधियों को फोन करें और उनसे पूछिये कि क्या उन्हें चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन रह गए हैं. 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होना है. ऐसे में 25 अक्टूबर शुक्रवार को झारखंड मुक्ती मोर्चा(झामुमो) ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है.
Jharkhand Election 2024: झामुमो की ओर से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए पांचवीं सूची जारी कर दी है. सीएम हेमंत सोरेन ने भाभी की सीट रही जामा विधानसभा सीट से लुईस मरांडी को टिकट दिया है. वे जामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. दरअसल, सीता सोरेन ने झामुमो की जगह अब बीजेपी का दामन थाम लिया है. अनुसूचित जनजाति के सुरक्षित इस सीट से लुईस मरांडी इश बार का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.
झामुमो की पांचवीं लिस्ट जारी.
टिकट नहीं मिलने से बीजेपी से नाराज थीं लुईस मरांडी
लुईस मरांडी झारखंड की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं, प्रदेश बीजेपी की उपाध्यक्ष और कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुकी हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे वे नाराज हो गईं. हाल ही में, उन्होंने बीजेपी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल होने का फैसला लिया. अब झामुमो ने उन्हें जामा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
लुईस मरांडी सुरेश मुर्मू में करारा टक्कर
जामा सीट से जहां लुईस मरांडी झामुमो प्रत्याशी बनायी गयी हैं, वहीं बीजेपी ने सुरेश मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है. यहां दोनों के बीच मुकाबला होगा. सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को बीजेपी ने जामताड़ा से उतारा है. यहां इनका मुकाबला कांग्रेस के इरफान अंसारी से है.
Pappu Yadav in support of Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान खुलकर समर्थन किया. मुंबई में सलमान खान से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई तो उन्होंने एक्टर को फोन किया.
Pappu Yadav in support of Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी के बाद बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव ने भी सलमान का समर्थन किया. पप्पू यादव मुंबई पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान अहमद से मुलाकात भी की. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है. मुंबई में उनकी सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई तो फोन पर उन्होंने बॉलीवुड एक्टर से बात की. उन्होंने फोन पर सलमान खान से कहा-मैं हूं ना.
सलमान खान से फोन पर की बात, कहा-हर परिस्थिति में मैं साथ हूं
मुंबई से लौट रहा हूं। शहर से दूर शूटिंग में व्यस्त होने के कारण फिल्म अभिनेता सलमान खान जी से मुलाकात नहीं हो पाई।उन्हें भी आश्वस्त करना चाहता था मैं हूं ना!
उनसे फोन पर लंबी बात हुई,वह निडर निर्भीक हैं अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया! हर परिस्थिति में मैं साथ हूं
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुंबई से लौट रहा हूं. शहर से दूर शूटिंग में व्यस्त होने के कारण बॉलीवुड एक्टर सलमान से मुलाकात नहीं हो पाई. उन्हें भी आश्वस्त करना चाहता था मैं हूं ना. उनसे फोन पर लंबी बात हुई. वह निडर निर्भीक हैं, अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया. हर परिस्थिति में मैं साथ हूं.
जिशान सिद्दीकी से मिले पप्पू यादव
बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीक़ी साहब के सुपुत्र जिशान जी से मिला! मैं हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ हूं।
बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले उनके हत्यारों और साज़िशकर्ताओं का ख़ात्मा हो क़ानून संविधान से ऊपर कोई नहीं! pic.twitter.com/Zidqf3KOlN
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मुंबई पहुंचने के बाद बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी से मिले. इस मुलाकात को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के दिवंगत सपूत बाबा सिद्दीकी साहब के बेटे जिशान जी से मुलाकात की. मैं हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ हूं. बाबा और उनके परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए. उनके हत्यारों और साजिशकर्ताओं को खत्म किया जाना चाहिए. कोई भी कानून और संविधान से ऊपर नहीं है.
पप्पू यादव ने दी थी लॉरेंस बिश्नोई को धमकी
इससे पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को धमकी देते हुए कहा था कि ये देश है या हिजड़ों की फौज? जेल में बैठा अपराधी लोगों को ललकार रहा है और मार रहा है, लॉरेंस बिश्नोई दो टके का अपराधी है. अगर सरकार इजाजत दे तो इस गैंग का नेटवर्क 24 घंटे के अंदर खत्म कर दूंगा. साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोलते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Eastern Railway News: दिवाली और छठ पर प्रदेश से घर लौटने वालों को दिक्कत नहीं होगी. ट्रेन यात्रा सुखद होगी. इस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए और छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है और इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है.
Eastern Railway News: दिवाली और छठ पर प्रदेश से घर लौटने वालों को दिक्कत नहीं होगी. ट्रेन यात्रा सुखद होगी. इस्टर्न रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए और छह जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है और इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है. दिवाली और छठ महोत्सव के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इस्टर्न रेलने से यह कदम उठाया है. पूर्व रेलवे देश भर में विभिन्न दिशाओं में छह (06) जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाएगा.
इस कदम से भीड़ कम करने में मदद मिलेगी और इस त्योहारी सीजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम यात्रा सुनिश्चित होगी. विशेष ट्रेनों की बुकिंग की तारीख शीघ्र ही सूचित की जाएगी.
स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रा के लिए मिलेगा 8,700 बर्थ
इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से 8,700 बर्थों का सृजन किया जाएगा. ये विशेष ट्रेनें उन यात्रियों को काफी मदद करेंगी जो इस त्योहारी सीजन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्यस्थलों से घर लौटना चाहते हैं.
बता दें कि इन छह (06) जोड़ी विशेष ट्रेनों में से तीन (03) जोड़ी आसनसोल-पटना-आसनसोल विशेष ट्रेनें (03503/03504, 03511/30512 और 03505/03506) सभी अनारक्षित सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास के साथ चलाई जाएंगी, ताकि त्योहारी सीजन के दौरान आम लोगों के परिवार के सदस्यों का एकत्रित होना आसान हो सके.
जानें ट्रेनों के बारे में
1. आसनसोल-नौतनवां-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (03507/03508)
ट्रेन नंबर 03507 आसनसोल-नौतनवां स्पेशल 02 नवंबर को आसनसोल से शाम 4.05 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 07.35 बजे नौतनवाां पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 03508 नौतनवां-आसनसोल स्पेशल नौतनवां से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03 नवंबर को रात 01:25 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ट्रेन रास्ते में चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, देवरियासदर, गोरखपुर और आनंद नगर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित आवास होंगे.
2. आसनसोल-कटिहार-आसनसोल स्पेशल ट्रेन (03501/ 03502 )
ट्रेन नंबर 03501 आसनसोल-कटिहार स्पेशल 03 नवंबर को आसनसोल से दिन के 02.30 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन रात 01.30 बजे कटिहार पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 03502 कटिहार-आसनसोल स्पेशल 04 नवंबर को कटिहार से सुबह 04.15 बजे खुलेगी, जो उसी दिन अपराह्ण 02.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरहिया, हाथीदह जंक्शन अपर, न्यू बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल, खगड़िया, थाना बिहपुर, नौगछिया और कुर्सेला स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित आवास होंगे.
3. जम्मू तवी-हावड़ा स्पेशल-जम्मू तवी स्पेशल ट्रेन (04608/04607)
ट्रेन नंबर 04608 जम्मू तवी-हावड़ा स्पेशल 30 अक्तूबर और 04 नवंबर को जम्मूतवी से रात 08.20 बजे प्रस्थान करेगी, जो तीसरे दिन दिन के 01.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 04607 हावड़ा-जम्मू तवी स्पेशल 02 नवंबर और 07 नवंबर को हावड़ा से 00.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दिन के 03.20 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी. ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशन सहित बीस (20) स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में वातानुकूलित सुविधा होगी.
ट्रेन नंबर 03503 आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन 03 नवंबर को आसनसोल से दिन के 01.20 बजे खुलेगी, जो उसी दिन रात 08.00 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 03504 पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 04 नवंबर को पटना से 00.05 बजे खुलेगी, जो उसी दिन सुबह 06.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास होंगे.
5. आसनसोल-पटना-असानसोल स्पेशल ट्रेन (03511/ 03512 )
ट्रेन दनंबर 03511 आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन 04 नवंबर को आसनसोल से दिन के 01.20 बजे खुलेगी, जो उसी दिन रात 08.00 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 05 नवंबर को पटना से रात 00.05 बजे खुलेगी, जो उसी दिन सुबह 06.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास होंगे.
6. आसनसोल-पटना-आसनसोल स्पेशलट्रेन (03505/03506 )
ट्रेन नंबर 03505 आसनसोल-पटना स्पेशल ट्रेन 05 नवंबर को आसनसोल से दिन के 0.50 बजे खुलेगी, जो उसी दिन रात 08.00 बजे पटना पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 03506 पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 06 नवंबर को पटना से 00.05 बजे खुलेगी और उसी दिन सुबह 06.15 बजे आसनसोल पहुंचेगी. ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना साहेब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी आवास होंगे.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Uttarkashi Masjid Controversy: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरानी मस्जिद को हटाने के लिए हिंदूवादी संगठनों ने जनआक्रोश रैली निकाली. इस बीच रैली में शामिल लोगों ने जमकर बवाल काटा. दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की. शहर में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया.
Uttarkashi Masjid Controversy: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरानी मस्जिद को हटाने के लिए हिंदूवादी संगठनों ने जनआक्रोश रैली निकाली. इस बीच रैली में शामिल लोगों ने जमकर बवाल काटा. दूसरे समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ की. शहर में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया. हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन में गुरुवार को पथराव और लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें लगी है. इसमें आठ पुलिसकर्मी और 27 प्रदर्शनकारी घायल बताए जा रहे हैं. इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है.
हिंसा फैला रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस के एक्शन में भीड़ में कुछ लोग घायल हुए हैं. कई घंटों की मशक्कत के बाद बामुश्किल भीड़ पर काबू पाया गया. दरअसल, रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई.
आज हिंदू संगठन द्वारा उत्तरकाशी में निकाली गई जनआक्रोश रैली के दौरान भीड़ के द्वारा बैरिकेटिंग्स को तोड़ते हुए पथराव किया गया, पथराव में पुलिस के 07 पुलिस अधिकारी/कर्मी घायल हुए हैं, जिनमें गंभीर रूप से घायल 02 पुलिस जवानों को एम्बुलेंस से हायर सेंटर देहरादून रैफर किया गया है। pic.twitter.com/C6juggvpGH
— Uttarkashi Police Uttarakhand (@UttarkashiPol) October 24, 2024
इस बारे में जानकारी देते हुए SP उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि गुरुवार को संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की रैली को प्रशासन द्वारा इजाजत दी गई थी. उनका रूट और समय भी तय था. लेकिन, वो तय रूट से ना जाकर दूसरे रूट से जाने की जिद कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया.
उन्होंने बताया कि इस झड़प के दौरान 8 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं इनमें से दो को गंभीर चोटे हैं. दरअसल गुरुवार को हिन्दू संगठनों द्वारा मस्जिद के विरोध में बड़ी रैली बुलाई गई थी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हनुमान चौक पर इकट्ठा हुए. प्रदर्शनकारी मस्जिद की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने भटवाड़ी रोड पर विश्वनाथ तिराहे पर पहले से ही बैरिकेडिंग कर रखी थी, ताकि रैली मस्जिद तक न पहुंच सके.
इलाके में तनाव
दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई, तो पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया. इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया. इस झड़प में पुलिस और प्रदर्शनकारी दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए.
लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शनकारियों की भीड़ बिखर गई और कुछ लोग कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. बाद में, प्रदर्शनकारी छोटे-छोटे समूहों में बाजार में फैल गए और दूसरे समुदाय के व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाना शुरू कर दिया.
पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध
पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई. डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में देर शाम से अग्रिम आदेश तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी. जिले में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके अलावा, सभा, जुलूस, प्रदर्शन, और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भी निषिद्ध कर दिया गया है.
घटना के बाद पुलिस ने रैली में भाग लेने वालों से शांति बनाए रखने और कानूनी व्यवस्था का पालन करने की अपील की है. इसके बावजूद, शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है और बाजारों में सामान्य गतिविधियाँ प्रभावित हो गई हैं.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Annu Kapoor on Islam And Gita Learnings: बॉलीवुड के एक्टर अन्नू कपूर एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. इंटरव्यू में उन्होंने खुद को नास्तिक बताकर गीता को कमाल की किताब बताया है.
Annu Kapoor on Islam And Gita Learnings: बॉलीवुड के एक्टर अन्नू कपूर एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं. इंटरव्यू में उन्होंने खुद को नास्तिक बताकर गीता को कमाल की किताब बताया है. अन्नू कपूर हाल में ही एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान गीता और इस्लाम पर अपनी बात रखते नजर आए. जहां उन्होंने गीता को बहुत कमाल की किताब बताया वहीं, ये सलाह भी दी कि हिंदुओं को इस्लाम से क्या सीखना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हर तरफ से हमारा देश दुश्मनों से घिरा हुआ है. सबने हमें धोखा दिया क्योंकि, हम बहुत सॉफ्ट हैं. उन्होंने संकेत दिया कि अगर कोई हमारे देश का नुकसान पहुंचा रहा है तो हमें एक्शन लेना चाहिए. उन्होंने श्रीकृष्ण और शिशुपाल की कहानी दोहराते हुए कहा कि 99 बार तो ठीक है, लेकिन 100वीं बार वध करना पड़ेगा.
कॉमेडी, सीरियस और हर तरह के रोल को परफेक्टली निभाने वाले एक्टर अन्नू कपूर आने वाले दिनों में दौर, फिर से बंपर ड्रॉ और मैं दीन दयाल हूं जैसी फिल्मों में अदाकारी का जलवा दिखाते दिखने वाले हैं. अन्नू कपूर हाल में ही लव की अरेंज मैरिज और हमारे बारह जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं.
श्रीमद्भगवत गीता को लेकर ये कहा
एएनआई को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने श्रीमद्भगवत गीता को लेकर कहा है कि- गीता कमाल की किताब है. मैं नास्तिक हूं उसके बावजूद कह रहा हूं कि जो कुछ भी सीखा जा सकता है गीता से सीखा जा सकता है.
इस्लाम पर ये बोले अन्नू कपूर अन्नू कपूर ने इस्लाम की पांचों किताबों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ये साफ-साफ बताया गया है. उन्होंने कहा कि डू एंड डोंट्स क्लियर होने की वजह से डिसिप्लिन आता है और डिसिप्लिन की वजह से यूनिटी. और यूनिटी सीखनी चाहिए. उन्होंने बताया कि हिंदुस्तानियों को इस्लाम से क्या सीख लेनी चाहिए और क्यों लेनी चाहिए के बारे में बताया.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एलओसी के पास आतंकियों ने सेना की वाहन को निशाना बनाया है. इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए है, जबकि सेना के लिए काम कर रहे दो मजदूरों की भी मौत हो गई है.
Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में LOC के पास बोटापत्थर गुलमर्ग के नागिन पोस्ट इलाके में आतंकियों ने सेना के वाहन को निशाना बनाया है. इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए है, जबकि सेना के लिए काम कर रहे दो मजदूरों की भी मौत हो गई है. सूत्रों की मानें, तो यह घुसपैठ की कोशिश हो सकती है. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन PAFF ने ली है. ये जैश ए मोहम्मद का ही प्रॉक्सी फ्रंट है. पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.
हालांकि, सेना की ओर से पुष्टि का इंतजार है. यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही जम्मू कश्मीर के गंदरबाल जिले में एक मजदूर पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी. घायल मजदूर का की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले प्रीतम के रूप में हुई है.
बता दें कि इससे तीन पहले गंदरबाल में ही आतंकियों ने टनल बनाने में लगे मजदूरों के हाउसिंग कैंप में हमला किया था. इस हमले में 6 मजदूरों और एक डॉक्टर की मौत हो गई थी.
आतंकियों पर तुरंत हो एक्शन- लेफ्टिनेंट गवर्नर
जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) मनोज सिन्हा ने बुटापथरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले पर सेना के शीर्ष अधिकारियों से बात की है. उन्होंने आतंकवादियों को मार गिराने के लिए त्वरित और मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिए हैं. वहीं, कार्रवाई जारी है. उनका कहना है कि हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा. उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और इस पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, उत्तरी कश्मीर के बूटा पथरी इलाके में सेना के वाहनों पर हमले के बारे में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण खबर है, जिसमें कुछ लोग हताहत और घायल हुए हैं. कश्मीर में हालिया हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है.
मैं इस हमले की कड़ी से कड़ी निंदा करता हूं और जिन लोगों की जान गई उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.
महबूबा मुफ्ती ने भी जताया दुख
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, बारामूला में सेना के काफिले पर आतंकवादी हमले से स्तब्ध हूं और गहरा दुख हुआ, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई. इसकी स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती हूं.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
West Bengal News: कोलकाता-ढाका के बीच चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है. बांग्लादेश रेलवे से प्राप्त संदेश के अनुसार ये ट्रेन दोनों दिशाओं में 26 अक्तूबर को रद्द रहेगी.
West Bengal News: कोलकाता-ढाका के बीच के चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है. बांग्लादेश रेलवे से प्राप्त संदेश के अनुसार ये ट्रेन दोनों दिशाओं में 26 अक्तूबर को रद्द रहेगी. ट्रेन नंबर 13108 कोलकाता और ट्रेन नंबर 13110 ढाका से मैत्री एक्सप्रेस 26 अक्तूबर को नहीं चलेगी.
इससे संबंधित इस्टर्न रेलवे ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है. साथ ही कहा है कि टिकट का पूरा किराया निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वापस किया जाएगा.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
GSEB Gujarat Board Exam 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
gseb
GSEB Gujarat Board Exam 2025: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर की ओर से गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 2025 में माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) और उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (HSC) के विज्ञान स्ट्रीम की परीक्षा देने के इच्छुक छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आधिकारिक जीएसईबी वेबसाइट gseb.org के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रियाएं पूरी की जा सकती है.
जानें, ऑफिशियल नोटिफिकेशन के बारे में?
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है. इसके अनुसार कक्षा-10 के सभी प्रकार (रेग्यूलर, रिपिटर, स्पेशल, जीएसओएस रेग्यूलर, जीएसओएस रिपिटर) एवं सभी प्रकार के संस्कृत प्रथम (रेग्यूलर, रिपिटर और जीएसओएस रिपिटर) विद्यार्थियों को बोर्ड की फरवरी-2025 सार्वजनिक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भरना होगा. कक्षा-12 विज्ञान वर्ग के सभी नियमित और पुनरावर्तक विद्यार्थियों को आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा.
रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इन चरणों का पालन कर सकते हैं.
GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध गुजरात बोर्ड एसएससी पंजीकरण लिंक या गुजरात बोर्ड एचएससी विज्ञान स्ट्रीम पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण लिंक मिलेगा.
लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें.
एक बार हो जाने के बाद, खाते में लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की ज़रूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.