Bihar News: बिहार में ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ आयी काम, पटरी पर सरिया रख 01 ट्रेन को पलटाने की रची गयी थी साजिश, बड़ा हादसा टला

Bihar News

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ काम आयी और किसी तरह एक अनहोनी टल गयी. दरअसल, ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गयी थी. बीती देर शाम बड़ा रेल हादसा टल गया.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ काम आयी और किसी तरह से एक अनहोनी टल गयी. दरअसल, ट्रेन को पलटाने की साजिश रची गयी थी. पटरी पर किसी ने लोहे का सरिया रख दिया था. कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर डीएमयू ट्रेन 07561 ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. बताया जाता है कि जब ट्रेन इस सरिये से टकरायी तो तेज आवाज उठी. जोर का झटका भी लगा लेकिन,

ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लिया और ट्रेन की स्पीड काे नियंत्रित कर लिया. इस तरह से एक अनहोनी टल गयी.

कटिहार-जोगबनी रेलखंड : हादसा टला, मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर ड्राइवर की सूझबूझ से डीएमयू ट्रेन हादसे का शिकार होने से बाल-बार बच गयी. बुधवार देर शाम जब कटिहार से जोगबनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 07561 रानीपतरा स्टेशन से खुली तो करीब 900 मीटर आगे बढ़ने पर ही अचानक ट्रेन में जोरदार झटका लगा. दरअसल ट्रेन के पहिए में लोहे का एक सरिया फंस गया था. तेज आवाज उठी और झटके से ट्रेन रूकी तो अंदर बैठे सभी यात्री सहम गए.

ड्राइवर खुद हैरान थे. उन्होंने पूरी बात बतायी.10 एमएम का दो सरिया ट्रेन के चक्के के बीच फंस गया था. ट्रेन पैसेंजर से भरी हुई थी. बोगी में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी.

ट्रेन के चक्के में फंसा था सरिया, ड्राइवर ने लगायी इमरजेंसी ब्रेक

ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोका तो गार्ड टार्च लेकर नीचे उतरे. देखा कि लोहे का एक सरिया ट्रेन के पहिए में फंसा हुआ है. सरिया इस कदर पहिया में जा फंसा था कि इसे निकालने में 5 मिनट से अधिक का वक्त लग गया. ट्रेन के ड्राइवर ने कहा कि गनीमत है कि बड़ा हादसा टल गया. ट्रेन स्टेशन से खुली ही थी इसलिए स्पीड उस हिसाब से नहीं थी जो बीच रास्ते में रहती है. अगर स्पीड ज्यादा होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. पहिया रेल की पटरियों से उतरता इससे पहले ही ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़े हादसे को टाल दिया.

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की. उच्च अधिकारी को जांच रिपोर्ट भेजने की बात उन्होंने कही. घटना के बाद रेल प्रशासन मामले की जांच में जुट गयी है.

बोले एडीआरएम

कटिहार- पूर्णिया रेल खंड पर रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप घटना टल गयी. रेलवे ट्रैक पर लोहे के सरिया रखने के कारण ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी. घटना संयोग वश थी या साजिश जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. मामले को लेकर जांच का निर्देश दिया गया है. एमके सिंह, एडीआरएम, कटिहार रेल मंडल

BRICS Summit 2024: सीमा पर शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच 5 साल बाद द्विपक्षीय बातचीत, 50 मिनट चली बैठक

BRICS Summit 2024

BRICS Summit 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच5 साल बाद 23 अक्टूबर बुधवार को रूस के कजान शहर में द्विपक्षीय बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को जल्द से जल्द निपटाने, आपसी सहयोग और आपसी विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया.

BRICS Summit 2024
BRICS Summit 2024

PM Modi- Xi Jinping Bilateral Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच पांच साल बाद द्विपक्षीय बातचीत हुई. यानी, यह बैठक उस वक्त हुई है जब भारत और चीन ने देपसांग मैदानी क्षेत्र और डेमचोक क्षेत्र में एक-दूसरे को गश्त करने के अधिकार बहाल करने पर सहमति जताई गयी है. दोनों नेताओं के बीच 50 मिनट बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को जल्द से जल्द निपटाने, आपसी सहयोग और आपसी विश्वास को बनाए रखने पर जोर दिया.

द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए हमारी बैठक अहम है. सीमा पर सहमति का स्वागत है. मुझे विश्वास है कि हम खुले मन से बातचीत करेंगे और हमारी चर्चा कंस्ट्रक्टिव होगी.”

ये भी पढ़ें : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू, पुतिन ने नेताओं को किया संबोधित

पीएम मोदी ने कहा-

हम 5 साल बाद औपचारिक रूप से बैठक कर रहे हैं. पिछले 4 सालों में सीमा पर पैदा हुई समस्याओं पर जो सहमति बनी है, उसका हम स्वागत करते हैं. सीमा पर शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए.

ब्रिक्स सम्मेलन: शांति और विकास पर जोर

पीएम मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन दो प्रमुख मीटिंग्स में हिस्सा लिया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा. इस पर कोई दोहरा रवैया नहीं होना चाहिए. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की भी जरूरत बताई.

मोदी ने कहा कि ब्रिक्स नया स्वरूप अपनाकर विश्व की 40% मानवता और 30% वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करता है. उन्होंने कहा, “हमें युद्ध नहीं, संवाद और कूटनीति का समर्थन करना चाहिए. जिस तरह हमने कोविड संकट का सामना किया, उसी तरह आने वाली चुनौतियों का समाधान भी सामूहिक प्रयासों से कर सकते हैं.”

Priyanka Gandhi Nomination: 1.15 करोड़ का सोना, 29 लाख की चांदी और 8 लाख की कार, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Nomination

Priyanka Gandhi Nomination: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज 23 अक्तूबर 2024 बुधवार को केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे.

Priyanka Gandhi Property: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करके अपनी चुनावी पारी का आगाज किया और इस मौके पर कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है. नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति भी घोषित की. जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास 1.15 करोड़ का सोना और 8 लाख की कार है. 

प्रियंका गांधी सबसे पहले सुबह करीब 11.45 बजे वायनाड के कलपेट्टा में विशाल रोड शो में भी शामिल हुईं. इसके बाद नामांकन दाखिल की है. वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी.

राजनीति में 35 साल का अनुभव है

नामांकन के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके पास राजनीति में 35 साल का अनुभव है. क्योंकि वह 1989 में अपने पिता राजीव गांधी के साथ 17 साल की उम्र में पहली बार चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुई थीं.

जानें, कितनी संपत्ति है प्रियंका गांधी के पास ?

प्रियंका गांधी ने शपथपत्र में अपनी संपत्ति का जिक्र की है. इसमें उन्होंने बताया है कि 1 करोड़ 15 लाख रुपये का सोना और 29 लाख की चांदी उनके पास है. उन्होंने 4 करोड़ 24 लाख की चल संपत्ति घोषित की है. 52 हजार रुपए कैश, 2 करोड़ 24 लाख का मिचुअल फंड, बैंक खातों में करीब 3 लाख 60 हजार रुपये, पीपीएफ खाते में 17 लाख 38 हजार रुपये, एक हॉन्डा सीआरवी कार, जिसकी कीमत 8 लाख रुपये है. इसे पति ने गिफ्ट किया है. इसके अलावा, प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बताया कि उनके ऊपर तीन मुकदमे चल रहे हैं. इसमें धारा 420, 469, 188, 269, 270, 9 और 51 के तहत मामले दर्ज हैं. दो मामले उत्तर प्रदेश के हैं और एक मध्य प्रदेश का है. 

इसके अलावा, प्रियंका गांधी के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपये का एक मकान भी है. प्रियंका गांधी के पास 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपये की खेती वाली जमीन है, जो दिल्‍ली के पास गांव सुल्‍तानपुर महरोली में है और इसमें उनके भाई राहुल गांधी का भी हिस्‍सा है.

किस बैंक में कितने रुपये जमा है?

प्रियंका गांधी ने अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसके मुताबिक, एचडीएफसी बैंक, दिल्‍ली ब्रांच में 2 लाख 80 हजार 953 रुपये, यूको बैंक, दिल्‍ली ब्रांच में 80 हजार 399 रुपये और केनरा बैंक शाम केरला ब्रांच में 5 हजार 929 रुपये जमा हैं. उनकी अचल संपत्ति 7 करोड़ 74 लाख 12 हजार 598 रुपये की है. 

Happy Ahoi Ashtami 2024 Hindi Wishes & Quotes Live: अहोई का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाए खुशियां अपार…अहोई अष्टमी की यहां से भेजें शुभकामनाएं!

Happy Ahoi Ashtami 2024

Happy Ahoi Ashtami 2024 Hindi Wishes, Quotes, Status & Messages: सनातन धर्म में अहोई अष्टमी का खास महत्व होता है. इस साल यह पर्व 24 अक्टूबर 2024 को शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. यह निर्जला व्रत महिलाओं अपने बच्चों की सलामती और लंबी उम्र के लिए रखती है. अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर अपनों को इन खास संदेशों के जरिए भेजें शुभकामनाएं!

Happy Ahoi Ashtami 2024 Hindi Wishes, Quotes, Status & Messages: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हर साल अहोई अष्टमी मनाई जाती है. यह निर्जला व्रत महिलाएं अपने संतान की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. इस साल यह पर्व 24 अक्टूबर 2024 को शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. इस खास अवसर पर अपनों को इन चुनिंदा मैसेज के जरिए आप शुभकामना संदेश दे सकते हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झामुमो ने जारी की दूसरी लिस्ट, राज्यसभा सांसद महुआ माजी एक बार फिर रांची से लड़ेंगी चुनाव

Jharkhand Assembly Election 2024

Jharkhand Chunav 2024: झामुमो ने 23 अक्तूबर बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी की है. लिस्ट के अनुसार राज्यसभा सांसद महुआ माजी एक बार फिर रांची से झामुमो की उम्मीदवार होंगी. यानी, वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. झामुमो ने अब तक 36 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झामुमो ने जारी की दूसरी लिस्ट, राज्यसभा सांसद महुआ माजी एक बार फिर रांची से लड़ेंगी चुनाव jmm list

Jharkhand Chunav 2024: झामुमो ने 23 अक्तूबर 2024 बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी की है. लिस्ट के अनुसार राज्यसभा सांसद महुआ माजी एक बार फिर रांची से झामुमो की उम्मीदवार होंगी. यानी, वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी की गयी है. इससे पहले मंगलवार की रात 35 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गयी थी. झामुमो ने अब तक 36 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

जानें कौन हैं महुआ माजी?

वर्तमान में महुआ माजी झारखंड से झामुमो की राज्यसभा सदस्य हैं. झामुमो ने रांची विधानसभा सीट से एक बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है. 2019 के विधानसभा चुनाव में भी महुआ माजी रांची से JMM के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी. 2019 के चुनाव में महुआ माजी 5904 वोटों के अंतर से बीजेपी के सीपी सिंह से हार गई थीं. महुआ माजी झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. इसके अलावा साहित्य और लेखन के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है. 2024 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बीजेपी के सीपी सिंह के सामने महुआ माजी होंगी.

हेमंत सोरेन बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

हेमंत सोरेन को बरहेट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गांडेय से कल्पना सोरेन प्रत्याशी बनायी गयी हैं. झारखंड में दो चरणो‍ं में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनता होगी. मंगलवार देर रात झामुमो ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की. इसमें 35 प्रत्याशियों की घोषणा की गयी थी.

  • बरहेट – हेमंत सोरेन
  • राजमहल – एमटी राजा
  • बोरियो – धनंजय सोरेन
  • महेशपुर – स्टीफन मरांडी
  • शिकारीपाड़ा -आलोक सोरेन
  • नाला – रविन्द्रनाथ महतो
  • दुमका – बसंत सोरेन
  • मधुपुर – हफीजुल हसन
  • सारठ – उदय शंकर सिंह
  • गाण्डेय – कल्पना मुर्मू सोरेन
  • गिरिडीह – सुदिव्य कुमार
  • डुमरी – बेबी देवी
  • चंदनक्यारी – उमाकांत रजक
  • टुण्डी – मथुरा प्रसाद महतो
  • बहरागोड़ा – समीर मोहंती
  • घाटशिला – रामदास सोरेन
  • पोटका – संजीव सरदार
  • जुगसलाई – मंगल कालिन्दी
  • चाईबासा – दीपक बिरूवा
  • ईचागढ़ – सबिता महतो
  • मझगांव – निरल पूर्ति
  • भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव
  • सिमरिया – मनोज चन्द्रा
  • सिल्ली – अमित महतो
  • बरकट्ठा – जानकी यादव
  • धनवार – निजामुद्दीन अंसारी
  • लिट्टीपाड़ा – हेमलाल मुर्मू
  • मनोहरपुर – जगत मांझी
  • खरसावां – दशरथ गागराई
  • तमाड़ – विकास गुंडा
  • तोरपा – सुदीप गुड़िया
  • गुमला – भूषण तिर्की
  • लातेहार – वैद्यनाथ राम
  • गढ़वा – मिथिलेश कुमार ठाकुर
  • जमुआ – केदार हाजरा

BRICS Summit 2024 Live: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू, पुतिन ने नेताओं को किया संबोधित

BRICS Summit 2024

BRICS Summit 2024: रूस के कजान एक्सपो सेंटर में BRICS शिखर सम्मेलन का पूर्ण सत्र शुरू हो गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व नेताओं को संबोधित किया है.

BRICS Summit 2024: रूस के कजान एक्सपो सेंटर में BRICS शिखर सम्मेलन का पूर्ण सत्र शुरू हो गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विश्व नेताओं को संबोधित किया है. ब्रिक्स सम्मेलन शुरू होने से पहले इसमें शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस रूस के कजान पहुंचे. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कजान की यात्रा के दौरान महात्मा गांधी पर लगाई गई एक प्रदर्शनी देखी.

प्रदर्शनी में लियो टॉल्स्टॉय के साथ महात्मा के जुड़ाव पर प्रकाश डाला गया. यह प्रदर्शनी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि लियो टॉल्स्टॉय कई वर्षों तक कजान में रहे और अध्ययन किया.

Bihar News: भागलपुर को जामताड़ा बनाने की साजिश नाकाम, बंगाल के साइबर फ्रॉड गिरोह के चल रहे खेल में धराए 17 लड़कियों समेत 21 ठग

भागलपुर को जामताड़ा बनाने की साजिश नाकाम

Bihar News: भागलपुर पुलिस ने भागलपुर को जामताड़ा बनाने की साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल, फिशिंग और साइबर फ्रॉड के लिए झारखंड राज्य का जामताड़ा मशहूर है और वहां के बाद भागलपुर शहर के बीचों-बीच साइबर फ्रॉड फिशिंग का काम चल रहा था, जिसके गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है.

Bihar News: भागलपुर पुलिस ने भागलपुर को जामताड़ा बनाने की साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल, फिशिंग और साइबर फ्रॉड के लिए झारखंड राज्य का जामताड़ा मशहूर है. वहां के बाद भागलपुर शहर के बीचों-बीच साइबर फ्रॉड फिशिंग का काम चल रहा था, जिसके गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बंगाल का एक गिरोह यहां कॉल सेंटर की आड में बड़ा साइबर फ्रॉड खेल खेल रहा था.

मिली जानकारी के अनुसार मामले में एडवर्टाइजमेंट फर्म के नाम पर चलाये जा रहे कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया है. जहां से पुलिस ने अब तक कुल 17 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में लिया है. साइबर अपराध के विरुद्ध भागलपुर पुलिस की ओर से की गयी यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

भागलपुर पुलिस ने योजना बनाकर विशेष टीम के साथ छापेमारी की. उक्त टीम में साइबर सह लाइन डीएसपी संजीव कुमार, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस पदाधिकारी और दर्जनभर महिला व पुरुष सिपाही मौजूद थे. टीम ने उक्त कॉल सेंटर से कुल 17 लड़कियों को पकड़ा. जिनमें से गिरोह के संचालक टीम में शामिल पश्चिम बंगाल की छह लड़कियां भी शामिल हैं. इसके अलावा पुलिस ने चार लड़कों को पकड़ा है. जिनमें से एक भागलपुर में गिरोह चलाने वाला मास्टरमाइंड राहुल भी है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर शुरू की जांच, तो धराए ठग

भागलपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर उन कुछ नंबरों को ट्रेस करना शुरू किया, जो नेश्नल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से लगातार आ रहे थे. जिनसे साइबर फ्रॉड किये जा रहे थे. तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान में पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त सभी नंबर भागलपुर से ऑपरेट किये जा रहे हैं. इसके बाद टॉवर लोकेशन और इंटरनेट वीपीएन नंबर के माध्यम से भागलपुर पुलिस घूरन पीर बाबा चौक स्थित मनाली होटल के पीछे चलाये जा रहे कॉल सेंटर तक पहुंच गयी और इस तरह से सभी पकड़ में आए.

पश्चिम बंगाल का सक्रिय था गिरोह

बताया जा रहा है कि भागलपुर में मौजूद इस गिरोह में एक राहुल नामक लड़का सहित पश्चिम बंगाल की रहने वाली छह लड़कियां शामिल हैं. पश्चिम बंगाल के फिशिंग गिरोह इस पूरे कॉल सेंटर का संचालन कर रहा था. 22 अक्तूबर मंगलवार देर शाम पुलिस ने कार्रवाई की. इसके बाद देर रात तक दर्जनों एटीएम कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, बैंक पासबुक, नकद, ज्वेलरी, मोबाइल आदि को जब्त किया गया है.

जानें, किस तरह से झासा देकर मांगी जा रही थी ओटीपी

मिल रही जानकारी के अनुसार लोगों को प्रलोभन भरे कॉल्स किए जाते थे. लोगों को आसानी से फांसने के लिए लड़कियों से कॉल कराये जाते थे. जो कि लोगाें को कॉल कर आकर्षक लोन व बैंक योजना आदि की जानकारी देने के साथ किसी ट्रांजेक्शन को लेकर इनाम में एलसीडी टीवी व अन्य महंगे व लग्जरी प्रोडक्ट्स जीतने का झांसा दिया जाता था और ओटीपी मांगी जाती थी.

”साइबर अपराधियों के गिरोह तक भागलपुर पुलिस पहुंची है. लोगों को कॉल कर प्रलोभन देने वाले मामले में करीब दो दर्जन लड़के और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है. कई एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन की भी जब्ती की गयी है. साइबर अपराधियों का नेटवर्क दूसरे जिलों व राज्यों में फैले होने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले में से पर्दा उठाया जायेगा.” – संजीव कुमार, डीएसपी, लाइन सह साइबर, भागलपुर

Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना ने 45 सीटों पर जारी की लिस्ट, CM शिंदे कोपरी-पाचपाखाडी से लड़ेंगे चुनाव

Maharashtra Assembly Election 2024

Maharashtra Assembly Election 2024: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे शहर के कोपरी-पाचपाखाडी से और आधा दर्जन से अधिक कैबिनेट सदस्यों को उनकी संबंधित सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है.

Maharashtra Eknath Shinde Shiv Sena Candidate List: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को 45 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे शहर के कोपरी-पाचपाखाडी से और आधा दर्जन से अधिक कैबिनेट सदस्यों को उनकी संबंधित सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना ने 45 सीटों पर जारी की लिस्ट, CM शिंदे कोपरी-पाचपाखाडी से लड़ेंगे चुनाव Maharashtra Assembly Election List 1

सत्तारूढ़ दल ने लगभग उन सभी विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जिन्होंने जून 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करते समय शिंदे का समर्थन किया था.

बुलढाणा से संजय गायकवाड को टिकट दिया गया है. सिल्लोड से अब्दुल सत्तार को मैदान में उतारा गया है. इसके साथ ही छत्रपति संभाजीनगर पश्चिम से संजय शिरसाट को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, मालेगाव बाह्य से दादाजी भुसे को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है. ओवला माजीवडा से प्रताप सरनाईक चुनाव लड़ेंगे.

Maharashtra Assembly Election 2024: शिवसेना ने 45 सीटों पर जारी की लिस्ट, CM शिंदे कोपरी-पाचपाखाडी से लड़ेंगे चुनाव Maharashtra Assembly Election List 2

पार्टी ने विधायकों के रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा

शिवसेना की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार कई विधायकों के रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा है. दिवंगत विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर सांगली जिले के खानपुर से चुनाव लड़ेंगे. छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के लोकसभा सदस्य संदीपन भुमरे के बेटे विलास भुमरे पैठन से चुनाव लड़ेंगे. राजापुर से मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत को टिकट दिया गया है.

मुंबई उत्तर-पश्चिम से शिवसेना के लोकसभा सदस्य रवींद्र वाईकर की पत्नी मनीषा वाईकर को जोगेश्वरी (पूर्व) से मैदान में उतारा गया है, जबकि शिवसेना नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद अडसुल के बेटे अभिजीत अडसुल अमरावती जिले के दरियापुर से चुनाव लड़ेंगे.

BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात संभव

BRICS Summit

BRICS Summit: पीएम मोदी का रूस में भव्य स्वागत किया गया है. पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस पहुंचे है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है. वहीं, खबर यह भी है कि पीएम मोदी ब्रिक्स के इतर बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करने वाले हैं.

BRICS Summit: पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस पहुंचे है. वहां उनका भव्य स्वागत किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को रूस के कजान शहर पहुंचे है. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है. वहीं, खबर यह भी है कि पीएम मोदी ब्रिक्स के इतर बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करने वाले हैं.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बैठक की पुष्टि की

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि कल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी.

LAC में भारत-चीन के बीच बड़ा समझौता

पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात से पहले दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है. पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त के लिए एक समझौते पर सहमत हुए. इस समझौते को पूर्वी लद्दाख में चार वर्षों से अधिक समय से जारी सैन्य गतिरोध के समाधान की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है.

रिश्तों में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम

अगर यह बैठक होती है, तो इसमें न केवल LAC पर तनाव कम करने के लिए बातचीत हो सकती है, बल्कि एशिया में स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. सन 2020 से भारत और चीन के बीच सीमा विवाद ने रिश्तों में खटास ला दी थी, लेकिन अब यह बातचीत दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है.