India and China: चीन के विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि, लद्दाख में गतिरोध खत्म करने के लिए भारत के साथ हुआ समझौता 

India and China: चीन ने पुष्टि की है कि पूर्वी लद्दाख में दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध को समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता हो गया है. 

India and China: चीन ने पुष्टि की है कि उसने पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए एक समझौता कर लिया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान के अनुसार दोनों देशों के बीच राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से लगातार बातचीत हो रही थी, जिसके परिणामस्वरूप एक समाधान पर सहमति बन गई है. चीन इस समझौते को लागू करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा, लेकिन उन्होंने समझौते के ब्योरे साझा नहीं किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच संभावित मुलाकात पर उन्होंने कहा कि अगर कोई जानकारी सामने आती है, तो वह इसे साझा करेंगे. यह समझौता, जो सोमवार को घोषित हुआ था, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चार साल से जारी सैन्य गतिरोध को समाप्त करने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

चीन के विदेश मंत्रालय ने ये प्रतिक्रिया दी

चीनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल, दोनों पक्ष प्रासंगिक मामलों पर समाधान पर पहुंच गए हैं, जिसे चीन सकारात्मक रूप से देखता है. अगले चरण में चीन समाधान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भारत के साथ काम करेगा. बता दें कि चीन की तरफ से यह बयान भारत की ओर से वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्त करने के लिए चीन के साथ एक समझौते की घोषणा के बाद आया है. 

Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा टीवी की दुनिया में सबसे अमीर एक्टर, नेटवर्थ के मामले में सबको पीछे छोड़ा

Kapil Sharma Net Worth: टीवी इंडस्ट्री की दुनिया अब काफी बड़ी हो गई है. टीवी की दुनिया में सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में ना तो रूपाली गांगुली का नाम है और ना ही तेजस्वी प्रकाश का. सबसे अमीर एक्टर और कोई नहीं बल्कि कपिल शर्मा है.

Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा टीवी की दुनिया में सबसे अमीर एक्टर, नेटवर्थ के मामले में सबको पीछे छोड़ा ks 03
कपिल शर्मा

Kapil Sharma Net Worth: कपिल शर्मा इंडियन टेलीविजन के सबसे अमीर स्टार बन गए हैं. रईसी के मामले में जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने सभी टीवी स्टार्स को मात दे दी है. टीवी की दुनिया में सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में ना तो रूपाली गांगुली का नाम है और ना ही तेजस्वी प्रकाश का. सबसे अमीर एक्टर और कोई नहीं बल्कि कपिल शर्मा है. मनीकंट्रोल के अनुसार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो को होस्ट करने के लिए कपिल हर एपिसोड 5 करोड़ रुपये लेचे हैं. फर्स्टपोस्ट, डीएनए और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये है.

उनके शो में बड़े-बड़े स्टार्स आ चुके हैं, जिसमें करण जौहर, सैफ अली खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन सहित कई अन्य सेलेब्स का नाम शामिल है.

हर एपिसोड के 5 करोड़ रुपये लेते हैं

टीवी की दुनिया में सबसे अमीर सेलेब्स की लिस्ट में ना तो रूपाली गांगुली का नाम है और ना ही तेजस्वी प्रकाश का. सबसे अमीर एक्टर और कोई नहीं बल्कि कपिल शर्मा है. मनीकंट्रोल के अनुसार, द ग्रेट इंडियन कपिल शो को होस्ट करने के लिए कपिल हर एपिसोड 5 करोड़ रुपये लेते हैं. फर्स्टपोस्ट, डीएनए और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉमेडियन की नेट वर्थ 300 करोड़ रुपये है.

कपिल शर्मा के पास 15 करोड़ का आलीशान और शानदार अपार्टमेंट

कपिल शर्मा के पास अंधेरी में 15 करोड़ रुपये का आलीशान और शानदार अपार्टमेंट हैं. वह अपनी मां, पत्नी गिन्नी चतरथ और दोनों बच्चों के साथ अपार्टमेंट में रहते हैं. इसके अलावा उनके पास चंडीगढ़ के पास एक फार्महाउस है, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है. कॉमेडियन के पास कई तरह के कार है, जिसमें मर्सिडीज-बेंज S350, रेंज रोवर इवोक, वोल्वो XC90, कस्टम मेड वैनिटी वैन है. ये सारी चींजे उन्हें टीवी जगत का सबसे अमीर एक्टर बनाता है. बता दें कि आप कपिल का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं.

रुपाली गांगुली-दिलीप जोशी की नेटवर्थ
टीवी के कुछ पॉपुलर एक्टर्स की नेटवर्थ की बात करें तो अनुपमा फेम रुपाली गांगुली 20-25 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालिक हैं. वहीं दिलीप जोशी की नेटवर्थ 47 करोड़ रुपये है. 

कपिल शर्मा की फिल्में (Kapil Sharma Films)
कपिल शर्मा ना सिर्फ टीवी होस्ट हैं बल्कि वे एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं. वे ‘किस किसको प्यार करूं’ (2015), ‘फिरंगी’ (2017), ‘ज्विगाटो’ (2023) और ‘क्रू’ (2024) जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Bihar News: बिहार के बांका में पुलिस ने 10 महीने में 30 हजार लीटर से अधिक जब्त किया शराब, 3111 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Bihar News: बिहार के बांका पुलिस ने 10 महीने में 30701 लीटर शराब जब्त किया है.दरअसल, त्योहार का मौसम आने के साथ शराब का अगर कारोबार बढ़ जाता है, तो पुलिस की भी विशेष नजर वह बच नहीं पाता है.

Bihar News: बिहार के बांका पुलिस ने 10 महीने में 30701 लीटर शराब जब्त किया है. दरअसल, त्योहार का मौसम आने के साथ शराब का अगर कारोबार बढ़ जाता है, तो पुलिस की भी विशेष नजर वह बच नहीं पाता है. पर्व त्योहार को लेकर पुलिस विशेष नजर रखनी शुरू कर दी है. बीते 16 अक्टूबर को भी भलजोर चेक पोस्ट में एक कंटेनर शराब जब्त की गयी थी. पुलिस सीमावार्ती इलाकों में खासी चौकसी बढ़ा दी है. बीते सप्ताह ही भलोजर बॉर्डर से एक कंटेनर विदेशी शराब जब्त की गयी थी. उत्पाद विभाग की टीम ने इसके लिए सघन जांच की थी. करीब नौ हजार लीटर शराब बरामद की गयी थी, जिसमें 19 हजार 331 बोतल शराब शामिल था.

उत्पाद विभाग की रिपोर्ट की मानें,तो जनवरी से अक्टूबर मध्य तक जिले में करीब 30701.510 लीटर शराब पकड़ी गयी है. इस दौरान 3,111 मुकदमा दर्ज किये गये हैं. जनवरी से अबतक 2394 लोगों की कुल गिरफ्तारी हुई है. जबकि, शराब तस्की में युक्त 214 छोटी-बड़ी वाहनों को भी जब्त किया गया है. शराब बिक्री में संलिप्त 689 आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी. 2534 पीने वालों को पकड़ा गया है. जबकि, रिपीट अफेंड मामले में 71 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है.

जनवरी से अबतक जब्त शराब (लीटर में)

  • जनवरी- 1276.495
  • फरवरी- 1987.675
  • मार्च- 2526.230
  • अप्रैल-4403.140
  • मई-1387.820
  • जून- 1733.915
  • जुलाई-1338.445
  • अगस्त- 2924.210
  • सितंबर- 2539.840
  • अक्टूबर (अबतक तक)- 10763

कहते हैं अधिकारी

उत्पाद अधीक्षक रविंद्र सिंह के अनुसार शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाए रखने के लिए छापेमारी अभियान जारी है. पर्व, त्योहार को लेकर खास चौकसी बरती जा रही है. किसी भी सूरत में अवैध शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जायेगी. संलिप्तों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

Good News: बिहार सरकार ने कर्मचारियों को त्योहार से पहले दिया तोहफा, 25 अक्तूबर से मिलेगी सैलरी

Bihar News : बिहार के सरकारी कर्मियों के लिए अच्छी खबर है. इस बार दिवाली और छठ से पहले सैलरी मिलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगामी दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए एडवांस सैलरी देने का निर्देश जारी किया है.

Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्मचारियों को त्योहार का तोहफा दिया है. सूबे के दस लाख से अधिक कर्मचारियों इस बार दिवाली व छठ से पहले ही सैलरी मिलेगी. राज्य सरकार ने त्योहार को देखते हुए निर्णय लिया है और एडवांस वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया है. कर्मचारियों को अक्तूबर माह का वेतन दीपावली से पहले मिलेगा.

25 अक्तूबर से वेतन वितरण करने का आदेश जारी

प्रधान सचिव ने कर्मचारियों को 25 अक्तूबर से वेतन वितरण करने के लिए राज्यपाल के प्रधान सचिव, विधानमंडल के सचिव, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव,सभी विभागाध्यक्ष,सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है.

इसके साथ ही, जिन सरकारी कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति अथवा सेवांत इसी माह में हो रहा है (अराजपत्रित एवं राजपत्रित), उनके लिए भी अक्टूबर माह के अंतिम कार्य दिवस तक वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है. 

इस नियम के तहत बिहार सरकार ने लिया फैसला

जानकारी के अनुसार यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है. सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों को समय पर उनके वेतन का लाभ मिल सके. सरकार के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कदम राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और पर्वों के प्रति सम्मान को दिखाता है, ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ खुशहाली से त्योहार मना सकें. 

करीब 10 लाख कर्मियों को होगा फायदा

बता दें कि 31 अक्टूबर को दिवाली है. वहीं पांच नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ शुरू हो जाएगा. खरना छह तारीख को तो वहीं शाम का अर्घ्य सात नवंबर और सुबह का अर्घ्य आठ तारीख को है. ऐसे में दिवाली-छठ से पहले सरकारी कर्मियों के लिए यह गुड न्यूज़ है. बताया जा रहा है कि एडवांस सैलरी से करीब 10 लाख कर्मियों को फायदा होगा. 

India China News: भारत-चीन के बीच बनी ऐतिहासिक सहमति, डेमचोक और देपसांग से पीछे हटेगी सेना

India China News: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को कहा कि भारतीय और चीनी वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं.

India China News: 21 अक्तूबर 2024 सोमवार को भारत और चीन के बीच ऐतिहासिक सहमति बनी है. देपसांग और डेमचोक से दोनों देशों की सेना पीछे हटने के लिए सहमत हो गई हैं. विदेश सचिव ने कहा कि भारतीय और चीनी वार्ताकार बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए पिछले कुछ हफ्तों से संपर्क में थे. दोनों देशों की सेना देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगीं. समझा जाता है कि यह समझौता देपसांग और डेमचोक इलाकों में गश्त से संबंधित है.

पीएम मोदी के रूसी यात्रा में जाने से पहले बनी सहमति

इस सफलता की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूसी शहर कजान की यात्रा से एक दिन पहले हुई है. हालांकि, कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इनपुट प्रभात खबर

Bhagalpur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत 

Bhagalpur News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक सब्जी लेने गया था. लौटने के क्रम किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी.

Bhagalpur News: बांका के युवक की मौत सड़क दुर्घटना के 14 दिन बाद मायागंज, भागलपुर में इलाज के दौरान हो गयी. मृत युवक संतोष कुमार (24) बांका के खेसर निवासी टुनटुन मंडल का बड़ा बेटा था. शनिवार की देर रात मायागंज अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने बरारी पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है.

युवक सब्जी लेने गया था और लौटने के क्रम में धक्का लग गया

मृतक के चाचा दिनेश मंडल के अनुसार छह अक्तूबर की शाम को घटना हुई थी. संतोष रामसरिया मोड़ पर सब्जी लेने गया था. लौटने के क्रम किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी. प्राथमिक इलाज के बाद उसे मायागंज रेफर कर दिया गया था. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया.

कांवरियों के साथ हुए सड़क हादसे में एक और महिला की इलाज के दौरान मौत

विगत शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मायागंज अस्पताल में इलाजरत एक और महिला की मौत हो गयी. बांका जिला के इंग्लिश मोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई थी. मृतका बांका जिला के मोहनपुर गांव के रहने वाले जुगल मंडल की पत्नी शोभा देवी (55) है. रविवार सुबह इलाज के दौरान हुई मौत के बाद बरारी पुलिस ने कागजी प्रक्रिया को पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बता दें कि उक्त घटना में विगत शुक्रवार रात तक कुल छह लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि मायागंज अस्पताल में अब भी हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 7 लोगों का इलाज चल रहा है. परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात ही इलाज के दौरान शोभा देवी की तबियत काफी बिगड़ गयी थी. इसके बाद रविवार तड़के सुबह उसकी मौत हो गयी.

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल

Terrorist Attack:  श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला की तलहट्टी में स्थित गगनगीर सोनमर्ग में रविवार को आतंकियों ने जैडमोढ़ सुरंग परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के शिविर पर हमला कर दिया. इस हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई है. वहीं, दो अन्य घायल हुए हैं.

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आतंकी हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि, चार मजदूरों के घायल होने की सूचना है. यह हमला सोनमर्ग के गगनगीर इलाके में हुई है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर इस आतंकी हमले की निंदा की है. हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में घेराबंदी की गई है. अधिकारियों के अनुसार आतंकवादियों ने जिले के गुंड इलाके में सुरंग का निर्माण कार्य में लगी एक निजी कंपनी के शिविर में रह रहे मजदूरों पर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

Very sad news of a dastardly & cowardly attack on non-local labourers at Gagangir in Sonamarg region. These people were working on a key infrastructure project in the area. 2 have been killed & 2-3 more have been injured in this militant attack. I strongly condemn this attack on…

सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी हमले पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और नृशंस हमले की बहुत दुखद खबर है. ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे. इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.

पुलिस और सेना ने मिलकर इलाके की घेराबंदी की

आतंकवादी हमले की खबर मिलते ही पुलिस और सेना के जवानों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

हमले के वक्त मेस में श्रमिक खाना खाने जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, जिस शिविर पर हमला हुआ है, वह गुंड कंगन से कुछ ही दूरी पर जैडमोढ़ सुरंग के पश्चिमी मुहाने पर रेजान गगनगीर के नीचे सिंध नाले के पास है. बताया जा रहा है कि रात आठ बजे के करीब जब परियोजना में कार्यरत श्रमिक और अधिकारी अपनी मेस में खाना खाने के लिए जमा हो रहे थे, उस समय कथित तौर पर परिसर के बाहरी हिस्से में अचानक आतंकी आए.

उन्होंने वहां मौजूद लोगों की भीड़ पर अपने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. लगभग तीन से चार मिनट तक उन्होंने गोलियां बरसाई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. जिसे जहां जगह मिली, वह उसी तरफ जान बचाने के लिए भागा. इस दौरान वहां कुछ श्रमिक गोलियां लगने से जमीन पर गिर पड़े.

Bihar News: भागलपुर में असमाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियां तोड़ी, लोगों ने किया बवाल, थाने को घेरा, 01 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News:  भागलपुर में बीती रात मंदिर में स्थापित प्रतिमा को असमाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. एक साथ कई मूर्तियाें की हाथ को तोड़ भाग निकले. गुस्साए लोगों ने थाना परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया. यही नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग को थाना के समीप जाम कर प्रदर्शन किया है.

Bihar News: भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वों ने एक शिव मंदिर में घुसकर कई देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया. मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है. वहीं, कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने की प्रयास की गयी. पुलिस इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है. घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव, स्थानीय थानाध्यक्ष,अंचल निरीक्षक मौजूद हैं. स्थिति शांतिपूर्ण है.

आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए और सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया. बड़ी तादाद में लोग थाना के मुख्य गेट पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया.

सड़क पर उतरे लोग, नारेबाजी की

मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी जब रविवार सुबह लोगों को मिली तो वो आक्रोशित हो उठे. लोग सड़क पर उतर आए और आगजनी व नारेबाजी कर इस घटना का विरोध जताया. स्थानीय लोगों की मानें, तो मंदिर थाने के बेहद करीब है. इसके बाद भी इस तरह कोई आकर मंदिर में सभी प्रतिमा तोड़ देता है तो ये बेहद दुख की बात है.

भागलपुर पुलिस ने अफवाह से दूर रहने की दी सलाह

भागलपुर पुलिस ने लोगों को अफवाह से दूर रहने की सलाह दी गयी है. मूर्तियां तोड़ने के इस मामले में केस दर्ज किया गया है. मूर्ति खंडित करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. शांति समिति एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की गयी और पुलिस फ्लैग मार्च भी कर रही है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है.

हरकत मानसिक रुप से विक्षिप्त व्यक्ति की, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो अफवाह पर ध्यान नहीं दें. अफवाह से दूर रहे. शांति व्यवस्था बनाए रखें. प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि जिस व्यक्ति ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया है वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bihar Politics: बीजेपी से RCP SINGH का मोहभंग, बिहार में बनाएंगे नई पार्टी, पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर दिया संदेश 

Bihar Politics: जनता दल यूनाइटेड से इस्तीफा देने के बाद आरपी सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन, भाजपा में भी उचित स्थान नहीं मिलने की वजह से हाशिए पर चल रहे है. ऐसे में पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाकर एक उन्होंने एक अलग संदेश दिया है.

Bihar Politics: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता RCP सिंह जल्द ही नई पार्टी का गठन करने वाले है. उनके समर्थकों ने राजधानी पटना में पोस्टर भी लगाया है. दरअसल, बिहार में साल 2025 में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर सियासी गलियारों में उथल-पुथल मचा हुआ है. इस बीच बिहार के सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि जेडीयू के बाद अब बीजेपी से भी आरसीपी सिंह का मोह भंग हो गया है. आरसीपी सिंह जल्द ही अपनी नई पार्टी की घोषणा करने वाले है. जिसको लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और यही वह वजह है कि कार्यकर्ताओं के द्वारा पटना की सड़कों पर आरसीपी सिंह की तस्वीर के साथ पोस्टर लगाए गए हैं. 

आरसीपी सिंह ने 5 अगस्त 2022 में जेडीयू से इस्तीफा दिया था. जेडीयू छोड़ने के ठीक 9 महीने बाद 11 मई 2023 को दिल्ली में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली. बीजेपी के सीनियर नेता धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था. लेकिन पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने से वे काफी समय से नाराज चल रहे थे.

जदयू ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था

जदयू ने RCP SINGH पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. यह बात साल 2022 की है. जदयू के कार्रवाई का आधार उनकी और उनके घर वालों की संपत्ति में वृद्धि बताई गई थी. दिलचस्प बात यह है कि इनकी संपत्ति का ब्योरा जदयू के नेताओं द्वारा जुटाया गया था. उनके अनुसार आरसीपी और उनके घर वालों ने 2013 से 2022 तक नालंदा जिले में सिर्फ दो प्रखंड अस्थवां और इस्लामपुर में करीब 40 बीघा जमीन खरीदी थी. वहीं, जदयू ने आरसीपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

RCP सिंह IAS अफसर थे

RCP सिंह यानी, रामचंद्र प्रसाद सिंह यूपी कैडर के 1984 बैच के IAS अधिकारी रह चुके हैं. नीतीश कुमार के स्वजातीय हैं और उनके गृह जिले नालंदा के ही निवासी है. नीतीश जब केंद्र में मंत्री बने तब उन्हें उत्तर प्रदेश से लाकर अपना सचिव बनाया था.

फिर Nitish Kumar ने जदयू का सुप्रीमो भी RCP को बनाया था, लेकिन बाद में दोनों में दूरियां बढ़ गईं और अब ये स्थिति बन गयी है.

Bhagalpur News: बरारी उपकेंद्र का डेडिकटर फीडर आज रहेगा बंद, नहीं मिलेगी बिजली

Bhagalpur News: बरारी उपकेंद्र के डेडिकेटर फीडर से जुड़े इलाके काे 19 अक्तूबर 2024 शनिवार को बिजली नहीं मिलेगी. दिन के 10 से तीन बजे तक बिजली काट कर रखी जायेगी. सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि ट्रिपल आइटी से लेकर झुरखुरिया मोड़ तक बिजली तार को बदला जायेगा. इसकी वजह से डेडिकेटर फीडर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.