IAS Sanjeev Hans: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन, आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव गिरफ्तार

ED Raid: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आईएएस (IAS) अधिकारी संजीव हंस को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं] पूर्व एमएलए गुलाब यादव को भी अरेस्ट किया गया है. 

IAS Sanjeev Hans: आइएएस अधिकारी और उर्जा विभाग के पूर्व प्रधान सचिव संजीव हंस को ईडी ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पूर्व विधायक गुलाब यादव को भी अरेस्ट किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम ने शुक्रवार को संजीव हंस को पटना स्थित उनके सरकारी आवास गिरफ्तार किया है. वहीं पूर्व विधायक गुलाब यादव को  दिल्ली में उनके एक रिज़ॉर्ट से गिरफ़्तार किया है.

आइएएस आधिकारी संजीव हंस के बोर्ड कालोनी स्थित आवास के साथ ही दिल्ली में उनके करीबी प्रवीण चौधरी समेत दोअन्य के ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की छापेमारी हुई. दिल्ली में हुई कार्रवाई के क्रम में जांच एजेंसी के हाथ संपत्ति में निवेश के कई अहम दस्तावेज लगे हैं.

बता दें, जांच एजेंसी ईडी ने आज पहली बार मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट मामले में आईएएस संजीव हंस के आवास में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की थी. वहीं सर्च ऑपरेशन के बाद ईडी की टीम ने संजीव हंस को गिरफ्तार कर लिया है.

आय से अधिक संपत्ति का दर्ज किया था मामला

जानकारी के अनुसार इडी की पहल पर बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था. जबकि विशेष निगरानी की कार्रवाई के आधार पर इडी ने कुछ दिन पहले ही आइएएस हंस व पूर्व विधायक गुलाब यादव, हंस की पत्नी समेत अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

काली कमाई से जुड़े बड़े मामले का हुआ था खुलासा

बीते महीने आईएएस संजीव हंस की काली कमाई से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ था. ईडी के अनुसार संजीव हंस ने मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीद रखी है. संजीव हंस ने पंजाब के मोहाली में जमीन का बड़ा प्लॉट और हिमाचल के मोहाली स्थित कसौली में चार आलीशान विला खरीदी रखा है. मोहाली के आईटी सिटी के सेक्टर 101/A में 500 वर्ग यार्ड क्षेत्रफल का एक व्यवसायिक प्लॉट खरीद रखा है संजीव हंस ने जो बेनामी संपत्ति बताया गया है. जमीन के इस टुकड़े को पंचकुला के प्रॉपर्टी डीलर जतिंदर कुमार सांगरी के माध्यम से कमल कांत गुप्ता के नाम पर 31 अगस्त 2020 को 92 लाख 50 हजार रुपये में खरीदी गई थी.

क्या है संजीव हंस और प्रवीण चौधरी में संबंध

दिल्ली के आनंद निकेतन के सी-35 भवन के तीसरे तले पर संजीव हंस की पत्नी और परिवार रहता है.यह फ्लैट प्रवीण चौधरी का है, जो कई बड़ी कंपनियों मसलन केईसी इंटरनेशनल, यूनिवर्सल केबल्स समेत अन्य के अंतर्गत सब-कांट्रैक्टर का काम करता है. यह मुख्य रूप से ऊर्जा विभाग के लिए वेंडर के तौर पर एक अगस्त 2024 से काम कर रहा है.

श्री चौधरी ने यह फ्लैट मार्च 2023 में 9.25 करोड़ में खरीदा था. लेकिन खरीददारी से पहले इस फ्लैट को देखने संजीव हंस और उनकी पत्नी कई बार गयी थी. सूत्रों का कहना है कि प्रवीण ने यह फ्लैट संजीव हंस द्वारा दिये गये पैसे से खरीदा था.

Jharkhand Assembly Election 2024: NDA में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, भाजपा-68, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गयी है. सीट बंटवारे के तहत झारखंड की 81 में से 68 सीटों बीजेपी को मिली हैं. 

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गयी है. एनडीए के घटक दलों में से कौन कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा इसकी घोषणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने की है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए पूरी ताकत के साथ जनता के सामने जा रही है. हमें पूरा विश्वास है कि सरकार हमें यहां सेवा करने का मौका जरूर देगी. सीट बंटवारे के तहत आजसू को 10, जदयू को 2 और लोजपा (आर) के हिस्से 1 सीट आई है. झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल-वामदल के इंडिया गठबंधन को मात देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन कर लिया है.

10 सीटें आयी आजसू के हिस्से में

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी मौजूद थे. एनडीए गठबंधन ने तय किया है कि आजसू पार्टी 10 सीट पर चुनाव लड़ेगी. नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 2 सीट पर और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी. बाकी 68 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

जनता भाजपा-आजसू को साथ देखना चाहती है

शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी के साथ रांची के भाजपा कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजसू सुप्रीमो ने कहा कि हम दोनों पार्टियों का बहुत पुराना संबंध है. झारखंड की जनता हमलोगों को साथ देखना चाहती है. राज्य के विकास के लिए और जनता के हित में हमने गठबंधन करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि जब दोनों दल साथ में होते हैं, तो जनता के अनुकूल, उनकी भावनाओं के अनुरूप काम होता है.

किसको कितनी सीटें 

पार्टी सीटें
BJP68
AJSU10
JDU2
LJP1

राज्य में 44 सीटें हैं अनारक्षित

झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 44 सीटें अनारक्षित हैं. 28 सीटें एसटी और 9 सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक झारखंड में इस समय 2.6 करोड़ मतदाता हैं. 

13 और 20 नवंबर को मतदान होगा

झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा. कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. राज्य में पहले चरण के तहत 13 नवंबर को चुनाव होंगे. इसके लिए 25 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 28 अक्टूबर को पर्चों की जांच की जाएगी. जबकि 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. दूसरे चरण के लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. दूसरे चरण के लिए 29 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी. 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. 

Heavy Rain Warning: चक्रवाती तूफान की एंट्री, 18 से 21 अक्तूबर तक जोरदार बारिश की आशंका! ऑरेंज अलर्ट जारी

Heavy Rain Warning: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से यह एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर की सुबह यह पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच तट से टकराने की संभावना बन गयी है. 

Heavy Rain Warning: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने से यह एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार यह आज पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच तूफान के तट के पास टकरने की संभावना बन गयी है. इसके मद्देनजर कई इलाकों में जोरदार बारिश की आशंका बनी है यानी,.दक्षिण इलाके में तूफान की एंट्री से जोरदार बारिश की आशंका बन रही है. यही नहीं, भारी बारिश के साथ कई इलाकों में जोरदार हवा भी चल सकती है. तूफान का सबसे ज्यादा असर केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में देखने को मिल सकता है.

बेंगलुरु में बारिश का दौर, आपदा मोचन बल के कर्मी तैनात

कई और राज्यों में भी बारिश की संभावना है. मौसम में बदलाव का कर्नाटक में खासा असर दिख रहा है. राजधानी बेंगलुरु में बारिश का दौर जारी है. बुधवार को भी कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई. बेंगलुरु में आपदा मोचन बल के कर्मियों को तैनात किया गया है, जहां लगातार जारी बारिश के कारण मंगलवार को कई इलाके जलमग्न हो गए थे. बारिश के कारण बेंगलुरु में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल नहीं हो सका.

उडुपी, उत्तर कन्नड़, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे और तुमकुरु जिलों में आज यानी गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार में भी भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने बेसिन ब्रिज जंक्शन और व्यासरपडी रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर पानी भरने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि शहर में अगले तीन से चार दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है.

ऑरेंज अलर्ट (IMD Orange Alert) जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के दो जिलों-उत्तरी मलप्पुरम और कन्नूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दरअसल, बारिश का दौर केरल में भी जारी है. विभाग ने कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने राज्य के दस जिले पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोझिकोड, वायनाड और कासरगोड में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है.

तमिलनाडु आज भी हो सकती है बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बननने वाले दबाव का क्षेत्र चेन्नई से करीब 360 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व, पुडुचेरी से 390 किलोमीटर पूर्व तथा आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से 450 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में है. विभाग के मुताबिक दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 अक्टूबर की सुबह चेन्नई के निकट पुडुचेरी और नेल्लोर के बीच उत्तरी तमिलनाडु-दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है. तमिलनाडु के चेन्नई सहित उत्तरी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बारिश से राहत मिली.

आज कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है. आज तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी गुजरात और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इनपुट प्रभात खबर

Helicopter Emergency Landing: खराब मौसम की वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे

Helicopter Emergency Landing: केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 16 अक्तूबर 2024 बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के दौरे पर पहुंचे हुए थे. इस दौरान मौसम खराब हो गया और उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

Helicopter Emergency Landing: खराब मौसम की वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे Helicopter
मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

Helicopter Emergency Landing: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. इससे अफसरों में हड़कंप मच गया. दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 16 अक्तूबर 2024 बुधवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के दौरे पर पहुंचे थे. तभी मौसम खराब हो गया और उनके हेलिकॉप्टर को एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. हालांकि लैंडिंग सफल रही.

कम दृश्यता की वजह से बने हालात

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरीश गोस्वामी के अनुसार मुनस्यारी से 42 किलोमीटर पहले रालम गांव में ऊंचाई वाले क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम के समय जब हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा, तब वह मिलम हिमनद के रास्ते में था. उन्होंने बताया कि उस वक्त घने बादल छाए हुए थे और दृश्यता बहुत कम थी. इस वजह से ये हालात बने और हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

तीन लोग थे हेलीकॉप्टर में सवार

हेलीकॉप्टर में उत्तराखंड के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी थे. हेलीकॉप्टर में चालक के अलावा तीन व्यक्ति सवार थे. सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं. और मुनस्यारी लौटने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं.

DA Hike: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, 3% बढ़ा DA, इतनी बढ़ेगी सैलरी

DA Hike: मोदी सरकार ने देश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा देने का फैसला लिया है. महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. 16 अक्तूबर बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया.

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट
केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट.

DA Hike: दिल्ली में 16 अक्तूबर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया. केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है. इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता अब बढ़कर 53 फीसदी गया है. दिवाली से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Modi Govt) का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा है.

इससे पहले इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए बढ़कर मिला था. 

कर्मचारियों का डीए 53% हो गया

पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी DA मिल रहा था और अब इसमें 3% की बढ़ोतरी के साथ यह अब 53% हो गया है. डीए में ये ताजा बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा. मतलब केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली (Diwali) और भी रोशन हो गई है.  

इस साल की ये दूसरी बढ़ोतरी

साल 2024 की यह दूसरी बढ़ोतरी है. इससे पहले बीते 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों को 4% DA बढ़ोतरी का तोहफा मिला था. इस इजाफे के साथ उन्होंने मिलने वाला महंगाई भत्ता 46% से बढ़ाकर 50% हो गया था. अब फिर से 3 % बढ़ने से 53 फीसदी हो गया है. 

कर्मचारियों की सैलरी की गणित 

किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी अगर 55,200 रुपये है, तो फिलहाल 50% पर उनका महंगाई भत्ता 27,600 रुपये है. वहीं अगर डीए 53  फीसदी हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29,256 रुपये हो जाएगा. यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 रुपये – 27,600 रुपये = 1,656 रुपये बढ़ेगा.

एरियर भी मिलेगा 3 महीने का

केंद्रीय कर्मचारियों को अब तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. इसके तहत कर्मचारियों को मिलने वाली अक्टूबर की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर भी जुड़कर आएगी. यानी दिवाली के मौके पर उनके हाथ में मोटी रकम होगी. 

यहां बता दें कि कर्मचारियों को मिलने वाले डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) से संबंधित होती है, जो बीते 12 महीनों में रिटेल इन्‍फ्लेशन को ट्रैक करता है.

WTC Final Scenario: बारिश से IND vs NZ टेस्ट सीरीज ड्रॉ, WTC फाइनल पर क्या पड़ेगा असर? यहां समझें डिटेल

World Test Championship 2025 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 16 अक्टूबर से शुरुआत हो रही है. बारिश की वजह से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट का पहला सेशन रद्द हो गया है. देखना अब होगा कि कब यह मैच शुरू होता है.

WTC Final Scenario: बारिश से IND vs NZ टेस्ट सीरीज ड्रॉ, WTC फाइनल पर क्या पड़ेगा असर? यहां समझें डिटेल WTC Final IND vs NZ
बारिश से IND vs NZ टेस्ट सीरीज ड्रॉ.

IND vs NZ WTC Final Scenario :  भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अगर टीम इंडिया 3-0 से जीत दर्ज कर लेगी तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह लगभग बना लेगी. इसके साथ ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक मैच जीतना होगा. अगर ऐसा हो जाता है तो भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 16 अक्टूबर से शुरुआत हो रही है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश की वजह से पहले टेस्ट के पहले सेशन रद्द हो गया है.

अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज हार जाती है या फिर सीरीज ड्रॉ पर समाप्त होती है, तो इसका असर WTC Final के समीकरण पर पड़ेगा.

रोहित शर्मा की कप्तानी भारतीय टीम के लिए ये टेस्ट सीरीज जीतना काफी अहम है. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 3-0 से टेस्ट सीरीज जीत जाती है तो वह WTC Final के लिए लगभग अपनी जगह बना लेगी. अब देखना होगा कि कब ये मैच शुरू होता है.

बता दें कि WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को अपने 8 टेस्ट में से सिर्फ 4 में जीत हासिल करनी होगी. मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में भारत टॉप पर है. टीम इंडिया ने 11 टेस्ट खेलकर 8 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबले हार का सामना किया है.

वहीं, 1 टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. भारत के पास 98 अंक हैं और विनिंग प्रतिशत 74.24 है.

WTC Final कब होगा?

आईसीसी ने इस मैच के लिए 16 जून को रिजर्व डे रखा है. पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स के पास है. पिछले महीने में आईसीसी ने ये एलान किया था कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के तीसरे सेशन का फाइनल अगले साल यानी 2025 में 11 से 15 जून के बीच लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को मतगणना

Jharkhand Assembly Election 2024: चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Jharkhand Election की तारीख का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा. मतदान 13 और 20 नवंबर को होगा जबकि, मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान, दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होगा मतदान, 23 को मतगणना Jharkhand Assembly Election 2024 0
झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान.

Jharkhand Assembly Election 2024:  झारखंड विधानसभा चुनावों (Jharkhand Election) की तारीख का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव का एलान किया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा. पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा. जबकि, 23 नवंबर को मतों की गिनती की जायेगी.

पहले चरण में 13 नवंबर इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 13 नवंबर को कुल 43 सीटों पर मतदान होगा.

ये सीटें इस प्रकार हैं : कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर.

दूसरे चरण में 20 नवंबर को इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 नवंबर को कुल 38 सीटों पर वोटिंग होगी. खासतौर पर संताल की सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

ये सीटें इस प्रकार हैं : राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी.

झारखंड में इस दिन होगी वोटों की गिनती

झारखंड में विधानसभा चुनाव के दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. वहीं, 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और परीणाम सामने आ जाएंगे.

झारखंड में 81 सीटों के लिए 2.6 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि 81 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2.6 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे.

2019 में पांच चरणों में हुए थे चुनाव

बता दें कि साल 2019 में झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित हुआ था. 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी बहुमत से जीत मिली थी. इसके बाद हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. जेएमम को 30 सीटें, कांग्रेस को 16, राजद को एक और बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं.

BMC Employees Bonus: CM शिंदे का मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मिलेगा ₹28 हजार बोनस

BMC Employees Bonus: सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने एक बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र में आचार संहिता लगने से कुछ देर पहले मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने का फैसला लिया है.

BMC Employees Bonus: महाराष्ट्र में आचार संहिता लगने से कुछ देर पहले सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. बीएमसी देश का सबसे अमीर नगर निगम है. मौजूदा समय में ये राज्य की तरफ से नियुक्त प्रशासक द्वारा चलाया जा रहा है, क्योंकि निकाय चुनाव लंबित हैं और कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है. कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस मिलेगा.

मिलेगा ₹28 हजार बोनस

सीएम शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने बीएमसी के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. बीएमसी के करीब 92,000 वेतनभोगी कर्मचारी और अधिकारी हैं और उन्हें दिवाली पर तोहफा मिलेगा. इस बार की बोनस राशि 2023 में दिए गए 26,000 रुपये की तुलना में अधिक है. कर्मचारियों को 28 हजार रुपये का बोनस मिलेगा.

बीएमसी कर्मचारियों के अलावा इन्हें भी मिलेगा बोनस

दिवाली बोनस की घोषणा आयुक्त-प्रशासक भूषण गगरानी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा के बाद की गई है. निकाय कर्मचारियों के अलावा, बीएमसी स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों, प्रोफेसर्स और शैक्षणिक अटेंडेंट्स, अनुदान प्राप्तकर्ता और गैर-अनुदान प्राप्तकर्ता दोनों को भी समान राशि का बोनस मिलेगा. सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और बालवाड़ी शिक्षकों और सहायकों को क्रमशः 12,000 रुपये और 5,000 रुपये ‘भाऊबीज उपहार’ के रूप में दिए जाएंगे. 

मुंबई में हल्के वाहन हुए टोल फ्री, जानिए किस वजह से बनाई गई समिति

सीएम एकनाथ शिंदे सरकार ने 14 अक्टूबर को ही मुंबई में एंट्री करने वाले हल्के वाहनों के लिए टोल टैक्स माफ कर दिया है. वे वाहन पांच टोल बूथों से मुंबई में एंटर करते हैं. इससे ढाई लाख वाहनों को फायदा होने के आसार हैं. पांच टोल बूथ वाशी में सायन पनवेल हाईवे, मुलुंज में लाल बहादुर शास्त्री रोड, मुलुंड में ईस्टर्न एक्सप्रेसवे, ऐरोली ब्रिज और दहिसर में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर मौजूद हैं.

राज्य सड़क विकास निगम को रोड टैक्स में छूट के कारण भुगतान की जाने वाली क्षतिपूर्ति के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है. 

Omar Abdullah: आज जम्मू-कश्मीर के पहले CM का पद संभालेंगे उमर अब्दुल्ला, विपक्ष के ये नेता होंगे शामिल

Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 16 अक्तूबर बुधवार को शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में आयोजित होगा. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शपथ दिलाएंगे.

Omar Abdullah: अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई है. और उमर अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. 16 अक्टूबर बुधवार को उमर अब्दुल्ला शपथ लेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह के स्थान पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, क्योंकि कई प्रमुख VVIP मेहमान इसमें हिस्सा लेंगे. इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में आयोजित होगा. शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह 11.30 बजे उमर अब्दुल्ला और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

इंडिया गठबंधन के घटक दलों को निमंत्रण भेजा

शपथ ग्रहण समारोह स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, क्योंकि इस कार्यक्रम में कई VVIP शामिल होंगे. शपथ समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दलों को निमंत्रण भेजा गया है. 

उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, NCP शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, CPI नेता डी. राजा, DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल हो सकते हैं.

कैबिनेट में संभावित मंत्री

उमर अब्दुल्ला कैबिनेट में संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आए हैं. माना जा रहा है कि सकीना इटू, सैफुल्लाह मीर, अब्दुल रहीम राथर, अली मोहम्मद सागर, सुरिंदर चौधरी, फारूक शाह, नजीर अहमद और अहमद मीर भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. 

Deepak Babaria Resignation: विधानसभा चुनाव में हार के बाद शुरू हुआ कांग्रेस में इस्तीफे का दौर, प्रदेश प्रभारी ने छोड़ा पद

Deepak Babaria Resignation: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. यहां के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने पद छोड़ा दिया है और इसकी वजह भी बतायी है.

Deepak Babaria Resigns: हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है. यहां के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने पद छोड़ दिया है और इसकी उन्होंने वजह भी बतायी है. इसके लिए दीपक बाबरिया ने राहुल गांधी से बातचीत की है. दरअसल, कांग्रेस को जीत की उम्मीद थी, लेकिन 37 सीटें ही खाते में आईं और पार्टी सरकार नहीं बना सकी. ऐसे में अब प्रदेश प्रभारी दीपक बाबिरया ने इस्तीफा दिया है. बताया जा रहा है कि दीपक बाबरिया ने राहुल गांधी से कहा है कि अब किसी और को हरियाणा का प्रभारी बना दें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. हालांकि उन्होंने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं भेजा है.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान दीपक बाबरिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था.​​​​​ विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस OBC सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय यादव ने दीपक बाबरिया पर सवाल उठाए थे. रेवाड़ी में बेटे चिरंजीव की हार पर उन्होंने कहा था कि हम लोगों से पूरे चुनाव में कैंपेन कमेटी के किसी भी सदस्य ने संपर्क नहीं किया. हालांकि, उनका कहना है कि अब उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन कभी कभी बिगड़ जाती है. 

कांग्रेस ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई

10 अक्टूबर को कांग्रेस की दिल्ली में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में समीक्षा मीटिंग हुई थी. मीटिंग में तय हुआ कि हार के कारण जानने के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई जाएगी. राज्य में 37 सीट जीतने के बाद मीटिंग हुई थी. कमेटी हरियाणा में जाकर नेताओं से चर्चा करके रिपोर्ट हाईकमान को सौपेंगी. यहां राहुल गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं के इंटरेस्ट पार्टी से ऊपर हो गए, इसी वजह से हार हुई.