OLA Cabs: ओला कैब्स की मनमानी पर सरकार ने अपनाया सख्त रूख, कस्टमर का पैसा करना होगा रिफंड

OLA Cabs: ओला कैब्स (OLA Cabs) की बढ़ती मनमानी पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया. ओला कैब्स को उपभोक्ताओं के हित में कदम उठाने का निर्देश दिया है. सेंटल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ओला को उपभोक्ता केंद्रित नीतियां लागू करने का आदेश दिया है.

OLA Cabs: ओला कैब्स (OLA Cabs) की बढ़ती मनमानी पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. सेंटल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ओला को उपभोक्ता केंद्रित नीतियां लागू करने का आदेश दिया है, जिसमें रिफंड के विकल्प और ऑटो राइड्स के लिए बिल जारी करना शामिल है. ओला राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया है कि वह ग्राहकों को उनकी शिकायतों के समाधान के दौरान रिफंड पाने के लिए सीधे उनके बैंक अकाउंट में या कूपन के माध्यम से अपने इच्छित तरीके को चुनने की सुविधा प्रदान करे. ओला कैब्स को उपभोक्ताओं के हित में कदम उठाने जैसे निर्देश का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा गया है..

बैंक अकाउंट में रिफंड प्राप्त करने का विकल्प

सेंटल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (सीसीपीए) ने पाया कि ओला कैब्स की रिफंड पॉलिसी में ग्राहकों को सिर्फ कूपन कोड जारी किया जाता था, जिसे भविष्य की बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता था. लेकिन अब सीसीपीए ने निर्देश दिया है कि ग्राहकों को कूपन के अलावा बैंक अकाउंट में रिफंड प्राप्त करने का विकल्प भी मिलना चाहिए. दरअसल, सीसीपीए ने पाया कि ओला की मौजूदा पॉलिसी उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन कर रही थी. इसके मद्देनजर यह सख्ती बरती गयी है.

रिफंड नीति सिर्फ कंपनी हित में पायी गयी थी

चीफ कमिश्नर निधि खरे की अगुवाई में सीसीपीए ने जांच की थी. जांच के दौरान यह देखा गया कि ओला की रिफंड पॉलिसी सिर्फ कूपन है, जिसे भविष्य की बुकिंग में इस्तेमाल किया जा सकता था. उपभोक्ताओं को बैंक अकाउंट में पैसा वापस करने का विकल्प नहीं देती थी. सीसीपीए ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का सीधा उल्लंघन करार दिया है और ओला को इसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

दर्ज हुई 2,061 शिकायतें

नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) के आंकड़ों की मानें, तो 1 जनवरी 2024 से 9 अक्टूबर 2024 तक ओला कैब्स के खिलाफ 2,061 शिकायतें दर्ज की गईं. इनमें से अधिकांश शिकायतें बुकिंग के समय से अधिक किराया और रकम वापस न करने से जुड़ी थीं. सीसीपीए ने यह भी निर्देश दिया है कि ओला अपने प्लेटफॉर्म से बुक की गई सभी ‘ऑटो राइड्स’ के लिए उचित बिल जारी करे. यह सुनिश्चित करेगा कि ग्राहक को सेवाओं का सही हिसाब मिले और वह भविष्य की किसी भी समस्या का समाधान कर सके.

Bhagalpur News: भागलपुर में मोहद्दीनगर की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में महिलाओं ने किया डांडिया

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया. मां दुर्गा की अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब में किया गया. रविवार को मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, क्लबगंज आदि की दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गंगटा पोखर, जबकि मानिकपुर व कुतुबगंज की प्रतिमा का विसर्जन महादेव तालाब में किया गया है.

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र में विसर्जन शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब में किया गया. मोहद्दीनगर, मिरजानहाट, क्लबगंज आदि की दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन गंगटा पोखर, जबकि मानिकपुर व कुतुबगंज की प्रतिमा का विसर्जन महादेव तालाब में कर दिया गया. मोहद्दीनगर समिति की ओर से महिलाओं व युवतियों ने डांडिया व अन्य लोकनृत्य प्रस्तुत करते हुए प्रतिमा शोभायात्रा निकाली.

मिरजानहाट पूजा समिति की ओर से कपिलदेव साह, दीपक साह, निर्भय साह, तो मानिकपुर पूजा समिति की ओर से हरिशंकर सहाय, चंदन सहाय, सौरभ मिश्रा आदि का योगदान रहा. वहीं, समिति के अध्यक्ष राकेश रंजन केसरी, सचिव प्रफुल्लचंद्र सिंह, गणेश मालाकार आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मिलन समारोह आयोजित

साहित्य सफर की ओर से शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में विजयादशमी मिलन समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की. रंजन कुमार राय ने आओ अलोकित पथ चलो, आदर्श बने वह कर्म करो का पाठ किया. इस मौके पर अजय शंकर, प्रेम प्रिय, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे .मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि विजयादशमी हमें असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देती है.

सदर अस्पताल में जेपी जयंती समारोह का आयोजन

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर, संपूर्ण क्रांति आंदोलनकारी मंच और लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सदर अस्पताल में जेपी जयंती समारोह का आयोजन किया गया. प्रार्थना सभा के बाद पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता अरविंद कुमार रामा, संचालन संजय कुमार और धन्यवाद ज्ञापन वासुदेव भाई ने किया. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ मनोज कुमार, गांधीवादी कार्यकर्ता डॉ मनोज मीता ने माल्यार्पण किया. वक्ताओं ने कहा कि आज हम देश के महान स्वतंत्रता सेनानी को याद कर रहे हैं, जिन्होंने दो-दो बड़े आंदोलन का सफलतापूर्वक संचालन कर लोगों को नयी दिशा दी.

Baba Siddique Murder: सलमान खान से करीबी की बाबा सिद्दिकी को चुकानी पड़ी कीमत? लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, शूटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Baba Siddique Murder: सलमान-शाहरूख के बीच पांच साल पुरानी दुश्मनी को खत्म कराने वाले एनसीपी पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार शाम तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. इसमें दो हमलाव पकड़े गए, तो तीसरा फरार हो गया. वहीं, अब उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बाबा सिद्दीकी पर छह से सात राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें पेट और सीने पर गोली लगी. उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस की मानें तो उनपर हमला तब हुआ, जब वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित ऑफिस से निकलकर अपनी कार में बैठकर जा रहे थे.

Baba Siddique Murder: सलमान खान से करीबी की बाबा सिद्दिकी को चुकानी पड़ी कीमत? लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, शूटर ने किया चौंकाने वाला खुलासा lawrence bishnoi post

अब उनकी मौत को लेकर नया अपडेट आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली है. सवाल यह है कि आखिर बाबा सिद्दीकी की हत्या किस वजह से की गई. क्या बाबा सिद्दीकी को सलमान खान के करीबी होने की कीमत को चुकानी पड़ी?

जानें, पुलिस को शूटर्स ने क्या बताया?

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ते दिख रहे हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिद्दीकी को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है. इनमें से एक शूटर का नाम गुरमेल सिंह है, जो हरियाणा का रहना वाला है. वहीं दूसरा शूटर धर्मराज कश्यप यूपी से है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों गिरफ्तार शूटर्स ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से तालुक रखते हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिखा- जो भी सलमान की हेल्प करेगा…

बाबा सिद्दीकी की मौत के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हाथ होने की बात सामने आ रही है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मेंबर का फेसबुक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है. पोस्ट में लिखा गया है कि, ओ३म् जय श्री राम जय भारत जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को में धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था जो. सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे, पर तुमने हमरे भाई का नुकसान करवाया…

आज जो बाबा सिद्दीके के शराफत के पुल बांध रहे है या एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.– HelloCities24 इस तरह के वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.

‘जो भी सलमान खान की हेल्प करेगा…’

पोस्ट में आगे लिखा हुआ है, हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया. पोस्ट के आखिरी में लिखा है, जय श्री राम जय भारत सलाम शहीदां नू. साथ ही हैशटैग बिश्नोई ग्रुप, अनमोल बिश्नोई का इस्तेमाल किया गया है. गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बीच लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था.

Baba Siddique Murder: सलमान-शाहरुख के बीच दुश्मनी खत्म कराने वाले NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, पकड़े गए 02 आरोपी

Baba Siddiqui shot dead: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने सिद्दीकी के बेटे के दफ्तर के पास ही इस घटना को अंजाम दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बाबा को Y श्रेणी की सुरक्षा मिली थी. 

Baba Siddiqui shot dead: बाबा सिद्दीकी राजनीति में जानी-मानी शख्सियत हैं. मुंबई में बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर बाबा पर 3 गोलियां चलाई गयी. NCP नेता बाबा सिद्दीकी को एक गोली उनके सीने पर लगी, जबकि दो पेट में लगीं. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. बाबा सिद्दीकी शनिवार रात करीब 9.15 बजे ऑफिस से निकले थे. फायरिंग के वक्त वे अपने दफ्तर के पास पटाखे फोड़ रहे थे. तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले. तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था. बाबा सिद्दीकी पर तीन राउंड फायरिंग की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

सिद्दीकी हाल में कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हुए थे. एनसीपी नेता के निधन की खबर मिलते ही महाराष्ट्र के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लीलावती अस्पताल पहुंचे.

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- दो आरोपी पकड़े गए हैं

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- दो आरोपी पकड़े गए हैं. इनमें से एक यूपी, तो दूसरा हरियाणा का है. तीसरा आरोपी फरार है. आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जानें, क्यों चर्चित थे बाबा सिद्दीकी?

बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके हैं. पहले सिद्दीकी कांग्रेस से जुड़े रहे लेकिन बीते फरवरी में पार्टी छोड़ दी और अजीत पवार की NCP में शामिल हो गए थे. जबकि, उनके बेटे जीशान सिद्दीकी को अगस्त में कांग्रेस से बाहर कर दिया गया था. वे साल 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए और साल 2004 और 2008 के बीच खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री के तौर पर भी कार्य किया था.

दो गिरफ्तार, तीसरा फरार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी से जुड़े मामले को लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीसरा आरोपी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.

हत्या की जांच कराने की मांग

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, बाबा सिद्दीकी की हत्या चिंता का विषय है. सरकार को एक विशेष टीम बनाकर इसकी जांच करानी चाहिए. यह एक बहुत बड़ी साजिश लगती है.

सलमान-शाहरुख के बीच की दुश्मनी को करायी थी खत्म

बाबा सिद्दीकी की बॉलीवुड पैठ इस कदर थी कि सलमान खान और शाहरुख खान के बीच पांच साल पुरानी दुश्मनी को खत्म करायी थी. साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों के बीच झगड़ा हो गया था. इसके बाद दोनों दुश्मन बन गए थे. दोनों ने एक-दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया था. 2013 में बाबा सिद्दीकी ने दोनों को अपनी इफ्तार पार्टी में बुलाया था. इस पार्टी में दोनों ने गले मिलकर दुश्मनी खत्म की थी यहां शाहरुख-सलमान लंबे समय बाद एक-दूसरे के सामने आए थे.

Mallika Sherawat News: मल्लिका शेरावत ने बॉलीवुड पर निकाली भड़ास, कहा-‘यहां सक्सेस पाने की चाबी चमचागिरी है’

Mallika Sherawat On Bollywood:  फिल्म इंडस्ट्री में मल्लिका शेरावत की एक अलग पहचान है. वह अपने बोल्ड रोल्स के लिए जानी जाती हैं. लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई थी लेकिन, अब मल्लिका ने वापसी कर ली है.

Mallika Sherawat On Bollywood: मल्लिका शेरावत की फिल्म इंडस्ट्रीज में एक अलग पहचान है. वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है. हमेशा अपनी बात खुलकर सामने रखती हैं. इस बार उन्होंने बॉलीवुड को लेकर जबरदस्त खुलासा किया है. मल्लिका शेरावत ने फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से वापसी की है. बॉलीवुड में वापसी के साथ मल्लिका ने फिल्म इंडस्ट्री की पोल भी खोल दी है. उन्होंने हाल ही में कहा है कि बॉलीवुड में सक्सेस पाने की चाबी चमचागिरी है. बॉलीवुड पर खूब भड़ास भी निकाली है. ऐसे उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.

कुछ इस तरह से निकाली भड़ास

मल्लिका ने कुछ इस तरह से अपना भड़ास निकाली है. मल्लिका शेरावत ने द रणवीर शो पॉडकास्ट में बॉलीवुड के बारे मे बात की. साथ ही कहा कि मैं चमचागिरी नहीं कर सकती हूं क्योंकि मैं हरियाणा से हूं. उन्होंने कहा- ‘आपको बॉलीवुड में बहुत डिप्लोमैटिक होना पड़ता है. जब उनसे पूछा गया कि लोग बहुत जल्दी बुरा मान जाते हैं? इस पर मल्लिका ने कहा- बहुत जल्दी, अगर आप डिप्लोमैटिक नहीं होते हैं तो आपके हाथ से प्रोजेक्ट निकलना शुरू हो जाते हैं.

इन सब चीजों के लिए मैं तैयार नहीं हूं.’ ट्रेडिशनल बहुत ही फॉर्मूलाबद्ध तरीके से चलता है. मैं हरियाणा से हूं और मेरे बस का नहीं है ये सब कुछ. बहुत जल्दी, अगर आप डिप्लोमैटिक नहीं होते हैं तो आपके हाथ से प्रोजेक्ट निकलना शुरू हो जाते हैं. मल्लिका ने यह साफ कर दिया था कि वह अपने वैल्यू से समझौता नहीं करेंगी और उनके प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया.

Vettaiyan Movie Day 2: रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ मूवी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम, कलेक्शन 02 दिन में 100 करोड़ पार

Vettaiyan Box Office Collection Day 2: सुपरस्‍टार रजनीकांत और अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म ‘वेट्टैयन’ मजबूत स्थित में हैं. ओपनिंग डे से यह सुर्खियों में रही है और तगड़ी शुरुआत की है. यह दो दिनों में फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गयी है. रजनीकांत स्टारर ‘वेट्टैयन’ साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है.

Vettaiyan Movie Day 2: रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ मूवी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम, कलेक्शन 02 दिन में 100 करोड़ पार Vettaiyan 2
Vettaiyan Movie

Vettaiyan Box Office Collection: रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ बॉक्‍स ऑफिस पर बेहद मजबूत स्‍थ‍िति में है. इस फिल्‍म ने दो दिनों में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पा कर लिया है. दूसरी ओर, फ्लॉप को चुकी ‘देवरा’ की कमाई 15वें द‍िन फ‍िर से गिर गई है. अमिताभ बच्चन और रजनीकांत की ‘वेट्टैयन’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत की थी. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है. जब से इसकी घोषणा हुई थी, तब से यह सुर्खियों में बनी हुई थी. इसी वजह से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटमेंट थी. वहीं, फिल्म की रिलीज के बाद इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ ‘वेट्टैयन’ की अच्छी शुरुआत हुई थी.

बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 2

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वेट्टैयन’ ने दूसरे दिन शुक्रवार को देश में 24.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. एक दिन पहले ओपनिंग डे पर इसने 31.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. त्‍योहार में लोगों की व्‍यस्‍तता को ध्‍यान में रखते हुए कमाई में यह ग‍िरावट बहुत अध‍िक नहीं मानी जा सकती. शुक्रवार को सबसे अध‍िक 21.45 करोड़ रुपये की कमाई तमिल वर्जन से हुई है. जबकि हिंदी में फिल्‍म ने 2.10 करोड़ रुपये कमाए हैं.

  • इसमें फिल्म ने तमिल में 21.35 करोड़, तेलुगु में 2 करोड़, हिंदी में 0.4 करोड़, और कन्नड़ में 0.05 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘वेट्टैयन’ का दो दिनों का कुल कलेक्शन अब 100 करोड़ रुपये पार हो गया है.

‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा मंजू वारियर, राणा दुग्गुबाती, फहद फासिल, अभिरामी, रितिका सिंह, दशहरा विजयन, रोहिणी, राव रमेश और रमेश थिलक ने अहम रोल प्ले किया है.

फर्स्‍ट वीकेंड में कमाएगी 110-120 करोड़

रजनीकांत की यह फिल्‍म जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, चार दिनों के पहले वीकेंड में यह देश में 110-120 करोड़ रुपये का कारोबार करती हुई नजर आ रही है. खासकर रविवार को कमाई में उछाल की पूरी संभावना है. फिल्‍म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है.

Anil sharma New movie: गदर-2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा ने की नई फिल्म का एलान, वनवास में ये एक्टर निभाएंगे लीड रोल

Vanvaas Movie: सुपरस्टार सनी देओल की गदर 2 (Gadar 2) से सफलता की नई ऊंचाईयों को छूने वाले फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने अपने अगली फिल्म का एलान कर दिया है. अनिल की अगली फिल्म का वनवास है. खास बात ये है कि इस मूवी में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर लीड रोल में मौजूद हैं.

Vanvaas Movie: सुपरस्टार सनी देओल की गदर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अनिल शर्मा ने अपनी नयी फिल्म वनवास का एलान किया है. फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने ये खुशखबरी दशहरा के मौके पर फैंस को दी है. खास बात ये है कि इस मूवी में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर लीड रोड में मैजूद है. इसके अलावा खुशबू सुंदर, उत्कर्ष शर्मा भी मेन कैरेक्टर के तौर पर दिखाई देंगे. फिल्ममेकर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नई फिल्म की पहली झलक पेश की है.

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, “परिवार के लिए एक पारिवारिक फिल्म #वनवास… आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दें.” बीजीएम के साथ लिखा, ‘अपने ही अपनों को देते हैं. साथ ही बैकग्राउंड में श्री राम श्री राम बज रहा है.

वनवास में ये होंगे कलाकार

अनिल शर्मा की ओर से शेयर किए गए पोस्ट में कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं, जिनमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव शामिल हैं. वनवास के बारे में बात करते हुए निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा, “रामायण और वनवास, एक ही तरह, लेकिन एक अलग रूप है, जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास करवाते हैं.”

इन फिल्मों के निर्देशन से अनिल शर्मा ने जीते दिल

काम के मोर्चे पर, ‘गदर’ सीरीज के अलावा अनिल शर्मा ने ‘सुहाग’, ‘हुकूमत’, ‘फरिश्ते’, ‘तहलका’, ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’, ‘सिंह साब द ग्रेट’, ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’, ‘अपने’ और ‘वीर’ और जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है. 

Bihar Government Job: दशहरा में नीतीश सरकार ने युवाओं को दी खुशखबरी, यहां निकाली 15,610 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

Bihar Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं को दशहरा त्योहार में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशखबरी दी है. पंचायती राज विभाग में 15, 610 पदों पर जल्द भर्ती की घोषणा की है.

Bihar Government Job : सरकारी नौकरी के इंतजार कर रहे बेरोजगारों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दशहरा के माैके पर गिफ्ट दिया है. बिहार सरकार की पंचायती राज विभाग में 15, 610 पदों पर जल्द भर्ती कराने का आदेश दिया है. पंचायती राज विभाग मंत्री केदार गुप्ता ने इस बात की जानकारी मीडिया से साझा की है. उन्होंने बताया है कि विभिन्न पदों पर रिक्तियां हैं और नियुक्ति से लेकर बहाली तक की प्रक्रिया 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरी कर ली जाएगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि बिहार विधान सभा चुनाव 2025 से पहले सूबे के युवाओं को कुल 12 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. अब शीघ्र ही इसके आवेदन की तिथि के बारे में जानकारी दी जाएगी और इसके लिए विज्ञापन निकाले जाएंगे.

जानें कौन-कौन से पदों पर होगी भर्तियां

विभिन्न पदों पर रिक्तियां हैं और नियुक्ति से लेकर बहाली की प्रक्रिया 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरी होगी. 15,610 पदों में 4351 पद स्थायी नियुक्ति होगी. जबकि, 11,259 पदों पर संविदा के आधार पर बहाली होगी. स्थायी नियुक्ति में सबसे अधिक पंचायत सचिव के लिए 3525 पद हैं. इसके अतिरिक्त लिपिक यानी क्लर्क के लिए 504 पद, पंचायती राज अधिकारी के लिए 112 पद, जिला परिषद जूनियर इंजीनियर के लिए 104 पद, निम्न श्रेणी लिपिक के लिए एक और जिला परिषद निम्न श्रेणी लिपिक के लिए 72 पद, लेखा परीक्षक के लिए 28 पद, आदेशपाल के लिए पांच पद रहेंगे. इन सबकी बहाली कर्मचारी चयन आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग दोनों से होगी.

Reels On WhatsApp: व्हाट्सऐप पर भी अब देख सकेंगे इंस्टाग्राम रील्स, ऐसे करेगा काम

Reels On WhatsApp: अगर हम आपसे कहें कि आप अब WhatsApp पर Instagram Reels देख सकेंगे, तो आपको हमारी बात पर विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह संभव है. मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर रील्स देखी जा सकती हैं.

WhatsApp: हर कोई यही चाहता है कि सोशल मीडिया के एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरत की सभी सुविधाएं मिल जाये. इसके इसके मद्देनजर WhatsApp पर Instagram Reels देखने जैसी व्यवस्था की गयी है. दरअसल, खाली वक्त में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल करते नजर आते हैं. जैसे ही इंस्टाग्राम पर रील्स देखने में मजा आने लगता है, वैसे ही किसी का व्हाट्सऐप पर मैसेज आ जाता है. ऐसे में दोनों ऐप्स के बीच स्विच करना, किसी को भी परेशान कर देता है, पर अब व्हाट्सऐप पर ही इंस्टाग्राम रील्स देख सकेंगे.

मेटा ने अपने सोशल मीडिया ऐप्स इंस्टाग्राम औरव व्हाट्सऐप यूजर्स को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप पर ही इंस्टाग्राम रील्स देखने की सुविधा दे दी है.

क्या है नया फीचर?

इंस्टाग्राम रील्स को WhatsApp पर देखना बहुत ही आसान है. हालांकि, शुरुआत में आप बहुत ही कम रील्स व्हाट्सऐप पर देख सकते हैं, लेकिन ऐसी उम्मीद है कि आने वाले समय में मेटा अपने इस फीचर में बदलाव करेगा और हम व्हाट्सऐप पर ज्यादा रील्स देखने का मजा उठा पायेंगे. 

ऐसे देख सकेंगे व्हाट्सऐप पर इंस्टाग्राम रील्स

  • फोन में व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें.
  • व्हाट्सऐप के होम स्क्रीन पर मेटा एआइ का आइकन ढूंढें.
  • आइकन नीले व गुलाबी रंग का होगा.
  • अब इस आइकन पर क्लिक करें.
  • मेटा एआइ का आइकन क्लिक करने के बाद एक चैट बॉक्स ओपन हो जाएगा.
  • चैट बॉक्स के नीचे टेक्स्ट इनपुट बॉक्स नजर आयेगा, जो एक नॉर्मल चैट इंटरफेस की तरह ही है.
  • इस चैट बॉक्स में आप अंग्रेजी में ‘शो मी इंस्टाग्राम रील्स’ लिखें. इसके बाद सेंड पर क्लिक करें.
  • जैसे ही आप सेंड पर क्लिक करेंगे, वैसे ही कुछ सेकेंड्स में आपकी स्क्रीन पर इंस्टाग्राम की रील्स दिखने लगेंगी.
  • रील्स पर क्लिक कर सकते हैं.
  • जैसे ही आप रील्स पर क्लिक करेंगे, यह आपको इंस्टाग्राम पर ले जाएगा.

Campus News: नालंदा कॉलेज के बीएड विभाग में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

Campus News: पाटलिपुत्र विवि के नालंदा कॉलेज (बिहार शरीफ) के बीएड विभाग के शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला. कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को दो माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ है.

Campus News: पाटलिपुत्र विवि के नालंदा कॉलेज (बिहार शरीफ) के बीएड विभाग के शिक्षक व कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला. कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों को दो माह का वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इससे उन सभी का मुश्किलों में पर्व-त्योहार बीत रहा है. शिक्षक व कर्मचारी परेशानी झेल रहे हैं. वहीं, यहां के अन्य कर्मचारियों को 14 माह से वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने से शिक्षक व कर्मचारी परेशान हैं.

शिक्षक व कर्मचारियों के अनुसार पूजा के वक्त खर्च बढ़ जाता है. वेतन नहीं मिलेगा तो घर का खर्च कैसे चलेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन की फाइल प्रिंसिपल डॉ राम कृष्ण परमहंस ने लौटा दी और खुद पर्व के दौरान छुट्टी पर चले गए. ऐसे में बीएड विभाग के सभी प्रोफेसर बिना पैसे ही दुर्गापूजा मनाने पर मजबूर हैं.

बताते चलें की नालंदा कॉलेज का बीएड विभाग वेतन विलंब की समस्या से बहुत लंबे समय से त्रस्त है, जिसकी पुष्टि खुद वहां के कर्मचारी भी करते हैं.