Patna News: वैष्णो देवी टूर के नाम पर कपड़ा व्यवसायी से 6.50 लाख की ठगी, NCCP पर शिकायत दर्ज

Patna News: त्योहारों की रौनक के साथ साइबर अपराधियों की चाल अब बिहार समेत पूरे देश में त्योहारों का मौसम के दौरान दस्तक दे रहा है. पटेल नगर के भट्टाचार्य रोड के कपड़ा व्यवसायी से साइबर शातिर ने वैष्णो देवी टूर पैकेज के नाम पर 6.50 लाख रुपये ठग लिए गए हैं.

Patna News: हर साल त्योहार के मौसम में सबसे ज्यादा ठगी होती है. इसकी वजह रहती है- लोगों को फंसाना आसान होता है. इसी ठगी का शिकार पटना के एक कवड़ा व्यावसायी हो गए हैं. पटेल नगर भट्टाचार्य रोड के रहने वाले कपड़ा व्यवसायी रोहित कुमार से साइबर शातिर ने वैष्णो देवी टूर पैकेज के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी की है. इस संबंध में उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल{NCCP) पर शिकायत दर्ज करायी है.

ऐसे हुए ठगी के शिकायत

सोशल मीडिया अकाउंट पर एक टूर एंड ट्रैवल कंपनी का विज्ञापन देखा, जिसमें भारी छूट दी जा रही थी. सोशल मीडिया पर संपर्क करने पर शातिर ने रोहित से मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की. शातिर ने उनसे 1.50 लाख रुपये अपने खाते में टिकट और अन्य चीजों के लिए लिये. इसके बाद उनके खाते से भी पांच लाख की निकासी कर ली. इस निकासी का उनके मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया. मंगलवार को रोहित को सपरिवार वैष्णो देवी के लिए निकलना था. शातिर ने उनसे कहा था कि उनके ठहरने की व्यवस्था जम्मू के एक होटल में की गयी है. जब उन्होंने गूगल से होटल का नंबर लेकर फोन किया, तो पता चला कि उनके नाम पर कोई कमरा ही बुक नहीं है.

पहले चोरी की मोबाइल, फिर खाते से उठाया 3.15 लाख रुपये

साइबर ठगों का कारनाम यही पर जाकर नहीं रूका. उन्होंने पांच लोगों से 5.62 लाख रुपये की ठगी कर ली है. किसी के मोबाइल फोन को चोरी कर खाते से रुपये की निकासी कर ली गयी, तो किसी को शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी की गयी है. इन लोगों ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. जगदेव पथ निवासी रामाकांत साह का मोबाइल फोन बदमाशों ने जगदेव पथ इलाके में गायब कर दिया. इस बात की जानकारी उन्होंने स्थानीय थाने में दी. लेकिन बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन का उपयोग करके खाते से 3.15 लाख की निकासी कर ली.

Ratan Tata: रतन टाटा की कुंडली में मिट्टी को भी सोना बना देने का था योग, शनि ने शादी के बंधन में नहीं बंधने दिया?

Ratan Tata: रतन टाटा देश के सफल कारोबारी और कुशल उद्यमी थे. इससे भी बढ़कर वे एक नेक इंसान भी थे, जो भारत को मजबूत देखना चाहते थे. रतन टाटा सादगी और शालीनता की मिसाल थे. बुधवार 9 अक्टूबर 2024 को रात करीब 11:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया.

Ratan Tata Death:  सन् 1937 में जन्मे उद्योगपति रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं. जन्म मुंबई में हुआ था. उनका कहना था कि जीवन में उतार-चढ़ाव जरूरी है, क्योंकि ECG की सीधी रेखा का अर्थ यह है कि हम जिंदा नहीं है. रतन टाटा देश के सफल कारोबारी और कुशल उद्यमी थे. इससे भी बढ़कर वे एक नेक इंसान भी थे, जो भारत को मजबूत देखना चाहते थे.

बुधवार 9 अक्टूबर 2024 को रात करीब 11:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा का निधन हो गया. रतन टाटा के निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है. रतन टाटा सादगी और शालीनता की मिसाल थे.  

ग्रहों की महादशा

रतन टाटा का जन्म गुरु की महादशा का है
19 वर्ष की शनि की महादशा
17 वर्ष की बुध की महादशा
7 वर्ष की केतु की महादशा
20 वर्ष की शुक्र की महादशा
6 साल की सूर्य की महादशा
वर्तमान में रतन टाटा की कुंडली में चंद्रमा की महादशा चल रही थी, जोकि 15 अप्रैल 2025 तक थी.

रतन टाटा ने तमाम इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ी कई बातें साझा की. अपने सरल स्वाभाव और व्यवहार से उन्होंने हर किसी के दिल में जगह बनाई. लेकिन लोगों के मन में एक बात हमेशा रही कि आखिर इतने सफल होने के बाद भी उन्होंने विवाह क्यों नहीं किया?

इंटरनेट पर मौजूद रतन टाटा की कुंडली में कई शुभ योग थे, जिस कारण वे एक सफल उद्योगपति बनें. लेकिन कुछ ग्रहों के ऐसे भी योग थे जिस कारण उनका विवाह नहीं हो पाया. वे शादी के बंधन में नहीं बंध पाए.

जानें, रतन टाटा की कुंडली (Ratan tata kundli)

मिली जानकारी के अनुसार, उनकी जन्म कुंडली धनु लग्न और तुला राशि की है. लग्न में सूर्य, बुध और शुक्र बहुत शुभ स्थिति में बैठे हैं. वहीं गुरु धन में और मंगल तीसरे भाव में हैं. शनि की स्थिति चतुर्थ भाव, चंद्रमा एकादश और राहु-केतु बारहवें व छवे भाव में रहकर अच्छा समीकरण बनाते हैं. रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुबंई में सुबह 06:30 बजे हुआ था.

लग्न कुंडली में बुधादित्य योग

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार रतन टाटा की लग्न कुंडली में बुधादित्य योग था. ज्योतिष में इसे पारस पत्थर जैसे योग की संज्ञा दी जाती है. इस योग के स्वामी अगर मिट्टी को भी छू दे तो वह पत्थर बन जाता ही. यानी वह जिस काम को हाथ लगाता है, उसमें दोगुनी सफलता मिलती है.

क्यों नहीं बने विवाह के योग?

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, रतन टाटा की कुंडली में वैवाहिक जीवन (Married Life) के स्वामी बुध पर शनि की वक्र दृष्टि (Shani Vakri) पड़ने के कारण विवाह के योग नहीं बने. वहीं कुंडली के सातवें भाव पर सूर्य की दृष्टि भी रही. ग्रहों की ऐसी स्थिति को ज्योतिष में विच्छेद या अलगाव करने वाला माना जाता है.

ग्रहों की ऐसी स्थिति में यदि विवाह हो भी जाता तो किसी न किसी कारण विवाह टूट जाता या तलाक जैसी स्थिति उत्पन्न बन जाती. नवमांश कुंडली के सातवें घर पर शनि की वक्र दृष्टि होने और इसी भाव में शुक्र पर मंगल की दृष्टि होने के कारण रतन टाटा जी का विवाह नहीं हुआ.

इनपुट एबीपी न्यूज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Hc24News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Ratan Tata Death Updates: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम दर्शन के लिए भारी तादात में पहुंचे थे लोग, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Ratan Tata Death News Live: देश के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बीती रात 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पतला में निधन हो गया था. आज 10 अक्टूबर गुरुवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी तादात में लोग पहुंचे थे. वर्ली के श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. टाटा समूह के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए.

Ratan Tata Death Updates: पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम दर्शन के लिए भारी तादात में पहुंचे थे लोग, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार Ratan Tata 1 1
Ratan Tata Death

आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में की गई गंगा आरती

उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गंगा आरती कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. 

रतन टाटा को याद कर बोले यूएस प्रतिनिधि-मैं उनसे प्रेरित हुआ

मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्यदूत माइक हैंकी ने कहा कि मैं उनसे मिला और हमने प्रौद्योगिकी के बारे में बात की. मैं इससे प्रेरित हुआ और मुझे लगता है कि यह एक बड़ी क्षति है. “अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मैं यहां आया हूं. एक व्यक्ति के रूप में, एक इंसान के रूप में, अर्थशास्त्र और समाज और परोपकार के क्षेत्र में एक नेता के रूप में रतन टाटा के संबंधों को देखकर आप उनके असाधारण प्रभाव को देख सकते हैं.

बोले कांग्रेस अध्यक्ष-मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं.”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “रतन टाटा जन्मजात उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे और वे सही काम करते थे. उन्होंने कभी भी उद्योग में किसी तरह की धोखाधड़ी करने या किसी अन्य तरीके से पैसा कमाने की कोशिश नहीं की. वे हमेशा कहते हैं कि देश पहले आता है. मैं उन्हें दिल से श्रद्धांजलि देता हूं.”

बोले राजपाल यादव-‘कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता’

मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, “रतन टाटा ने मुझे सिखाया कि लोगों की भलाई और सामाजिक कल्याण के लिए व्यवसाय कैसे चलाया जाता है. एक बार उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा, ‘बेटा, तुम हमेशा मौलिक होते हो.’ कई साल पहले मुझे उनका आशीर्वाद मिला था. तब से मैं उन्हें सलाम करता हूं. कोई भी उनकी जगह नहीं ले सकता.”

Mumbai Rains: मुंबई में अंधेरी सब-वे बंद, भारी बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी, 29 जिलों में येलो अलर्ट

Mumbai Rains: मुबई के अंधेरी सब-वे बंद हो गया है. भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और मुश्किलें बढ़ गयी है. दरअसल, महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में इस वक्त जोरदार बारिश हो रही है. राजधानी मुंबई में भी शाम के वक्त अचानक मौसम ने करवट ली और भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है.

Mumbai News: मुंबई में अंधेरी सब-वे-बंद हो गया है. भारी बारिश से निलचे इलाकों में पानी भर गया है. मुंबई और आस-पास के इलाके में पिछले एक घंटे से भारी बारिश हो रही है. महाराष्ट्र के 29 जिलों में कल यानी 11 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.  मौसम विभाग की ओर से मुंबई के पूर्वी उपनगरों, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों में भी आगे वज्रपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग की मानें, तो अगले दो घंटे तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.

मुंबई में वज्रपात के साथ ठाणे, कल्याण डोंबिवली, पश्चिमी उपनगर, कुर्ला में  बारिश हो रही है. अचानक हुई इस बारिश से आमजनों की मुश्किलें बढ़ गयी है.  

यहां हो रही भारी बारिश

इस समय मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी, गोरेगांव मलाड, जोगेश्वरी, कांदिवली, दहिसर, बोरीवली, विलेपार्ले सांताक्रूज़, बांद्रा आदि जगहों में भारी बारिश हो रही है. अगर ऐसी ही भारी बारिश कुछ समय तक जारी रही तो पश्चिमी उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो जाएगा. बारिश की वापसी से भिवंडी शहर और तालुका में गरज और बिजली के साथ बारिश और तूफानी हवाएं चलीं  शाम होते-होते झमाझम बारिश लौट आई,

Ratan Tata Last Rites: रतन टाटा के पार्थिव शरीर काे लाया घर और दी जा रही अंतिम विदाई, अभिनेताओं और खेल सितारों का लगा तांता

Ratan Tata Last Rites: सुप्रसिद्ध उद्योगपति टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब दुनिया में नहीं रहे. उनका 86 साल की उम्र में बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. कुछ दिन पहले उन्हें उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार रात ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया.

Ratan Tata Last Rites:सुप्रसिद्ध उद्योपति टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा दुनिया में नहीं रहे. उनका 86 साल की उम्र में निधन हो गया. बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा ने आखिरी सांस ली. बुधवार रात ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर लाया गया. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स हॉल में कर सकेंगे. यहां गुरुवार दोपहर 3.30 बजे तक लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि रतन टाटा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

Ratan Tata Death: रतन टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया

Ratan Tata Passes Away: सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरे में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है. उन्‍होंने अपनी एक पोस्‍ट में रतन टाटा को दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु व्‍यक्ति और असाधारण इंसान बताया.

Ratan Tata Passes Away: रतन टाटा नहीं रहे, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 86 साल के उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर

Ratan Tata Passes Away: भारत के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा नहीं रहे. मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है.

Ratan Tata Passes Away: सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन (Ratan Tata Passed Away) हो गया है. टाटा समूह (Tata Group) ने अपने बयान में कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है. उन्‍होंने न सिर्फ टाटा समूह को बल्कि देश को भी आगे बढ़ाया है. मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली. वे 86 साल के थे. देश के सबसे बड़े कारोबारी ट्रस्‍ट टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. बढ़ती उम्र के कारण उन्‍हें कई तरह की परेशानियां थीं. काफी समय से उन्‍हें देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न देने की मांग की जा रही थी. रतन टाटा के लिए देशभर के लोगों में असीम सम्‍मान था. टाटा समूह ने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है. रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है.

पीएम मोदी ने रतन टाटा के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है. उन्‍होंने अपनी एक पोस्‍ट में रतन टाटा को दूरदर्शी बिजनेस लीडर, एक दयालु व्‍यक्ति और असाधारण इंसान बताया.

हर्ष गोयनका ने रतन टाटा के निधन की दी जानकारी

हर्ष गोयनका ने रतन टाटा के निधन की जानकारी दी है. उन्होंने निधन एक्‍स पर पोस्‍ट भी किया है, जिसमें उन्‍होंने कहा कि रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की मिसाल थे. उन्‍होंने बिजनेस और उससे अलग भी दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है. वह हमारी स्मृतियों में सदैव ऊंचे रहेंगे.  

रतन टाटा के नेतृत्‍व में टाटा समूह ने बुलंदियों को छुआ

रतन टाटा 1991 में टाटा समूह के चेयरमैन बने थे और उसके बाद से ही उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वह 2012 तक इस पद पर रहे. उन्‍होंने 1996 में टाटा सर्विसेज और 2004 में टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज जैसी कंपनियों की स्‍थापना की थी. रतन टाटा के नेतृत्‍व में टाटा समूह ने बुलंदियों को छुआ.  

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्‍मानित 

रतन टाटा भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण (2008) और पद्म भूषण (2000) से सम्मानित किए जा चुके हैं. वह प्रतिष्ठित कैथेड्रल और जॉन कानोन स्कूल, बिशप कॉटन स्कूल (शिमला), कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड के पूर्व छात्र हैं. रतन टाटा का भारत के कारोबारी जगत में काफी अहम योगदान माना जाता है.

रतन टाटा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

रतन टाटा एक अरबपति होने के साथ ही एक सहदृय, सरल और नेक व्‍यक्ति के रूप में देखा जाता है. उनसे जुड़े ऐसे कई किस्‍से हैं, जो बताते हैं कि उन्‍होंने बहुत से लोगों की मदद की. साथ ही देश की तरक्‍की में भी रतन टाटा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. रतन टाटा का जन्‍म 28 सितंबर 1937 को हुआ था.

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया की मंजुलिका के किरदार में 17 साल बाद वापसी कर रही विद्या बालन, जानें क्या है उनकी राय?

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया और विद्या बालन (Vidya Balan) का नाता काफी पुराना है. लगभग 17 साल पहले आई इस हॉरर कॉमेडी में उन्होंने मंजुलिका का किरदार निभाकर वाहवाही लूटी और उनका ये कैरेक्टर कल्ट बन गया. अब भूल भुलैया की तीसरी किस्त (Bhool Bhulaiyaa 3) के जरिए विद्या मंजुलिका की किरदार में वापसी करने के लिए तैयार है.

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया की मंजुलिका के किरदार में 17 साल बाद वापसी कर रही विद्या बालन, जानें क्या है उनकी राय? Bhool Bhulaiyaa 3.0 1
विद्या बालन मंजुलिका की किरदार में वापसी करने के लिए तैयार.

Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया की तीसरी किस्त (Bhool Bhulaiyaa 3) के जरिए विद्या बालन मंजुलिका की किरदार में वापसी करने के लिए तैयार है. लगभग 17 साल पहले आई इस हॉरर कॉमेडी में उन्होंने मंजुलिका का किरदार निभाकर वाहवाही लूटी थी और उनका ये कैरेक्टर कल्ट बन गया था. भूल भुलैया 3 का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर जयपुर के प्रतिष्ठित राज मंदिर सिनेमा में आज जारी किया गया. लॉन्च पर कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी मौजूद थे. इसके अलावा निर्देशक अनीस बज्मी और निर्माता भूषण कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.

भूल-भूलैया 3 में शामिल होने पर क्या बोली विद्या बालन

भूल भुलैया की तीसरी किस्त में रूह बाबा और मंजुलिका का आमना-सामना देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इधर विद्या बालन 17 साल बाद फिर से फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर काफी खुश है. हॉरर-कॉमेडी मूवी 1 नवंबर को दिवाली के मौक पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इवेंट में विद्या बालन ने भूल-भूलैया 3 में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “बहुत-बहुत धन्यवाद, अनीस कि आप भूल भुलैया 3 को लेकर वापस आएं. 17 साल बाद मैं वापस आई हूं, इसकी खुशी तो बहुत है. 17 साल में इस फिल्म ने बहुत प्यार दिया, लेकिन अब मुझे लग” रहा है अगले 17 साल इससे भी ज्यादा मिलने वाला है.”

कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों से सजी मल्टीस्टारर मूवी भूल भुलैया 3 को आने वाली दिवाली यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस मूवी का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है. 

भूल भुलैया 2 को लेकर कार्तिक आर्यन ने क्या कहा?

कार्तिक आर्यन ने कहा कि भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 की पूरी शूटिंग जयपुर में हुई थी. जयपुर और हमारा बहुत पुराना रिश्ता है. इसलिए तो ट्रेलर लॉन्च भी यहीं कर रहे हैं. पहले पार्ट में प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित किया गया था. बाकी दोनों सीक्वल के लिए अनीस बज़्मी ने कमान संभाली.

Khel Khel Mein OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, अब ओटीटी पर धूम मचाएगी? इस तारीख को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म

Khel Khel Mein OTT Release: मल्टी स्टारकास्ट फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म से लोगों को बहुत उम्मीदें थीं मगर यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. खेल खेल में नामक यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. आइए जानें, किस तरीख को यह फिल्म रिलीज होगी?

Khel Khel Mein OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, अब ओटीटी पर धूम मचाएगी? इस तारीख को रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म Khel Khel Mein 02
फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

Khel Khel Mein OTT Release: लंबे समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. उनकी फिल्म खेल खेल में भी फ्लॉप रही. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यह मल्टी स्टारकास्ट फिल्म 15 अगस्त को दो बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह पीट गयी थी. जिसके बाद मेकर्स इसके डिजिटल डेब्यू से कुछ उम्मीद कर सकते हैं.

जानें, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

अगर आपने अब तक अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ नहीं देख पाए हैं तो आपको ज्यादा नहीं, कुछ वक्त का इंतजार करना होगा, फिर आप इसे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. अक्षय कुमार की इस फिल्म का एक वीडियो नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन में लिखा कि, “खेल शुरू होने वाला है. खेल खेल में 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स परआ रही है.”

फिल्म एक नजर में

अक्षक कुमार की खेल खेल में जिस रिजली होगी, ठीक उसी दिन जॉन अब्राहम की वेदा भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इसका मतलब है कि अब बॉक्सऑफिस के बाद दोनों फिल्में ओटीटी पर भी टकरायेगी. खेल खेल में का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा फरदीन खान, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जयसवाल मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ‘खेल खेल में’ ने 56.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया. जबकि, भारत में सिर्फ 39.28 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई और फ्लॉप हो गई.

RBI Announcement: आरबीआई का निर्णय, होम लोन नहीं होगा सस्ता, ब्याज दरों में 10वीं बार नहीं किया बदलाव

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार 10वीं बार नीतिगत ब्याज दरों (रेपो रेट) में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. मगर, होम लोन सस्ता भी नहीं होगा.

RBI Announcement: आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की ओर से रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (ईएमआई) में बदलाव की संभावना कम है. रेपो रेट को एमपीसी 51वीं बैठक में चर्चा के बाद 6.5% पर बरकरार रखा गया. लगातार 10वीं बार नीतिगत ब्याज दरों (रेपो रेट) में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है. एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक के बाद 9 अक्टूबर 2024 बुधवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट का ऐलान किया है. मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है. वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद मौद्रिक नीति महंगाई को काबू में रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने में सफल रही है. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रुख को बदलकर तटस्थ करने का निर्णय किया. आरबीआई एमपीसी के फैसले से यह बात साफ है कि फिलहाल आम लोगों के होम लोन की ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होने वाला.

बेहतर मानसून रहने पर घटेगी खाद्य महंगाई

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बेहतर मानसून, पर्याप्त बफर स्टॉक की वजह से इस साल आगे खाद्य महंगाई में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि लचीले मौद्रिक नीति ढांचे को आठ साल पूरे हो गए हैं. यह प्रमुख संरचनात्मक सुधार है. महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े अर्थव्यवस्था में मजबूत गतिविधियों के संकेत दे रहे हैं, बुनियाद मजबूत बनी हुई है. सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में निवेश का हिस्सा 2012-13 से सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है.

रेपो रेट बढ़ाने पर जानें क्या होता है?

  • महंगा कर्ज: रेपो रेट बढ़ने से बैंकों को ऋण लेना महंगा हो जाता है, जिससे वे अपनी ऋण दरें बढ़ा देते हैं। इससे आपके घर, कार या व्यक्तिगत ऋण की ईएमआई बढ़ जाती है।
  • महंगाई पर नियंत्रण: रेपो रेट बढ़ने से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, लेकिन आर्थिक विकास धीमा हो जाता है।
  • धन आपूर्ति में कमी: रेपो रेट बढ़ने से वाणिज्यिक बैंकों के लिए केंद्रीय बैंक से उधार लेना महंगा हो जाता है, जिससे धन आपूर्ति में कमी आती है।

रेपो रेट घटाने पर जानें प्रभाव:

  • सस्ते ऋण: रेपो रेट घट जाने से बैंकों को ऋण लेना सस्ता हो जाता है, जिससे वे अपनी ऋण दरें घटा देते हैं। इससे आपके ऋण की ईएमआई कम हो जाती है ¹.
  • आर्थिक विकास: रेपो रेट घट जाने से आर्थिक विकास को गति मिलती है, लेकिन इससे मुद्रास्फीति में वृद्धि हो सकती है।
  • धन आपूर्ति में वृद्धि: रेपो रेट घट जाने से वाणिज्यिक बैंकों के लिए केंद्रीय बैंक से उधार लेना सस्ता हो जाता है, जिससे धन आपूर्ति में वृद्धि होती है।

आरबीआई गवर्नर ने जानें क्या कहा?

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है. घरेलू मांग में सुधार, कच्चे माल की कम लागत और सरकारी नीतियों से विनिर्माण क्षेत्र में तेजी आ रही है. उन्होंने कहा कि मौद्रिक नीति समिति ने ब्याज दर को यथावत रखने के पक्ष में 5:1 से फैसला किया है.

होम लोन की ईएमआई में नहीं होगी कमी

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने पुनर्गठित मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की सोमवार को शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि एमपीसी ने नीतिगत दर को यथावत रखने का निर्णय किया है. आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की ओर से रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (ईएमआई) में बदलाव की संभावना कम है.