Cabinet Meeting: गरीबों को दिसंबर 2028 तक मिलता रहेगा मुफ्त अनाज, ये कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

Cabinet Meeting: गरीबों को दिसंबर 2028 तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. ये केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है. इसके अलाव कई अहम फैसले लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में सीमावर्ती इलाकों में सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है.

Cabinet Meeting: गरीबों को दिसंबर 2028 तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बुधवार को ये फैसला लिया गया है. इसके अलावा भी कई बड़े फैसले लिए गए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि गरीबों मुफ्त अनाज मिलता रहेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य कानून और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत 17,082 करोड़ रुपये के खर्च से साल 2028 तक पौष्टिक तत्वों से भरपूर चावल की मुफ्त आपूर्ति जारी रखने का बुधवार को फैसला किया है.

सरकार ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत जुलाई, 2024 से दिसंबर, 2028 तक फोर्टिफाइड चावल की मुफ्त आपूर्ति जारी रखने को मंजूरी दे दी है. फोर्टिफाइड चावल लोगों में खून की कमी के समाधान और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए काफी अहम माना जाता है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि मुफ्त फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति के लिए कुल वित्तीय योजना 17,082 करोड़ रुपये की होगी.

इस व्यय का पूरा वित्तपोषण केंद्र सरकार करेगी. इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में 4,406 करोड़ रुपये के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण किया जाएगा. कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है. सड़कों का निर्माण राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री वैषणव ने कहा कि कैबिनेट में यह भी फैसला किया गया है कि सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा.

Jammu Kashmir Election Results 2024 Live : बीजेपी को NC ने पछाड़ा, 41 सीट पर चल रहे आगे, यहां जानें काउंटिंग का अपडेट

Jammu Kashmir Election Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर मतगणना जारी है. विधानसभा में 90 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के लिए मतगणना जारी है. जम्मू कश्मीर में 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली निर्वाचित सरकार गठन का रास्ता साफ होगा.

Ratan Tata Love Story: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस से जुड़ा था Ratan Tata का नाम, मगर अधूरा रह गया प्यार, जानें किस वजह से नहीं हो पाई शादी

Ratan Tata: एक सच यह भी है कि किसी को अपना प्यार मिल पाता है तो किसी को नहीं. हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत के सबसे अधिक सम्मानित बिजनेसमैन के प्यार की कहानी. इनका नाम है रतन टाटा. रतन टाटा को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है. टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन का नाम भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है. 

Ratan Tata: भारत के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का नाम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. लंदन में ‘सर’ की उपाधि मिलने के बाद उन्हें ‘सर रतन टाटा’ भी कहा जाने लगा. रतन टाटा ने अपने करियर में जहां हाथ आजमाया, वहां सक्सेस हासिल की. हालांकि, इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का भी सामना किया. रतन टाटा ने बिजनेस की दुनिया का हर वो मुकाम हासिल किया है, जिसका लोग ख्वाब देखते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि बिजनेसमैन इस बॉलीवुड अभिनेत्री के दीवाने थे. इतने पॉपुलर होने के बावजूद उन्होंने कभी शादी नहीं की और उनके कोई बच्चे नहीं हैं. साल 2011 में, उन्होंने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया था, जिसमें बताया कि वह चार बार शादी करने के करीब थे, लेकिन हर बार उन्होंने डर के कारण अपने कदम पीछे खींच लिए.

बॉलीवुड अभिनेत्री से करना चाहते थे शादी

 रतन टाटा को बॉलीवुड की एक क्लासिक हीरोइन से शादी करना चाहते थे. उन्हें प्यार हो गया था. इस एक्ट्रेस ने 1970 और 1980 के दशक में बड़े पर्दे पर राज किया. ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि सिमी गरेवाल हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे से शादी तक करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई.

रिश्ते को लेकर खुलासा

एक पुराने इंटरव्यू में सिमी ने रतन टाटा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था कि उनके और रतन के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है. सिमी ने रनत टाटा के साथ एक्स पर एक फोटो भी शेयर की थी. उनका कहना था कि टाटा के लिए कभी पैसा और शोहरत जरूरी नहीं रहा, उन्होंने अच्छे रिश्ते बनाने पर हमेशा जोर दिया. वह इंडिया से ज्यादा विदेश में रिलैक्स रहते हैं.

सिमी ने दिल्ली के रवि मोहन से कर ली शादी

सिमी ने दिल्ली के कुलीन चुन्नामल परिवार के सदस्य रवि मोहन से शादी कर ली. हालांकि 1979 में वे अलग हो गये. वर्कफ्रंट की बात करें तो सिमी ग्रेवाल ने ‘दो बदन’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘कर्ज’ और ‘साथी’ सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है.

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद सहित 9 को राहत, एक-एक लाख के मुचलके पर मिली जमानत

Land For Job Case: लंबे समय के बाद लालू प्रसाद यादव सहित अन्य के घर खुशियां लौटी है. वह भी दुर्गापूजा पर खुशियां मायने रखती है. दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में आज सोमवार को लालू परिवार की दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने लालू यादव सहित 9 लोगों को जमानत दे दी है.

Land For Job Case: लालू प्रसाद यादव सहित अन्य घरों में खुशियां लौटी है. लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद सहित 9 लोगों को राहत मिली है. 7 अक्तूबर 2024 सोमवार को लालू परिवार की दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट ने लालू यादव समेत इस मामले से जुड़े 9 लोगों को जमानत दे दी है. बताया जाता है कि 1-1 लाख के निजी मुचलके पर सभी को जमानत मिली है. बता दें कि 1-1 लाख के निजी मुचलके पर सभी को बेल मिली है. पहली बार इस मामले में कोर्ट की तरफ से लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को समन किया गया था. सुनवाई के लिए कोर्ट में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप और मीसा भारती पहुंचे थे.

तेजस्वी यादव दुबई में थे तो रविवार देर रात दिल्ली पहुंचे. तेजप्रताप पहले से ही दिल्ली में मौजूद थे.

11 आरोपियों के खिलाफ इडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 आरोपियों के खिलाफ 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी. इनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें लल्लन चौधरी, हजारी राय, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश्वर सिंह, रविंदर कुमार, स्व. लाल बाबू राय, सोनमतिया देवी, स्व. किशुन देव राय और संजय राय शामिल हैं. लल्लन चौधरी की पत्नी ने पति की मृत्यु से जुड़ी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी कोर्ट में प्रस्तुत किया है. कोर्ट ने मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल करने का आदेश दिया था

बता दें कि तेज प्रसाद यादव एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक थे. ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट को एक्सेप्ट करने के बाद 18 दिन पहले कोर्ट ने लालू परिवार समेत इस मामले में शामिल अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि तेजप्रताप यादव की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है.

दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ये कहा

दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर कहा था कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा की हार तय है.

Incident In Bihar: बिहार में बड़ा हादसा, सोन नदी में एक ही परिवार के 8 बच्चे डूबे, मचा कोहराम

Big Accident: बिहार के रोहतास में सोन नदी में डूबने से कोहराम मचा है. यहां सोन नदी में 8 बच्चों के डूबने की सूचना आयी है. बच्चे नदी में नहाने गए थे, तभी यह हादसा हुआ है.

Big Accident: बिहार के रोहतास में सोन नदी में आठ बच्चों के डूबने की सूचना है. बताया जाता है कि इस बड़े हादसे में अभी तक 5 मृत बच्चे को पानी से निकाला गया हैं. ग्रामीणों की मदद से अन्य तीन बच्चों की खोजबीन जारी है. पूरे गांव में मातम छाया हुआ है. बच्चे सोन नदी में नहाने गए थे, तभी यह घटना हुई है. प्रशासन NDRF-SDRF टीम का इंतजार कर रही है. इस घटना से चारों ओर हाहाकार मच गया है.

यह घटना रोहतास के तुम्बा गांव की है. ग्रामीणों के अनुसार डूबने वाले बच्चों में तीन लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं.

सभी बच्चे एक ही परिवार के थे

सोन नदी में डूबने वाले सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. आठों बच्चे सोन नदी में नहा रहे थे, तभी अचानक एक बच्चा डूबने लगा. उसको बचाने के लिए सभी बच्चे गहरे पानी मे चले गए. फ़िलहाल ग्रामीणों की मदद से खोजबीन जारी है.

Gold Smuggling: नेपाल पुलिस ने दो भारतीय नागरिक को 8 किलो सोना के साथ पकड़ा, जानें कितनी आंकी गयी कीमत?

Gold Smuggling: भारत से नेपाल में इन दिनों सोने की तस्करी जोर-शोर से जारी है. दीपावली और आगामी लगन को देखते हुए सोने की तस्करी तेज हो गई है. नेपाल पुलिस ने दो भारतीय नागरिक को 8 किलो 243 ग्राम 970 मिली ग्राम सोना के साथ पकड़ा है. सोना की कीमत 11.43 करोड़ आंकी गयी है.

Gold Smuggling: भारत से नेपाल में इन दिनों सोने की तस्करी कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है. दीपावली और आगामी लगन को देखते हुए सोने की तस्करी तेज हो गयी है. हाल के दिनों में सोने की तस्करी के मामले में यह बड़ी बरामदगी है. दरअसल, नेपाल पुलिस ने दो भारतीय नागरिक को 8 किलो 243 ग्राम 970 मिली ग्राम सोना के साथ पकड़ा है. सोना की कीमत 11.43 करोड़ आंकी गयी है. रक्सौल बॉर्डर से करीब 60 किलो मीटर दूर रातो माटी चेक पोस्ट पर तस्करी के सोने की बड़ी खेप जब्त हुई है. नेपाल पुलिस ने वीरगंज काठमांडू मार्ग पर वाहन जांच के क्रम में यह बरामदगी की है.

महाराष्ट्र के हैं दोनों तस्कर

नेपाल के मकवानपुर के हेतौड़ा स्थित रातोमाटी पुलिस चेकपोस्ट पर मकवानपुर के एसपी के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर दशहरा-दीपावली पर तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया गया. एसपी विश्व राज खड़का ने बताया कि विशेष सूचना पर शनिवार की अलसुबह 3 बजे चलाए गए अभियान में सोने की खेप के साथ भारत के महाराष्ट्र के सांगली जिला, दिघंची थाना अन्तर्गत पुजारवाड़ी निवासी अभिषेक अजिनाथ कुटी (25) व राहुल भिट्टिहाल (27) को पकड़ा गया है.

हांगकांग में बैठे सिंडिकेट चीफ से तस्कर की डायरेक्ट बात होने की आशंका

एसपी विश्वराज खड़का के अनुसार दोनों बिहार के रास्ते मधेश प्रदेश की राजधानी जनकपुर आए और वहां से यात्री बस से बारा जिले के पथलैया पहुंचे. इसके बाद वे सोने की खेप के साथ स्कूटी पर हेतौडा की ओर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि दोनों काठमांडू की गौशाला में सोने की खेप की डिलिवरी करने जा रहे थे. जांच में सामने आया है कि इससे पहले भी वे 2 किलो सोना काठमांडू पहुंचा चुके हैं. उनके तार हांगकांग से जुड़े हुए हैं और वहां बैठे सिंडिकेट चीफ से उनकी डायरेक्ट बात होने की आशंका है. बताया जाता है कि कुछ दिन पहले भी सोना बरामद हुआ था.

Haryana Election: हरियाणा में 90 सीटों पर मतदान शुरू, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में डाला वोट

Haryana Election: हरियाणा मेंवोटिंग शुरू हो गयी है. यहां एक ही चरण में आज 5 अक्टूबर शनिवार को 90 सीटों पर वोटिंग हो रही है. राज्य के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपना वोट डाल दिया है. पूर्व सीएम ने कहा, हमें पूरा विश्वास है, एक बार फिर बीजेपी जीत हासिल करेगी. लगातार तीसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी.

Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी करनाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है. प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला समेत 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. उन्होंने कहा, कांग्रेस के घर में निराशा है. प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.

101 महिलाएं और 464 निर्दलीय भी लड़ रहे चुनाव

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल के अनुसार 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं, जिनमें 8,821 मतदाता 100 साल से अधिक के हैं. कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं हैं. इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं. कुल 20,632 मतदान केंद्र पर वोटिंग हो रही है.

साख दांव पर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और जननायक जनता पार्टी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन की साख दांव पर है.

Lebanon Strike: लेबनान में हिज्बुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर ड्रोन से हमला, छिपे 60 लड़ाके ढेर

Lebanon Strike: आईडीएफ के जारी एक बयान जारी के अनुसार रातभर में दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबिल के टाउन हॉल में छिपे हिज्बुल्लाह के लड़ाके इजरायली हमले में मारे गए हैं. इजरायल ने एक दिन बाद ही हिज्बुल्लाह से अपने आठ सैनिकों की मौत का बदला लिया है. गुरुवार को लेबनान में इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया. इस हमले में हिज्बुल्लाह के 60 गुरिल्ले मारे गए हैं. इससे कहीं अधिक बड़ी तादाद में घायल हुए हैं.

Lebanon Strike: लेबनान में हिज्बुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर ड्रोन से हमला, छिपे 60 लड़ाके ढेर Lebanon Strike 002
इजरायली सेना के हवाई हमले जारी है.

Lebanon Strike: इजरायली सेना के जवानों ने हिज्बुल्लाह आतंकियों के कई ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है. लेबनान के ग्रामीण इलाकों में हिज्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच भीषण लड़ाई जारी है. लेबनान की राजधानी बेरूत के उपनगर दहिया के आस-पास इजरायली सेना के हवाई हमले जारी है. यह वही इलाका है, जहां हिज्बुल्लाह का मुख्यालय था.  आईडीएफ के जारी एक बयान जारी के अनुसार रातभर में दक्षिणी लेबनान के बिंट जेबिल के टाउन हॉल में छिपे हिज्बुल्लाह के लड़ाके इजरायली हमले में मारे गए हैं. इजरायल ने एक दिन बाद ही हिज्बुल्लाह से अपने आठ सैनिकों की मौत का बदला लिया है. गुरुवार को लेबनान में इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया. हिज्बुल्लाह का सरगना नसरल्लाह यहीं मारा गया था.

इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि रामिज रिज इलाके में भी हिज्बुल्लाह के कई लड़ाके मारे गए हैं. ये वही लड़ाके हैं, जिन्होंने इजरायली सेना के खिलाफ मिसाइलें दागी थी. दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह  की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली इमारतों, चेकपोस्ट, हथियार डिपो और बाकी इन्फ्रास्ट्रक्चरों में से कई को भी इजरायली सैनिकों ने अपने कब्जे में ले लिया है. हिज्बुल्लाह के हमले में मारे जा चुके सरगना नसरल्लाह का दामद भी हलाक हो गया है.

बड़ी तादाद में घायल हुए हैं

इजरायली सेना इसे अभी भी जमीनी लड़ाई ही बता रही है. इजरायल ने एक दिन बाद ही हिज्बुल्लाह से अपने आठ सैनिकों की मौत का बदला ले लिया है. गुरुवार को लेबनान में इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर ड्रोन से हमला किया. इस हमले में हिज्बुल्लाह के 60 गुरिल्ले मारे गए हैं. इससे कहीं अधिक बड़ी तादाद में घायल हुए हैं. इजरायली सेना के जवानों ने हिज्बुल्लाह आतंकियों के कई ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है.

लोगों ने पहाड़ों में शरण ले ली है

माना जा रहा था कि ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल अपने अभियान को थोड़ा शिथिल करेगा, परंतु, इजरायल पहले से कहीं अधिक आक्रामक है और हिज्बुल्लाह को सबक सिखाने के लिए ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. हिज्बुल्लाह की ओर से भी इजरायली सेना पर रॉकेट से जवाबी हमले किए जा रहे हैं. हालात यहां तक बदतर हो गए हैं कि कई इलाकों से लोगों ने पहाड़ों में शरण ले ली है. विस्थापन और पलायन लगातार जारी है. लेबनान की राजधानी बेरूत के एक नाइट क्लब को लोगों के रहने के लिए एक शिविर का शक्ल दे दिया गया है.

PM Modi In Hazaribagh: हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे पीएम मोदी, कहा-पहले जैसी नहीं रही झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के रंग में रंग गयी है

PM Modi In Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे. पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब पहले जैसी नहीं रही है. कांग्रेस और राजद के रंग में रंग गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारीबाग के मटवारी मैदान में बीजेपी की परिवर्तन महासभा को संबोधित किया.

PM Modi In Hazaribagh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 02 अक्तूबर बुधवार को हजारीबाग के मटवारी मैदान में बीजेपी की परिवर्तन महासभा को संबोधित किया. पीएम मोदी झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए नया वोट बैंक तैयार किया जा रहा है. इसके लिए झारखंड की बलि चढ़ा दी गयी. संताल परगना इसका जीवंत उदाहरण है. उन्होंने कहा कि युवाओं का हक मारा जा रहा है. लाखों रुपये में पेपर बेचे जा रहे हैं. राज्य सरकार के संरक्षण में पेपर लीक गिरोह काम कर रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा पहले जैसी नहीं रही. अब वह कांग्रेस और राजद के रंग में रंग गयी है. उन्होंने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए नया वोट बैंक तैयार किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन महासभा में हुंकार भरते हुए कहा कि वे गारंटी देते हैं कि झारखंड में जब बीजेपी की सरकार बनेगी, झारखंड में जब एनडीए की सरकार बनेगी तो रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा सुनिश्चित कर दी जाएगी.

वोट बैंक के जरिये साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि कभी भी आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया है. इसलिए सत्ता में बने रहने के लिए ये लोग झारखंड में एक नया वोट बैंक तैयार कर रहे हैं. झारखंड को बलि चढ़ाकर वोट बैंक का खेल चल रहा है. इनका ये खेल कितना खतरनाक है. पिछले दो हफ्ते में झारखंड में हजारों ट्रांसफर हुए हैं. ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग. इनका बहुत बड़ा उद्योग है. इसके बहाने जेएमएम ने करोड़ों रुपए बनाए हैं.

राज्य सरकार के संरक्षण में चल रहा पेपर लीक गिरोह

पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा पर कांग्रेस का भूत सवार है. भाषा बदली, चरित्र बदला और अब ये झारखंड की आत्मा को ही बदलने चले हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेसवाले झारखंड में घोटाले पर घोटाले कर रहे हैं. प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपरलीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं. लाखों रुपये में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है. करोड़ों-करोड़ों रुपए कमाये जा रहे हैं और ये पैसा उनके मालिकों तक ऊपर तक जाता है. ये पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राजद के रंग में रंग गयी है.

Scout and Guide children drowned: पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन गया में बड़ा हादसा, डैम में स्काउट एंड गाइड के 2 बच्चों की डूबने से मौत

Gaya News: पितृपक्ष के अंतिम दिन गया में बड़ा हादसा हो गया. स्काउट एंड गाइड के दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. यह हादसा रबर डैम के उत्तरी छोर पर तब हो गयी, जब एक किशोर को बचाने के लिए पानी में कूदे थे. जिस लड़के को बचाने के लिए स्काउट एंड गाइड के छात्र कूदे थे, उसे बचा लिया गया है. इस तरह खुद की जान देकर दूसरे की जान बचाई गई है.

Gaya News: पितृपक्ष मेले के अंतिम दिन गया में 2 अक्तूबर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. स्काउट एंड गाइड के दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. घटना रबर डैम के उत्तरी छोर पर घटी है. डूबने वाले बच्चों में एक लड़का और एक लड़की है. घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मृतकों की पहचान हो गयी है. इसमें 17 वर्षीय रिया कुमारी और 16 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में पहचान की गई है. ये लोग एक किशोर को बचाने के लिए डैम में कूदे थे.

जानें, किस तरह से हुआ हादसा?

प्रत्याक्षदर्शियों के अनुसार एक लड़के को डूबता देख पहले स्काउट एंड गाइड के तीन बच्चे बचाने के लिए कूदे. ये लोग भी डूबने लगे तो स्काउट एंड गाइड के ही दो और छात्र इन्हें बचाने के लिए कूद गए. इस तरह एक-एक कर कुल पांच छात्र पानी में कूदे थे. इनमें से तीन बच गए हैं. बचने वालों में नैंसी कुमारी, मनीषा कुमारी और विकास कुमार हैं. इन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. इस तरह खुद की जान देकर दूसरे की जान बचाई गई है.

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा ने बताया कि स्काउट एंड गाइड के पांच छात्रों में से दो की मौत हो चुकी है. गंभीर रूप से घायल छात्रों को आईसीयू में भर्ती किया गया. वहीं गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आपदा के एडीएम और सदर एसडीओ को मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान के तहत चार-चार लाख रुपया मुआवजा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पितृपक्ष मेले का आज अंतिम रहने की वजह से तीर्थयात्रियों के साथ-साथ जिले के स्थानीय लोग भी तर्पण करने के लिए पहुंचे. भीड़ को देखते हुए नियंत्रण और यात्रियों की सेवा को लेकर स्काउट एंड गाइड के छात्रों को यहां लगाया गया था.