Pune Helicopter Crash: महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा, उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 3 की मौत

Helicopter crashes: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही क्रैश हो गया. घटना बुधवार 2 अक्तूबर की है. इस घटना में 02 पायलेट सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है. इस घटना को लेकर कई तरह की आशंका जताई जा रही है. हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के कारणों की जांच जारी है.

Helicopter crashes in Pune: महाराष्ट्र के पुणे में एक बड़ा हादसा हुआ है. उड़ान भरने के साथ एक हेलीकॉप्टर बुधवार 02 अक्तूबर को क्रैश हो गया है. इस दुर्घटना में 02 पायलेट सहित लोगों की मौत हो गयी है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हेलीकॉप्टर प्राइवेट था या सरकारी. हादसा सुबह 7 बजे के आसपास हुआ और कई तरह की आशंका जताई जा रही है. इस बीच हेलीकिॉप्ट के क्रैशन होने के कारणों की जांच की जा रही है. कोई यह बता रहा है कि घना कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई है, तो किसी का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से होलीकॉप्टर क्रैश कर गया है, लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं. अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरी थी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ क्लब के हेलीपैड से उड़ान भरी थी. पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस की मानें तो हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट के करीब एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह भी कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हेलीकॉप्टर किसका था, क्योंकि घटनास्थल पर आग की लपटें उठ रही हैं. यह हादसा बावधान के पास हुआ है.

बताया जाता है कि जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें तीन लोग सवार थे. इनमें पायलट परमजीत सिंह, जीके पिल्लई और एक इंजीनियर प्रीतम भारद्वाज थे. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर पुणे की हेरिटेज एविएशन का था.

Happy Mahalaya 2024 Wishes: ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी… मां दुर्गा आयेंगी धरती पर, महालया की बधाई यहां से भेजें

Happy Mahalaya 2024 Wishes: महालया आज बुधवार को हैं और इसके अगले दिन अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है. जिसका समापन अश्विन शुक्ल नवमी को होता है और दसवें दिन विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार मनाया जाता है. महालया पर लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान कर इसकी बधाई देते हैं. ऐसे में आप भी इन मनमोहक विशेज बधाई संदेश भेजकर शुभ महालया कह सकते हैं.

Happy Mahalaya 2024 Wishes: महालया को शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा की शुरुआत का संकेत माना जाता है. इस दिन दोपहर तक पितरों को विदाई दी जाती है, और फिर शाम को मां दुर्गा का कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आगमन होता है. ऐसे में आप भी इन मनमोहक विशेज वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक शुभकामनाओं व बधाई संदेश को भेजकर शुभ महालया कह सकते हैं.

Happy Mahalaya 2024 Wishes: ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी... मां दुर्गा आयेंगी धरती पर, महालया की बधाई यहां से भेजें Happy Mahalaya 2024 3

आज 2 अक्टूबर 2024 को महालया और सर्वपितृ अमावस्या एक साथ है. मान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं और अगले दस दिनों तक अपने भक्तों के बीच निवास करती हैं. महालया के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आंखें बनाई जाती हैं, और इसके बाद उनकी प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जाता है.

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी.
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते..
महालया  2024 की शुभकामनाएं

मां दुर्गा आपको अपने अंदर की बुराई और,
लालच को दूर करें,
देवी मां आपके सभी दुखों को समाप्त करें और,
आपके जीवन व आत्मा को सच्ची खुशी से रोशन करें.
शुभ महालया 2024

देवी दुर्गा के आगमन की घोषणा करते हुए,
उनकी उपस्थिति आपके घर में सद्भाव और प्रेम लाए.
शुभो महालया

इस महालया पर, आप और आपके परिवार को अच्छे स्वास्थ्य,
धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिले
शुभो महालया 2024

इस दिन ज्ञान और बुद्धि का प्रकाश आप पर चमके,
और आपका मार्ग रोशन करे. शुभो महालया
महालया  2024 की शुभकामनाएं

महालया का यह शुभ अवसर
आपके जीवन और परिवार में
शांति, प्रेम और एकता लाए.
शुभ महालया 2024

जैसा कि हम देवी का आह्वान करते हैं,
आपकी सभी इच्छाएं पूरी हों
और आपका जीवन खुशियों और तृप्ति से भर जाए.
शुभ महालया 2024

Mahalaya 2024: महालया आज, पितृपक्ष का हो जायेगा समापन, मां दुर्गा आयेंगी धरती पर, गूंजेंगे जागो तुमि जागो…के बोल

Mahalaya 2024: महालया आज यानी 2 अक्तूबर बुधवार को है. इस दिन लोगों द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जायेगी और इसके साथ पितृ पक्ष का समापन हो जायेगा. सुबह चार बजे से महालया पाठ होने लगेगा. गुरुवार को कलश स्थापना पूजन के लिए सुबह पांच बजे के बाद से लेकर दोपहर के तीन बजे तक शुभ मुहूर्त है.

Mahalaya 2024: महालया आज, पितृपक्ष का हो जायेगा समापन, मां दुर्गा आयेंगी धरती पर, गूंजेंगे जागो तुमि जागो...के बोल Mahalaya 2024
महालया 2024

Mahalaya 2024: महालया 02 अक्तूबर बुधवार को है और इस दिन लोगों द्वारा विभिन्न गंगा घाटों पर अपने दिवंगत पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी जायेगी. गंगा तटों पर पूर्वजों का तर्पण करेंगे और इसके साथ ही पितृ पक्ष का समापन हो जायेगा. वहीं, सुबह चार बजे से महालया पाठ होने लगेगा. नवरात्रि या दुर्गा पूजा के लिए जो प्रतिमाएं बनायीं जाती हैं, उनमें आंखें महालया के दिन ही लगाते हैं. गुरुवार को कलश स्थापना पूजन के लिए सुबह पांच बजे के बाद से लेकर दोपहर के तीन बजे तक शुभ मुहूर्त है. कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर के महासचिव विलास कुमार बागची ने बताया कि बंगाली रीति-रिवाज से यहां पूजा शुरू होगी. आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवरात्रि का प्रारंभ हो जायेगा. उन्होंने बताया कि इसमें मां दुर्गा की पूजा करते हैं.

गुरुवार से शारदीय नवरात्रि हो जायेगा आरंभ

महालया के अगले दिन शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जायेगी. कलश स्थापना की जायेगी. बंगाली समाज में इसकी तैयारी कर ली गयी है. वे लोग ””जागो तुमि जागो”” (तुम जागो) कहकर अलसुबह उठेंगे और ”” चंडी पाठ सुनेंगे. इसके लिए रेडियो के साथ ही घर-घर में मोबाइल पर भी देवी से संबंधित श्लोक व गीत सुनने की व्यवस्था की गयी है. महालया को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. इस तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा कैलाश पर्वत से धरती पर आती हैं. देवी के इसी क्रम को महालया कहते हैं.

Mahalaya 2024: महालया आज, पितृपक्ष का हो जायेगा समापन, मां दुर्गा आयेंगी धरती पर, गूंजेंगे जागो तुमि जागो...के बोल पितृ पक्ष का समापन 2024 1
पितृ पक्ष का समापन 2024

9 दिनों तक आस्था की ज्योति प्रज्ज्वलित होगी

गुरुवार को ग्रह गोचरों के शुभ संयोग में घरों, दुर्गा मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक में कलश स्थापना होगी. विजयादशमी 12 अक्तूबर को समाप्त होगा. कलश स्थापना को लेकर इन दिनों पूजन सामग्री, मां की पोशाक, चुनरी और कलश आदि की मांग बढ़ी है. मां दुर्गा की उपासना को लेकर भागलपुर वासी काफी उत्साहित हैं. भक्त कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं.

कलश स्थापना : शुभ मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि : सुबह से देर रात तकहस्त नक्षत्र : शाम 03.30 बजे तक

शुभ योग मुहूर्त प्रातः सुबह 05.44-07.12 बजे तकचर मुहूर्त : सुबह 10.10-11.38 बजे तक

लाभ मुहूर्त : दोपहर 11.38- 01.07 बजे तकअमृत मुहूर्त: दोपहर 01.07-02.35 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11.15-12.02 बजे तकशुभ मुहूर्त : शाम 04.04-05.33 बजे तक

(अलग-अलग पंचांग के अनुसार समय में कुछ फेरबदल संभव )

मां दुर्गा के नौ रूपों की जानें खासियत

1. शैलपुत्री : दुर्गा के इस रूप से हमें स्वाभिमानी बनने की प्रेरणा मिलती है.

2. ब्रह्मचारिणी : मां का यह यह रूप तपस्या का प्रतीक है.3. चन्द्रघण्टा : संदेश मिलता है कि संसार में सदा प्रसन्न होकर जीवनयापन करना चाहिए.

4. कूष्माण्डा : मां का यह स्वरूप हमें संसार में स्त्री का महत्व समझाता है.5. स्कंद माता : मां का यह रूप हमें बताता है कि स्त्री हो या पुरुष, हर कोई ज्ञान प्राप्त करने का अधिकारी है.

6. कात्यायनी : यह रूप घर-परिवार में बेटी की महत्ता को बताता है.7. काल रात्रि : मां का यह रूप हमें स्त्री के भीतर विद्यमान अपार शक्ति का भान कराता है.

8. महागौरी : मां का यह रूप हमें हर परिस्थिति में संयमित रहने की सीख देता है.9. सिद्धिदात्री : मां सिद्धिदात्री यानी हर सिद्धि को देने वाली हैं. स्त्रियों में भी यह गुण विद्यमान होता है.

एक ही दिन पड़ रहा महाष्टमी व महानवमी

ज्योतिषी राकेश झा के अनुसार शारदीय नवरात्र में चतुर्थी तिथि दो दिन छह व सात अक्तूबर को रहेगा. वहीं, महाष्टमी व महानवमी का व्रत एक ही दिन 11 अक्तूबर (शुक्रवार) को किया जायेगा. नवरात्र के दौरान एक तिथि की वृद्धि और दो तिथि एक दिन हो जाने से दुर्गापूजा पूरे 10 दिनों का रहेगा.

आज लगेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, भारत में नहीं लगेगा सूतक

साल का अंतिम सूर्यग्रहण बुधवार को लगेगा. इसका सूतक भागलपुर सहित देश भर में नहीं लगेगा. यह ग्रहण दूसरे जगहों पर दिखाई देगा. सूर्यग्रहण 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा. सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही लगता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्यग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है. यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यदि यह भारत में दिखाई देता तो इसका सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है.

Bhagalpur News: भागलपुर में पैसे ठगी मामले पर मरीज ने लिखित शिकायत करने से किया इंकार, नहीं होगी कार्रवाई

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के मायागंज अस्पताल के हड्डी विभाग का कर्मचारी मो. बंटी द्वारा मरीज से 500 रुपये लेकर सरकारी दवा लाकर देने का मामला अब धीरे-धीरे ठंडा पड़ने लगा है.

Bhagalpur News: भागलपुर शहर के मायागंज अस्पताल के हड्डी विभाग का कार्मचारी मो बंटी द्वारा मरीज से 500 रुपये लेकर सरकारी दवा लाकर देने का मामला अब लगभाग शांत हो गया है. दरअसल, जब महिला मरीज से पूछा गया कि पैसे की ठगी की लिखित शिकायत करेंगे, तब मरीज का जवाब ना में रहा. अब मामले पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. वहीं, पैसे व दवा की हेराफेरी मामले में कर्मचारी दोषी नहीं हो पायेगा. अस्पताल अपने स्तर से जांच पड़ताल से पीछे हट रहा है.

बीते गुरुवार को कर्मचारी ने बाहर से दवा लाने की मरीज के परिजन से 500 रुपये लिये थे. पैसे लेने के बाद सरकारी काउंटर से दवा लाकर मरीज को सौंप दिया. शिकायत मिलने के बाद हेल्थ मैनेजर सौरभ सिंह ने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा से की थी. वहीं, हड्डी विभाग के एचओडी डॉ मसीह आजम ने अधीक्षक को पत्र लिखा था. पैसे लेने वाले कर्मी को हटाने की मांग की थी. इसके बाद अधीक्षक ने एचओडी को कर्मी से शोकॉज पूछने को कहा. इसी बीच महिला मरीज अपने बात से पलट गयी.

Bhagalpur News: भागलपुर में चोरी व लूटकांड सहित 6 मामलों में आरोपितों की जमानत याचिका खारिज

Bhagalpur News : भागलपुर में चोरी व लूटकांड सहित 6 अलग-अलग मामलों में जेल भेजे गए आरोपितों की ओर से सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गयी जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया.

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के विभिन्न थानों से चोरी व लूटकांड सहित अलग-अलग 6 मामलों में जेल भेजे गये आरोपितों की ओर से सीजेएम कोर्ट में दाखिल की गयी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. मंगलवार को याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया. इसमें बाइपास थाना में कुछ माह पूर्व दर्ज चोरी मामले के आरोपित नितिश, तिलकामांझी थाना में दर्ज चोरी कांड के आरोपित मिथुन कुमार यादव, नाथनगर थाना में दर्ज गृहभेदन के आरोपित मो मंजूर, कोतवाली थाना में दो साल पूर्व हुए लूटकांड के आरोपित आयुष कुमार उर्फ रिशु कुमार, बरारी थाना में दर्ज चोरी कांड के आरोपित बाली कुमार और जोगसर थाना में दर्ज लूटकांड के आरोपित शिवनंद कुमार उर्फ मानस शेखर की जमानत याचिकाएं शामिल थी. उक्त सभी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें खारिज कर दिया.

पुलिस पर पंचायत भवन में कब्जा करने की शिकायत

एसएसपी से मिलकर अकबरनगर के इंग्लिश चिचरौन के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गांव के पंचायत भवन पर अकबरनगर पुलिस के पदाधिकारियों का कब्जा हटाने की मांग को लेकर आवेदन दिया है. इस संबंध में पंचायत की उप मुखिया बीबी शगुफ्ता यासमीन के लिखित आवेदन पर करीब 100 ग्रामीणों से हस्ताक्षर करा कर एसएसपी को आवेदन दिया गया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत भवन पर पुलिस का कब्जा होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विगत 24 सितंबर को जब ग्रामीण पुलिस पदाधिकारियों से पंचायत भवन को खाली करने का आग्रह करने गये तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

शाहकुंड में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

शाहकुंड थाना क्षेत्र के सतपड़िया गांव के पास विगत 30 सितंबर की दोपहर सड़क हादसे में वृद्ध किसान तारनी मंडल घायल हो गये थे. घटना के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गयी. मंगलवार को बरारी पुलिस ने मृतक शाहकुंड के रसुल्ला निवासी तारनी मंडल के बेटे सुंदर मंडल का फर्द बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

PM Modi: पीएम मोदी के आगमन से पहले उग्रवादियों ने हजारीबाग में बड़ी घटना को दिया अंजाम, केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर फूंका 5 हाइवा

PM Modi: पीएम मोदी कल बुधवार को हजारीबाग आएंगे, जहां वे विनोबा भावे विवि परिसर में ‘पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम योजना’ का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी के हजारीबाग आगमन से पहले उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. उग्रवादियों ने 5 हाइवे को फूंक डाला है.

PM Modi: पीएम मोदी कल बुधवार को हजारीबाग आयेंगे, जहां वे विनोबा भावे विवि परिसर में ‘पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम योजना’ का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी के आगमन से पहले उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है. उग्रवादियों ने 5 हाइवा को आग के हवाले कर दिया है. घटना केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर देर रात दो बजे की है. सूचना मिलने के बाद बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजित कुमार, एनटीपीसी के अधिकारी रोहित पाल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच में जुट गयी है.

उग्रवादी 8 से 9 की संख्या में थे

जानकारों की मानें, तो स्टाफ होटल से थोड़ा आगे केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग पर देर रात कुछ उग्रवादी आ धमके और वहां पर मौजूद चालकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने कई राउंड फायरिंग कर 5 हाइवा को आग के हवाले कर दिया. बताया जाता है उग्रवादी करीब 8 से 9 की संख्या में थे.

पीएम मोदी कल आएंगे हजारीबाग

कल यानी, बुधवार को पीएम मोदी हजारीबाग में आ रहे हैं. वह विनोबा भावे विवि परिसर में ‘पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम योजना’ का शुभारंभ करेंगे. पीएम कई एकलव्य विद्यालयों का उदघाटन करेंगे. ‘पीएम जनमन कार्यक्रम’ का शुभारंभ करेंगे. झारखंड में इसके लिए 4000 गांवों को चुना गया है. हजारीबाग के मटवारी में आदिवासी समूह के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. इसके अलावा भाजपा के ‘परिवर्तन यात्रा महासभा’ को भी संबोधित करेंगे.

Bihar Flood: बिहार में उफान पर नदियां, लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित, सीएम नीतीश ने किया एरियल सर्वे

Bihar Flood: बिहार में नदियां उफान पर है. कई जिलों के लाखों की आबादी प्रभावित है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एरियल सर्वे किया है. बाढ़ प्रभावित आबादियों को राहत पहुंचाने के लिए सीएम काेई बड़ा फैसला ले सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वे के दौरान कहा कि लोगों को कई दिक्कत न हो, इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग मॉनिटर करते रहना है.

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. नदियों के उफान पर रहने से लाखों की आबादी बाढ़ से प्रभावित है और उनके बीच हाहकार मचा है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक बार फिर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया है. संभावना जताई जा रही है कि एरियल सर्वे के बाद सीएम नीतीश कुमार बाढ़ को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं. इससे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को राहत मिलेगी.

नेपाल से पानी छोड़ने के बाद नदियां उफान पर है

बिहार में नदियां उफान पर रहने के पीछे कारण पड़ोसी देश नेपाल है. पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कई कई जिलों में तटबंधों के टूटने से नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सरकार द्वारा प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए तमाम तरह की मदद पहुंचाई जा रही है.

एरियल सर्वे में सीएम के साथ जल संसाधन मंत्री भी थे

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया है और उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी थे. इसके अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे. इससे पहले सितंबर में भी मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया था और अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए थे.

सीएम ने जल संसाधन विभाग से कहा-पूरी तरह मुस्तैद रहें

मुख्यमंत्री ने एरियल सर्वे के बादअधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि जल संसाधन विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहें और लगातार मॉनिटरिंग करते रहें. निचले इलाकों में जहां पानी बढ़ रहा है, संभावित परिस्थितियों पर पूरी नजर रखें. जिलाधिकारी लगातार निगरानी करते रहें. अभियंता पूरी तरह अलर्ट रहें.

Actor Govinda: एक्टर गोविंदा के पैर में खुद के पिस्तौल से लगी गोली, ICU से दर्दभरी आवाज में सामने आया ऑडियो मैसेज, कहा-गलती से…

Actor Govinda: एक्टर गोविंदा के पांव में गोली लग गयी. रिवॉल्वर साफ करते वक्त गोली लगी. एक्टर ICU में भर्ती हैं. गोली निकाल दी गयी है और हालत स्थिर है. गोविंदा ने अपनी हेल्थ अपडेट की है और फैंस व डॉक्टर्स का धन्यवाद किया है. गोविंदा के पैर में खुद के रिवॉल्वर से गोली लग गयी है.

Actor Govinda Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के पैर में खुद के रिवॉल्वर से गोली लग गयी है. मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. रिवॉल्वर साफ करने के दौरान गोली चली और उनके पैर में लग गयी. एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि गोविंदा खतरे से बाहर है और डॉक्टर ने उनके घुटने से गोली निकाल दी है. वहीं, गोविंदा ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर कहराते हुए फैंस को उनकी दुआओं को लिए थैंक्यू कहा है.

जानें एक्टर गोविंदा को गोली कैसे लगी ?

गोविंदा के मैनेजर ने ANI को बताया है कि ‘सुबह 4.45 की घटना है, जब गोविंदा को एक इवेंट के लिए कोलकाजा जाना था. वह अपनी रिवाल्वर साफ कर रहे थे. मगर लॉक खुला रह गया था जिस वजह से गोली उनके पैर में लगी. फौरन उनको अंधेरी के criti केअर अस्पताल ले जाया गया, वहां गोली निकाल ली गयी है.

अस्पताल में गोविंदा के साथ बेटी टीना है

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा के अनुसार अस्पताल में गोविंदा साथ उनकी बेटी टीना है. पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता से मुंबई आ रही है. मैनेजर ने बताया कि, सुबह 6 बजे हमें शो के लिए कोलकाता जाना था और मैं एयरपोर्ट पहुंच चुका था. गोविंदा जी अपने घर से निकलने वाले थे और तभी ये हादसा हुआ. हालांकि भगवान की कृपा से उन्हें सिर्फ पैर में चोट लगी और कुछ सीरियल नहीं हुआ. बता दें कि एक्टर आखिरी बार फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी.

Video: मेरे पास शब्द नहीं है, ना मैं हंस सकता हूं और ना मैं रो सकता, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए-Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने की घोषणा की गई. यह घोषणा  केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को की है. इस पर अब एक्टर का रिएक्शन दिया है. जानिए मिथुन चक्रवर्ती का क्या कहना है?

Mumbai News: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है. यह सिनेमा जगत के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. यह घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को की है. मिथुन को 8 अक्टूबर को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा. इस मिथुन चक्रवर्ती का रिएक्शन आया है उन्होंने कहा कि मैं कभी सोचा भी नहीं था कि इतना बड़े सम्मान से मुझे सम्मानित किया जायेगा.

भावुक हो कर बोले

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती – सर मेरे पास शब्द नहीं है, ना मैं हंस सकता हूं ना मैं रो सकता है. मैं कोलकाता के एक छोटे से इलाके से आता हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा. बस इतना कह सकता हूं कि इस सम्मान को मैं अपनी फैमिली और मेरे सभी फैंस को डेडिकेट करने जा रहा हूं.

8 अक्टूबर को अवॉर्ड से नवाजे जायेंगे मिथुन

एक्टर मिथुन चक्रर्ती को आगामी 8 अक्टूबर को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा- मिथुन दा का सिनेमा में शानदार योगदान रहा है, जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है, मुझे यह अनाउंस करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मिथुन दा को सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवार्ड के लिए चुना गया है.

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जायेगा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

Mithun Chakraborty : मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें प्यार से मिथुन दा कहा जाता है, एक बेहतरीन अभिनेता, लेखक, गायक, टीवी होस्ट, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और अब एक राजनेता भी हैं. मिथुन दा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जायेगा. इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सोमवार को कर दी है.

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें प्यार से मिथुन दा कहा जाता है. इस दिग्गज एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. एक्टर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जायेगा. इसकी घोषणा आज सोमवार को सुबह में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया है कि मिथुन दा को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जायेगा. यह पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिया जायेगा, जो 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होगी.

मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में की है, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा है. एक्टर को ये अवॉर्ड 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में दिया जायेगा.

कुछ महीने पहले ही एक्टर को पद्म भूषण से नवाजा गया था

कुछ महीने पहले ही एक्टर को पद्म भूषण से नवाजा गया था. अप्रैल में एक्टर को ये सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया था. पद्म भूषण लेने के बाद एक्टर ने कहा था, मैं बहुत खुश हूं. जब मुझे होम मिनिस्ट्री से कॉल आया कि ये अवॉर्ड मिल रहा तो मैं एक मिनट तक शांत था क्योंकि मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी.

मिथुन चक्रवर्ती के कैरियर एक नजर में

मिथुन चक्रवर्ती एक बेहतरीन अभिनेता, लेखक, गायक, टीवी होस्ट, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और अब एक राजनेता भी हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने 1982 में आई अपनी फिल्म डिस्को डांसर से प्रसिद्धि पायी.

मिथुन चक्रवर्ती ने इन शानदार मूवीज में किया हैं काम

साल 1977 में मिथुन चक्रवर्ती ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने मृगया से कदम रखा था और उन्होंने इसमें काफी दमदार एक्टिंग की थी. इस मूवी के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में करीब 350 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग किया है.