Bhagalpur News: भागलपुर शहर में आज 06 से अधिक फीडरों की बंद रहेगी बिजली, जानें क्या है वजह?

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में आज सोमवार को आधा दर्जन से अधिक फीडरों की बिजली बंद रहेगी. फीडरों के बंद रहने से पीने का पानी की दिक्कत न हो, इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए.

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में आज सोमवार को आधा दर्जन से अधिक फीडरों की बिजली बंद रहेगी. दरअसल, दुर्गापूजा से पहले शहर में बिजली लाइनों का मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है. इस कारण से बिजली बंद रखी जा रही है. फीडरों बंद कर कहीं खुले तारों को कवर्ड वायर से बदलने का काम होगा, तो कहीं जर्जर लाइनों को दुरुस्त करायी जायेगी.

पूर्वी शहर :

बरारी फीडर सुबह 9 बजे से एक बजे तक एवं वाटर वर्क्स फीडर से जुड़े इलाके को दिन के 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी. रूप बिहार से माउंट कार्मेल तक तार बदलने का काम होगा. वहीं, यह काम जवारीपुर में भी होगा. इस कारण से तिलकामांझी फीडर को सुसबह 09 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा.

दक्षिणी शहर :

शीतला स्थान चौक से बाल्टीकारखाना चौक तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान मिरजानहाट फीडर चालू रहेगा. सिर्फ लाइन को बीच से बंद किया जायेगा. इससे विद्या बिहार कॉलोनी, गोभी बाड़ी, गुड़हट्टा चौक, काजीचक आदि इलाके के लोगों को बिजली सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक नहीं मिलेगी. दक्षिणी शहर में ही कमलनगर और लालूचक में ट्रांसफॉर्मर बंद कर मेंटेनेंस का कार्य कराया जायेगा.

पश्चिमी शहर :

पश्चिमी शहर में चंपानगर, तातारपुर व यूनिवर्सिटी फीडर बंद रहेगा. मेंटेनेंस कार्य के लिए यह फीडर सुबह 10 बजे से 02 बजे तक बंद रहेगा और बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

तीन घंटे तक ही बिजली बंद रखने के निर्देश का पालन नहीं

मुख्यालय का निर्देश है कि तीन घंटे से ज्यादा देर तक बिजली बंद नहीं रखनी है लेकिन, निर्देश पालन नहीं हो रहा है. मेंटेनेंस कार्य के लिए लाइन बंद करने का शिड्यूल आठ-आठ घंटे का बन रहा है और बिजली बंद की जा रही है.

Jharkhand News: झारखंड में नकली दवाओं का गोरखधंधा, दांव पर मरीजों की जिंदगी, रोगी रहें सावधान

Jharkhand News : नकली का चलन न सिर्फ खाने-पीने की चीजों तक रहा है, बल्कि दवाओं में भी हो गया है. नकली दवाओं के गोरखधंधे से मरीजों की जिंदगी दांव पर लगी है. झारखंड के बाजारों में भी नकली और सब स्टैंडर्ड क्वालिटी की दवाओं की बिक्री हो रही है. नकली दवा सप्लाई करने वाले गिरोह सक्रिय है. मरीजों को दवा का कोर्स पूरा करने के बावजूद राहत नहीं मिल रही है.

Jharkhand News: झारखंड में दवा खाने के बाद भी कोर्स पूरा नहीं हो रहा है और न ही रोगी स्वस्थ्य हो रहे हैं. डॉक्टरों को भी बार-बार दवादयां बदलनी पड़ रही है. यह सब नकली या अमानक दवाओं की खरीद-बिक्री के फल-फूल रहे कारोबार से हो रहा है. फर्जी दवा सप्लायर झारखंड में धड़ल्ले से अपना कारोबार कर रहे हैं. इस गोरख धंधे से मरीजोंकी जिंदगी दांव पर लगी है. कुछ दिन पहले ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने बाजार में नामी दवा कंपनियों द्वारा तैयार बुखार, शुगर, बीपी, गैस और एलर्जी की दवाओं के क्वालिटी टेस्ट में फेल होने की पुष्टि की है.

अस्पताल तक पहुंचा गए हैं नकली दवा

फर्जी दवा सप्लायर द्वारा नकली दवाओं के अस्पतालों तक पहुंचाने का मामला भी सामने आ चुका है. तीन माह पहले सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित सरकार के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में नकली एंटीबायोटिक टैबलेट पकड़ी गयी. जब राज्य औषधि निदेशालय के निर्देश पर औषधि निरीक्षकों ने इसकी जांच की, तो दवा निर्माता, सप्लायर और दोनों के पते फर्जी पाये गये. दवा के नमूनों की जांच की गयी, तो पता चला कि टैबलेट में संबंधित दवा के मॉलीक्यूल ही नहीं हैं. दवा कंपनी के नाम पर प्राथमिकी दर्ज तक करायी गयी. बावजूद, इसके नकदी दवाओं के कारोबार पर विराम नहीं लगा, बल्कि बढ़ता चला गया.

ऐसे करें असली और नकली की पहचान

असली-नकली दवा की पहचान होनी चाहिए. इसके लिए सरकार के निर्देश पर कंपनियों द्वारा क्यूआर कोड जारी किया जा रहा है. बाजार में उपलब्ध करीब 1,500 दवाओं पर क्यूआर कोड जारी है. स्कैन करने मात्र से दवाओं का पूरा ब्योरा मिल जायेगा.

औषधि निरीक्षकों को मिला नकली दवाओं को पता लगाने और जब्त करने का टास्क

राज्य औषधि निदेशालय ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के आदेश पर सभी औषधि निरीक्षकों को सब स्टैंडर्ड व नकली दवाओं का पता लगाने और उन्हेें जब्त करने का टास्क दिया है. आदेश में कहा गया है कि कोलकाता के एक लैब में कई दवाओं की क्वालिटी जांच फेल हुई है, इसलिए उनकी गहनता से जांच की जाये. झारखंड औषधि निदेशालय के संयुक्त निदेशक सुजीत कुमार ने बताया कि ‘ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट-1940’ के तहत सब स्टैंडर्ड दवाओं के निर्माता पर कार्रवाई का प्रावधान है.

दवाओं का पूरा नहीं हो रहा कोर्स, बीमार रह जा रहे हैं मरीज

नकली दवाओं के कारोबार का असर झारखंड के शहरों पर पड़ रहा है. नकली दवा खाने से मरीजों का कोर्स पूरा नहीं हो रहा है और वह बीमार ही रह जा रहे हैं. डॉक्टरों को भी परेशानी हो रही है. उन्होंने मरीजों की दवाई बार-बार बदलनी पड़ रही है. बावजूद, इसके मरीज स्वस्थ्य नहीं हो रहे हैं. डॉक्टर और मरीज दोनों हैरत में हैं. रिम्स में मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विद्यापति के अनुसार अगर दवाओं की क्वालिटी ही खराब होगी, तो बीमारी कैसे ठीक की जा सकती है? बाजार में लाने से पहले ड्रग एंड कंट्रोल विभाग को दवाओं की क्वालिटी की जांच करा लेनी चाहिए.

Delhi News: दिल्ली में बड़ी वारदात, कार धीरे चलाने का किया इशारा, तो पुलिस कांस्टेबल को मारी टक्कर और 10 मीटर तक घसीटा

Delhi News: बाहरी दिल्ली में एक कांस्टेबल की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. कांस्टेबल ने सिर्फ इतना कहा था कि कार लापरवाही से नहीं चलाएं, तो चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दी और पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारी और कांस्टेबल 10 मीटर तक घसीटाता रहा, जिससे उनकी मौत हो गयी.

Delhi News: बाहरी दिल्ली में एक कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. यह घटन शनिवार देर रात रात करीब सवा दो बजे वीणा एन्क्लेव की पास की है, जब कांस्टेबल संदीप नांगलोई पुलिस थाने से रेलवे रोड की ओर जा रहे थे. तभी एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार कांस्टेबल संदीप (30) को कथित तौर पर टक्कर मार दी और करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे उनकी मौत हो गई. संदीप के परिवार में उनकी मां, पत्नी और पांच साल का बेटा है.

संदीप को गंभीर चोटें आने के बाद सोनिया अस्पताल और फिर बालाजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. कांस्टेबल ने कार चालक को लापरवाही से वाहन न चलाने की सिर्फ चेतावनी दी थी, जिसके बाद चालक ने गाड़ी की गति बढ़ाते हुए पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और उन्हें घसीटता रहा था.

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि कार धीमी करने का किया था इशारा

पुलिस के अनुसार, घटना की सीसीटीवी फुटेज निकाला गया. इससे ही पता चला कि संदीप ने कार चालक से रफ्तार धीमी करने का इशारा किया था, जिसके बाद चालक ने उन्हें टक्कर मारी. इस घटना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और दो संदिग्ध फरार हैं.

Petrol Diesel Price Today: बिहार में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जारी किये गए रेट, यहां जानें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price: बिहार में पेट्रोल व डीजल महंगा हो गया है. आज रविवार को दोनों की कीमत जारी हुई है. प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 107.21 रुपये और डीजल का दाम 93.92 रुपये है. यहां जानिए क्या है आपके अपने शहर में पेट्रोल व डीजल के रेट?

Petrol Diesel Price Today: बिहार में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, जारी किये गए रेट, यहां जानें अपने शहर का रेट petrol 2
पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है.

Petrol Diesel Price:  ऐसे तो पेट्रोल-डीजल का दाम हर रोज जारी होता है लेकिन रविवार को जारी किये गए रेट में बताया गया कि राज्य में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. जारी कीमत के अनुसार पेट्रोल के दाम में 4 पैसे और डीजल के दाम में 3 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. बिहार में आज रविवार को पेट्रोल की कीमत 107.21 रुपये और डीजल की कीमत 93.92 रुपये हो गयी है.

आज क्या है पेट्रोल का रेट?

भागलपुर-106.61 रुपये, बांका-106.28 रुपये. सिवान-106.56 रुपये, पूर्णिया-106.92 रुपये, वैशाली -105.50 रुपये, औरंगाबाद-106.97 रुपये, गया-106.38 रुपये, दरभंगा-105.68 रुपये, मुजफ्फरपुर -106.13 रुपये, किशनगंज-107.68 रुपये, मधुबनी-106.41, भोजपुर-105.94 रुपये, समस्तीपुर-105.18 रुपये.

किस जिले में क्या है डीजल का रेट

भागलपुर-93.36 रुपये, पटना- 92.51 रुपये, बांका-93.05 रुपये, किशनगंज-94.36 रुपये, मधुबनी-93.18 रुपये, भोजपुर-92.76 रुपये, समस्तीपुर-92.02 रुपये, सिवान-93.33 रुपये, पूर्णिया-93.65 रुपये, वैशाली -92.34 रुपये, औरंगाबाद-93.72 रुपये, गया-93.17 रुपये, दरभंगा-92.49 रुपये, मुजफ्फरपुर -92.92 रुपये.

बिहार में पेट्रोल के भाव का ब्रेक अप

 मान लीजिए बिहार में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये लीटर हैं, तो इसमें डीलर को आपूर्ति होने वाला भाव करीब 52.80 रुपया, एक्साइज (केंद्र सरकार का हिस्सा) 38.50 रुपया, डीलर का कमीशन 16.50 रुपया, वैट (राज्य सरकार का हिस्सा) 2.20 रुपया और खुदरा मूल्य यानी आपको एक लीटर के लिए इतना चुकाना पड़ेगा.

ऐसे तय होता है पेट्रोल-डीजल का दाम

पेट्रोल-डीजल का भाव कैसे तय होता है, यह हर कोई नहीं जानते होंगे. यहां आपको बता दें कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें डीलर कमीशन, एंट्री टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और राज्यों में वैट की दरें जोड़ने के बात तय होती हैं. बता दें कि राज्य सरकारें तेल की कीमतों पर अलग अलग वैट लगाती हैं, जिस वजह से राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम या ज्यादा होती हैं.

Bihar Flood: घटने लगा कोसी बैराज का पानी, राहत के बीच कटाव की चिंता, 01 फाटक क्षतिग्रस्त

Bihar Flood: नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही जोरदार बारिश का असर यह रहा कि बीरपुर में कोसी बैराज पर बाढ़ का पानी चढ़ गया था लेकिन, रविवार सुबह आठ बजे बैराज से पानी उतर गया है. जलस्तर में धीरे-धीरे कमी आ रही है. वहीं राहत के बीच कटाव की चिंता बढ़ गयी है.

Bihar Flood: घटने लगा कोसी बैराज का पानी, राहत के बीच कटाव की चिंता, 01 फाटक क्षतिग्रस्त kosi 2
बीरपुर में कोसी बैराज पर चढ़ा बाढ़ का पानी.

Bihar Flood: बीरपुर में कोसी बैराज पर चढ़ा बाढ़ का पानी रविवार सुबह आठ बजे उतर गया है. इस पर पानी चढ़ा था और कोसी जब ऊफनाई थी, तो लोगों के बीच दहशत का माहौल था. लेकिन अब राहत है और इस बीच कटाव की भी चिंता है. नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही जोरदार बारिश का असर था कि कोसी उफना गयी थी और बैराज के ऊपर से पानी बहने लगा था. रिकॉर्ड पानी दर्ज होने की वजह से कोसी बैराज पर सबकी नजरें टिकी हुई थी. दरअसल, 1968 के बाद शनिवार को ही कोसी बराज से सबसे अधिक पानी छोड़ा गया. 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी यहां दर्ज हुआ. बता दें कि बैराज के सभी 56 फाटक शनिवार को खोले दिए गए हैं. तटबंध की निगरानी लगातार चल रही है.

56 साल बाद पानी का दर्ज हुआ सर्वाधिक रिकॉर्ड

1968 साल के बाद कोसी नदी में पानी बढ़ने का सर्वाधिक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. शनिवार रात 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी वीरपुर स्थित कोसी बराज(Kosi Barrage) से छोड़ा गया. पानी बढ़ता देख लोगों को रतजगा करना पड़ा. इस मायने में कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हो जायेगी. आशंका से भयभीत रहे. बैराज के ऊपर से जब पानी बहने लगा, तो लोगों के अंदर एक प्रकार का डर बन गया.

रविवार सुबह आठ बजे घटा पानी

रविवार सुबह 4 बजे कोसी का डिस्चार्ज पानी 6 लाख 49 हजार 560 क्यूसेक तक पहुंच गया और इसके ठीक एक घंटे बाद सुबह पांच बजे 5 बजे 6 लाख 61 हजार 295 तक चला गया. सुबह 7 बजे पानी घटते क्रम में रिकॉर्ड दर्ज हुआ. डिस्चार्ज पानी 6 लाख 43 हजार 675 दर्ज हुआ. बराह क्षेत्र में इतने बजे ही 3 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी घटते क्रम में दर्ज हुआ है.

लकड़ी फंसने से बैराज का फाटक क्षतिग्रस्त

कोसी बराज का गेट नंबर 21 क्षतिग्रस्त हो गया है. एक बड़े आकार की लकड़ी फंसने से बराज के फाटक को नुकसान पहुंचा है. वहीं, कोसी बराज पर पानी घटा है. जिसने लोगों को राहत तो दी है लेकिन प्रशासन की चुनौती अभी कायम है.

Nepal Flood: नेपाल में हो रही भारी बारिश से मचा हाहाकार, 60 लोगों की मौत और 66 हुए लापता, स्कूल-कॉलेज 3 दिन बंद 

Nepal Flood: नेपाल में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार बारिश बाढ़ आ गयी है. बाढ़ और भूस्खलन से करीब 60 लोगों की मौत हो गयी. वहीं, 66 लोग लापता हुए हैं. काठमांडू में 226 घर जलमग्न हो गए हैं. भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा है.

Nepal Flood: नेपाल में हो रही भारी बारिश से मचा हाहाकार, 60 लोगों की मौत और 66 हुए लापता, स्कूल-कॉलेज 3 दिन बंद  Nepal Flood 03 copy
भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा.

Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा है. आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल में बाढ़ से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गयी. 66 लाेग लापता है. नेपाल के कई हिस्से बारिश से जलमग्न हैं. एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है.

 बाढ़ की चेतावनी जारी

लगातार हो रही तेज बारिश के चलते आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. माई रिपब्लिका डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू में नौ, ललितपुर में 16, भक्तपुर में पांच, कवरेपालनचौक में तीन, पंचथर और धनकुटा में दो-दो तथा झापा और धाडिंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

स्कूल-कॉलेज तीन दिनों तक बंद

नेपाल में आयी बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. भारी बारिश की चेतावनी के बाद नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है.

44 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध

देशभर में 44 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. यह भारी बारिश का परिणाम है. कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह ने गृह मंत्री, गृह सचिव और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों समेत विभिन्न मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई है और उन्हें खोज तथा बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 मकान जलमग्न हो गए हैं. नेपाल पुलिस की ओर से लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है.

Jammu & Kashmir Encounter: कुलगाम एनकाउंटर में सेना के 3 जवान और पुलिस का 1 अधिकारी घायल, सभी अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के तीन जवान और पुलिस का एक अधिकारी घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Jammu Kashmir Encounter: चुनावी माहौल के बीच जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कुलगाम के देवसर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और पुलिस का एक अधिकारी घायल हुए हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुठभेंड सुबह शुरू हुई. दरअसल, जिले के आदिगाम गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी. इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ समेत सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया.

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी. इस बीच गुप्त सूचना पर जब सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर घर-घर तलाशी शुरू की, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में 3 सेना के जवान और 1 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

15 सितंबर को भी आतंकवादियों के साथ हुई थी मुठभेंड़

हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं और इन मुठभेंड में कई आतंकवादी मारे गए हैं.

15 सितंबर को कठुआ जिले के बानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. हले आतंकी गतिविधियां पुंछ और राजौरी जिलों तक ही सीमित थी. लेकिन अब ये जम्मू के अन्य क्षेत्रों में फैल रही हैं. चिनाब घाटी, उधमपुर और कठुआ में भी आतंकी सक्रिय हैं. 

Indira Ekadashi Vrat Katha 2024: इंदिरा एकादशी आज, व्रत कथा सुनने से पितरों को मिलता है मोक्ष

Indira Ekadashi Vrat Katha 2024: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 27 सितंबर यानी कल दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 28 सितंबर यानी आज दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर होगा. आज 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. इस व्रत में कथा सुनने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होती है.

 Indira Ekadashi Vrat Katha 2024: इंदिरा एकादशी का व्रत और श्राद्ध कर्म 28 सितंबर दिन शनिवार को किया जा रहा है. इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत रूप से पूजा अर्चना और उपवास करना चाहिए और पितरों को अधोगति से मुक्ति के लिए श्राद्ध कर्म, तर्पण और दान करना चाहिए. आश्विन मास के श्राद्ध पक्ष में आने वाली इस एकादशी का व्रत करने से पितृ दोष समाप्त होता है. पूजा के दौरान इंदिरा एकादशी की कथा अवश्य पढ़ें. इससे व्रत सफल होगा और पुण्य की प्राप्ति भी होगी.

  1. एकादशी वर्ष के प्रमुख व्रतों में से एक है.
  2. एकादशी व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है.
  3. एकादशी माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आती है.

इंदिरा एकादशी व्रत कथा (Indira Ekadashi Vrat 2024 Katha)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सतयुग में इंद्रसेन नाम का एक राजा था, जो महिष्मती नगरी में राज्य करता था. उसे सभी भौतिक सुख प्राप्त थे. एक दिन नारद मुनि, राजा इंद्रसेन की सभा में उनके मृत पिता का संदेश लेकर पहुंचे. नारद जी ने राजा इंद्रसेन को बताया कि कुछ दिन पहले उनकी भेंट यमलोग में राजा के पिता से हुई. राजा के पिता ने नारद जी को यह कहा कि उनके जीवन काल में एकादशी का व्रत भंग हो गया था, जिस वजह से उन्हें अभी तक मुक्ति नहीं मिल पाई है और वह अभी भी यमलोक में भटक रहे हैं.

यह संदेश सुनकर राजा बहुत ही दुखी हो गए और उन्होंने नारद जी से अपने पिता को मुक्ति दिलाने का उपाय पूछा? जिसका हल निकालते हुए नारद जी ने बताया कि अगर वह अश्विन माह में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का व्रत रखते हैं, तो इससे उनके पिता को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाएगी. साथ ही बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होगा.

इसके बाद राजा ने इंदिरा एकादशी व्रत (Indira Ekadashi 2024) का संकल्प लेकर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की. साथ ही राजा ने पितरों का श्राद्ध किया, ब्राह्मण भोज और उनके नाम से क्षमता अनुसार दान-पुण्य भी किया, जिसके परिणामस्वरूप राजा के पिता को मुक्ति मिल गई और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई. इतना ही नहीं राजा इंद्रसेन को भी मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम की प्राप्ति हुई. यही वजह है कि आज भी लोग इस व्रत का पालन भाव के साथ करते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. HelloCities24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Bihar News: बिहार के भागलपुर में 02 साल पहले बना पुल बाढ़ में बहा, 05 पंचायतों का मिर्जाचौकी से टूटा संपर्क

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में दो साल पहले बना पुल बाढ़ के पानी बह गया है. पुल बहने से पीरपैंती के कई पंचायतों का मिर्जाचौकी से संपर्क टूट गया है. वहीं, ढाई लाख से अधिक आबादियों के लिए मुश्किलें बढ़ गयी है.

Bhagalpur News: बिहार में एक और पुल बाढ़ के पानी धराशाई हो गया. पीरपैंती बाजार से मिर्जाचौकी तक जानेवाली आसीडी की सड़क पर बाबूपुर व बाखरपुर के बीच दो साल पहले पुल बना था और 27 सितंबर 2024 शुक्रवार को तेज पानी के बहाव में टूट गया. बाढ़ के पानी पुल के बहने से प्रखंड के पांच पंचायतों की करीब दो-ढाई लाख की आबादियों की मुश्किलें बढ़ गयी है. मोहनपुर, मधुबन, बाबूपुर आदि पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय सहित एनएच-80 से आवागमन ठप हो गया है. पूर्व में बाखरपुर से पीरपैंती मुख्यालय की ओर चौखंडी के पास इसी सड़क पर बना पुल भी टूट गया था, जिसके चलते इन पंचायतों के लोग मिर्जाचौकी होकर आवागमन कर रहे थे. इस जगह भी पुल टूट जाने से अब इन पंचायतों के लोग मिर्जाचौकी भी नहीं जा सकेंगे.

  • दिसंबर 2022 में बन कर तैयार हुआ था पुल और 2025 तक होना था रखरखाव.
  • पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी एनएच-80 से करीब ढाई लाख लोगों का सड़क मार्ग ठप.
  • विभाग की ओर से करायी गयी बैरिकेडिंग, निगरानी के लिए सैफ के जवान तैनात.

बाढ़ का पानी उतरने के बाद बनेगा पुल

आरसीडी के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार गुप्ता के अनुसार बाढ़ के पानी के अत्यधिक दबाव से पुल टूट गया है. अब पानी कम होने पर पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी. तत्काल ग्रामीणों को इस होकर गुजरने से रोकने के लिए टूटे पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग करवाई व पुलिस ने वहां चौकीदारों सहित दो सशस्त्र जवानों की ड्यूटी लगा दी है. अंचल प्रशासन की ओर से दो नौका की व्यवस्था करवायी है.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से नवगछिया तक बनेगा फोरलेन, डीपीआर के लिए गुड़गांव और दिल्ली की एजेंसी ने भरा टेंडर

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से नवगछिया तक फोरलेन बनेगा. एनएच विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. 27 सितंबर को टेंडर खुला है. दो एजेंसियों ने टेंडर भरा है, जिसमें एक गुड़गांव और दूसरी एजेंसी दिल्ली की है. जल्द ही किसी एक एजेंसी का चयन होगा. चयनित एजेंसी के लिए छह माह में डीपीआर बनाकर तैयार करना अनिवार्य होगा.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर से नवगछिया के बीच फोरलेन बनेगा. मिनिस्ट्री से प्रपोजल की स्वीकृति पर एनएच विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है. 27 सितंबर 2024 को विभाग ने टेंडर खोला है. गुड़गांव और दिल्ली की एजेंसी ने टेंडर भरा है. एजेंसियों के कागजातों के मूल्यांकन के बाद फाइनेंसियल बिड खोलकर किसी एक का चयन किया जायेगा. जिस एजेंसी का चयन होगा, उनसे एनएच विभाग डीपीआर तैयार करायेगा. चयनित एजेंसी के लिए छह महीने के अंदर डीपीआर तैयार करना अनिवार्य होगा.

  • चयनित एजेंसी के लिए छह महीने में डीपीआर तैयार करना होगा अनिवार्य
  • तत्काल मरम्मत के लिए एनएच विभाग को मिनिस्ट्री से नहीं मिला पैसा

डीपीआर बनने के बाद मिनिस्ट्री में भेज कर स्वीकृत कराया जायेगा. इसके निर्माण एजेंसी की बहाली कर फोरलने का निर्माण शुरू किया जायेगा.

फोरलेन निर्माण से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

फोरलेन बनने से कनेक्टिविटी बढ़ेगी. फोरलेन एनएच-33 और एनएच-80 को जोड़ने का काम करेगा. इससे हंसडीहा फोरलेन होकर झारखंड तक रास्ता सुगम होगा.

तत्काल मरम्मत कराने के लिए मिनिस्ट्री से मिला पैसा

फोरलेन जब तक नहीं बनता है, तब तक इसका मरम्मत कर चलने लायक बनाया जाना है. क्योंकि, सड़क बेहद खराब है. इमिडिएट मेंटेनेंस कार्य कराने के लिए एनएच विभाग ने मिनिस्ट्री से पैसा मांगा, तो इंकार कर दिया गया है. इस वजह से सड़क का मेंटेनेंस नहीं हो सकेगा. भागलपुर-नवगछिया सड़क वर्तमान समय में काफी जर्जर है.

भागलपुर-नवगछिया के बीच हाइवे का डीपीआर के लिए गुड़गांव व दिल्ली की कंसल्टेंट एजेंसी ने टेंडर भरा है. किसी एक एजेंसी चयन जल्द होगा. सड़क का तत्काल मरम्मत के लिए पैसा नहीं मिल सका है.

बृजनंदन कुमार, कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर