Bihar News: भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, डीजे के शोर में बन रहा था अवैध हथियार, 5 गिरफ्तार

Bihar News: भागलपुर गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. कहलगांव के अमडंडा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के मकान पर पुलिस ने दो राज्यों की एसटीएफ की मदद से मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पांच अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है.

Bhagalpur News: भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. पुलिस ने दो राज्यों की एसटीएफ की मदद से कहलगांव के अमडंडा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस दौरान पुलिस ने अर्धनिर्मित हथियार और बनाने के उपकरणों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें मकान का मकान मालिक भी शामिल है, जिसमें यह मिनी गन फैक्ट्री चल रही थी. गिरफ्तार आरोपितों में तीन मुंगेर जिला, एक खगड़िया जिला का रहने वाला है. वहीं, पुलिस नक्सली कनेक्शन और अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है. डीजे के शोर पर गन फैक्ट्री में हथियार बनाने का काम हो रहा है. पुलिस की कार्रवाई में 15 अर्धनिर्मित पिस्टल, 10 निर्मित बैरल, एक बड़ी लेथ मशीन, एक विलिंग मनीश, एक ड्रीलिंग मशीन बरामद किये गये हैं.

गिरफ्तार लोगों में जानें कौन कहां के है?

पुलिस ने मकान मालिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में आदमपुर मुंगेर निवासी महेंद्र यादव का पुत्र रंजीत यादव उर्फ बादल, मुंगेर कोतवाली थाना के शादीपुर के राजेंद्र ठाकुर का पुत्र अनूप कुमार, मुंगेर मुफसिल थाना के शिवगंज निवासी सउदी मंडल का पुत्र राजेश मंडल, खगड़िया जिले के खजौली थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव निवासी राजेश श्याम सिंह का पुत्र सोनू कुमार, अमडंडा थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी मकान मालिक महेंद्र मंडल का पुत्र शिवनंदन मंडल है.

पुलिस को किस तरह की है आशंका?

पुलिस को इस बात की आशंका है कि पश्चिम बंगाल और बिहार में नक्सलबादी आंदोलन में सक्रिय लोगों की देख-रेख में उक्त गन फैक्ट्री को संचालित किया जाता था. भागलपुर पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि बाहर से रॉ-मैटेरियल मंगवाया जाता था और यहां हथियार का निर्माण कर आपूर्ति की जाती थी. पांचों गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है.

जानें क्या बोले एसएसपी?

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि मिनी गन फैक्ट्री स्थापित करने की मंशा क्या थी. हथियार की आपूर्ति कहां की जानी थी. जिन उपकरणों को स्थापित किया गया था, वे उपकरण कहां से लाये गये थे. एसएसपी ने मिनी गन फैक्ट्री के नक्सली कनेक्शन के सवाल पर कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है.

Bhagalpur News: भागलपुर में स्कूटी में छिपा था जहरीला सांप, कूदकर भागा चालक, फिर जानें क्या हुआ?

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में स्कूटी चला रहे व्यक्ति को जब यह महसूस हुआ कि उनकी स्कूटी में एक सांप छिपा है तो वह जान बचाने के लिए फाैरन कूद पड़ा. इसके बाद वहां भीड़ जुट गयी. अफरातफरी मच गयी. एक व्यक्ति के स्कूटी में खतरनाक सांप छिपा था. जब चालक को ये महसूस हुआ तो वो गाड़ी छोड़कर फौरन हट गए. देखिए किस तरह का माहौल बन गया…

Bihar News: भागलपुर में एक स्कूटी के अंदर सांप के छिपे रहने से अफरातफरी मच गयी. बुधवार सुबह करीब 8 बजे सेंट्रल जेल के करीब पेट्रोल पंप पर स्कूटी लेकर पेट्रोल लेने जैसे व्यक्ति पहुंचा, वैसे उन्हें महसूस हुआ कि उनकी स्कूटी में सांप छिपा है. वह स्कूटी से कूद पड़ा. अफरातफरी मच गयी. स्कूटी को स्टार्ट छोड़कर ही वो भागा. तबतक कुछ लोग जमा हो गए और स्कूटी के अंदर से सांप को निकालने की कोशिश शुरू हो गयी. लोग कह रहे थे कि सांप अंदर छिप गया है. जिसके बाद स्कूटी को जमीन के सहारे लिटाकर सर्प को बाहर निकालने का प्रयास किया जाता रहा. इधर, बारिश की फुहार भी जारी रही. राह चलते लोग एक-दूसरे से पूछते दिखे कि आखिर माजरा क्या है?

बाढ़ और बारिश से सांप-बिच्छु समेत कई जीव जहां-तहां रेंगते आ रहे नजर

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और नीचले इलाके में बाढ़ के पानी का फैलाव तेजी से हो रहा है. गांव-घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. लोगों का जनजीवन प्रभावित है. इस बीच सांप-बिच्छु समेत कई जीव भी बिलबिलाते नजर आ रहे हैं. आए दिन कहीं ना कहीं सांप दिखने से लोगों के बीच हड़कंप रहता है. एशिया के जबसे जहरीले व खतरनका रसेल वाइपर तक इस जिले में बड़ी तादाद में मिले हैं. एकतरफ जहां बाढ़ से प्रभावित लोग अपने घरों से पलायन करके सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए हैं तो दूसरी ओर पिछले दो दिनों से हो रही बारिश की वजह से सांप भी इधर-उधर रेंगते पाए जा रहे हैं.

UP Encounter: चलती ट्रेन से RPF जवानों को फेंकने वाले बदमाश का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी था शराब माफिया

UP Encounter : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश जाहिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया. जाहिद पर शराब तस्करी के साथ आरपीएफ के दो जवानों की हत्या का आरोप था. आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद को शराब तस्करों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था.

UP Encounter : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक लाख के इनामी बदमाश जाहिद को एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. जाहिद ऊर्फ सोनू पटना के फुलवारीशरीफ के मंसूर गली का रहने वाला था. सोनू का सहयोगी फरार होने में सफल रहा. इस एनकाउंटर में यूपी पुलिस के दो जवान भी जख्मी हुए हैं. जाहिद पर शराब तस्करी के साथ आरफीएनऊ के दो जवानों की हत्या का आरोप था. आरपीएफ के दो जवान जावेद खान और प्रमोद को चलती ट्रेन से नींचे फेंक दिया था. इसके बाद इसका नाम सामने आया था और यूपी पुलिस लगातार इसके पीछे लगी थी. एक लाख का इनामी था.

गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के अनुसार

मुठभेड़ में ढेर किया गया बदमाश बिहार के पटना का रहना वाला है. वह गाजीपुर के गहमर इलाके में फिर शराब तस्करी शुरू करने की फिराक में था. पुलिस को भनक लगते ही थाना गहमर, गाजीपुर की पुलिस, जीआरपी और नोएडा एसटीएफ की यूनिट ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंद कर ली.

घेराबंदी के दौरान मो जाहिद ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं. वहीं, पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में जाहिद भी गंभीर रूप से घायल हुआ. जिला न्यायालय में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

RPF जवानों को चलती ट्रेन से फेंक दिया था नीचे

मो जाहिद उर्फ सोनू और उसका सहयोगी यूपी से ही बिहार में शराब तस्करी करता था. 19 अगस्त की रात को शराब की खेप लेकर गुवाहाटी एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार हुये थे. उसी बोगी में आरपीएफ के जवान जावेद खान व प्रमोद कुमार की भी ड्यूटी लगी थी. इन दोनों को मोकामा तक आना था. इस बीच दोनों जवानों को शराब की खेप की जानकारी मिली तो उसे जब्त करने की कोशिश की. लेकिन मो जाहिद उर्फ सोनू के ग्रुप से दोनों जवानों की मारपीट हो गयी. मो जाहिद और उसके ग्रुप ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया लेकिन जवानों ने ऐसा करने नहीं दिया.

इसके बाद शराब माफियाओं ने दोनों जवानो को चलती ट्रेन से फेंक कर हत्या कर दी. उन दोनों जवानों का शव 20 अगस्त को गहमर थाना के बकैनिया गांव में झाड़ी में मिला था. दिल्ली-कोलकाता मुख्य रेल मार्ग पर बकैनिया गांव के समीप आठ सौ मीटर के फासले पर अप व डाउन लाइन में शव मिला था.

Kangana Ranaut Statement : कंगना रनौत ने फिर दिखाया बड़बोलापन, बीजेपी को देनी पड़ गई सफाई, जानें पूरा मामला

Kangana Ranaut Statement :  बीजेपी को मुश्किलों में डालने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. सांसद कंगना रनौत ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए. इससे बीजेपी की मुश्कलें बढ़ गयी है और उन्हें फिर से सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ा है. 

Kangana Ranaut Statement : कंगना रनौत ने फिर दिखाया बड़बोलापन, बीजेपी को देनी पड़ गई सफाई, जानें पूरा मामला Kangana Ranaut Statement 01
सांसद कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान.

Kangana Ranaut Statement : कृषि कानून पर विवादित बयान देकर कंगना रनौत ने बीजेपी को परेशानी में डाल दिया है. कंगना रनौत ने रद्द कर दिए गए कृषि कानूनों को फिर से लाने की मांग की है. बीजेपी को मुश्किलों में डालने वाली इस बयान पर सफाई देने के लिए मजबूर होना पड़ा. कृषि कानूनों को वापस लाने को लेकर बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने इस कथित टिप्पणी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी 2021 में निरस्त किए गए तीन कानूनों को वापस लाने की कोशिश कर रही है.

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, बीजेपी सांसद कंगना रनौत का केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि बिलों पर बयान वायरल हो रहा है. मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह बयान उनका निजी बयान है. कंगना रनौत भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह कृषि बिलों पर भाजपा के नजरियो को नहीं पेश करता है.

कांग्रेस का विवादित बयान पर करारा प्रहार

कांग्रेस ने कंगना रनौत का बिना तारीख वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर शेयर किया. इसमें वह कथित तौर पर हिंदी में कह रही हैं कि जो कृषि कानून निरस्त किए गए हैं उन्हें वापस लाया जाना चाहिए. मुझे लगता है कि यह विवादास्पद हो सकता है. किसानों के हित में कानून वापस लाने चाहिए.

कांग्रेस ने वीडियो के साथ एक पोस्ट में कहा कि किसानों पर थोपे गए तीनों काले कानून वापस लाए जाएं… यह बात बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अब बीजेपी सांसद इन कानूनों को वापस लाने की योजना बना रहे हैं. जबकि, देश के 750 से अधिक किसान शहीद हो गए, तब जाकर मोदी सरकार जागी और ये काले कानून वापस लिए गए.

बीजेपी ने किया कंगना के बयान से किनारा

बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मामले को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद कंगना रनौत का केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि बिलों पर दिया गया बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह बयान उनका निजी बयान है. इस मुद्दे पर वह बीजेपी की ओर से कोई बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं.

बबाल बढ़ता देख जानिए कंगना रनौत ने क्या कहा ?

विवादित बयान की निंदा जब होने लगी तो कंगना रनौत ने गौरव भाटिया के बयान को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कोट किया और लिखा कि बिल्कुल, किसान कानूनों पर मेरे विचार निजी हैं.

किसानों का विरोध नवंबर 2020 के अंत में शुरू हुआ था और संसद द्वारा तीनों कानूनों को निरस्त करने के बाद समाप्त हुआ. ये कानून जून 2020 में लागू हुए थे और नवंबर 2021 में निरस्त कर दिए गए थे.

Bhagalpur News: भागलपुर में डेंगू ने पसारे पांव, 2 नये मरीज मिले, तो तीन हुए स्वस्थ

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में भी डेंगू ने पांव पसार लिए हैं. डेंगू के दो नये मरीज मिले, तो तीन स्वस्थ भी हुए हैं. लेकिन, सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है. फिलहाल फैब्रिकेटेड अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में पांच मरीज इलाजरत हैं.

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में भी डेंगू ने पांव पसार लिए हैं. डेंगू के दो नये मरीज मिले हैं, तो तीन स्वस्थ भी हुए हैं. मायागंज अस्पताल में जांच के बाद डेंगू पीड़ित दो नये मरीज की पहचान हुई. इनमें से पहला 19 वर्षीय युवक जीरोमाइल का रहने वाला है. वहीं दूसरा 40 वर्षीय पुरुष बांका के शंभुगंज का निवासी है. अस्पताल प्रबंधक सुनील गुप्ता के अनुसार मंगलवार को तीन मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया.

फिलहाल फैब्रिकेटेड अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में पांच मरीज इलाजरत हैं. इधर, 24 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने वीडियाे कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर जिले में डेंगू बीमारी की स्थिति की जानकारी ली. मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डाॅ केके सिन्हा के अनुसार इस समय डेंगू मरीजाें के मिलने की स्थिति सामान्य है.

मायागंज अस्पताल में डेंगू वार्ड में 30 बेड रिजर्व

भागलपुर शहरी इलाके में आठ मरीज मिले हैं. वहीं ग्रामीण इलाके के 18 मरीज को डेंगू कंफर्म हुआ है. इधर, सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया है. इसमें डेंगू व मेलरिया के मच्छर पनपने लगे हैं. मरीजों के इलाज के लिए डेंगू वार्ड में 30 बेड रिजर्व रखे गये हैं.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर का सर्वर रहा फेल

मंगलवार को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर का सर्वर फेल रहा. सदर अस्पताल का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर का सर्वर सुबह 11 बजे के आसपास डाउन हो गया. इस कारण मरीजों का पर्चा कटना बंद हो गया. पर्चा मिलने में विलंब के कारण मरीज शोर-शराबा करने लगे. मरीजों ने बताया कि मोबाइल नंबर से टोकन नहीं मिल रहा है. काउंटर के कर्मचारियाें ने मरीजों को कहा कि सर्वर डाउन हो गया.

Biharsharif News: ससुराल आये एक युवक की मौत, जबरन जहर पिलाकर हत्या का लगाया आरोप

Biharsharif News : ससुराल आये एक युवक को ससुराल वालों द्वारा जबरन जहर पिलाकर उसे मौत के घाट उतारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव की. परिजनों ने जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है.

Biharsharif News: ससुराल आये एक युवक को ससुराल वालों द्वारा जबरन जहर पिलाकर उसे मौत के घाट उतारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों ने जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव की है. युवक के घरवालों का आरोप है कि उसकी पत्नी का बहनोई से अवैध संबंध चल रहा था जिसका वह बार-बार विरोध करता था. इस कारण उसे बहला फुसलाकर और बुलाने के बाद हत्या की गयी. हालांकि, मृतक की सास ने इन बातों को बेबुनियाद एवं गलत बताया है और कहा है कि दामाद राहुल खुद शराब पीकर ससुराल आया था और शराब में जहर मिलाने की बात भी कही थी.

नूरसराय थाना को सूचना दी गयी और युवक का इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पटना जिले के अथमलगोला थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी स्व शैलेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है.

पकड़ौआ विवाह करवाया गया था

मृतक के चाचा हिमांशु कुमार के अनुसार दो साल पहले उसका जबरन पकड़ौआ विवाह करवाया गया था. शादी के बाद भी उसकी पत्नी अक्सर मायके में ही रहा करती थी. करीब पांच महीने पहले वह सूरत से कमा कर घर लौटा था. इसके बाद जब जब वह पत्नी को ससुराल जाने की बात कहता था तो वह कोई ना कोई बहाना बना देती थी. सोमवार की शाम पत्नी ने उसे फोन कर बुलाया जिसके बाद जब वह ससुराल पहुंचा तो पत्नी को बहनोई की बाहों में झूलते देखा. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा.

कमरे में तड़पता हुआ छोड़ घर से हो गया फरार

थोड़ी देर बाद वह घर बाहर जाकर मोबाइल से पूरी घटना की जानकारी मां और बहन को दे रहा था. लेकिन इसी बीच पत्नी, उसका बहनोई व ससुराल के अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर मारपीट करते हुए जबरन जहर पिला दिया. इसके बाद उसे कमरे में तड़पता हुआ छोड़कर सभी घर से फरार हो गये जिसकी सूचना पास पड़ोस एवं परिचितों से मिली जिसके बाद हम लोग उसके ससुराल पहुंचे तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इधर, नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. मृतक के परिवार वाले जहर देकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.

BSPHCL Vacancy: बिहार की बिजली कंपनी में बंपर वेकेंसी, 4016 पदों के लिए 1 अक्टूबर से करें आवेदन

BSPHCL Vacancy: बिहार की सरकारी बिजली कंपनी बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) ने कुछ महीने पहले जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे. जिसमें 2610 वैकेंसी थी. कंपनी ने इस वैकेंसी को बढ़ाकर 4016 कर दिया है. 

BSPHCL Vacancy: बिहार की बिजली कंपनियों में अब 2600 की जगह 4016 पदों पर भर्ती होगी. एक अक्टूबर से बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिए जायेंगे. BSPHCL ने कुछ महीने पहले अपनी सहायोगी कंपनी में 2000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली थी. कंपनी ने वैकेंसी में बंपर इजाफा कर दिया है. अब 4016 नये पदों पर नियमित बहाली होगी. इसके लिए अभ्यर्थी एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन का लिंक बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bsphcl.co.in/ पर उपलब्ध कराया जायेगा. जून-जुलाई में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को फिर से उसी पद के लिए आवेदन की जरूरत नहीं होगी.

आवेदन शुल्क

इन पदों पर अनारक्षित, ईबीसी और बीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी-एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को 350 रुपये का शुल्क देना होगा.

इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) की जानकारी अलग से दी जायेगी. पहले सीबीटी का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में किया जाना था. लेकिन वैकेंसी बढ़ाकर दोबारा अप्लीकेशन विंडो खोलने की वजह से परीक्षा में परीक्षा में कुछ देरी होगी.

शैक्षणिक योग्यता

तकनीशियन ग्रेड तीन पदों पर बहाली के लिए मैट्रिक व इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा. साथ ही एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में दो साल का आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए.

जानें, रिक्तियों के बारे में

बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अनुसार रिक्त पदों की संख्या 1416 बढ़ा दी गयी है. अब तकनीशियन ग्रेड थ्री में 2000 की जगह 2156 पद, जूनियर अकाउंट्स क्लर्क में 300 की जगह 740 पद, कॉरेस्पांडेस क्लर्क में 150 की जगह 806 पद, स्टोर असिस्टेंट में 80 की जगह 115 पद और सहायक व कनीय अभियंताओं में 40-40 पदों की जगह क्रमश: 86 और 113 पदों पर नियमित बहाली होगी.

Badlapur Encounter Case: पुलिस की रिवाॅल्वर छीनकर की थी फायरिंग, एनकाउंटर में मारा गया बदलापुर दुष्कर्म मामले का आरोपी

Badlapur Encounter Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में मामूस बच्चियों के साथ शोषण करने का आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. बताया जाता है कि आरोपी ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भाग रहा था. पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की थी.

Badlapur Encounter Case: पुलिस की रिवाॅल्वर छीनकर की थी फायरिंग, एनकाउंटर में मारा गया बदलापुर दुष्कर्म मामले का आरोपी Badlapur Case 01
एनकाउंटर में मारा गया बदलापुर दुष्कर्म मामले का आरोपी.

Badlapur Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में मासूम बच्चियों से शोषण करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अक्षय शिंदे की मौत एनकाउंटर में हो गई है. सोमवार को पुलिस की रिवाल्वर छीन कर फायरिंग करते हुए भाग रहा था. पुलिस टीम पर कोई राउंड फायरिंग भी थी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. जिसमें अक्षय शिंदे को गोली लग गयी. ठाणे पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया. बता दें, स्कूल के शौचालय में 12 अगस्त को दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया था.

रिवॉल्वर छीनकर चला दी थी गोली

बदलापुर पुलिस ने अक्षय शिंदे को दो स्कूली बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था.
पुलिस की गाड़ी मुंब्रा बाईपास पर पहुंची तो आरोपी शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली और एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर गोली चला दी. जवाबी गोलीबारी में शिंदे घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.

Dengue in Bihar: बिहार के पटना में एक दिन में डेंगू के मिले 90 मरीज, बुखार आने पर PMCH के डॉक्टर ने ये कहा

Dengue in Bihar: बिहार की राजधानी पटना में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां एक दिन में 90 मरीज मिले हैं. पीएमसीएच के डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों से बचना जरूरी है. और भी जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा?

Dengue in Bihar: बिहार की राजधानी में डेंगू का कहर जारी है. यहां सिर्फ एक दिन में डेंगू के 90 मरीज मिले हैं. लगातार तीसरे दिन रिकार्ड मरीज मिले हैं और आंकड़ा शतक के करीब पहुंच गया है. पटना जिले में अब कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1147 हो गई है. पटना का कंकरबाग इलाका हॉट स्पॉट बना हुआ है. अधिकतर घरों में डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. पीएमसीएच के डॉक्टरों का कहना है कि बुखार होने पर अपने से सिर्फ पारासिटामोल छोड़कर कोई अन्य दवा हरगिज न लें. अन्यथा यह मुसीबत का कारण बन सकता है.

बिहार में मिल चुके हैं 2419 डेंगू के मरीज

पटना में 1147 मरीज मिले हैं. वहीं डेंगू से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुपौल में एक, रोहतास में एक, सारण में दो, नालंदा में एक, गया में एक, पूर्वी चम्पारण में दो, दरभंगा में एक, बक्सर में एक मरीज मिले हैं. इस साल एक जनवरी से लेकर अब तक राज्य में 2419 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं.

यहां तेजी से फैल रहा डेंगू

डेंगू पटना के जिन इलाकों में तेजी फैल रहा है, वह कंकड़बाग, अजीमाबाद व बांकीपुर अंचल शामिल है. इनमें सबसे अधिक 28 मरीज कंकड़बाग के रहनेवाले हैं. इसके बाद बांकीपुर में 23, पाटलिपुत्र में 13, अजीमाबाद में सात, नूतन राजधानी अंचल में छह और पटना सिटी अंचल में एक मरीज मिले हैं. सात मरीजों की पहचान नहीं हो पाई है. बांकीपुर का लोहानीपुर, राजेंद्रनगर, बाजार समिति, मुसल्लहपुर हाट, बजरंगपुरी, श्याम मंदिर गली में बड़ी संख्या में लोग डेंगू से पीड़ित हो गए हैं. इलाके के घर-घर में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं.

पीएमसीएच के डॉक्टरों की सावधानी बरतने की अपील

पीएमसीएच के डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की अपील की है. मेडिसिन विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ. राजन कुमार, एनएमसीएच के मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने डेंगू प्रभावित इलाके में रहनेवाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की. डॉक्टरों ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों से बचना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बुखार होने पर अपने से सिर्फ पारासिटामोल छोड़कर कोई अन्य दवा हरगिज न लें. अन्यथा यह मुसीबत का कारण बन सकता है. वहीं, कई मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर लौट भी रहे हैं.

Munger Bridge Collapsed: बिहार के मुंगेर में भी गिरा पुल, खगड़िया के गोगरी से टूटा संपर्क, 75 हजार लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

Munger Bridge Collapsed: बिहार में 24 घंटे के अंदर दूसरा पुल गिरा है. 22 सितंबर 2024 रविवार को पहले समस्तीपुर में निर्माणाधीन पुल बख्तियारपुर- ताजपुर गंगा महासेतु के अप्रोप पुल का स्पैन गिरा और आज सोमवार को दूसरा पुल मुंगेर में गिर गया है. बाढ़ के पानी का दबाव में पुल ध्वस्त हो गया है.

Munger Bridge Collapsed: बिहार के मुंगेर में भी गिरा पुल, खगड़िया के गोगरी से टूटा संपर्क, 75 हजार लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो Munger Bridge Collapsed 2 1
मुंगेर में एक पुल ध्वस्त हुआ.

Munger Bridge Collapsed: बिहार में 24 घंटे के अंदर दूसरा पुल गिरा है. पहले बीते रविवार शाम समस्तीपुर में निर्माणाधीन पुल बख्तियारपुर- ताजपुर गंगा महासेतु के अप्रोप पुल का स्पैन गिरा और आज सोमवार को मुंगेर में एक पुल ध्वस्त हुआ है. पुल गिरने की वजह बाढ़ बतायी जा रही है. बाढ़ के पानी का दबाव में आकर पुल गिरा है. मुंगेर जिले में बाढ़ का संकट काफी अधिक गहराया हुआ है. गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से पानी काफी तेजी से कई इलाकों में फैल गया है. इस बीच बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और खगड़िया जिले के गोगरी के बीच गंडक नदी के एक धार पर बना पुल ध्वस्त हो गया है. पुल का एक हिस्सा पानी में विलीन हो गया. जिससे बड़ी आबादी प्रभावित हो गयी है. इस पुल के ध्वस्त होने से तकरीबन 75 हजार लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है.

Munger Bridge Collapsed: बिहार के मुंगेर में भी गिरा पुल, खगड़िया के गोगरी से टूटा संपर्क, 75 हजार लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो Munger Bridge Collapsed 3 copy

गोगरी से टूटा दो पंचायतों का संपर्क

बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और खगड़िया के गोगरी को जोड़ने वाले इस पुल के ध्वस्त होने से हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के दो पंचायत हरिणमार व झौवाबहियार गंगा के दूसरी छोर पर बसे हैं. इन पंचायतों के लोग खगड़िया जिले के गोगरी तक इस पुल से होकर जाते थे. गोगरी के लिए सड़क मार्ग इस पुल होकर ही जाता है. इन पंचायतों के ग्रामीणों के लिए अब गोगरी जाने के लिए नदी का रास्ता ही बचा है. ऐसे में दो पंचायतों का गोगरी से संपर्क टूट गया है.

करीब 75 हजार लोगों की बढ़ी मुश्किलें

मुखिया प्रतिनिधि के अनुसार गोगरी से यहां की जनता का संपर्क कुछ दिन पहले 20 सितंबर से ही टूट चुका था. एसडीआरएफ की टीम के साथ वहां गए थे लेकिन पानी का प्रेशर इतना अधिक था कि खतरे को देखते हुए आगे जाने से रोका गया. इस पुल के टूटने से दोनों पंचायतों को मिलाकर करीब 75 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. ग्रामीणों के अनुसार पुल कल ही पानी में समा चुका था. जब पानी थोड़ा घटा तो साफ दिखा कि पुल का हिस्सा नदी में समा चुका है. यह अब चिंता का विषय बन गया है कि आवागन बहाल कैसे होगा.