Jharkhand JSSC CGL Exam: झारखंड सीजीएल की परीक्षा 823 सेंटर पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. 6 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, परीक्षा के सफलतापूर्वक खत्म होने के बाद अब छात्रों को बेसब्री से आंसर-की और परिणामों का इंतजार है.
झारखंड सीजीएल की परीक्षा 823 सेंटर पर सफलतापूर्वक हुआ संपन्न.
JSSC CGL Exam 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. 823 सेंटर पर परीक्षा आयोजित हुई थी. परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्रों को आंसर की और परिणामों का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 21 और 22 सितंबर को हुआ था और इसके लिए 6 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. झारखंड सीजीएल की परीक्षा पूरे राज्य के 24 जिलों में आयोजित की गई थी और इसके लिए कुल 823 सेंटर निर्धारित किए गए थे. बता दें, कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने पूरे राज्य में दोनों ही दिन 5 घंटे से अधिक समय के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया था.
पूरे राज्य में 21 और 22 सितंबर को JSSC CGL की परीक्षा आयोजित की गयी थी. परीक्षा तीन पालियों में हुआ था. सब की निगाहें अब परीक्षा के आंसर-की पर टिकी है. हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस महीने के अंत तक आंसर की जेएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो जायेगी.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Bihar Bridge Collapsed: बिहार में पुल हादसा थम नहीं रहा है. एक के बाद एक कर पुल गिरते जा रहा है. 22 सितंबर 2024 रविवार देर शाम भी एक पुल अचानक गिर गया. इस हादसे के दौरान मौकेपर आफरा-तफरी मच गयी. घटना समस्तीपुर में नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास की है.
Bihar Bridge Collapsed: बिहार में पुल के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है. यहां एक के बाद एक कर पुल ताश के पत्ते की तरह धराशाई हो रहा है. इस बार 22 सितंबर 2024 रविवार शाम समस्तीपुर में नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के पास पुल हादसा हुआ है.निर्माणाधीन पुल बख्तियारपुर- ताजपुर गंगा महासेतु के अप्रोप पुल का स्पैन अचानक गिर गया. इस हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. दो पिलरों के बीच स्पैन लगाने का काम चल रहा था. तभी स्पैन धराशायी हो गया. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन, यह एक बड़ा सवाल है कि पुल बनने से पहले धराशाई क्यों हो जा रही है. कहीं, कम बिड रेट पर टेंडर फाइनल करने का परिणाम तो नहीं है? क्योंकि, एक इंजीनियर जब एस्टिमेट तैयार करता है, तो उस कॉस्ट पर पुल नहीं बनता है. एस्टिमेट राशि से कहीं कम प्रशासनिक स्वीकृति मिलती है और इससे कहीं कम राशि पर कार्य एजेंसी के साथ एग्रीमेंट होता है.
सबूत मिटाने की कोशिश विफल
महासेतु के अप्रोच रोड पुल के स्पैन जब धराशाई हुआ तो इस हादसे को छुपाने के लिए कार्य एजेंसी के अधिकारी ने कोशिश की. रात के अंधेरे में ही जेसीबी की मदद से धराशायी हुए स्पैन के मलबे को मिट्टी के अंदर दबा दिया. सबूत मिटाने की यह कोशिश विफल रही. आसपास के लोगों का कहना है कि लगता है कि लापरवाही को छिपाने के लिए ऐसा किया गया है. यह कही ना कही पुल की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्षेत्र को जोड़ने के लिए इस महत्वाकांक्षी पूरी योजना का निर्माण 2011 में प्रारंभ कराया गया था. इसे 2016 में पूरा कर लिया जाना था, किंतु कार्य पूरा न होने पर इसकी अवधि बढ़ाकर 2018 फिर 2020 कर दी गई.
फिलहाल, 55 फिसदी काम ही पूरा हुआ है, किंतु इस अधूरे काम में ही पुल का स्पैन क्षतिग्रस्त होकर गिर गया. स्पेन गिर जाने से अब इसकी गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठने लगा है.
बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में एक यह भी
बिहार सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक यह पुल है. 1603 करोड़ रुपये की लागत होने वाले इस पुल का 55 फीसदी काम ही पूरा हो पाया है और जिसमें 1000 करोड़ से अधिक खर्च भी हो चुका है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Bhagalpur :सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नाम पर अनुपयोगी भूमि को सेल आउट, नीलाम या फिर सरकार को अधिग्रहण कराने के लिए बैंक के निदेशक मंडल को अधिकार मिल गया है. यह प्रस्ताव आमसभा में रखी गयी और इसको पारित किया गया है.
भागलपुर में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का 37वां आमसभा.
Bhagalpur News: भागलपुर में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के नाम पर अनुपयोगी भूमि को सेल आउट, नीलाम या फिर सरकार को अधिग्रहण कराने के लिए अधिकृत कर दिया गया है. बैंक के निदेशक मंडल को आमसभा में अधिकृत किया गया. यानी, यह प्रस्ताव आमसभा में रखी गयी और इसको सर्वसम्मति से पारित की गयी है. शनिवार को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का 37वां वार्षिक आमसभा जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में रविवार को आयोजित हुई.
अध्यक्षता अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की. आमसभा का उद्घाटन बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, पटना के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह, भागलपुर प्रमंडल के सहयोग समिति के संयुक्त निबंधक एवं भागलपुर व मुंगेर काे-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष सहित बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य थे.
इसमें सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा. वहीं, सदन में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा इस पर चर्चा-परिचर्चा के पश्चात संबंधित प्रस्ताव काे पारित किया गया. आमसभा के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक ने सभी प्रतिनिधियों को संबंधित किया और इसमें पारित के लिए रखे गए प्रस्ताव पर बिंदुवार चर्चा की. इसमें सभी प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से पारित किया.
पढ़ें पारित प्रस्ताव
गत आमसभा की कार्यवाही को ध्वनिमत से संपुष्टि की गयी.
निदेशक परिषद द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव की संपुष्टि की गयी.-वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंकेक्षित तुलन पत्र का लाभ हानि का ब्योरा सदन के समक्ष रखा गया और चर्चा-परिचर्चा के बाद स्वीकृति दी गयी.
-बैंक के वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया और प्रतिनिधियों ने स्वीकृति दी.-बैंक के नाम पर अनुपयोगी भूमि को सेल आउट या नीलाम या फिर सरकार को अधिग्रहण कराने के लिए बैंक के निदेशक मंडल को अधिकृत किया गया.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Electric Cars in India: भारत में 8 अक्तूबर को सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार लाॅन्च होगी, प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है. BYD eMAX 7 7 लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सूट के साथ यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग जैसी सुविधाएँ शामिल हैं.
भारत में 8 अक्तूबर को हाेगी लाॅन्च.
Electric Cars in India: भारत में 8 अक्तूबर को सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार लाॅन्च होगी, पहले 1,000 खरीदारों को 7 kW का कॉम्प्लीमेंट्री चार्जर मिलेगा. प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है. BYD eMAX 7 7 लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सूट के साथ यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग जैसी सुविधाएँ शामिल हैं. BYD eMAX 7: BYD ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक MPV, eMAX 7 के लिए आधिकारिक तौर पर प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं. 51,000 रुपये की आकर्षक कीमत पर, ग्राहक BYD की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप पर जाकर अपने लिए बुक कर सकते हैं.
बड़े विंडो और LED लाइटिंग है
भारत में 8 अक्टूबर को अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार eMAX 7 में आधुनिक MPV डिज़ाइन है, जिसमें विशाल इंटीरियर, बड़े विंडो और LED लाइटिंग है. इसमें ज्यादा उन्नत इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई तरह की फीचर्स हैं. यह वाहन लोकप्रिय e6 का अपग्रेडेड वर्जन है.
बेहतरीन हवादार केबिन
देश में लांच होने वाली इलेक्ट्रिक कार BYD eMAX 7 की बड़ी खिड़कियाँ और ऊँची छत है और यह एक बेहतरीन हवादार केबिन प्रदान करती है. का बाहरी हिस्सा आधुनिक, ऐरा डायनेमिक डिजाइन दिखाता है, जिसमें यात्रियों और कार्गो के लिए पर्याप्त जगह है.
मनोरंजन सुविधाओं के साथ
वाहन में अत्याधुनिक 12.8 इंच का रोटेटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो मनोरंजन सुविधाओं, कनेक्टिविटी विकल्पों और वाहन नियंत्रणों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है.
सेफ्टी फीचर्स
eMAX 7 लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सूट के साथ यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, जिसमें अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग और स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग जैसी सुविधाएँ शामिल हैं. कई एयरबैग और एक मजबूत सुरक्षा संरचना यात्री सुरक्षा को और बढ़ाती है.
दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश
इलेक्ट्रिक कार BYD अलग-अलग ड्राइविंग ज़रूरतों को पूरा करती है. eMAX 7 को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश करता है. 55.4 kWh की बैटरी दैनिक आवागमन के लिए एक व्यावहारिक रेंज प्रदान करती है, जबकि 71.8 kWh की बैटरी लंबी यात्राओं के लिए विस्तारित रेंज प्रदान करती है. दोनों विकल्पों को शक्तिशाली इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ जोड़ा गया है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Bhagalpur News : भागलपुर में नयी पेंशन स्कीम के विरोध में और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर आक्रोश मार्च निकाली जायेगी. नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम(एनएमओपीएस) की ओर से 26 सितंबर को आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया है.
Bhagalpur News: भागलपुर पुरानी पेंशन की बहाली और नयी पेंशन के विरोध में आक्रोश मार्च निकाली जायेगी. यह नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम(एनएमओपीएस) की ओर से आक्रोश मार्च निकाली जायेगी. यह निर्णय एनएमओपीएस के भागलपुर जिला की टीम की बैठक रविवार को लिया गया है. बैठक सैंडिस कंपाउंड में ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में की गयी. इसमें 26 सितंबर को एनपीएस-यूपीएस योजना के विरुद्ध प्रस्तावित आक्रोश रैली की तैयारी की समीक्षा की गयी.
बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि 26 सितंबर को शाम 05 बजे जिले के सभी शिक्षक, रेलवे और बैंक सहित अन्य विभाग के कर्मचारी व पदाधिकारी जिलाधिकारी को एनपीएस-यूपीएस के विरोध में और पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए ज्ञापन सौंपेंगे. जिला मुख्यालय से घंटाघर चौक तक आक्रोश मार्च निकाला जायेगा.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में एक महिला की हत्या कर दी गयी है. महिला झारखंड की बतायी जा रही है. पुलिस को फ्लैट में फ्रिज के अंदर शव के 30 से ज्यादा टुकड़े मिले हैं. मकान मालिक ने दुर्गंध के बाद परिवार को सूचित किया और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Murder in Bengaluru : बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में झारखंड की महिला की हत्या कर दी गई है. झारखंड की 29 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार को बेंगलुरु के व्यालिकावल इलाके में एक फ्लैट के रेफ्रिजरेटर में मिला है. शव को सबसे पहले मृतक के मकान मालिक ने देखा, जो दो दिनों से पड़ोस में फैली दुर्गंध का पता लगा रहा था. जब वह फ्लैट में दाखिल हुआ तो उसके होश उड़ गए. फ्रिज के अंदर शव के 30 से ज्यादा टुकड़े मिले हैं.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के घर में फ्रिज खोलकर देखा तो शव के टुकड़े नजर आए. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी. महिला की पहचान हेमंत दास की पत्नी महालक्ष्मी के रूप में हुई है, जो फ्लैट में अकेली रहती थी.
पड़ोसी यह सोच रहा था कि सड़ा हुआ खाना दुर्गंध कर रहा है
पुलिस ने 165 लीटर के रेफ्रिजरेटर से 30 टुकड़े बरामद किए हैं. पड़ोसियों ने शुरू में यह सोचा कि सड़ा हुआ खाना घर के अंदर दुर्गंध कर रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जब बदबू ज्यादा फैली तो उन्होंने उसी बिल्डिंग में रहने वाले फ्लैट के मालिक जयराम को इसकी सूचना दी. फ्लैट बाहर से बंद था. वह बहुत बदबू आने के बावजूद फ्लैट में घुसा और फ्रिज खोला जिसमें सूखा खून और क्षत-विक्षत शव दिखा. इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.
10 दिनों से महिला का बंद था मोबाइल
पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. हेमंत दास के साथ घरेलू कलह के बाद पीड़िता पांच महीने पहले इस फ्लैट में रह रही थी. पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या करीब चार-पांच दिन पहले की गई होगी. 10 दिनों से उसका मोबाइल बंद बंद था.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Train Accident Kanpur : यूपी के कानपुर में एक बड़ा हासदा टल गया. दरअसल, यहां एक बार फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश देखने को मिली. लोको-पायलट ने ट्रैक पर सिलेंडर को देख आपातकालीन ब्रेक लगा कर मालगाड़ी को रोक दिया और इसके साथ ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम हो गयी. कानपुर देहात जिले में रेलवे ट्रैक पर छोटा वाला एक गैस सिलेंडर मिला है.
Kanpur Train Accident : कानपुर में रेलवे ट्रैक पर एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला है. हालांकि, लोको पायलट ने मालगाड़ी को सिलेंडर से टकराने से पहले ही आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोक दिया, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है. इससे पहले कालिंदी एक्सप्रेस के आगे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर के अलावा पेट्रोल और बारूद भी मिला था. उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगभग एक महीने के भीतर यह तीसरी घटना है, जब रेल सेवा को बाधित करने की कोशिश की गयी है. ट्रेन को धमाके से उड़ाने की साजिश रची गयी है.
#WATCH | Kanpur, Uttar Pradesh: Police personnel inspect the spot where a 5-litre empty gas cylinder was found on tracks just as a goods train was about to pass through, at Prempur Station earlier today. pic.twitter.com/6wdsrpAZKg
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थर्न सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के पेरम्बूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एलपीजी का छोटा सिलेंडर मिला. इस ट्रेक से मालगाड़ी गुजरने वाली ही थी. लोको पायलट ने गैस सिलेंडर को देखते हुए मालगाड़ी को रोक दिया. इस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया.
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी. रविवार सुबह मालगाड़ी के लोको-पायलट ने सिलेंडर देखते ही आपातकालीन ब्रेक लगा दिया. इससे ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम हो गयी. सुबह करीब 8.10 बजे आरपीएफ ने सूचना दी कि प्रेमपुर स्टेशन से इलाहाबाद की तरफ जाने वाले रेलवे मार्ग पर लाल रंग का एक सिलेंडर पटरी पर रखा हुआ है. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल प्रेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. यह पाया गया कि लाल रंग का खाली सिलेंडर पटरी पर रखा हुआ था.
कानपुर पूर्व के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रवण कुमार सिंह के अनुसार खोजी कुत्तों को काम पर लगाया गया और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया. एलपीजी सिलेंडर खाली था. लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों को सतर्क किया, जिन्होंने रेलवे आरपीएफ और कानपुर पुलिस को सूचना दी और मामले की जांच शुरू की गयी. (इनपुट पीटीआई)
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Bhagalpur Flood: गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर ने भारी तबाही मचा दी है. बाढ़ की वजह से लोगों के बीच हाहाकार मच गया है. स्लुईस गेट और पुल ध्वस्त होने से हजारों लोग बेघर हो गए हैं. जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर है और गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है.
सड़क पर चढ़ा गंगा का पानी.
Bhagalpur Flood: गंगा के बढ़ते जलस्तर ने तबाही मचा दी है. भागलपुर जिले में हाहाकार मच गया है. पुल और स्लुईस गेट ध्वस्त हो गया है. इससे लोगों में भय व्याप्त है. हजारों लोग बेघर हो गए हैं. इस बीच केंद्रीय जल आयोग की आयी रिपोर्ट राहत की उम्मीद जगी है. जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है. पहले जहां प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा था, वहीं अब इसकी रफ्तार प्रति घंटे आधा सेंटीमीटर हो गयी है. 24 से 26 घंटे में जलस्तर स्थिर होने का अनुमान किया गया है.
इधर, शनिवार को प्रखंड मुख्यालय से बकिया जाने वाली आरडब्लूडी की सड़क पर बना पुल टूट गया व लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया. सूचना पर ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह ने तत्काल टूटे पुल के एक किनारे टूटे ईंटों को गिरा कर फिलवक्त पैदल चलने लायक बना दिया है. इस पुल के टूटने से अठनियां, माधोपुर, खुशालपुर, बकिया, रामनगर, लक्ष्मण टोला, गोविन्दपुर, जालीटोला आदि गांवों के लोग प्रभावित हो गये है.
ध्वस्त हुआ स्लुईस गेट का फाटक
शनिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े तीन बजे जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क पर महादेवपुर गंगा घाट के समीप निर्मित स्लुईस गेट का फाटक गंगा नदी में आयी बाढ़ के पानी के दबाव से ध्वस्त हो गया. सैकडों ग्रामीणों के साथ स्लुईस गेट के पास पहुंच ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी का बोरा सीमेंटेड पाइप समेत बचाव से संबंधित पेड़ के तना व डालियों को काट कर बचाव कार्य शुरू किया. दरअसल, बाढ़ का पानी स्लूईश गेट के नीचे से तेज रफ्तार में बहने लगा. पानी का दबाव इतना अधिक था कि कुछ ही देर में स्लूईश गेट का फाटक टूट कर ध्वस्त हो गया. स्लूईश गेट टूटने की सूचना पर आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी.
स्लुईस गेट का फाटक टूटने से देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ खेत में गंगा नदी का पानी फैल गया और खेत में लगी सब्जी समेत अन्य फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी. घटना के स्थल के समीप स्थित दुकान, घर समेत राघोपुर, अलालपुर, बहत्तरा, जपतेली, फरीदपुर, अठगामा, उस्मानपुर, मिरजाफरी, ध्रुबगंज सहित दर्जनों गांवों और जाह्नवी चौक-लत्तीपुर सड़क के अस्तित्व पर संकट का बादल मंडराने लगा. जानकारी मिलते ही इलाके में खलबली मच गयी.
सुल्तानगंज-अकबरनगर में हजारों बेघर
नगर पंचायत अकबरनगर के कई वार्ड बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. लोगों के घरों में पानी प्रवेश करने से हजारों लोग एनएच-80 मुख्य सड़क व रेलवे लाइन के किनारे शरण लिये हैं. एनएच-80 मुख्य सड़क भवनाथपुर गांव के समीप पानी सड़क पर चढ़ गया. सड़क पर चार फीट से अधिक पानी बहने से वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. बड़े वाहनों का आवागमन जारी है.
सामुदायिक किचन शुरू
सदर एसडीओ ने सुलतानगंज प्रखंड के किशनपुर, महेशी, तिलकपुर व गनगनियां पंचायत में बाढ़ ग्रस्त इलाके की स्थिति का निरीक्षण किया. बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन शुरू किया गया है. इन स्थानों पर सभी व्यवस्था की गयी है.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Washington News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है. पीएम मोदी आज ही अपने तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे हैं.
Washington News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है. पीएम मोदी 21 सितंबर 2024 शनिवार शाम लगभग 7.45 बजे फिलाडेल्फिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे. उनका भव्य स्वागत हुआ. फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था. वहां, भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, हम मोदी जी के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में अमेरिका में रहते हैं. हम मोदी जी के मार्गदर्शन का पालन करके भारत को गौरवान्वित करना चाहते हैं.
न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में क्वाड लीडर्स समिट और एसओटीएफ में भाग लेंगे. इसके साथ ही, वह अपनी यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.
An energetic welcome in Philadelphia! Our diaspora’s blessings are greatly cherished. pic.twitter.com/vwIc9dB2yv
हालांकि पीएम मोदी की अमेरिका की यात्रा से चीन बेचैन है. यही कारण है कि QUAD ग्रुप की बैठक पर सबकी नजरें हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने QUAD नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए वॉशिंगटन से करीब 170 किलोमीटर दूर अपने गृहनगर विलमिंगटन के अपने पसंदीदा आवास को चुना है.
पीएम मोदी डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन के इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तथा अन्य विश्व नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ में भाग लेंगे. पीएम मोदी 22 सितंबर को लॉन्ग आइलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित होने वाले ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को भी संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा, मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं. यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है. क्वाड के सदस्य देशों ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस और जापान के पीएम किशिदा फुमियो भी अमेरिका पहुंच चुके हैं.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.
Parvin Dabas Accident: मोहब्बतें फिल्म से रातों-रात स्टार बनी प्रीति झंगियानी के पति एक्टर प्रवीण डबास का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में एडमिट है. अस्पताल में प्रवीण के साथ उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी भी मौजूद हैं. हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
प्रवीन डबास ने फिल्म खोसला का घोसला में काम किया है.
Parvin Dabas Accident: मोहब्बतें फिल्म के एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी के पति का एक्सीडेंट हो गया है. वह आइसीयू में भर्ती हैं. उनके साथ प्रीति झंगियानी मौजूद है. प्रवीण का इलाज बांद्रा के एक हॉस्पिटल में चल रहा है. ये दुर्घटना शनिवार सुबह हुई है. प्रीति इस कठिन समय में हॉस्पिटल में अपने पति के साथ है. प्रवीण के एक्सीडेंट की जानकारी प्रो पंजा लीग ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी है. एक्टर इस प्रोफेशनल आर्म रेस्लिंग लीग के को-फाउंडर भी हैं.
प्रो पंजा लीग ने लिखा, ‘यह बताते हुए दुख हो रहा है कि प्रवीण डबास, प्रो पंजा लीग के को-फाउंडर इस वक्त बांद्रा के होली फैमिली हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं.
इस साल ‘शर्माजी की बेटी’ में नजर आए थे प्रवीण
इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ में वर्कफ्रंट पर प्रवीण नजर आए थे. इसके अलावा वो ‘माय नेम इज खान’, ‘घनचक्कर’ और ‘इंदू सरकार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
प्रवीण ने 1999 में सनी और बॉबी देओल स्टारर ‘दिल्लगी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रवीण ने मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी से शादी की है और उनके दो प्यारे बच्चे है. उनके बच्चों का नाम देव और जयवीर है. प्रीति ने चेहरा, जाने होगा क्या और वाह! जैसी मूवीज में काम किया है. आखिरी बार एक्ट्रेस सोनी लिव की वेब सीरीज कपस में नजर आयी थी. प्रवीन डबास ने फिल्म खोसला का घोसला, रागिनी एमएमएस 2 और माई नेम इज खान जैसी मूवीज में काम किया है. खोसला का घोसला में उनकी एक्टिंग दर्शकों ने काफी पसंद किया था.
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.