Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप


Bhagalpur News: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. यह गंगा के रौद्र रूप धारण करने से हुआ है और अभी जलस्तर स्थिर होने के आसार नहीं है. केंद्रीय जल आयोग ने बढ़ोतरी की संभावना जतायी है. गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर पहुंच गयी है और वृद्धि जारी है.

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप p 1

Bhagalpur News: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. बाढ़ का पानी जिस रफतार से बढ़ रहा है, उससे लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ेगी. केंद्रीय जल आयोग ने जलस्तर में वृद्धि के संकेत दिए हैं. बताया गया है कि एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह अभी बढ़ती रहेगी.

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप p 2

पिछले 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर वृद्धि का रिकॉर्ड शुक्रवार को दर्ज किया गया है.

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप p 3

गंगा का जलस्तर बढ़त के साथ यह 20 सितंबर 2024 शुक्रवार रात आठ बजे यह 34.26 मीटर पर पहुंच गयी है, जो डेंजर लेवल से 58 सेंटीमीटर ऊपर है.

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप p 4

जलस्तर नहीं हुआ काम तो साल 2021 का टूटेगा रिकॉर्ड.

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप p 5

लगातार तीन-चार दिन तक अगर इसी तरह गंगा का जलस्तर बढ़ते रहा है, तो यह अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ देगा.

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप p 10

साल 2021 में 34.86 मीटर पर पहुंचकर उच्चतर जलस्तर का रिकॉर्ड बनाया था.

Bihar Flood: भागलपुर में बाढ़ ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत, तस्वीर में देखें गंगा का रौद्र रूप p 11

गंगा का जलस्तर 20 सितंबर 2024 शुक्रवार रात आठ बजे तक उच्चतर रिकॉर्ड से सिर्फ 60 सेंटीमीटर नीचे है.

Bihar News: बिहार के भागलपुर में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने किया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी गयी है. 20 सितंबर 2024 शुक्रवार को नगर निगम की टीम जब अतिक्रमण हटाने पहुंची, तो नाराज दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया. बावजूद, इसके नगर निगम की टीम ने उनसे 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.

Bhagalpur News : भागलपुर के तिलकामांझी चौक स्थित खान पट्टी में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया. तकरीबन आधे घंटे तक सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. भी यातायात डीएसपी पहुंचे और मामले को शांत किराया. बावजूद, इसके दुकानदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. दरअसल, अतिक्रमण हटाने निकली टीम ने जीरोमाइल से अभियान की शुरुआत की. अतिक्रमण शाखा प्रभारी वशिष्ठ कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम तिलकामांझी चौक पहुंची, तो खान पट्टी में रोड पर कपड़े का बड़ा-बड़ा कार्टून देख कार्रवाई शुरु कर दी.

शाखा प्रभारी के अनुसार दुकानदार ने बदतमीजी से बात की. उनके समर्थन में वहां के सभी दुकानदार भी एकजुट हो गये और हंगामा करने लगे. कपड़े के कार्टून को सीज कर लिया गया. जुर्माना राशि जमा करने के बाद सामान वापस कर दिया गया. यातायात डीएसपी ने समझौता कराया.

  • जीरो माइल से तिलकामांझी तक 20 से अधिक लोगों पर हुई कार्रवाई, तीन घंटे में वसूला 20,600 जुर्माना राशि.
  • सड़क पर रखे कपड़े के कार्टून को सीज किया तो जताया विरोध
  • नगर आयुक्त की फटकार के बाद बढ़ायी गयी जुर्माना की राशि

तीन घंटे के अभियान में 20,600 रुपये वसूला जुर्माना

नगर निगम की टीम ने तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों से 20,600 रुपये जुर्माना राशि वसूल किया है. सबसे ज्यादा कार्रवाई सड़क किनारे ठेला लगाने वालों पर की गयी है. वैसे दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गयी, जो दुकान का सामान बाहर रखकर सड़क को अतिक्रमित कर रखा था. सभी को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी गयी है. अतिक्रमण के विरुद्ध 20 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गयी है. इधर, शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान 19 सितंबर तक निर्धारित था. इसका अब विस्तार आगे आठ दिनाें के लिए किया गया है.

नगर आयुक्त ने कहा-जुर्माना ऐसा वसूलो कि चंदा नहीं लगे

अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान जुर्माना की राशि 100 व 200 रुपये की वसूली पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और कहा, जुर्माना ऐसा वसूलो कि चंदा नहीं लगे. जुर्माना ठीक-ठाक होनी चाहिए. जुर्माना इतना हो कि दोबारा अतिक्रमण करने से पहले उन्हें सोचना पड़े.

Bhagalpur Flood: बिहार के भागलपुर में 25 लोगों से भरी नाव पलटी, अफरातफरी के बीच एक बच्चा लापता

Bihar Flood: बिहार के भागलपुर में 20 सितंबर 2024 शुक्रवार को बाढ़ के बीच नाव हादसा हो गया. घटना के जिले के नाथनगर अजमेरीपुर बैरिया की है. अचानक आई बाढ़ के बाद लोग जल्दबाजी में अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर नाव से जाने लगे. इसी दौरान 25 लोगों से भरी नाव पलट गयी.

Bhagalpur Flood: बिहार के भागलपुर में 25 लोगों से भरी नाव पलटी, अफरातफरी के बीच एक बच्चा लापता Bhagalpur 3
बाढ़ में डूब रहे लोगों को ग्रामीणों ने बचाया.

Bihar Flood: भागलपुर जिले के बैरिया में नाव पलटने की खबर सूनकर अंचल के कर्मचारी पहुंचे तो उनके सामने ही 25 लोगों से भरी नाव पलट गयी. नाव पलटते ही अफरा-तफरी मच गई, इस बीच एक बच्चे के लापता होने की बात सामने आ रही है. दरअसल, नाव पलटने से एक घंटे पहले इसी जगह पर 5 लोगों से भरी नाव पलट गई थी. नाव पर सवार लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए, लेकिन नाव में सवार चार बकरियों की मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद अंचल कार्यालय के कर्मी, स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि नाव से मौके का मुआयना करने पहुंचे. तभी, सभी की आंखों के सामने 25 लोगों से भरी एक और नाव उसी स्थान पर तेज धार में पलट गई. नाव पलटते ही अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने की गुहार लगाने लगे. डूब रहे लोगों ने किसी तरह पास के बबूल के पेड़ की टहनी पकड़कर अपनी जान बचायी.

अफरातफरी के बीच एक बच्चा लापता

स्थानीय लोग बड़ी संख्या में नाव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और डूब रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इस हादसे में बैरिया के अनिल साह का सात साल का बच्चा लापता हो गया, जिसे ढूंढने के लिए ग्रामीण घंटों से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देर रात तक अउसका कोई पता नहीं चल पाया है.

NIA Raid: जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर NIA की रेड, 19 घंटे चली छापेमारी में करोड़ों रुपये कैश और हथियार बरामद

NIA Raid : गया में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर 19 घंटे चली छापेमारी में एनआइए की टीम अपने साथ 4.03 करोड़ से अधिक कैश, कारोबार से जुड़े कागजात और निजी गार्ड के हथियार जब्त कर पटना ले गयी. छापेमारी के दौरान एसबीआइ से नोट गिनने वाली मशीन तक मंगानी पड़ी.

बिहार में NIA की रेड

NIA Raid : गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एपी कॉलोनी में स्थित पूर्व विधान पार्षद मनोरमा देवी के घर पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एनआइए की टीम पहुंची और रात 12 बजे के बाद घर निकली. मनोरमा देवी के घर को सुरक्षाबलों ने चारो तरफ से घेर लिया और एनआइए की टीम ने अंदर छापेमारी की. नक्सली कनेक्शन को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने यह छापेमारी की. मनोरमा देवी के घर में दबिश डालने वाली एनआइए को सफलता हाथ लगी और घर में रखे करोड़ों रुपए कैश व हथियार आदि मिले.

कैश की गिनती के लिए बैंक से नोट गिनने वाली मशीन भी मंगानी पड़ी. टीम ने अपने साथ 4.03 करोड़ से अधिक कैश, कारोबार से जुड़े कागजात और निजी गार्ड के हथियार जब्त कर पटना ले गयी. इस दौरान कैश की बरामदगी को लेकर एनआइए ने मनोरमा देवी से पूछताछ भी की है.

क्या है एनआइए का दावा?

एनआइए का कहना है कि इस बरामदगी से यह साफ होता है कि मगध जोन में प्रतिबंधित माओवादी संगठन को फिर से खड़ा करने की पूरी तैयारी चल रही थी. जांच एजेंसी के मुताबिक छापेमारी के दौरान हथियारों का जखीरा और कई दस्तावेज व डिवाइस बरामद किए गए. इसी कड़ी में एनआइए की टीम कैमूर पहुंची जहां नक्सली साहित्य प्रकाशित करने वाली एक प्रिंटिंग प्रेस के दफ्तर की भी तलाशी ली गयी. एनआइए की ओर से देर शाम इस छापेमारी को लेकर रिपोर्ट जारी किया गया.

जानकारी के अनुसार बिहार में नक्सल गतिविधियों में शामिल आरोपियों के लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है. हाल में ही औरंगाबाद जिला में नक्सल गतिविधियों से संबंधित कई इनपुट्स मिले थे. पिछले साल नक्सल गतिविधियों से जुड़े मामले में सात अगस्त 2023 को दर्ज किया गया था. बिहार पुलिस के द्वारा मामला उसके बाद उसी केस को 26 सितंबर 2023 को NIA द्वारा उस केस को NIA की दिल्ली मुख्यालय ने टेकओवर किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने बिहार के पांच लोकेशन में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की है.

मनोरमा देवी बोलीं

मनोरमा देवी का कहना है कि बरामद पैसे के तमाम कागज और हिसाब मेरे पास है. ठेकेदारी में मजदूरों को देने के लिए पैसे रखने पड़ते हैं. मजदूरों को ही देने के लिए वो पैसे रखे थे. जो हथियार जब्त किए उसके बारे में भी मैने जानकारी दे दी है. उन्होंने मेरे बिजनस के बारे में पूछा उसकी जानकारी मैनें दे दी है.

Love Story: दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसका किस्सा भी है दिलचस्प, आइए जानते हैं

Madhubala & Dilip Kumar Love Story: फेमस स्टार्स मधुबाला और दिलीप कुमार के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं. दोनों की जोड़ी काफी मशहूर रही. लोग अक्सर यह सुनना और जानना चाहता हैं कि दिलीप कुमार मधुबाला की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई. आइए जानते हैं- दोनों का किस्सा कितना दिलचस्प है.

मधुबाला एक समय में मशहूर एक्ट्रेस रही है. मधुवाला के अफेयर के किस्से किशोर कुमार के साथ खूब चर्चा में रहे हैं लेकिन आज भी दिलीप कुमार से उनकी लव स्टोरी पर लोग बात करते हैं.

Madhubala
1957 में फिल्म तराना से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई. बताया जाता है कि मधुबाला ने दिलीप कुमार को पहली ही नजर में पसंद कर लिया था. बॉलीवुड की असफल प्रेम कहानियों में दिलीप कुमार और मधुबाला का नाम भी शामिल है.
Madhubala & Dilip Kumar
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मधुबाला ने पहल की और उन्हें खास अंदाज में प्रपोज किया था. जबकि, दिलीप कुमार अपने प्यार का इजहार करने में संकोच कर रहे थे.
Love Story: दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसका किस्सा भी है दिलचस्प, आइए जानते हैं Madhubala 3
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मधुबाला ने एक चिट्ठी लिखी जिसके साथ एक गुलाब का फूल भी दिलीप कुमार को भेजा था. मधुबाला ने अपने प्यार का इजहार पहले किया था.
Love Story: दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसका किस्सा भी है दिलचस्प, आइए जानते हैं Madhubala 4
‘आप मुझसे प्यार करते हैं तो ये गुलाब का फूल कबूल कीजिए.’ मधुबाला ने कुछ इस तरह से चिट्ठी में लिखा था. इसके बाद दिलीप कुमार ने वो फूल एक्सेप्ट कर लिया था. उनकी लव स्टोरी शुरू हुई और फिर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और कुछ ऐसा हुआ कि वो अलग भी हो गये.
Love Story: दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसका किस्सा भी है दिलचस्प, आइए जानते हैं Madhubala 5
मधुबाला और दिलीप कुमार की सबसे कामयाब फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ थी. इसके अलावा उन्होंने साथ में ‘तराना’, ‘संगदिल’, ‘अमर’ और ‘यहूदी’ नाम की फिल्में कीं.
Love Story: दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसका किस्सा भी है दिलचस्प, आइए जानते हैं Madhubala 6
भारतीय हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थी उनके अभिनय में एक आदर्श भारतीय नारी को देखा जा सकता है.
Love Story: दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई, इसका किस्सा भी है दिलचस्प, आइए जानते हैं Madhubala 7
दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी, मधुबाला आठ साल की उम्र में अपने परिवार के साथ मुंबई चली गईं और कुछ ही समय बाद कई फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में दिखाई दीं. उन्होंने 1940 के दशक के अंत में प्रमुख भूमिकाओं में प्रगति की, और नाटक नील कमल (1947) और अमर (1954), हॉरर फिल्म महल (1949), और रोमांटिक फिल्मों बादल (1951) और तराना (1951) से पहचान हासिल की.

President Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं झारखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ऐसे किया स्वागत, देखें वीडियो

Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड पहुंच गईं हैं. वायुसेना के विशेष विमान से महामहिम द्रौपदी मुर्मू रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरीं. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर राष्ट्रपति मुर्मु का अभिनंदन किया.

Droupadi Murmu in Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को वायुसेना के विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड़े पर उतरीं. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया. राष्ट्रपति मुर्मू 20 सितंबर को नामकुम स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गईं.

राष्ट्रपति 2 दिवसीय यात्रा पर आईं हैं झारखंड

आज रात वह राजभवन में विश्राम करेंगी. शुक्रवार को नामकुम स्थित आईसीएआर-एनआईएसए का शताब्दी समारोह मनाया जायेगा. इसी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर आईं हैं.

ICAR-NISA के शताब्दी समारोह में महामहिम द्रौपदी मुर्मू के अलावा दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. इनके अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी इस समारोह में शामिल होंगे.

राष्ट्रपति के रांची आगमन और एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसको अपडेट किया है.

कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ पासधारी को प्रवेश की अनुमति

राष्ट्रपति के आगमन के मार्ग पर सुरक्षा के तीन लेयर की व्यवस्था की गई है, जिसमें छह आईपीएस, 10 डीएसपी, 25 इंस्पेक्टर, 20 दारोगा और 2,000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल पर केवल पासधारी लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी और अवैध पार्किंग सख्त रूप से वर्जित रहेगी.

Shivdeep Lande Resigned: चर्चित आइपीएस शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, बोले– ‘बिहार में ही रहेंगे और करेंगे जनता की सेवा’

Shivdeep Lande resigned:  बिहार के सुपर कॉप शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है.  

Shivdeep Wamanrao Lande
Shivdeep Lande resigned.

Shivdeep Lande resigned: बिहार के सुपरकॉप चर्चित आइपीएस शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया है. शिवदीप लांडे वर्तमान में पूर्णिया में आइजी पद पर तैनात थे. 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शिवदीप लांडे ने कहा है कि वो बिहार में ही रहेंगे और यहां के लोगों की सेवा करते रहेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है. पोस्ट के जरिए उन्होंने यह भी बताया है कि उनकी आगे की क्या प्लानिंग है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है.

…तो क्या दलों से ऑफर मिल रहा?

शिवदीप लांडे के इस्तीफे के साथ अब चर्चाओं का बाजार गरम है. चर्चा इस बात की हो रही है कि कहीं वे किसी दल की ओर रुख कर रहे हैं ? किस दल की ओर रूख करेंगे. उनके पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट करके पूछा है कि आप अब कहां जा रहे हैं? वहीं उनके कई फैन्स इस्तीफे से मायूस हैं. एक यूजर बिहारी बैठा ने कहा है कि सर आपने किस परिस्थिति में ये कदम उठाया ये तो मालूम नहीं है? लेकिन आपके इस फैसले से मेरे जैसे बहुत से बिहारवासी बहुत दुःखी हैं. वहीं, कई यूजर उन्हें अभी से ही चुनाव लड़ने की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं. यूजर पप्पू जायसवाल ने पूछा है कि कौन सी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं आप? कुछ तो प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ में जाने की सलाह दे रहे हैं.

चर्चा तबादले से नाराजगी की भी

बिहार में एक माह के अंदर यह दूसरा मामला है जब कोई आइपीएस अधिकारी ने नौकरी से इस्तीफा दिया है. कुछ दिन पहले लेडी सिंघम के नाम से चर्चित आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने भी निजी कारणों से इस्तीफा सौंप दिया था. बिहार के सुपरकॉप चर्चित आइपीएस शिवदीप लांडे के वेरीफाइड सोशल मीडिया एकाउंट से यह घोषणा सार्वजनिक की गयी है. दो हफ्ते पहले पूर्णिया आईजी के रूप में उन्होंने योगदान दिया था. तिरहुत जैसे बड़े इलाके से पूर्णिया भेजे जाने पर उनकी नाराजगी की बात फिजा में थी और दो हफ्ते बाद ही उनका इस्तीफा सामने आ गया है.

Jharkhand Naxal News: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रांची

Jharkhand Naxal News: झारखंड के चाईबासा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां IED ब्लास्ट हो गया. आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल हो गया है. गुरुवार सुबह 7.20 बजे सारंडा जंगल के इलाके में घटना को अंजाम दिया गया. घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भोजा गया है..

Jharkhand Naxal News: झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर भेजा रांची IED blast 4 1
चाईबासा में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 1 जवान घायल.

Jharkhand Naxal News: झारखंड के चाईबासा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां IED ब्लास्ट हो गया. आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एक 209 कोबरा बटालियन का जवान घायल हो गया है. चाईबासा के सारंडा जंगल वाले इलाके में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. घटना में एक जवान घायल हो गया. उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भोजा गया है. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है. मामला छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाबुडेरा की है.

नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान हुई घटना

ये घटना नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान हुई है. पुलिस को मिली सूचना पर के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने छोटानागरा और जराईकेला के सीमावर्ती वाले जंगल में संयुक्त अभियान चलाया. जंगल में माओवादियों ने नक्सलियों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पहले ही आईईडी लगा रखा था. जिसकी चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया. दरअसल, सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान के सारंडा जंगल के क्षेत्र में भ्रमणशील है.

तेज हुआ अभियान

घटना में घायल जवान को तुरंत एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया. बताया जा रहा है कि नक्सली अब भी जंगल में छिपे हुए हैं. इस वजह से सुरक्षाबलों ने इस अभियान को तेज कर दिया है.

यहां नक्सलियों के छिपे होने की आशंका

सारंडा और कोल्हान जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है. इसके मद्देनजर सारंडा जंगल की घेराबंदी कर दी गयी है. जवानों ने सारंडा में छोटानागरा थाना क्षेत्र के छोटानागरा, कोलाइबुरु, हतनाबुरु, मांगपोंगा, उसरुईया, बालिबा, कुदलीबाद, होलोंगउली, थोलकोबाद तथा जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी, दीघा, सागजुडी आदि इलाकों के जंगल को घेर दिया है. नक्सली नेता मिसिर बेसरा, मोछू, अनल, अनमोल, अशिवन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहार, अमित हांसदा उर्फ अपटन समेत अन्य के होने की आशंका पर घेराबंदी की गयी है.

TilkaManjhi Bhagalpur University: बिल्डिंग हैंडओवर नहीं किया तो ठेकेदार पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Bhagalpur News: तिलकामांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति ने ठेकेदारों को अल्टीमेटम दिया है. कुलपति प्रो जवाहर लाल ने कहा कि जो संवेदक अधूरा काम छोड़े हैं, वह सप्ताह भर के अंदर बिल्डिंग हैंडओवर करें. ऐसा नहीं करने वाले संवेदकों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. कॉलोजों के प्राचार्य को एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिए हैं.

Bhagalpur News: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने बुधवार को अधिकारियों व प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की. छात्रावासों की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली. कमियों को दूर कर जल्द छात्रावास चालू करने का निर्देश दिया गया है.  वैसे संवेदक जिन्होंने अधूरा काम छोड़े हैं. उन्हें एक सप्ताह के अंदर बिल्डिंग हैंड ओवर करने को कहा है. ऐसा नहीं करने वाले संवेदकों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश जारी किए हैं. यह निर्देश कॉलेजों के प्राचार्य को मिला है.

कुलपति ने जेपी कॉलेज नारायणपुर के छात्रावास मामले की समीक्षा की. प्रभारी प्राचार्य ने कुलपति को बताया की छात्रावास में बिजली, पानी, पहुंच पथ सहित अन्य मूलभूत संसाधन की घोर कमी है. गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन तत्कालीन प्रतिकुलपति प्रो रमेश कुमार द्वारा वर्ष 2022 में ही किया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि जेपी कॉलेज के छात्रावास के लिए तीन दिनों में आवेदन नहीं आया, तो उसमें होगा शैक्षणिक कार्य वीसी ने जेपी कॉलेज नारायणपुर के प्रभारी प्राचार्य से कहा कि वे हॉस्टल में रहने के इच्छुक छात्राओं से आवेदन लें, तीन दिनों के अंदर एक भी आवेदन नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में उस भवन का प्रयोग छात्र हित में अन्य शैक्षणिक कार्य के लिए करने पर विचार किया जायेगा.

बैठक में जेपी कॉलेज नारायणपुर, जीबी कॉलेज नवगछिया, मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया व मारवाड़ी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सहित विश्वविद्यालय अधिकारी जुड़े थे.

प्राचार्य ने कराया इन बातों से अवगत

मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के छात्रावास के मामले में प्रभारी प्राचार्य डाॅ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो महिला छात्रावासों में से एक की स्थिति थोड़ी बहुत अच्छी है. फर्श, बिजली, पानी, बाउंड्री वॉल आदि की जरूरत है. वहीं एक छात्रावास क्षतिग्रस्त है. कुलपति ने प्रभारी प्राचार्य को बाउंड्री वॉल की लंबाई की मापी कराकर रिपोर्ट के साथ मीटिंग में आने को कहा. जीबी कॉलेज नवगछिया के प्राचार्य ने बताया कि संवेदक द्वारा हॉस्टल का काम अधूरा है. कुलपति ने विश्वविद्यालय इंजीनियर को निर्देश दिया कि वे जितना कार्य अभी तक हुआ है उस कार्य का कंप्लीशन सर्टिफिकेट दें.

सभी चारों कॉलेज के प्राचार्य हॉस्टल संबंधी पंजी के साथ आज वीसी से मिलेंगे मारवाड़ी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो शिव प्रसाद यादव ने बताया कि उनके यहां निर्मित गर्ल्स हॉस्टल चालू करने की स्थिति में है. छात्रावास में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिये गये हैं. कुलपति जल्द ही मारवाड़ी कॉलेज के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे. गुरुवार को वीसी सभी चारों प्राचार्यों को छात्रावास से संबंधित संचिका के साथ विश्वविद्यालय मुख्यालय तलब किया है.

Amazon India: समीर कुमार बने अमेजन इंडिया के कंट्री मैनेजर, 1 अक्टूबर से सभालेंगे ये नया पद

Amazon India: अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 18 सितंबर 2024 बुधवार को समीर कुमार को भारत का कंट्री मैनेजर नियुक्त करने का एलान किया है. यह दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल है. अमेजन के लिए भारत एक बड़ा बाजार है.

Samir Kumar Amazon India: ई-कॉमर्स दिग्गज कंपन अमेजन ने समीर कुमार को भारत का कंट्री मैनेजर नियुक्त करने का एलान किया है. कंपनी की ओर से जारी अपडेट के अनुसार समीर कुमार 1999 से अमेजन में कार्यरत है. समीर कुमार 1 अक्टूबर से भारत में कंट्री मैनेजर की जिम्मेदारी सलालेंगे. यानी, 25 सालों से कंपनी में काम करने वाले समीर कुमार इंडिया ऑपरेशंस को हेड करेंगे.

पहले ये जिम्मा मनीष तिवारी के पास था

समीर कुमार से पहले कंट्री मैनेजर मनीष तिवारी थे और उनके इस्तीफे के बाद ये नया बदलाव देखा जा रहा है. मनीष तिवारी आठ साल से ज्यादा समय से अमेजन इंडिया का नेतृत्व कर रहे थे और अमेजन इंडिया के कंट्री मैनेजर के तौर पर उन्होंने कई सफलताएं हासिल की हैं. अमेजन इंडिया की बीते कुछ सालों की उपलब्धियों में मनीष तिवारी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. मनीष तिवारी ने जुलाई 2020 से भारत में अमेजन के कामकाज का नेतृत्व किया था. उन्होंने 6 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था.

जानें समीर कुमार कौन हैं ?

समीर कुमार ने साल 2013 में अमेजन इंडिया के लॉन्च में अहम भूमिका निभाई थी. समीर कुमार के 1999 में अमेजन जॉइन करने के 14 साल बाद जब साल 2013 में ई-कॉमर्स दिग्गज का भारतीय प्लेटफॉर्म लाया गया, तो समीर कुमार को अहम रोल मिले. समीर कुमार ने इन्हें बखूबी निभाया और शुरुआत के बाद से दुनिया भर में अमेजन के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक भारत बन चुका है. समीर कुमार फिलहाल पश्चिम एशिया के अलावा दक्षिण अफ्रीका और तुर्की समेत कई एरिया में अमेजन के कंज्यूमर ऑपरेशन्स के हेड के तौर पर कार्यरत हैं. (आईएएनएस)