Anil Ambani Stocks: अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर का कर्ज हुआ जीरो, स्टॉक्स में 20 फीसदी की उछाल, लगा अपर सर्किट

Anil Ambani Stocks: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (रिलायंस इंफ्रा) ने घोषणा की है कि इन्वेंट असेट सेक्योरिटाइजेशन एंड रीकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी बकाया राशि वसूलने के लिए कुछ प्रतिभूतियों का नवीकरण किया है.

Anil Ambani Stocks : रिलायंस इंफ्रा ने कहा कि इसका कर्ज घटकर 475 करोड़ रुपये पर आ चुका है, जबकि नेट वर्थ इस वक्त 9041 करोड़ रुपये है. इस तरह देखा जाए तो कंपनी कर्ज मुक्त होने के बेहद करीब है. इस खबर से रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. कंपनी के शेयर बुधवार को 18.8 रुपये या 8 फीसदी तक उछले हैं और 254.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गए. यानी, अनिल अंबानी की एक कंपनी डेट फ्री हो गई तो एक ने बकाये कर्ज को काफी कम कर लिया है इसके चलते रिलायंस ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी है.

अनिल अंबानी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड दोनों ही कंपनियां रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर बुधवार 18 सितंबर के कारोबारी सत्र में कमाल कर रही हैं. रिलायंस पावर के स्टॉक में 5 फीसदी के उछाल के बाद अपर सर्किट लगा हुआ है तो रिलायंस इंफ्रा का शेयर भी 20 फीसदी की उछाल के साथ 283.73 रुपये पर जा पहुंचा है.

दोनों ही स्टॉक में तेजी की वजह है कि रिलायंस पावर जहां पूरी तरह डेट फ्री कंपनी बन गई है तो रिलायंस इंफ्रा ने 3831 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है और अब कंपनी पर कोई खास कर्ज नहीं है. 

गारंटर के रुप में अपनी सभी जिम्मेदारियों का निपटारा कर दिया

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस निपटारे से कंपनी वीआईपीएल के 3872.04 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज की कॉर्पोरेट गारंटी, अंडरटेकिंग्स और इससे जुड़े तमाम दायित्वों और क्लेम को मुक्त हो गई है. एक दिन पहले ही रिलायंस पावर लिमिटेड की तरफ से घोषणा की गई थी कि कंपनी ने विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड (VIPL) के लिए गारंटर के रुप में अपनी सभी जिम्मेदारियों का निपटारा कर दिया है.

रिलायंस पावर लिमिटेड अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का हिस्सा है. यह भारत की एक बड़ी प्राइवेट पावर जनरेशन और कोयला रिसॉर्सेज कंपनी है. रिलायंस पायवर के पास कोयला, गैस, हाइड्रो और ग्रीन एनर्जी में प्राइवेट सेक्टर में बिजली प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है, जिसकी कमीशन कैपेसिटी लगभग 5300 मेगावाट है.

Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल 15 दिनों के अंदर खाली करेंगे CM आवास, संजय सिंह बोले-‘हमें सुरक्षा की चिंता’

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 15 दिनों के अंदर सीएम आवास खाली कर देंगे. वहीं, सारी सुविधाएं भी छोड़ेंगे. सिक्यूरिटी भी नहीं लेंगे. यह अहम जानकारी आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी है.

Arvind Kejriwal News:  AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिनों के अंदर सीएम आवास खाली कर देंगे और उन्हें मिलने वाली सभी सुविधाएं छोड़ देंगे. संजय सिंह ने कहा, ”मुख्यमंत्री के तौर पर बहुत सारी सुविधाएं किसी व्यक्ति को मिलती हैं, अरविंद केजरीवाल को भी मिली है. कल इस्तीफा देने के बाद पहले उन्होंने कहा कि हम सारी सुविधाएं छोड़ देंगे. उनकी सुरक्षा पर भी सवाल है, कई बार उन पर हमला करने की कोशिश की गई. बीजेपी वालों ने हमला कराए. शारीरिक चोट पंहुचाई गई है. उनके परिवार को लेकर हम चिंतित है.”

संजय सिंह ने कहा कि आप संयोजक के लिए उपयुक्त आवास की तलाश की जा रही है. एक बार यह तय हो जाने के बाद वह और उनका परिवार सरकारी आवास से बाहर चले जाएंगे.

संजय सिंह बोले-हमें सुरक्षा की चिंता

संजय सिंह ने कहा, अभी तय नहीं हुआ कि कहां रहेंगे. लेकिन जल्द ही ठिकाना ढूंढ लिया जायेगा.” ‘हम लोगों ने उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन केजरीवाल ने कहा कि में जेल में रहा, खूंखार अपराधियों के बीच रहा. ईश्वर मेरी रक्षा करेगा. आम लोगों के बीच रहेंगे.

17 सितंबर, 2024 मंगलवार को ही अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा था. कोई भी नेता जब मुख्यमंत्री पर नहीं रहता तब उसे अपना सरकारी आवास खाली करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है.

आवास के रेनोवशन को लेकर विवाद
जिस सरकारी आवास में अरविंद केजरीवाल रहते हैं वो सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड पर स्थित है. जिसके रेनोवशन पर खर्च को लेकर अरविंद केजरीवाल बीजेपी के निशाने पर आ गए थे. बीजेपी इसे मुद्दा बनाकर दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था. जिसके बाद एलजी ने एंटी करप्शन ब्रांच की जांच बिठा दी थी.

केजरीवाल को बदनाम करने के अपना रही हथकंडे’

संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि पिछले दो साल से भाजपा अरविंद केजरीवाल को बदनाम करने और उनका अपमान करने के लिए हथकंडे अपना रही है. वह उनकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा पर संदेह कर रही है और अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अपशब्द कह रही है.

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां दिए गए लिंक से करें डाउनलोड

JSSC CGL Admit Card: झारखंड कमर्चारी चयन आयोग ने ग्रेजुएट परीक्षा यानी सीजीएल के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जेएसएससी सीजीएल भर्ती की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी. उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के जरिए अपना सेंटर जान पाएंगे.

JSSC CGL Admit Card 2024: झारखंड सीजीएल परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां दिए गए लिंक से करें डाउनलोड Answer Key 02 1
जेएसएससी सीजीएल भर्ती की परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी.

JSSC CGL Admit Card Released: JSSC CGL परीक्षा का एडमिट कार्ड jssc.nic.in पर जारी हो चुका है, यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर को पूरे राज्य में होगी. ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in/admit-card पर जारी हुए हैं, इसके साथ ही उम्मीदवार इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स और अन्य जानकारी यहां चेक कर सकते हैं.

पहले सेंटर क्लियर नहीं था, अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के जरिए अपना सेंटर जान पाएंगे.

SSC CGL में सैलरी कितनी मिलती है?

झारखंड सीजीएल परीक्षा में विभिन्न पदों के अनुसार पेस्केल तय किया गया है. सहायक शाखा अधिकारी(ASO) की तनख्वाह 44,900 से 1,42,400 रुपए तक होती है, वहीं जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) की तनख्वाह 19,900 से 63,200 तक होती है, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर की तनख्वाह 35,400 से 1,12,400 तक होती है और योजना सहायक (Planning Assistant) की तनख्वाह 29,200 से 92,300 रुपए तक होती है.

JSSC Exam 2024: जेएसएससी एग्जाम शेड्यूल 

यहां करें क्लिक : JSSC CGL Admit Card 2024 लिंक 

पेपर रिपोर्टिंग टाइम एग्जाम टाइम 
पेपर -1 (लैंग्वेज) 07:00 बजेप्रातः 08:30 से 10:30 तक
पेपर-2 खोरठा (क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा)  – सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 तक
पेपर 3 (सामान्य ज्ञान) 02:15 अपराह्न दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

JSSC CGL एडमिट कार्ड 2024: महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवारों को परीक्षा की तिथि पर JSSC CGL एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
  • उम्मीदवारों को मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ-साथ फोटोकॉपी भी लानी होगी।
  • उम्मीदवारों को कम से कम 2 काले बॉल पेन साथ लाने होंगे।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर बताए अनुसार परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। गेट बंद होने के बाद
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, किताबें, नोटबुक सख्त वर्जित हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित सामान न लाएँ।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें क्योंकि भविष्य में इसकी आवश्यकता होगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा तिथि से एक दिन पहले परीक्षा स्थल पर जाकर स्थान की पुष्टि करने का सुझाव दिया जाता है ताकि
  • उम्मीदवार परीक्षा की तिथि पर समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुँच सकें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समझें.

ऐसेकरें डाउनलोड JSSC CGL का एडमिट कार्ड?

1. सबसे पहले jssc.nic.in के वेबसाइट पर जाएं.
2. पेज ओपन होने के बाद एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. Jssc cgl 2024 admit card के लिंक पर क्लिक करें.
4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन पासवर्ड दर्ज करें.
5. आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

Jammu & Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग आज, 10 वर्षों के बाद पहली बार हो रहा चुनाव

Jammu Kashmir Election: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए बुधवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. याननी, जम्मू कश्मीर के सात जिलों में आज 18 सितंबर को चुनाव है. 10 वर्षों के बाद यहां पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहा है. मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है. 

Jammu & Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में पहले चरण की वोटिंग आज, 10 वर्षों के बाद पहली बार हो रहा चुनाव Jammu Kashmir First Phase Voting 2 copy
10 वर्षों के बाद पहली बार हो रहा चुनाव.

Jammu Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर के सात जिलों की 24 सीटों पर आज 19 सितंबर, 2024 बुधवार को वोट डाले जाएंगे. सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं. दशक भर बाद मतदान हो रहा है. पहले चरण के लिए हो रहे चुनाव में 90 निर्दलीय सहित 219 उम्मीदवारों हिस्सा ले रहे हैं. इनके भाग्य का फैसला आज 23 लाख से अधिक मतदाता करेंगे. बता दें, अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किये जाने के बाद से जम्मू कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव होगा.

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 18 से 19 वर्ष की आयु के 1.23 लाख युवा, 28,309 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के 15,774 बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतजाम
जम्मू-कश्मीर के सात जिलों की 24 सीटों पर चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ), जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के कई बलों को सुरक्षा इंतजाम में लगाया गया है. कश्मीर में प्रमुख उम्मीदवारों में, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मोहम्मद यूसुफ तारिगामी कुलग्राम सीट से लगातार पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव गुलाम अहमद मीर डूरू से तीसरी बार, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) की सकीना इटू दमहाल हाजीपोरा से चुनाव लड़ रहीं हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सरताज मदनी (देवसर) तथा अब्दुल रहमान वीरी (शांगस-अनंतनाग) भी प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. 

चुनाव आयोग के आंकड़े

प्रथम चरण के चुनाव में वोटर 23,27,580
पुरुष मतदाता 11,76,462
महिला मतदाता11,51,058
थर्ड जेंडर वोटर60 (लगभग)
युवा मतदाता (18 & 19 Year)1.23 लाख
दिव्यांग वोटर28,309
बुजुर्ग मतदाता(85 वर्ष से अधिक)15,774
मतदान केंद्र (शहरी क्षेत्र) 302
मतदान केंद्र (ग्रामीण क्षेत्र) 2,974
चुनाव आयोग के मुताबिक: प्रत्येक मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी सहित चार चुनाव कर्मी तैनात रहेंगे.

Chandra Grahan 2024: आज लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण, भारत में दिखाई देगा क्या?

Chandra Grahan 2024 : आज 18 सितंबर को साल का दूसरा और चंद्रग्रहण लगेगा. यह साल का अखिरी चंद्रग्रहण होगा. ये एक उपछाया चंद्र ग्रहण है. वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे ज्योतिषविदों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण की टाइमिंग क्या रहेगी?

Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024: आज 18 सितंबर 2024 बुधवार को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने वाला है. यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा. वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे ज्योतिषविदों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. ब्रह्मांड में घटित होने वाली ये खगोलीय घटना सभी राशि के लोगों को प्रभावित करने जा रही है.

चंद्र ग्रहण 2024 में मीन राशि में लग रहा है. साल का तीसरा ग्रहण मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु राशि सहित सभी राशियों को प्रभावित करेगा. अब सवाल उठता है कि यह भारत में दिखाई देगा या नहीं? इप सवालों को यहा जानते है जवाब.

सुबह में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा. 18 सितंबर 2024 बुधवार को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है. यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 05 घंटे 04 मिनट की रहने वाली है. साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ये चंद्र ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और पश्चिमी यूरोप के देशों में दृश्यमान होगा.

टाइमिंग क्या है ?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज18 सितंबर की सुबह 6 बजकर 12 मिनट से लगना शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर संपन्न होगा. साल का दूसरा चंद्रग्रहण ग्रहण करीब 4 घंटे लंबा होगा.

यहां लाइव देख सकते हैं ?

दी वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट (The Virtual Telescope Project) के यूट्यूब चैनल पर भी चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.

मेष राशिक्रोध पर नियंत्रण न कर पाने से नुकसान उठा सकते हैं. जॉब में दिक्कत आ सकती है. बदलाव भी हो सकता है.
वृषभ राशिधन की हानि होगी. परेशानी बढ़ सकती है. धैर्य बनाए रखें. किसी की बुराई न करें. नहीं तो सफाई देनी पड़ सकती है.
मिथुन राशिमानसिक तनाव बढ़ सकता है. धन के मामले में नुकसान हो सकता है. शेयर बाजार में निवेश ध्यान से करें.
कर्क राशिमेडिकल क्षेत्र में हैं तो लाभ हो सकता है. परिवार से दूरियां बढ़ सकती हैं. करियर में ग्रोथ के लिए मेहनत करें.
सिंह राशिजॉब में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. अच्छी जॉब के लिए अभी इंतजार करना होगा.
कन्या राशिजीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है. धन की हानि हो सकती है.
तुला राशिबिजनेस में हानि का योग बना है. बड़ी डील और डिले हो सकती है. संयम बनाएं रखें.
वृश्चिक राशिधोखा मिल सकता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट, लाइक और शेयर ध्यान से करें, नहीं तो ट्रोल हो सकते हैं.
धनु राशिपेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. वर्कलोड बढ़ने से तनाव बढ़ सकता है. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है.
मकर राशिधन की कमी से जरूरी कामों पर ब्रेक लग सकती है. जल्दी पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने के बचें.
कुंभ राशिमार्केट में पैसा फंस सकता है. उधार देने से बचें. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. परिवार को समय दें.
मीन राशिचंद्र ग्रहण आपकी राशि में लग रहा है, इसलिए धन और सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.

भारत में ये चंद्रग्रहण नजर आयेगा ?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारत के अलावा ये ग्रहण दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा.इनमें नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, साउथ अमेरिका इलाके के देश शामिल हैं. आप स्पेस एजेंसी जैसे नासा (NASA), और यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) पर चंद्र गहण की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकेंगे. भारत में सूतक भी नहीं लगेगा.

Lebanon Pagers Blast: लेबनान में बड़ा धमाका, पेजर्स ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, हिजबुल्लाह के हजारों सदस्य घायल

Lebanon Pagers Blast: लेबनान में हिज्बुल्‍लाह लड़ाकों के पेजर्स में मंगलवार को धमाके हुए हैं. इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि, हजारों सदस्य घायल हो गए हैं.  

Lebanon Pagers Blast: लेबनान में बड़ा धमाका हुआ है. यहां पेजर में विस्फोट होने से 8 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही हजारों लोग घायल हुए है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि विस्फोट में हजारों लोग घायल हुए हैं.
वहीं पेजर्स विस्फोट के लिए इजराइल को जिम्मेदार माना जा रहा है. सेना के खुफिया विभाग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि यह इजराइल की ओर से किया गया हमला था. सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों से प्रसारित तस्वीरों और वीडियो में लोग फुटपाथ पर पड़े हुए दिखाई दिये हैं. तस्वीरों में उनके हाथों पर या उनकी पैंट की जेबों के पास घाव देखे जा सकते हैं.

पेजर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिससे कोई मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि मोबाइल के आने के बाद से पेजर का यूज न के बराबर हो चुका है. फिर भी कुछ संगठन अब भी इसका इस्तेमाल करते हैं.

एक साथ हजारों पेजर में ब्लास्ट

मंगलवार शाम लेबनान में एक ही समय पर एक साथ हजारों पेजर फट गए. इनमें हिज्बुल्ला के सैकड़ों सदस्यों के घायल होने की खबर है. जख्मियों में लेबनान में ईरान के राजदूत मोज्तबा अमानी भी शामिल हैं. इस हमले के कुछ ही देर बाद हिजबुल्ला लड़ाकों की खून से लथपथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं.

सेलफोन के इस्तेमाल की थी मनाही

बता दें, हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह ने समूह के सदस्यों को इससे पहले सेलफोन न रखने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि फोन का इस्तेमाल इजराइल की ओर से उनकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा सकता है. यहीं नही इजराइली सेना इसके जरिए उनपर हमले भी कर सकती है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों से आपातकालीन विभाग में मरीजों को भर्ती करते वक्त सतर्क रहने और जिन लोगों के पास पेजर हैं, उनसे दूर रहने को कहा है. पेजर के जरिए हुए हमले से दुनिया भर के एक्सपर्ट हैरान हैं.  भाषा इनपुट के साथ

Delhi New CM: आतिशी दिल्ली की सबसे कम उम्र की होंगी मुख्यमंत्री, पेश किया सरकार बनाने का दावा

Delhi New CM: दिल्ली को आतिशी के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं. इससे पहले शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री रह चुकी है. इसके बाद आम आदमी पार्टी की आतिशी इस पद पर अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी.

Delhi New CM: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आतिशी के नाम को मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया. दिल्ली की मनोनित सीएम आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए है. केंद्र सरकार ने अपनी सभी एजेंसियों को उनके पीछे लगा दिया है. दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना के आवास पर जाकर उन्होंने अपना इस्तीफा दिया. आप नेता गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा आतिशी को नए सीएम बनाने का हमने एलजी के सामने दावा पेश किया है.

आतिशी के नाम का प्रस्ताव

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि हमने उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की मांग भी की है. मंगलवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव को सभी आप विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. इसके बाद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी के आवास जाकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया.

अरविंद केजरीवाल को गलत इरादे से गिरफ्तार किया गया : आतिशी

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गलत इरादे से गिरफ्तार किया गया. वहीं एलजी विनय सक्सैना से मुलाकात के बाद आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की ओर से लिया गया फैसला दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में अपनी तरह का एक अलग फैसला है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके लिए काफी नहीं है, वह दिल्ली के लोगों का फैसला जानना चाहते हैं. आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सीएम की कुर्सी तभी बैठेंगे जब दिल्ली की जनता कहेगी कि वह ईमानदार हैं. दिल्ली की मनोनित सीएम आतिशी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए है.

आतिशी सबसे कम उम्र की बनेंगी सीएम

आतिशी सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी. बता दें, कांग्रेस नेता शीला दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि बीजेपी नेता सुषमा स्वराज 46 साल की उम्र में सीएम पद पर बैठी थीं. वहीं, आतिशी महज 43 साल की उम्र में दिल्ली की सीएम बनने जा रही है. आतिशी फिलहाल दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Delhi New: अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, आतिशी के हाथों में अब दिल्ली की कमान

Delhi New CM : अरविंद केजरीवाल ने मुयमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. आतिशी अब दिल्ली की अगली सीएम होंगी. अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिल्ली के एलजी को सौंपा है.

Delhi New CM : अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. आतिशी दिल्ली की अब अगली सीएम होंगी. अरविंद केजरीवाल के स्थान पर दिल्ली के नये मुख्यमंत्री आतिशी के नाम की घोषणा कर दी गयी है. विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. मंगलवार दोपहर 12 बजे से पहले विधायक दल की बैठक हुई थी. पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. बता दें कि केजरीवाल ने रविवार को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी.

ये कहकर पद छोड़ने की घोषणा की थी

केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ दे देंगे. मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मैं हर घर और गली-गली में जाऊंगा और जब तक मुझे जनता से फैसला नहीं मिल जाता तब तक मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.”

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह दो दिन के अंदर इस्तीफा दे देंगे.

निभाई ये खास भूमिका

अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान आतिशी ने दिल्ली सरकार में वित्त, शिक्षा और राजस्व सहित 14 विभागों का जिम्मा संभाला. उन्हें पिछले साल मार्च में दिल्ली मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था और 21 मार्च को आबकारी नीति मामले में आप संयोजक केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से वह सरकार और पार्टी दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थीं.शिक्षा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार की कई उपलब्धियों का श्रेय आतिशी को दिया जाता है. शिक्षा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी सरकार की कई उपलब्धियों का श्रेय आतिशी को दिया जाता है.

Bihar News: पीएम मोदी की तस्वीर को भगवान विश्वकर्मा के रूप में बनवाया और की पूजा, दूध से भी किया अभिषेक

Patna News: पीएम मोदी के 74 वें जन्मदिन पर पटना में एक अनोखे उत्सव का आयोजन किया गया. बीजेपी नेताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश चीफ दिलीप जैसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने किया और उत्साह और उत्सव मनाया.  

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वें जन्मदिन पर पटना में एक अनोखे उत्सव का आयोजन किया गया. पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी के नेता और करोड़ों कार्यकर्त्ता उत्साह और उत्सव के साथ मनायाहै. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपनी भारत माता के सम्मान के लिए पूरी दुनिया में काम कर रहे हैं.

हम सब जानते हैं कि हमारी भारत माता की धरती पर ही कश्मीर में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान थे. आपके घर, जमीन पर कोई कब्जा करके झंडा फहराए और बोले हम ही मालिक हैं तो इसे कोई सहन नहीं कर सकता है.” उन्होंने कहा कि “पूरी दुनिया में भारत का डंका अगर बजाने वाला कोई है तो वह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी हैं. पीएम मोदी ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं.

कार्यकर्ताओं ने किया दूध से अभिषेक

पटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी की तस्वीर भगवान विश्वकर्मा के रूप में बनाकर पूजा कर रहे हैं. यह पटना के वेद स्कूल की है जहां भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू की अगुवाई में पीएम मोदी को भगवान विश्वकर्मा की तरह पूजा गया. इस दौरान लोगों ने पीएम मोदी की पेटिंग पर दूध से अभिषेक किया, तिलक लगाया और आरती भी गाये. पीएम मोदी के 74 वें जन्मदिन पर चारों ओर उत्साह का माहौल है. बीजेपी कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और अलग-अलग तरह से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है.

Vande Bharat Express: भागलपुर से 17 सितंबर से नियमित चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू

Vande Bharat Express: भागलपुर से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 17 सितंबर 2024 मंगलवार से नियमित चलेगी. पहला वाणिज्यिक परिचालन के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है. टिकटों की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से होगा. शुक्रवार को छोड़कर यह ट्रेन चलेगी.

Vande Bharat Express: भागलपुर से 17 सितंबर से नियमित चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू Vande Bharat 001

Vande Bharat Express: भागलपुर से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 17 सितंबर 2024 मंगलवार से होगा. पहला वाणिज्यिक परिचालन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. टिकटों की बुकिंग पीआरएस और इंटरनेट के माध्यम से होगा. 17 सितंबर से दैनिक आधार पर शुक्रवार को छोड़कर यह ट्रेन चलेगी.

ट्रेन नंबर 22310 भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भागलपुर से दिन के 3.20 बजे खुलेगी और रात 9.20 बजे हावड़ा पहुंचेगी. ट्रेन भागलपुर-हावड़ा के बीच बाराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुरहाट और बोलपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुका करेगी.

Date of regular run : 17 September, 2024

Vande Bharat Express: भागलपुर से 17 सितंबर से नियमित चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू Vande Bharat 2

हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 07.45 बजे खुलेगी और भागलपुर दिन के 02.05 बजे पहुंचेगी. 17 सितंबर से दैनिक आधार पर (शुक्रवार को छोड़कर) यह ट्रेन चलेगी. हावड़ा से चलकर ट्रेन बोलपुर में आगमन 09.27 बजे/ प्रस्थान 09.29 बजे, रामपुरहाट आगमन 10.23 बजे/ प्रस्थान 10.25 बजे, दुमका आगमन 11.23 बजे/ प्रस्थान 11.25 बजे, नोनीहाट आगमन 11.47 बजे/ प्रस्थान 11.49 बजे, हंसडीहा आगमन 12.05 बजे/12.07 बजे, मंदारहिल आगमन 12.27 बजे/प्रस्थान 12.29 बजे और बाराहाट आगमन 12.43 बजे/प्रस्थान 12.45 बजे होगा.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पूर्व रेलवे प्रशासन के अनुसार हावड़ा और भागलपुर के बीच वंदे भारत विशेष ट्रेन सेवा यात्रियों की मांग व दोनों स्टेशनों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए की गयी है. वंदे भारत स्पेशल ट्रेन अपनी आधुनिक सुविधाओं, गति और आरामदेह सुविधा के लिए प्रसिद्ध है. इस ट्रेन के परिचालन से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.