Chandra Grahan 2024: 18 सितंबर लगने वाला है चंद्रग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं?

Chandra Grahan 2024, Rashifal: 18 सितंबर,2024 को चंद्र ग्रहण लग रहा है. वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे ज्योतिषविदों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. ब्रह्मांड में घटित होने वाली ये खगोलीय घटना सभी राशि के लोगों को प्रभावित करने जा रही है.

चंद्र ग्रहण 2024 : राशिफल (Chandra Grahan 2024 : horoscope)
Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024: 18 सितंबर को चंद्रग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पितृपक्ष के बीच में पड़ रहा है. यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे ज्योतिषविदों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. चंद्र ग्रहण 2024 में मीन राशि में लग रहा है. साल का तीसरा ग्रहण मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु राशि सहित सभी राशियों को प्रभावित करेगा. अब सवाल उठता है कि यह भारत में दिखाई देगा या नहीं? इप सवालों को यहा जानते है जवाब.

सुबह में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण?

यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा. 18 सितंबर 2024 बुधवार को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है. यानी चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 05 घंटे 04 मिनट की रहने वाली है. साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ये चंद्र ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका और पश्चिमी यूरोप के देशों में दृश्यमान होगा.

मेष राशिक्रोध पर नियंत्रण न कर पाने से नुकसान उठा सकते हैं. जॉब में दिक्कत आ सकती है. बदलाव भी हो सकता है.
वृषभ राशिधन की हानि होगी. परेशानी बढ़ सकती है. धैर्य बनाए रखें. किसी की बुराई न करें. नहीं तो सफाई देनी पड़ सकती है.
मिथुन राशिमानसिक तनाव बढ़ सकता है. धन के मामले में नुकसान हो सकता है. शेयर बाजार में निवेश ध्यान से करें.
कर्क राशिमेडिकल क्षेत्र में हैं तो लाभ हो सकता है. परिवार से दूरियां बढ़ सकती हैं. करियर में ग्रोथ के लिए मेहनत करें.
सिंह राशिजॉब में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. अच्छी जॉब के लिए अभी इंतजार करना होगा.
कन्या राशिजीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है. धन की हानि हो सकती है.
तुला राशिबिजनेस में हानि का योग बना है. बड़ी डील और डिले हो सकती है. संयम बनाएं रखें.
वृश्चिक राशिधोखा मिल सकता है. सोशल मीडिया पर पोस्ट, लाइक और शेयर ध्यान से करें, नहीं तो ट्रोल हो सकते हैं.
धनु राशिपेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. वर्कलोड बढ़ने से तनाव बढ़ सकता है. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है.
मकर राशिधन की कमी से जरूरी कामों पर ब्रेक लग सकती है. जल्दी पैसा कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने के बचें.
कुंभ राशिमार्केट में पैसा फंस सकता है. उधार देने से बचें. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं. परिवार को समय दें.
मीन राशिचंद्र ग्रहण आपकी राशि में लग रहा है, इसलिए धन और सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें.

चंद्र ग्रहण में आखिर क्या करें?

  1. चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए, जो कि दस गुना फलदायी माना जाता है.
  2. चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल से स्नान करके, गरीबों का दान देना चाहिए.
  3. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए. ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है.
  4. ग्रहण के समय गाय को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देने से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है.

Kolkata Doctor Murder Case: अक्षरा सिंह का भी फूटा गुस्सा, ‘कब तक चुप रहेंगे…रिलीज किया गाना’

Kab Tak Chup Rahenge Song Release: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में पूरा देश आक्रोशित है. आरोपी के प्रति सभी को बहुत गुस्सा है. उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. इस बीच अक्षरा सिंह का भी गुसा फूट पड़ा है और उन्होंने एक गाने काे रिलीज की है.

Kab Tak Chup Rahenge Song Release: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले को लेकर अक्षरा सिंह ने एक गाना रिलीज किया है. गाना रिलीज होने के साथ बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल,  कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

वहीं, काफी दिनों तक डॉक्टर्स ने भी हड़ताल कर दी थी. महिलाओं के सपोर्ट में और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का भी गुस्सा फूटा है. उन्होंने इसपर ‘कब तक चुप रहेंगे… गाना रिलीज किया है. ’

सोशल मीडिया पर मिल रहा पॉजिटिव रेस्पॉन्स

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है. अक्षरा सिंह के फैंस और म्यूजिक लवर्स इस गाने को न सिर्फ सुन रहे हैं, बल्कि इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी कर रहे हैं. अक्षरा सिंह ने कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए अपना नया गाना ‘कब तक चुप रहेंगे’ रिलीज किया है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है. इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है.

Emmy Awards 2024 Winners: किसे-किस कैटेगिरी में मिला अवॉर्ड, कौन बना बेस्ट एक्टर? यहां देखें विनर्स की लिस्ट

Emmy Awards 2024 Winnerst: 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का फैंस इंतजार करते हैं. अवार्ड्स की शुरूआत संडे 15 सितंबर को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुई और इस बार के विनर्स भी सामने आ चुके हैं.

Emmy Awards 2024 Winners: 76वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स का आगाज होने के साथ इस बार के विनर्स भी सामने आ चुके हैं. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जहां जेरेमी एलन ने अपने नाम किया है, तो वहीं सभी कैटेगिरी के विनर्स को सम्मानित किया जा चुका है. इंडियन फैंस के लिए शो को 16 सितंबर को सुबह 5:30 से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम किया जा रहा है. नॉमिनेशन लिस्ट में बेस्ट ड्रामा सीरीज, बेस्ट कॉमेडी सीरीज, बेस्ट लिमिटेड सीरीज और बेस्ट एक्टिंग परफॉर्मेंस शामिल हैं. कौन से स्टार्स को किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट.

Emmy Awards 2024 Winners List

आउटस्टैंडिंग टॉक सीरीज

द डेली शो- विनर
जिमी किमेल लाइव
लेट नाइट विद सेथ मेयर्स
लेट नाइट शो विद स्टीफन कोलबर्ट

आउटस्टैंडिंग स्क्रिप्टेड वैरायटी सीरीज

सेटरडे नाइट लाइव
लास्ट नाइट विद जॉन ओलिवर- विनर

आउटस्टैंडिंग रियलिटी कॉम्पिटिशन प्रोग्राम

द अमेजिंग रेल
RuPaul ड्रैग रेस
टॉप सेफ
द ट्रैटर्स- विनर
द वॉइस

आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर इन लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और मूवी

जोनाथन बेली, फिलो ट्रैवलरर्स
रॉबर्ट डाउनी जूनियर, द सिम्पैथाइजर
टॉम गुडमैन-हिल, बेबी रेनडियर
जॉन हॉक्स, ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री
लैमोर्न मॉरिस, फार्गो- विनर
लुईस पुलमैन, लेशंस इन केमेस्ट्री
ट्रीट विलियम्स, फ्यूड: कैपोट वर्सेज द स्वांस

आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और मूवी

डकोटा फैनिंग, रिप्ले
लिली ग्लैडस्टोन, अंडर द ब्रिज
जेसिका गुनिंग, बेबी रेनडियर- विनर
अजा नाओमी किंग, लेशंस इन केमेस्ट्री
डायने लेन, फ्यूड: कैपोट वर्सेज द स्वांस
नवा माउ, बेबी रेनडियर
काली रीस, ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री

आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर इन लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और मूवी

मैट बोमर, फिलो ट्रैवलरर्स
रिचर्ड गैड, बेबी रेनडियर- विनर
जॉन हैम, फार्गो
टॉम हॉलैंडर, फ्यूड: कैपोट वर्सेज द स्वांस
एंड्रयू स्कॉट, रिप्ले

आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस इन लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और मूवी

जोडी फोस्टर, ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री- विनर
ब्री लार्सन, लेशंस इन केमेस्ट्री
जूनो टेंपल, फार्गो
सोफिया वर्गारा, ग्रिसेल्डा
नाओमी वॉट्स, फ्यूड: कैपोट वर्सेज द स्वांस

आउटस्टैंडिंग लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज

बेबी रेनडियर- विनर
फार्गो
लेशंस इन केमेस्ट्री
रिप्ले
ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री

आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर इन ड्रामा सीरीज

तादानोबु असानो, शोगुन
बिली क्रुडुप, द मॉर्निंग शो- विनर
मार्क डुप्लास, द मॉर्निंग शो
ताकेहिरो हीरा, शोगुन
जैक लोडेन, स्लो होर्सेज
जोनाथन प्राइस, द क्राउन

आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज

क्रिस्टीन बारांस्की, द गिल्डेड एज
निकोल बेहारी, द मॉर्निंग शो
एलिजाबेथ डेबिकी, द क्राउन- विनर
ग्रेटा ली, द मॉर्निंग शो
लेस्ली मैनविले, द क्राउन
करेन पिटमैन, द मॉर्निंग शो
हॉलैंड टेलर, द मॉर्निंग शो

आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज

जेनिफर एनिस्टन, द मॉर्निंग शो
कैरी कून, द गिल्डेड एज
माया एर्स्किन, मिस्टर और मिसेज स्मिथ
अन्ना सवाई, शोगुन
इमेल्डा स्टॉन्टन, द क्राउन
रीज विदरस्पून, द मॉर्निंग शो

आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर इन ड्रामा सीरीज

इदरीस एल्बा, हाईजैक
डोनाल्ड ग्लोवर, मिस्टर और मिसेज स्मिथ
वाल्टन गोगिंस, फॉलआउट
गैरी ओल्डमैन, स्लो होर्सेज
हिरोयुकी सनाडा, शोगुन
डोमिनिक वेस्ट, द क्राउन

आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज

द क्राउन
फॉलआउट
द गिल्डेड एज
द मॉर्निंग शो
मिस्टर और मिसेज स्मिथ
शोगुन
स्लो होर्सेज
3 बॉडी प्रॉब्लमस

आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर इन कॉमेडी सीरीज

लियोनेल बॉयस, द बियर
पॉल डब्ल्यू डाउन्स, हैक्स
एबन मॉस-बैराच, द बियर- विनर
पॉल रुड, ओनली मर्ड्स इन द बिल्डिंग
टायलर जेम्स विलियम्स, एबट एलीमेंट्री
बोवेन यांग, सैटरडे नाइट लाइव

आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज

कैरल बर्नेट, पाम रोयाल
लिजा कोलोन-जायस, द बियर- विनर
हन्ना ईनबिंदर, हैक्स
जेनेल जेम्स, एबट एलीमेंट्री
शेरिल ली राल्फ, एबट एलीमेंट्री
मेरिल स्ट्रीप, ओनली मर्ड्स इन द बिल्डिंग

आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर इन कॉमेडी सीरीज

मैट बेरी, व्हाट वी डू इन द शैडोज
लैरी डेविड, कर्ब योअर एनथोसियाज
स्टीव मार्टिन, ओनली मर्ड्स इन द बिल्डिंग
मार्टिन शॉर्ट,ओनली मर्ड्स इन द बिल्डिंग
जेरेमी एलन व्हाइट, द बियर- विनर
डी’फिरौन वून-ए-ताई, रिजरवेशन डॉग्स

आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस इन कॉमेडी सीरीज

क्विंटा ब्रूनसन, एबट एलीमेंट्री
आयो एडेबिरी, द बियर
सेलेना गोमेज, ओनली मर्ड्स इन द बिल्डिंग
माया रूडोल्फ, लूट
जीन स्मार्ट, हैक्स- विनर
क्रिस्टन वाइग, पाम रोयाले

आउटस्टैंडिंग कॉमेडी सीरीज

एबट एलीमेंट्री
द बियर
कर्ब योअर एनथोसियाज
हैक्स
ओनली मर्ड्स इन द बिल्डिंग
पाम रोयाले
रिजरवेशन डॉग्स
व्हाइट वी डू इन शेडॉज

राइटिंग फॉर वैरायटी स्पेशलद डेली शो
लास्ट वीक टू नाइट विद जॉन ओलिवर
सेटरडे नाइट लाइव

(लिस्ट सोर्स न्यूज24)

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में जादू-टोना करने के संदेह पर 2 दंपतियों और 1 महिला की पीट-पीटकर हत्या

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गयी है. हत्या के मामले में पुलिस ने एक ही गांव के पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के एक गांव से बड़ी खबर सामने आयी है. रविवार को जादू-टोना करने के संदेह में दो दंपतियों और एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पांच लोगों की हत्या से सनसनी फैल गयी है. पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना कोंटा थाना क्षेत्र के एकतल गांव में हुई और पीड़ितों की पहचान कर ली है.

इन लोग पुलिस हिरासत में

सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को हिरासत में लिया गया.आरोपियों में सवलम राजेश (21), सवलम हिड़मा, करम सत्यम (35), कुंजम मुकेश (28) और पोडियाम एंका शामिल हैं. फिलहाल घटना की जांच जारी है.

12 सितंबर को भी हुई हत्या

गुरुवार 12 सितंबर को भी जादू-टोना के संदेह पर चार लोगों की हत्या हुई थी. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 11 माह के शिशु समेत एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के तीन संदिग्धों– एक व्यक्ति और उसके दो बेटों को हिरासत लेकर पूछताछ की थी. घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेड़ गांव में शाम करीब छह बजे हुई तथा मारे गए लोगों की पहचान चैतराम कैवर्त्य (47), उनकी बहनें – जमुना (28) और यशोदा (30) तथा जमुना के 11 माह के बेटे यश के रूप में हुई. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

Jammu & Kashmir: गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच बचकर भागने की कोशिश में सेना के हाथों मारा गया आतंकी, देखें वीडियो

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादी ने जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन, वह सेना के जवानों के हाथों मारा गया. आतंकवादी मुठभेड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से जवानों ने दौड़ाकर मार गिराया है.

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादियों को सेना के जवानों ने मार गिराया है. हालांकि, आतंवादियों ने जान बचाकर भागने की पूरी कोशिश की. गोलियों के तड़तड़ाहट के बीच वह जख्मी होकर गिर गया और हाथ से बंदूक भी छूट गया. बावजूद, इसके बंदूक उठाकर भागने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन, सेना के जवानों की फाइरिंग के बीच वह कुछ देर भी नहीं टिक सका.

शनिवार को तीन आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के पहले इसे बड़ी कामयाबी बताया. राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडर ब्रिगेडियर संजय कन्नोथ के अनुसार आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिलने के बाद उत्तरी कश्मीर जिले में पट्टन इलाके के चक टप्पर क्रीरी में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार देर रात घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. इस क्रम में आतंकवादियों के साथ मुठभेंड हो गयी.

साजिश नाकाम

ब्रिगेडियर कन्नोथ के अनुसार अभियान में बड़ी मात्रा में युद्धक सामग्री बरामद की गई. तीन कट्टर आतंकियों को भी मार गिराया गया है. केंद्र-शासित प्रदेश में आगामी दिनों में महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर कश्मीर घाटी में पाकिस्तान की नापाक साजिश को विफल करने का यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है और सुरक्षा बलों के लिए एक उल्लेखनीय कामयाबी है. आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

ऐसे मार गिराया

चक टप्पर वाटरगाम में कुछ अज्ञात आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिली. संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी कर दी गई. एक खाली इमारत में छिपे आतंकवादियों ने सेना की टुकड़ियों पर गोलीबारी की. मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, जवाबी गोलीबारी की. उस स्थान की घेराबंदी कर दी गई और अतिरिक्त बल भेजा गया. आतंकवादियों ने पूरी रात सैनिकों पर लगातार भारी गोलीबारी जारी रखी, जिसका माकूल जवाब दिया गया.

Arvind Kejriwal: जनता जब तक अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जानिए अरविंद केजरीवाल ने और क्या कहा?  

Arvind Kejriwal: जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मैं हर घर और गली-गली में जाऊंगा, यह बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करने के दौरान कही. इस दौरान उन्होंने कहा ” मैं दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं. 

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं से संवाद करने के दौरान बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कह दिया है कि जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती, मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. मैं हर घर और गली-गली में जाऊंगा और जब तक मुझे जनता से फैसला नहीं मिल जाता तब तक मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा.” अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जेल में उन्हें सोचने और किताबें पढ़ने का काफी समय मिला, जिसमें उन्होंने कई बार गीता पढ़ी.

उन्होंने जेल से सिर्फ एक पत्र लिखा था, जो एलजी साहब को भेजा गया था, जिसमें 15 अगस्त को आतिशी को झंडा फहराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन वह पत्र एलजी तक नहीं पहुंचाया गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर दोबारा पत्र लिखा तो पारिवारिक मुलाकात बंद कर दी जाएगी. केजरीवाल ने कहा कि शायद अंग्रेजों ने भी नहीं सोचा था कि आजादी के इतने साल बाद उनसे भी ज्यादा क्रूर शासक देश में आएंगे. वे भगत सिंह की ‘जेल डायरी’ भी पढ़ते रहे. उन्होंने बताया कि भगत सिंह ने जेल में कई पत्र लिखे थे. केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह की शहादत के 95 साल बाद एक मुख्यमंत्री जेल गया.

अरविंद केजरीवाल ने कहा-विधायकों की बैठक में अगले CM का फैसला होगा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव फरवरी में होने हैं. मैं मांग करता हूं कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनाव हो. चुनाव होने तक कोई और पार्टी का मुख्यमंत्री होगा. अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगले सीएम का फैसला किया जाएगा.” मैं ईमानदार हूं, तो वोट करें.” मेरे लिए बड़ी संख्या में. मैं निर्वाचित होने के बाद ही सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur-Howrah Vande Bharat: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, भागलपुर से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, सिर्फ 6 घंटे में तय करेगी दूरी, देखें वीडियो

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक साथ छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है. इसमें एक ट्रेन भागलपुर वासियों को भी मिली है. हरी झंडी दिखाने के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भागलपुर से शुभारंभ हो गया. 15 सितंबर रविवार को भागलपुर से हावड़ा के लिए उद्घाटन ट्रेन बनकर चली. 

Bhagalpur-Howrah Vande Bharat: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, भागलपुर से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, सिर्फ 6 घंटे में तय करेगी दूरी, देखें वीडियो Bhagalpur Howrah Vande Bharat
भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन समारोह.

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक साथ छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इसमें एक ट्रेन भागलपुर की भी शामिलद है. हरी झंडी मिलते ही भागलपुर से हावड़ा के लिए रवाना हो गई. 15 सितंबर 2024 रविवार को यह उद्घाटन ट्रेन बन कर चली है. इसका स्थायी परिचालन 17 सितंबर से दोनों दिशाओं से होगी.

यह ट्रेन भागलपुर से हावड़ा की दूरी 08 घंटे की बजाय 6 घंटे में तय करेगी. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना की है.

वंदे भारत का टाइम टेबल

02310 BGP-HWH Inaugural Special Express :

Bhagalpur-Howrah Vande Bharat: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, भागलपुर से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, सिर्फ 6 घंटे में तय करेगी दूरी, देखें वीडियो Vande Bharat 1

Teacher from Bhagalpur expressing happiness for introduction of Vande Bharat Express :

Date of regular run : 17 September, 2024 :

Bhagalpur-Howrah Vande Bharat: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, भागलपुर से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, सिर्फ 6 घंटे में तय करेगी दूरी, देखें वीडियो Vande Bharat 2

भागलपुर-हावड़ा रूट की अबतक की सबसे बेहतरीन ट्रेन

इस नई वंदे भारत ट्रेन मिलने के बाद भागलपुर वासियों के लिए अब हावड़ा का सफर आसान हो गया है. दरअसल, यह इस अबतक की बेहतरीन ट्रेन है. भागलपुर और हावड़ा जंक्शन के बीच 5 ट्रेंने चलती हैं. पहली ट्रेन भागलपुर और हावड़ा जंक्शन के बीच जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस (13032) चलती है. जिसका चलने का समय है 07.45 और यह ट्रेन रोज चलती है. भागलपुर और हावड़ा जंक्शनके बीच सबसे आखिरी ट्रेन हावड़ा एक्स्प्रेस (13072) है. इसका चलने का समय है 21.51 और यह ट्रेन भी रोज चलती है. इसी ट्रेन को इस रूट का सबसे बेस्ट ट्रेन माना जाता है. क्योंकि यह 414 किलोमीटर की दूरी 07.49 घंटे में तय करती है.

इस मायने में वंदे भारत ट्रेन बेहतर है

पहले दिन रविवार को 11 बजे उद्घाटन ट्रेन बनकर भागलपुर से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 8 बजे हावड़ा पहुंचेगी. उद्घाटन के दिन यह यात्रा लगभग 9 घंटे की होगी, जबकि आम दिनों में ट्रेन भागलपुर से हावड़ा तक 5 से 6 घंटे का समय लेगी. फिलहाल यह ट्रेन 8 कोच के साथ चली है, जिसमें 2 एग्जीक्यूटिव क्लास और 6 एसी चेयर कार कोच शामिल है. एग्जीक्यूटिव क्लास में घुमावदार सीटें और कई अन्य सुविधाएं हैं.

भागलपुर-दुमका रेलखंड पर यह ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और इसके बाद से गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे हो जायेगी और कारणवश दूरी तय करने में समय की बचत होगी.

जानें, किराया और सुविधा

वंदे भारत ट्रेन में भागलपुर से हावड़ा जाने के लिए यदि आप चेयरकार का टिकट लेते हैं तो आपको 1195 रुपये लगेगा. यदि एग्जीक्यूटिव क्लास से हावड़ा जाना चाहेंगे तो 2145 रुपये देना होगा. ट्रेन में सफर के दाैरान यात्रियों को चाय-नाश्ता और पानी की बोतल व अखबार पढ़ने को मिलेगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में सीबीआइ की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO गिरफ्तार

Kolkata Doctor Murder Case : कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है.

West Bengal News : कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सीबीआइ ने बड़ी कार्रवाई की गयी है. कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया है.

टाला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अभिजीत मंडल को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है. संदीप घोष को सीबीआई ने सबूत के साथ छेड़छाड़ करने और जांच को दिग्भ्रमित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

संदीप घोष को पहले से हैं हिरासत में

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल से पहले लंबी पूछताछ हुई. इसके बाद संदीप घोष को वित्तीय अनियमितता के आरोप में हिरासत में लिया था. लेकिन अब उन्हें गिरफ्तार किया है.

जारी है डॉक्टरों की हड़ताल

ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है. हड़ताल समाप्त करने को लेकर सीएम ममता बनर्जी और प्रदर्शनकर रहे डॉक्टरों के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध बना हुआ है. शनिवार को भी हड़ताल समाप्त करने को लेकर प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और ममता बनर्जी के बीच बातचीत पर सहमति नहीं बन पायी है. डॉक्टर बातचीत की लाइव स्ट्रीमिंग कराने की मांग पर अड़े हुए हैं और ममता बनर्जी इससे इनकार कर रही है.

हत्या की शिकार ट्रेनी डॉक्टर की मां का छलका दर्द

इस बीच आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित दुष्कर्म और हत्या की शिकार ट्रेनी डॉक्टर की मां का दर्द छलका है. पीड़िता की मां ने शनिवार को कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अपनी टिप्पणी को और स्पष्ट करनी चाहिए.

ट्रेनी डॉक्टर की मां ने उम्मीद जताई कि डॉक्टरों और ममता बनर्जी के बीच बातचीत सफल हो और उनकी बेटी को न्याय मिले.

Bollywood News: जिन्होंने बनाई शोले और शान से लेकर शिमला मिर्च जैसी कई शानदार फिल्में, जानें कौन थे ये?

GP Sippy Birth Anniversary: जीपी सिप्पी का नाम आज भी भारतीय सिनेमा के लिए किसी पहचान का मोहताज नहीं है. यह एक ऐसे नाम हैं, जिनकी फिल्मों ने बॉलीवुड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. वे एक सफल निर्माता और निर्देशक थे उनका जन्म 14 सितंबर 1914 को हुआ था.

Bollywood News: जिन्होंने बनाई शोले और शान से लेकर शिमला मिर्च जैसी कई शानदार फिल्में, जानें कौन थे ये? shole 2
शोले फिल्म

GP Sippy Birth Anniversary: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रमेश सिप्पी ने अब तक तमाम फिल्में दर्शकों को दीं, लेकिन जो पहचान और सफलता उन्हें ‘शोले’ ने दी, वो किसी और फिल्म ने नहीं.  जी.पी. सिप्पी ने अपने निर्देशन और प्रोडक्शन से हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उनकी फिल्मों ने दर्शकों को सालों तक इन्स्पायर और एंटरटेन किया. उनके बेटे रमेश सिप्पी भी फिल्म जगत के एक बड़े निर्देशक हैं. आज उनका जन्मदिन है और आइए डालते ही उनकी बेहतरीन फिल्माें पर नजर.

शोले (1975)

शोले 1975 की एक भारतीय हिन्दी एक्शन फिल्म है. सलीम-जावेद द्वारा लिखी इस फिल्म का निर्माण गोपाल दास सिप्पी ने और निर्देशन का कार्य, उनके पुत्र रमेश सिप्पी ने किया है. इसकी कहानी जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेन्द्र) नामक दो अपराधियों पर केन्द्रित है, जिन्हें डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) से बदला लेने के लिए पूर्व पुलिस अधिकारी ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) अपने गांव लाता है. जया भादुरी और हेमा मालिनी ने भी फिल्म में मुख्य भूमिकाऐं निभाई हैं. शोले को भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक माना जाता है. 

सीता और गीता (1972)

सीता और गीता 1972 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य नाट्य फिल्म है. इसमें हेमा मालिनी दोहरी भूमिका में है. सलीम-जावेद (सलीम ख़ान और जावेद अख्तर) द्वारा लिखित है. कहानी जुड़वां लड़कियों (हेमा मालिनी द्वारा अभिनीत) के बारे में है जो जन्म के समय अलग हो जाती हैं और विभिन्न स्वभावों के साथ बड़ी होती हैं. बाद में दोनों आपस में अपनी जगह बदल लेती हैं. फिल्म में हेमा मालिनी के दो साथियों को धर्मेन्द्र और संजीव कुमार द्वारा चित्रित किया गया है. मनोरमा ने दुष्ट चाची की भूमिका निभाई है.

शान (1980)

शान 1980 की भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन क्राइम फिल्म है, जिसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है और इसका निर्माण जीपी. सिप्पी ने सिप्पी फिल्म्स के प्रोडक्शन बैनर के तहत किया है. इसकी कहानी सलीम-जावेद ने अपनी पिछली फिल्म शोले (1975) की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद लिखी थी. यह फिल्म भारत में 12 दिसंबर 1980 को रिलीज हुई थी और इसमें सुनील दत्त, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी गुलजार, परवीन बॉबी, बिंदिया गोस्वामी, जॉनी वॉकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकारों ने काम किया था. संगीत आरडी बर्मन ने दिया था.

सागर (1985)

सागर 1985 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है. इसमें कमल हासन, ऋषि कपूर और डिम्पल कपाड़िया मुख्य किरदारों को निभाया है. इसे भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकादमी पुरस्कार में भेजा गया था. यह डिम्पल कपाड़िया की वापसी फिल्म है. सागर फिल्म को भी जीपी सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था और इसे रमेश सिप्पी ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में ऋषि कपूर, कमल हासन और डिंपल कपाड़िया ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं है.

ब्रह्मचारी (1968)

ब्रह्मचारी 1968 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है, जिसका निर्देशन भप्पी सोनी ने किया है और जिसके निर्माता जीपी सिप्पी हैं. इस फिल्म के मुख्य कलाकार शम्मी कपूर, राजश्री, प्राण तथा मुमताज हैं. इस फ़िल्म को पांच फिल्मफेयर पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया था. जीपी सिप्पी की यह फिल्म उनके बेटे रमेश सिप्पी के साथ प्रोड्यूस की गई थी.

जानें, जीपी सिप्पी के योगदान के बारे में

15 अगस्त, 1975 का दिन था और पूरे देश में उत्साह का माहौल था. यह स्वतंत्रता दिवस था और यह वह दिन भी था जब “शोले” रिलीज होने वाली थी. तब के बॉम्बे में द मिनर्वा में एक भव्य प्रीमियर की व्यवस्था की गई थी और सभी बड़े प्रीमियर की तरह उद्योग को आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह उद्योग का हिस्सा नहीं था और भव्य आयोजन में आमंत्रित होने के लिए कोई निकाय नहीं था, लेकिन वह इस एक कार्यक्रम में उपस्थित होना चाहता था. उन्हें उस रात नींद नहीं आई और वह मिनर्वा में प्रवेश करने के बारे में निराशाजनक योजनाएं बनाता रहा. 

जी.पी. सिप्पी का बॉलीवुड में योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता. उनकी फिल्मों ने न केवल मनोरंजन किया बल्कि सिनेमा की दुनिया को नई दिशा भी दी. उनकी फिल्मों ने समाज में प्रेम, दोस्ती, और साहस की भावनाओं को उजागर किया.

जीपी सिप्पी आज हम सबों के बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा किए गए काम आज भी हमसबों के साथ है, जो उन्हें सिनेमा के दुनिया में अमर बनता है, आज 14 सितंबर को उनका जन्मदिन है. HelloCities24 उन्हें दिल से याद करती हैं.

Sewage Treatment Plant : फरवरी तक बनकर तैयार होगा प्लांट, शहर में रुकेगी पानी की बर्बादी

Bhagalpur News : भागलपुर शहर में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का काम फरवरी तक पूरा हो जायेगा. इसके बाद से शहर में न सिर्फ पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि इसका समुचित उपयोग भी हो सकेगा. बुडको अब पंपिंग स्टेशनों के लिए वन विभाग से एनओसी मिलने का इंतजार नहीं करेगा. गंगा जलस्तर घटने के साथ काम शुरू करा दिया है.

Bhagalpur News : गंगा का जलस्तर घटने के साथ बुडको ने रुके हुए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य को गति दे दी है. साथ ही फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पांच महीने बाद से जब यह बनेगा, तो शहर में पानी की बर्बादी रुकेगी. इसका फिर से समूचित उपयोग हो सकेगा. इस पानी का इस्तेमाल सिंचाई या औद्योगिक कामों में भी किया जा सकेगा. मीठे पानी के संसाधनों का संरक्षण होगा. साहिबगंज में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण हो रहा है.

वहीं, बुडको ने इस प्लांट का निर्माण वन विभाग से रोक वाले पार्ट को छोड़कर शुरू किया है. पंपिंग स्टेशन एक से छह नंबर तक हो गंगा किनारे बनना है, उसका अभी अब एनओसी मिलने तक निर्माण नहीं करायेगा. यह करीब 385 कराेड़ से बन रहा है.

प्लांट सहित सिर्फ पांच पंपिंग स्टेशन का होगा निर्माण

पंपिंग स्टेशन पर वन विभाग ने रोक लगा रखी है. यह रोक गंगा किनारे बनने वाले पंपिंग स्टेशन पर लगायी है. एनओसी के लिए बुडको ने अप्लाइ किया है लेकिन, इसकी फाइल पटना में अटकी हुई है. रिमाइंडर के बाद भी एनओसी निर्गत नहीं हो रही है. इससे काम प्रभावित हो रहा है. इसकी वजह से निर्णय लिया है कि एक नंबर से छह नंबर तक के पंपिंग स्टेशन को बनाने के लिए एनओसी मिले या न मिले, लेकिन एसटीपी के काम को आगे बढ़ाया जायेगा.

एसटीपी की ओर मोड़ा जायेगा गंगा में गिरने वाले नाले के मुहाने

शहरी क्षेत्र नालों का पानी गंगा में सीधे प्रवाहित होता है. गंगा में गिरने वाले नाले के मुहाने को मोड़ा जायेगा. इन नालों को 10 पंपिंग स्टेशन में पहुंचाने की योजना है लेकिन, छह से 10 नंबर तक पंपिंग स्टेशन से ही यह काम किया जायेगा.

43 नाले को प्लांट से जोड़ने की योजना

शहर के 43 नाले का पानी प्लांट तक पहुंचाने की योजना है. वहीं, 13.7 किलोमीटर राइजिंग मेन पाइप बिछायी जानी है, जबकि 10.1 किलोमीटर ट्रंक सीवर लाइन का कार्य होगा. 6.3 किलोमीटर के नाले से शहर की छोटे व बड़े नालों को जोड़ा जायेगा. राइजिंग मेन नाले की गहराई करीब दो मीटर होगी. ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 45 एमएलडी की होगी.

गंगा किनारे बनने वाले पंपिंग स्टेशनों के लिए अबतक वन विभाग से एनओसी नहीं मिली है. इस वजह से इस पंपिंग स्टेशनों के छोड़ कर प्लांट का निर्माण होगा और इसको फरवरी तक पूरा किया जायेगा. गंगा का जलस्तर घटने से प्लांट का निर्माण शुरू करा दिया गया है. –बालकृष्ण झा, सहायक अभियंता,बुडको, भागलपुर

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.