Vande Bharat Express: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल रहा ट्रायल रन, 15 सितंबर को होगा शुभारंभ, जानें दोनों दिशाओं की टाइमिंग

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में 13 सितंबर 2024 शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस (Bhagalpur-Howrah Vande Bharat Express) का ट्रायल रन सफल रहा. सुबह में ट्रेन का रैक हावड़ा से भागलपुर स्टेशन पहुंची थी. चमचमाती रैक को देख प्लेटफॉर्म पर मौजूदा यात्रियों में किसी ने सेल्फी ली, तो किसी ने सटकर फोटो लिया.

Vande Bharat Express: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल रहा ट्रायल रन, 15 सितंबर को होगा शुभारंभ, जानें दोनों दिशाओं की टाइमिंग Vande Bharat 001
Vande Bharat Express train in Bhagalpur.

Bhagalpur News : भागलपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का 13 सितंबर 2024 शुक्रवार को ट्रायल लिया गया. ट्रायल दुमका तक हुआ और यह सफल रहा. ट्रायल रन के लिए भागलपुर जंक्शन से इस ट्रेन को रवाना किया गया. ट्रेन दोपहर ढाई बजे 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड में दुमका स्टेशन पहुंची और आधा घंटे के बाद भागलपुर लौट आयी. हालांकि, स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की गति काफी कम हो गई थी.

Vande Bharat Express
Vande Bharat Express train in Bhagalpur

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक सुबह में हावड़ा से भागलपुर पहुंची थी. चमचमाती ट्रेन को देख हर कोई आकर्षित हुआ. कई लोगों ने सेल्फी ली, तो कुछ लोगों ने ट्रेन से सटकर फोटो कराया. हावड़ा से आने वाली इस रैक में एक मुख्य चालक, एक सहायक चालक, तीन इलेक्ट्रीशियन व ट्रेन मेंटेनेंस के लिए पांच कर्मी थे.

15 सितंबर को होगा उद्घाटन

  • भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का दुमका तक हुआ ट्रायल रन.
  • दुमका रेलवे स्टेशन तक जाने के बाद वापस हुई ट्रेन.
  • 15 को होगा उद्घाटन, 17 से ट्रेन का होगा स्थायी रूप से परिचालन.
  • DRM ने बतायी ट्रेन की खासियत

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को दोपहर 11 बजे भागलपुर में होगा और यह उद्घाटन ट्रेन बनकर चलेगी. इसके बाद 17 सितंबर से स्थायी रूप से दोनों दिशाओं में परिचालन होगा. उद्घाटन के दिन यह ट्रेन जब भागलपुर से चलेगी, तो रात को आठ बजे हावड़ा पहुंचेगी.

02310 BGP-HWH Inaugural Special Express

Vande Bharat Express: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल रहा ट्रायल रन, 15 सितंबर को होगा शुभारंभ, जानें दोनों दिशाओं की टाइमिंग Vande Bharat 1

Date of regular run : 17 September, 2024

Vande Bharat Express: भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल रहा ट्रायल रन, 15 सितंबर को होगा शुभारंभ, जानें दोनों दिशाओं की टाइमिंग Vande Bharat 2

ट्रायल रन के पूर्व डीआरएम ने स्टेशन का लिया जायजा

डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह को लेकर जंक्शन के छह नंबर प्लेटफॉर्म पर बन रहे पंडाल का भी जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने मंच के बगल में अतिथियों के बैठने की व्यवस्था को लेकर बात की और मंच के सामने उन्हें बैठाने का निर्देश दिया. भागलपुर जंक्शन पर सुबह में जब यह ट्रेन पहुंची, तो इससे पहले ही छह नंबर प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गयी थी. प्लेटफॉम पर किसी भी बाहरी व यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी थी. पूरे प्लेटफॉर्म को खाली करा दिया गया था. स्टेशन के आधे भाग को रस्सी से बांध कर बैरिकेडिंग की गयी थी. .

ट्रेन आने पर की गयी सफाई

ट्रायल रन से ट्रेन जब लौटी तो उसके सभी कोच की सफाई करायी गयी. रेल कर्मियों द्वारा व हावड़ा से आये मेंटेनेंस कर्मियों द्वारा पूरी जांच पड़ताल की गयी.

डीआरएम ने बतायी खासियत

ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में मौजूद डीआरएम मालदा मनीष कुमार गुप्ता ने इसकी खासियत बतायी. उन्होंने बतायाकि ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश है. यह काफी सुरक्षित है. 110 की स्पीड में भी यह रफ्तार महसूस नहीं होने देती. चारों दिशाओं में कैमरे लगे हुए हैं. सीसीटीवी से निगरानी रखी जाती है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए एंटी कोलिजन डिवाइस यानी कवच दी गयी है.

Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन का चमकदार रैक पहुंचा भागलपुर जंक्शन, आज होगा ट्रायल रन

Bhagalpur News : भागलपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही है. 15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन का भागलपुर स्टेशन से उद्घाटन होगा. इसका चमकदार रैक आज 13 सितंबर को भागलपुर पहुंच गया है.

Bhagalpur News: भागलपुर स्टेशन से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. 15 सितंबर को वंदे भारत ट्रेन का भागलपुर रेलवे स्टेशन से उद्घाटन किया जायेगा. यानी, 15 सितंबर को यह उद्घाटन ट्रेन बनकर चलेगी.  उद्घाटन से पहले इस ट्रेन का शुक्रवार को ट्रायल रन हो रहा है. जिसके लिए शुक्रवार की सुबह ट्रेन को भागलपुर जंक्शन लाया गया. इस ट्रेन का रैक चमकदार है और लोगों को आकर्षित कर रहा है.

इधर, उद्घाटन के दिन के लिए भागलपुर से हावड़ा के लिए ट्रेन के लिए समय सारिणी जारी कर दिया गया है. उदघाटन के दिन यह ट्रेन भागलपुर से हावड़ा के लिए सुबह 11 बजे रवाना होगी. स्थाई रूप से इसका परिचालन दोनों दिशाओं में 17 सितंबर से होगा.

भागलपुर जंक्शन पर आकर लगी वंदे भारत ट्रेन की रैक

15 सितंबर को उद्घाटन होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रैक भागलपुर जंक्शन पर आकर लगी है. भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन 13 सितंबर शुक्रवार को होना है. इस ट्रेन को देखकर जंक्शन पर मौजूद रेलयात्री काफी उत्साहित दिखे.

प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन के साथ ली सेल्फी

चमकदार रैक जब भागलपुर जंक्शन पर आकर लगी तो प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेते देखा गया.   यह ट्रेन केशरिया रंग की है और इसके आठ डिब्बे हैं. मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता भी शुक्रवार को भागलपुर में रहेंगे. उद्घाटन समारोह को लेकर रेलवे की ओर से तैयारी भी जोर-शोर से हो रही है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News: तिलकामांझी से बूढ़ानाथ तक क्लियर कराया रोड, अतिक्रमणकारियों से वसूला 4 हजार जुर्माना

Bhagalpur News : भागलपुर में ज्वाइंट ऑर्डर जारी होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई. इस दौरान शहर में तिलकामांझी से लेकर बूढ़ानाथ चौक तक रोड क्लियर कराया गया. वहीं, हिदायत देने के बाद भी अनसुना करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया.

Bhagalpur News : जिला प्रशासन ने ज्वाइंट ऑर्डर जारी कर गुरुवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है. यह 19 सितंबर तक चलेगा. पहले दिन गुरुवार को तिलकामांझी चौक से मनाली चौक-आदमपुर चौक-दीपनगर चौक, बूढ़ानाथ चौक व आसपास जगहों से सड़क व चौराहों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी निगम के टाउन प्लानर मन्नू यादव व यातायात के एएसआइ उमानंद मंडल के नेतृत्व में अतिक्रमण शाखा की टीम ने पुलिस बलों के साथ कार्रवाई की गयी.

छोटे दुकानदार, ठेला-खोमचा, सब्जी वाले सहित अन्य को पहले हिदायत दी कि वह खुद से अतिक्रमण देकर अतिक्रमण खाली कर दे, वर्ना कार्रवाई की जायेगी. कई लोगों ने खुद से अस्थायी दुकानों को हटा लिया. वहीं, 20 लोग नहीं माने, तो उनपर सख्ती बरती गयी और सड़क व चौराहों को खाली कराया गया. इस दौरान तकरीबन चार हजार रुपये जुर्माना की राशि वसूली गयी.

आज यहां से हटाए जायेंगे अतिक्रमण

आज शुक्रवार को बूढ़ानाथ चौक से नयाबाजार चौक-सराय चौक होते हुए तातारपुर चौक व आसपास जगहों से अतिक्रमण हटाया जायेगा. यह कार्रवाई निगम के टाउन प्लानर मन्नू यादव व यातायात के एएसआइ उमानंद मंडल के नेतृत्व में अतिक्रमण शाखा की टीम पुलिस बलों के साथ करेगी.

जानें क्या ऑर्डर जारी हुआ?

प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि संबंधित मार्ग पर नियमानुसार निर्धारित तिथि को लगातार भ्रमणशील रहकर कार्रवाई करनी है. टीम संख्या एक के वरीय प्रभार में नगर प्रबंधक एवं टीम संख्या-2 के वरीय प्रभार में उप नगर आयुक्त की प्रतिनियुक्ति की गयी है. गुरुवार से टीम संख्या-1 की ओर से कार्रवाई शुरु की गयी है और 15 सितंबर तक चलेगी. टीम संख्या-2 की ओर से 16 से 19 सितंबर तक कार्रवाई करेगी.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा टला, खाई में गिरने से बची स्कूली बच्चों से भरी वैन

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में बच्चों से भरी वैन खाई में गिरने से बाल-बाल बच गयी. अनियंत्रित होने के बाद यह सड़क किनारे पेड़ में जाकर अटक गयी और इस तरह से हादसा टल गया.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. स्कूली बच्चों से भरी वैन खाई में गिरने से बाल-बाल बच गयी. यह घटना 12 सितंबर 2024 गुरुवार की है. स्कूल से बच्चों को लेकर वैन वैकल्पिक मार्ग होकर जा रही थी. हवाई अड्डा केे नजदीक गोपालपुर के पास जब पहुंची, तो सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही बाइक को बचाने में वैन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे जाकर पेड़ से अटक गया. इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया.

इस घटना के बाद देखने वालों की भीड़ इकट्टी हो गयी. वहीं स्थानीय लोगों को बच्चों को वैन से बाहर निकाला. वहीं, किसी तरह से गाड़ी को भी बाहर निकाला गया. गाड़ी को खींचकर सड़क पर लाने में पसीने छूट गए.

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख के बेटे की कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत की लग्जरी कार ने जमकर तांडव मचाया. ऑडी कार ने नागपुर में तांडव मचाया. कार ने रामदासपेठ इलाके में कई वाहनों को टक्कर मार दी. मामले में पुलिस ने ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख के बेटे की कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 2 लोग हुए घायल Nagpur News 2
महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख के बेटे की लग्जरी कार ने कई गाड़ियाें को मारी टक्कर.

Nagpur News: Nagpur News: महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख के बेटे संकेत की ऑडी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में जमकर ताडंव मचाया. कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए. पुलिस ने मामले में ड्राइवर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हिट एंड रन के समय लक्जरी कार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के पुत्र संकेत बावनकुले भी मौजूद थे. यह कार संकेत बावनकुले के नाम पर ही पंजीकृत है.

दुर्घटना रविवार देर रात नागपुर के रामदास पेठ क्षेत्र में हुई थी. पुलिस उपायुक्त राहुल मदने के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में संकेत बावनकुले एवं उसके दो मित्र अर्जुन हवेरे और रोनित चिंतनवार बैठे थे. कार अर्जुन चला रहा था. दुर्घटना के तुरंत बाद संकेत बावनकुले मौके से फरार हो गए थे. जबकि, अर्जुन और रोनित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.

ऑडी कार का पीछा कर मनकापुर पुल के पास रोका

कार ने मनकापुर इलाके की ओर जा रहे कुछ और वाहनों को टक्कर मारी. वहां टी-पॉइंट पर वाहन ने एक पोलो कार को टक्कर मार दी. इसके सवारों ने ऑडी कार का पीछा किया और मनकापुर पुल के पास उसे रोक लिया. कार में सवार संकेत बावनकुले सहित तीन लोग भाग गए.उन्हें तहसील थाने ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे की जांच के लिए सीताबल्डी पुलिस को सौंप दिया गया. 

आगे की जांच जारी है

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पुलिस को बिना किसी पक्षपात के दुर्घटना की गहन और निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. जो लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ मामला चलाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए.सीताबल्डी थाने के अधिकारी ने बताया कि सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. हावरे और चित्तमवार को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया. आगे की जांच जारी है. (इनपुट पीटीआई)

West Bengal: आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता और मुंबई भी पहुंची टीम

West Bengal : प्रवर्तन निदेशालय(ED) की टीम ने आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर छापेमारी की है. दिल्ली, मुंबई व कोलकाता में ईडी की छापेमारी जारी है. मंगलवार से दिल्ली के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है, तो वहीं, कोलकाता और मुंबई में बुधवार को इडी की टीम पहुंची है.

West Bengal : आईएएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकानों पर इडी ने छापेमारी की है. यह छापेमारी दिल्ली के ठिकानों पर मंगलवार से चल रही है. बुधवार को कोलकाता ओर मुंबई के ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. संजीव हंस पर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके बड़े पैमाने पर अवैध पैसा कमाया है. इस मामले में जांच जारी है. ये मामला एक भ्रष्टाचार केस से जुड़ा हुआ है.

इससे पहले जुलाई में भी ईडी ने संजीव हंस के ठिकानों पर रेड की थी. उस दौरान ईडी ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए थे. संजीव हंस पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके बड़े पैमाने पर अवैध पैसा कमाया. इस मामले में जांच जारी है.

छापेमारी में करीब 40 लाख रुपये कैश हुआ बरामद ?

सूत्रों की मानें तो आईएसएस अधिकारी संजीव हंस के ठिकाने पर हुई छापेमारी में करीब 40 लाख रुपये कैश बरामद किया गया है. इसके साथ करोड़ों रूपये के लेनदेन को लेकर साक्ष्य मिले है. ईडी ने कई जरूरी दस्तावेज और ज्वेलरी को भी बरामद किया है. सूत्रों की ही मानें, तो पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर भी ईडी का सर्च अभियान जारी है.

Bhagalpur News: भागलपुर में तलवार के वार से घायल भाजपा नेता के स्वास्थ्य में सुधार, अभियुक्तों की गिरफ्तारी की अबतक पुष्टि नहीं

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में तलवार के खतरनाक वार से घायल भाजपा नेता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो गरा है. वहीं, जानलेवा हमला के मामले में जहां एक तरफ स्थानीय राजनीति ने तूल पकड़ा है तो दूसरी तरफ पुलिस अपनी ओर से भी ठोस कार्रवाई करने में जुटी है.

Bhagalpur News : भागलपुर में वार्ड संख्या 51 की पार्षद के पति शशि मोदी को तलवार से खतरनाक वार कर घायल कर दिया था. वर्तमान में उनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है. परिजनों के अनुसार शशि मोदी की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है. बुधवार को उन्होंने परिजनों से बात भी की है, पर एक आंख पर गहरा चोट होने की वजह से उन्हें धुंधला दिख रहा है. इसके बाद डाक्टरों ने आइ स्पेशलिस्ट से भी उनका इलाज कराने की बात कही है.

चौधरीडीह सहित आसपास के इलाकों में छापेमारी

भागलपुर पुलिस की गठित विशेष टीम ने कांड के आरोपितों की तलाश में छापोमारी कर रही है. चौधरीडीह सहित आसपास के इलाकों में भी छापेमारी की है, पर किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गयी है. मामले में पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का मिलान कर रही है. इसके आधार पर पुलिस की ओर से अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. इधर आरोपित पक्ष की ओर से भी उनके घर पर हमला करने जैसी अफवाहों को उड़ाया गया. पर इस तरह की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई. बताया जा रहा है कि घटना से बाद से लेकर अब तक पुलिस एक दर्जन से अधिक संदिग्धों से मामले को लेकर पूछताछ कर चुकी है.

एसएसपी खुद कर रहे मॉनीटरिंग

भागलपुर में एसएसपी खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वहीं, सिटी एसपी मामले में की जा रही कार्रवाई को लेकर लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं. सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं टीम में टेक्निकल सेल को भी शामिल किया गया है. जोकि आरोपितों के विरुद्ध ठोस और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है.

Bhagalpur News: पीरपैंती के फौजदारी गांव में युवक को लगी गोली, मौत

Bhagalpur News :बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित पीरपैंती प्रखंड के फौजदारी गांव में बुधवार रात गोली लगने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक अनिल यादव (42) स्व अनूप लाल यादव का पुत्र था.  

Bhagalpur News : पीरपैंती प्रखंड के फौजदारी गांव में बुधवार की रात गोली लगने युवक की मौत हो गयी. युवक अनिल यादव स्व अनूप लाल यादव का पुत्र था. घटना की सूचना पर पीरपैंती थाना के सहायक थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अनि संजय महाराज घटनास्थल पहुंच परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस शव को कब्जे में लेकर गोली चलने की घटना के कारणों का पता करने व पोस्टमार्टम कराने में जुटी है.

मृतक को तीन पुत्रियां व एक पुत्र है, जिसमें छोटी पुत्री को छोड़ कर अन्य शादीशुदा है. पीरपैंती पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है.

इलाज कराने के बाद महिला की घर में मौत

बकरी से फसल चरवाने पर हुए विवाद में दो पक्षों में 21 जुलाई को हुई मारपीट हुई थी. घायल महिला का इलाज कराने के बाद घर में मौत हो गयी. यह घटना इशीपुर थानाक्षेत्र के फुटहाचक गांव की है. एक पक्ष की सिरनी देवी घायल हो गयी थी. उसको इलाज कराने इशीपुर थानपुलिस ने रेफरल अस्पताल भेजा था, जहां से उसकी स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज भेजा था. वहां से वह स्वस्थ होकर तीन सितंबर को डिस्चार्ज होकर घर लौट आयी थी. मंगलवार की रात उस महिला की मौत हो गयी. इशीपुर थाना के अनि ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है.

गोलीबारी व लूट के मामले में आरोपित गिरफ्तार

नवगछिया पुलिस ने जमालदीपुर में गोलीबारी व लूट को अंजाम देने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया हे. गिरफ्तार आरोपित बिहपुर थाना लत्तीपुर का रविस यादव है. नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा के अनुसार खरीक थाना के जमालदीपुर स्थित अरविंद गुप्ता के घर के सामने कुछ अपराधियों ने 26 अगस्त को दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग व रास्ते से आने-जाने वाले राहगीर से रंगदारी की मांग व लूटपाट की थी. इस संबंध में प्राथमिकी खरीक थाना में दर्ज की गयी थी. उक्त कांड के उद्भेदन के लिए गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पूर्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा व तीन अभियुक्तों ने पुलिसिया दबाव से न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही थी उसी क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रविस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Vande Bharat Express: भागलपुर-हावड़ा के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 100 जवान, यहां जानें सही तिथि

Vande Bharat Express: बिहार के भागलपुर से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक वंदे भारत ट्रेन परिचालन का रास्ता साफ हो गया है. आठ कोच वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन भागलपुर स्टेशन से 15 सितंबर को किया जायेगा.

Vande Bharat Express: बिहार के भागलपुर स्टेशन से भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी. इसके उद्घाटन की तिथि निर्धारित कर ली गयी है. 15 सितंबर को आठ कोच वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन भागलपुर स्टेशन से किया जायेगा. इस ट्रेन का रंग केसरिया होगा. इस कलर को मंजूरी मिल गयी है और इसी कलर की ट्रेन भागलपुर से हावड़ा तक जायेगी. छह नंबर प्लेटफार्म से यह ट्रेन खुलेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन परिचालन की तैयारी जोरशोर से चल रही है. दो कोच एजक्यूटिव व छह कोच चेयरकार वाली ट्रेन के उद्घाटन की तैयारी भागलपुर सहित बाराहाट, हंसडीहा, मंदारहिल, नोनीहाट, दुमका, वोलपुर, दुमका में की जा रही है. ट्रेन के परिचालन से भागलपुर के कारोबारियों को फायदा होगा. कारोबार को बढ़ावा मिलेगा.

15 सितंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर आरपीएफ द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है. बाहर के स्टेशनों से आरपीएफ के जवानों को मंगाया जा रहा है. उद्घाटन के दिन भागलपुर में सौ से अधिक जवानों की तैनाती रहेगी.

ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे डीएबी सहित चार स्कूल के बच्चे

भागलपुर के छह नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का उद्घाटन होगा और इसका परिचालन शुरू किया जायेगा. लोहिया पुल छोर के लिफ्ट से सटे मंच बनाया जायेगा, जहां उद्घाटन समारोह होगा. उद्घाटन के दिन डीएबी सहित चार स्कूल के बच्चे कार्यक्रम में भाग लेंगे. इन स्कूलों के प्रबंधन से भागलपुर रेलवे के एक अधिकारी ने मुलाकात की थी. इन चार स्कूलों से दस-दस बच्चे कार्यक्रम में भाग लेंगे.

नोनीहाट स्टेशन तक तक बच्चाें को कराया जायेगा सफर

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उद्घाटन के दिन भागलपुर स्टेशन से जब खुलेगी तो मंदारहिल, बाराहाट, हंसडीहा व नोनीहाट स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर 20-20 मिनट के लिए रुकेगी. इस ट्रेन पर स्कूली बच्चों को भी नाेनीहाट स्टेशन तक का सफर कराया जायेगा. नोनीहाट स्टेशन तक के सफर के बाद स्कूली बच्चों को दो एसी कोच वाली ट्रेन से भागलपुर लाया जायेगा.

Indian Railways: ट्रेन को हादसों से बचाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, इंजन के सामने और कोच में लगेंगे 8 कैमरे

Indian Railways: देश में लगातार हो रहे रेल हादसों के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा फैसला आया है. रेलवे ट्रैक पर रखे जा रहे विस्फोटक पत्थरों व सिलेंडर को लेकर रेल मंत्रालय अब इंजन और कोच में कैमरे लगाने जा रहा है. रेल मंत्रालय के अनुसार एक ट्रेन में कुल 8 कैमरे लगाए जाएंगे.

Indian Railways: ट्रेन को हादसों से बचाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, इंजन के सामने और कोच में लगेंगे 8 कैमरे Train 2
एक ट्रेन में कुल 8 कैमरे लगाए जाएंगे.

Indian Railways: ट्रेन को हादसों से बचाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया. शरारती तत्वों द्वारा पटरियों पर कील, पत्थर व विस्फोटक सामग्रियां से होने वाली घटना को रोकने के लिए ट्रेन में कैमरे लगाने का फैसला लिया है. रेल मंत्रालय के अनुसार एक ट्रेन में कुल 8 कैमरे लगाए जाएंगे. ट्रेन के इंजन के सामने, कोच के कॉरिडोर में और ट्रेन के बाहर कैमरे लगाए जाएंगे.

कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया 3 महीने के अंदर पूरी की जाएगी. कैमरे लगाने के टेंडर में 1,000 से 1,200 रुपये तक खर्च हो सकते हैं. रेल मंत्रालय पटरियों की सुरक्षा के लिए खुफिया तंत्र को और बेहतर बनाना चाहता है. सभी राज्यों के डीजीपी को रेलवे ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है.

जानें, ट्रेन में कहां लगेंगे कैमरे

  1. इंजन के सामने और साइड में कैमरे लगाए जायेंगे कैमरे.
  2. इंजन और कोच में कैमरे लगाए जायेंगे.

इंजन के सामने कैमरे लगने से ट्रैक की बढ़ेगी सुरक्षा

40,000 कोच, 14,000 लोकोमोटिव और 6000 ईएमयू को एआई-संचालिय सीसीटीवी कैमरों से लैस करने की योजना है. इंजन और कोच में लगेंगे कैमरे, इंजन के सामने और साइड में लगेंगे कैमरे, कोच के साइड और गार्ड कोच में भी लगेंगे कैमरे यानी एक ट्रेन में कुल 8 कैमरे लगेंगे. इंजन के सामने कैमरे लगने से ट्रैक की सुरक्षा बढ़ेगी.

रेलवे बोर्ड ने अपने सभी जोन को दिए निर्देश

रेलवे बोर्ड ने अपने सभी जोन को निर्देश दिये हैं कि वे पटरियों के आसपास से इस्तेमाल में नहीं आ रही सभी इंजीनियरिंग सामग्री, रेल सामग्री और अन्य उपकरणों को तुरंत हटा दें, ताकि शरारती तत्व इनका दुरुपयोग नहीं कर सकें और रेल परिचालन की सुरक्षा को खतरा न पहुंचा पाएं. बोर्ड ने सभी जोनों को नौ सितंबर से एक सप्ताह लंबा सुरक्षा अभियान शुरू करने को कहा है. रेलवे पटरियों पर गैस सिलेंडर, सीमेंट ब्लॉक आदि जैसी विभिन्न प्रकार के अवरोधक रखकर सुरक्षित रेल परिचालन को बाधित करने के मकसद उपद्रवियों द्वारा कथित प्रयास किए जाने की कुछ घटनाओं के बाद यह फैसला लिया है.

रेल पटरियों पर कुछ भी रखना दंडनीय अपराध

रेल मंत्रालय ने लोगों को आगाह करते हुए कहा, जिम्मेदार नागरिक बनें और सुरक्षित रेल परिचालन में सहयोग दें. रेल पटरियों पर कुछ भी रखना या छेड़छाड़ करना एक दंडनीय अपराध है. यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए घातक साबित हो सकता है.