Ayushman Yojana: 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्गों को मोदी सरकार का तोहफा, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा

Cabinet Briefing:  देश में 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्गों को सौगात मिली है. युष्मान भारत (हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम) के तहत कवर किया जायेगा. यानी, पांच लाख तक फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी. 11 सितंबर, 2024 बुधवार केंद्र सरकार ने यह घोषणा कर दी है.

Ayushman Yojana: 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्गों को मोदी सरकार का तोहफा, पांच लाख तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा Ayushman Bharat Yojana 2
हर बुजुर्गों को पांच लाख तक फ्री इलाज की सुविधा.

Ayushman Bharat Yojna: कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने 70 साल या उससे ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान योजना में शामिल करने का फैसला लिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इससे देश के छह करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ मिलेगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11 सितंबर, 2024 को इस बड़े फैसलों की जानकारी दी है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देर शाम कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान बताया कि पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा. स्कीम में जो परिवार पहले से कवर्ड हैं, उनके घर के बुजुर्गों के लिए पांच लाख रुपए का एडिशनल कवरेज मिलेगा. इससे छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा और 4.5 करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे.

चाहे आर्थियों स्थिति कुछ भी क्यों न हो, मिलेगी सुविधा का लाभ

देश के 70 साल और उससे अधिक उम्र के हर वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, एबी पीएमजेएवाई का लाभ उठाने के पात्र होंगे. प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएमजेएवाई के तहत नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा.

पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम-जेएवाई के तहत नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा. एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों को एबी पीएम-जेएवाई के तहत नया विशिष्ट कार्ड जारी किया जाएगा. एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों के 70 साल और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अपने लिए

कैबिनेट में जानें और क्या-क्या हुआ फैसला?

देश के हर बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज के अलावा पांच और बड़े फैसले भी लिए गए हैं.

  1. जलविद्युत परियोजनाओं के लिए बुनियादी ढांचे को सक्षम बनाने की लागत के लिए बजटीय सहायता की योजना में संशोधन की मंजूरी
  2. सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरणों की ओर से ई-बसों की खरीद और संचालन के लिए पीएम-ईबस सेवा-भुगतान सुरक्षा तंत्र (पीएसएम) योजना को हरी झंडी.
  3. दो साल की अवधि में 10,900 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ इनोवेटिव वाहन संवर्धन (पीएम ई-ड्राइव) योजना में पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव क्रांति को अनुमति.
  4. वित्त वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना – IV (PMGSY-IV) के कार्यान्वयन को क्लियेंस.
  5. दो साल में 2,000 करोड़ रुपए के खर्च के साथ अधिक मौसम-तैयार और जलवायु-स्मार्ट भारत बनाने के लिए ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दी गई है.

Jammu & Kashmir: उधमपुर-कठुआ के जंगल में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Jammu & Kashmir: उधमपुर-कठुआ के घने जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफतला मिली है. यह उनका पहला सफल अभियान है, जहां पिछले छह महीनों में छह से अधिक मुठभेड़ हो चुकी हैं. पांच माह से घने जंगलों में छिपकर भाग रहे थे. तलाशी अभियान के दौरान सेना के जवानों पर गोलीबारी की थी.

Jammu & Kashmir: उधमपुर-कठुआ के जंगल में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकवादियों को मार गिराया firing in udhampur jammu and kashmir 2
firing in udhampur jammu and kashmir.

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-कठुआ जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से जुड़े दो आतंकवादी को मार गिराया है. गत 28 अप्रैल को मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षा रक्षक और 19 अगस्त को एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की जान चली गई थी. अधिकारियों ने बताया कि एक और आतंकवादी खंडरा टॉप पर अभियान क्षेत्र में छुपा हुआ है और उसे मार गिराने के प्रयास जारी है.

पांच माह से घने जंगलों में छिपकर भाग रहे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों में से दो आतंकवादी घेरे में आया और सुरक्षाबल ने ढेर कर दिया.

सेना के जवानों पर कर दी थी गोलीबारी

अधिकारियों के अनुसार दोपहर लगभग 12.50 बजे तलाशी दल पर इलाके में छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, राइजिंग स्टार कोर के जवानों के साथ खंडरा में जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये.

Malaika Arora के पिता की मौत पर एक्स बॉयफ्रेंड से लेकर पूरा खान परिवार पहुंचा, जानें डीसीपी क्राइम ब्रांच ने क्या कहा?

Malaika Arora Father Suicide: पिता की मौत की खबर सुनकर मलाइका आरोड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनका रो-रो कर हाल बुरा है. एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार की सुबह 9 बजे बांद्रा के बिल्डिंग आयशा मैनॉर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है.  

Malaika Arora Father Suicide: इस मुश्किल घड़ी में मलाइका अरोड़ा का हिम्मत बढ़ाने के लिए उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर एक्ट्रेस के घर पहुंचे. इस बीच उन्हें गेट पर ही पैपराजी ने रोकने की कोशिश की लेकिन एक्टर तेजी से गेट के अंदर घुसते नजर आए. अनिल अरोड़ा की मौत की खबर सुनते ही बिल्डिंग के बाहर एक्स पति अरबाज खान और बेटे अरहान खान  पहुंचे. इनके अलावा सलीम खान, सलमा खान, सोहैल खान समेत पूरा खान परिवार भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचा.

Malaika Arora के पिता ने बुधवार की सुबह बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. मुंबई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मुंबई पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही एक्ट्रेस के पिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा चुका है.

डीसीपी क्राइम ब्रांच ने क्या कहा?

एएनआई के एक रिपोर्ट के मुताबिक डीसीपी क्राइम ब्रांच तिलक रोशन ने के अनुसार “अनिल अरोड़ा (62) का शव बरामद हुआ है. वह छठी मंजिल पर रहते थे. हम आगे की जांच कर रहे हैं और हमारी टीम यहां है. हम सभी पहलुओं की विस्तार से जांच कर रहे हैं. फोरेंसिक टीमें भी यहां हैं. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया जा रहा है.” घटना को आत्महत्या बताते हुए कहा कि, “हम हर चीज की विस्तार से जांच कर रहे हैं. प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रही है, हम जांच कर रहे हैं.”

Malaika Arora Father Suicide: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने छठी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Malaika Arora Father Suicide : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने एक बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है.

Malaika Aroras father
Malaika Aroras’s father

Malaika Arora Father Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुटी है. एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी मौके पर पहुंचे है. बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल जुलाई में अनिल अरोड़ा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मुंबई पुलिस ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस के अनुसार मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर की छत से छलांग लगा दी. पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की. हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसको लेकर पूछताछ जारी है. अनिल अरोड़ा काफी प्राइवेट इंसान थे, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे. मलाइका के पिता इंडियन बॉर्डर टाउन फजिका के एक पंजाबी हिंदू थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे.

मलाइका के माता-पिता का तलाक हो चुका है

मलाइका अरोड़ा ने अपने बचपन के गोल्ड मोमेट्स के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. उन्होंने याद किया कि कैसे वह केवल 11 साल की थीं, जब उनके माता-पिता, अनिल अरोड़ा और जॉयस पॉलीकार्प का तलाक हो गया था. मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने डांस नंबरों के लिए काफी पॉपुलर हैं.

UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP Police 2024 Answer Key : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रोविजलन आंसर-की जारी हो गयी है. अभ्यर्थी आज, 11 सितंबर से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 23 अगस्त को हुई परीक्षा के लिए यूपी (UP) पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी की है.

UP Police 2024 Answer Key: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की है.  उम्मीदवार आधिकारिक UPPBPB वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आसंर-की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 23 अगस्त की परीक्षा के लिए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 15 सितंबर की मध्यरात्रि तक खुली रहेगी. सिपाही भर्ती परीक्षा राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को दो पालियों में हुई थी.

UP Police 2024 Answer Key: यहां से डायरेक्ट चेक करें आंसर-की

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट : https://uppbpb.gov.in/

लिंक पर क्लिक करें : डाउनलोड लिंक देखें या UP पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करें.

लॉगिन : आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.

डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लें.

UP कांस्टेबल आंसर-की 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी.

दर्ज कराएं आपत्ति

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार

23 तारीख की परीक्षा के लिए : 11 से 15 सितंबर

24 अगस्त की परीक्षा: 12 से 16 सितंबर

25 अगस्त की परीक्षा: 13 से 17 सितंबर

30 अगस्त की परीक्षा: 14 से 18 सितंबर

31 अगस्त की परीक्षा: 15 से 19 सितंबर

नोट : रात 12 बजे से पहले तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

सितंबर के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है रिजल्ट

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख घोषित नहीं की है. उम्मीद है कि रिजल्ट सितंबर के आखिरी हफ्ते में जारी किया जाएगा.

यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक Answer Key 01

UP Police Constable Answer Key Notice

UP Police Constable Answer Key Objection Link

Mahalakshmi Vrat 2024: कब से है महालक्ष्मी व्रत, यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Mahalakshmi Vrat 2024: महालक्ष्मी के पर्व का बहुत ही खास महत्व है. यह त्योहार गणेश चतुर्थी के पांच दिन बाद से शुरू होता है. जानें इस साल कब है महालक्ष्मी व्रत और कितने दिनों तक चलता है.

Mahalakshmi Vrat 2024: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में महालक्ष्मी व्रत का विशेष महत्व है. ऐसे यह व्रत खासकर महाराष्ट्र में मनाया जाता है लेकिन, इसके साथ ही देश के अन्य क्षेत्रों में भी अब इस व्रत को करते हैं. माता लक्ष्मी के अलग- अलग रूपों की पूजा की जाती है. ये व्रत गणेश चतुर्थी के पांच दिन बाद शुरू होता है. महालक्ष्मी व्रत पूरे 16 दिनों तक चलता है.

यह मान्यता है कि महालक्ष्मी व्रत रखने और पूजन करने वालों पर देवी लक्ष्मी प्रसन्नत होती और कृपा बनी रहती है. जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. भंडार हमेशा भरे रहते हैं.

महालक्ष्मी व्रत 11 सितंबर 2024 से होगी

हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से महालक्ष्मी व्रत की शुरुआत होती है. इस साल इस व्रत की शुरुआत 11 सितंबर 2024 से होगी. इस व्रत का समापन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन हाेगा. इस साल इस व्रत का समापन 24 सितंबर 2024 को होगा.

पूजा विधि (Mahalaxmi Vrat 2024 Puja Vidhi)

  • अंत में व्रत कथा का पाठ करें और माता लक्ष्मी को कुट्टू के आटे के पकोड़े और साबूदाने के खीर का भोग लगाएं.
  • महालक्ष्मी व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें.
  • उसके बाद साफ चौकी पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा को स्थापित करें.
  • फिर माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं.
  • उसके बाद मां लक्ष्मी को फूल, अक्षत और सिंदूर अर्पित करें.
  • फिर मां लक्ष्मी की आरती करें और मंत्रों का जाप करे.

महालक्ष्मी व्रत महत्व

माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. शास्त्रों में माता महालक्ष्मी के व्रत का बहुत खास महत्व है. पूरे 16 दिन तक माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक और सच्चे मन से पूजा करने से साधक के धन में वृद्धि होती है. इस व्रत को करने से दरिद्रता दूर होती है और लक्ष्मी का आगमन होता है. इसके साथ ही परिवार में सुख, समृद्धि भी बढ़ती है.

Lalu Yadav: आरजेडी के साथ जाने की गलती दोबारा नहीं करेंगे, सीएम नीतीश के बयान पर जानें लालू यादव का रिएक्शन

Lalu Yadav: हाल के कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने फिर दोहराया कि आरजेडी के साथ जाने का उनका फैसला गलत था. यह बयान अभी तक चर्चा में है.

Lalu Yadav News: कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने फिर दोहराया कि आरजेडी के साथ जाने का उनका फैसला गलत था. उन्होंने आरजेडी के साथ गठबंधन की गलती स्वीकार की. यह अब तक चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बायान पर मंगलवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने यह कहा कि ठीक है.

सीएम नीतीश के बयान पर खूब हो रही है सियासत

सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वाले क्या करते थे? हमसे गलती हुई. दो बार उन लोगों का साथ लिया. हमारा रिश्ता 1995 से है. बीच में दो बार इधर-उधर हुए, दो बार गलती हुई. अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे. वहीं, सीएम के इस बयान पर बिहार में जमकर सियासत हो रही है.

तेजस्वी यादव निकले हैं बिहार की यात्रा पर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार की यात्रा पर निकले. इस पर लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव हर जगह जाएंगे.’ उनकी यात्रा आज से शुरू हुई है. बताते चलें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों आभार यात्रा निकाले हैं. यात्रा के पहले चरण में वह मंगलवार को बिहार के समस्तीपुर में कार्यकर्ताओं से जनसंवाद करने पहुंचे. तेजस्वी यादव इस यात्रा के जरिए विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे हैं.

पहले चरण में वह चार जिलों का दौरा करेंगे. पहला चरण 10 से 17 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान तेजस्वी यादव समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं के बीच जाकर सरकार में रहने के दौरान किए गए कामों के बारे में जानकारी देंगे.

Bihar News: मुजफ्फरपुर में मारा गया आदमखोर सियार, 20 दिनों से मचा रखा था उत्पात, तंग-तबाह थे लोग

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में सप्ताह भर से आदमखोर सियार से लोग तंग-तबाह थे. 20 से अधिक लोगों को शिकार बना चुका था. मंगलवार को पकड़ में आया था, लोगों ने इस सियार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला. सियार के मारे जाने के बाद लोग राहत की सांस ले रहे हैं. 

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में आदमखोर सियार से तंग-तबाह रहे लोगों को अब राहत मिली है. सियार करीब एक सप्ताह से उत्पात मचाया रखा था. करीब 20 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था. मंगलवार को लोगों ने इस सियार को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला. घटना कुढ़नी प्रखंड के पुरशोत्मपुर गांव की है.

पिछले एक सप्ताह से सियार ने मुसहरी और कुढ़नी ब्लॉक के कई गांव में उत्पात मचा रखा था. पिंजड़ा से भी नहीं पकड़ में आया था. लोग इस सियार से काफी परेशान थे. जानकारी के मुताबिक करीब 20 लोगों को काटकर वो जख्मी भी कर चुका था.

पिंजड़े में भी नहीं फंसा

लोगों की शिकायत के बाद वन विभाग एक्शन में आया, तो पकड़ने की व्यवस्था की. वन विभाग ने गांव में जगह-जगह पिंजड़ा लगाया. लेकिन सियार पकड़ में नहीं आया था.

दर्जन बच्चों को काटकर कर दिया था जख्मी, सो नहीं पा रहे थे लोग

मुजफ्फरपुर में सियार का उत्पात इतना बढ़ गया था कि लोग रात में सो नहीं पा रहे थे. दर्जन भर बच्चे को जख्मी कर दिया था. शेरपुर बंगरा गांव के बच्चे व बड़े सभी परेशान थे. पूरे इलाके में हड़कंप मचा था. वन विभाग की टीम को जब सफलता नहीं मिल पायी तो ग्रामीणों ने पहल की और आदमखोर सियार को मार गिराया.

Bihar News : पटना के बाद भागलपुर में BJP नेता पर जानलेवा हमला, तलवार मारकर किया लहूलुहान

Bihar News : बिहार के पटना में BJP नेता की सनसनीखेज हत्या के बाद भागलपुर में भी बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला किया गया है. बदमाशों ने तलवार मारकर लहूलुहान कर दिया है. जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, मायागंज में इलाज चल रहा है.

Bihar News : पटना के बाद भागलपुर में BJP नेता पर जानलेवा हमला, तलवार मारकर किया लहूलुहान bjp 2
घायल बीजेपी नेता को देखने अस्पताल पहुंचे मोहल्ले के लोग.

BIhar News : भागलपुर में वार्ड 51 की पार्षद दीपिका कुमारी की पति सह भाजपा नेता शशि मोदी पर जानलेवा हमला किया गया है. गंभीर हालत में उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है.घटना सोमवार देर रात की है. बताया गया कि शशि अपने मित्रों के साथ महादेव तालाब के पास बैठे थे, तभी चौधरीडीह के कुछ दबंगों ने आकर मारपीट की है.

अज्ञात लोगों ने तलवार व लाठी से जानलेवा हमला किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गये. उन्हें आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है. गोलू तिवारी के आंख में भी सूजन है और सिर में चोट आयी है. जबकि शशि मोदी के सिर से काफी मात्रा में खून निकल रहा था. स्थिति देख पार्षद दीपिका कुमारी बार-बार बेहोश हो जा रही थी.

हमले करने का आरोप चौधरीडीह के अरविंद यादव पर

शशि मोदी के पिता सुरेश मोदी का आरोप है कि चौधरीडीह के अरविंद यादव के साथ लगभग 30-40 लोगों ने उनके बेटे पर हत्या की नीयत से हमला कर दिया. जब हंगामा की आवाज सुनकर दरवाजा खोले तो देखा कि अरविंद यादव कह रहा था कि कहां है सुरबा मोदी, उसे भी मारो. यह सुनकर हमने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया. तब तक मालूम हुआ कि उनके बेटे शशि को मारकर खून से लथपथ कर दिया है. पड़ोसी का जुटान होने लगा, तो हमलावर भाग गए थे. वे सभी नशे में घुत्त थे और शशि का उनके साथ विवाद हुआ था.

कहीं मामला लड़का-लड़की का तो नहीं था?

स्थानीय सूरज के अनुसार रविवार को मंदिर परिसर में कुछ युवक अशांति फैला रहे थे. मामला लड़का-लड़की का था. इसी मामले में भाजपा नेता शशि मोदी ने विवाद का समाधान करने की नियत से दोषी को हड़काया था. यही कारण रहा कि सोमवार देर रात चौधरीडीह के लोगों ने दोषी का पक्ष लेकर शशि के ऊपर हमला कर दिया.

Bhagalpur News: भागलपुर होकर गुजरने वाली हाइवे को एनएच 80 नहीं, अब कहिए एनएच 33

Highway Renamed : एनएच 80 की सड़क का नाम बदल गया है. नया नाम एनएच 33 कर दिया गया है. हाइवे के नाम में बदलाव मिनिस्ट्री स्तर से की गयी है. भागलपुर से होकर यह गुजरने वाली है. यह भी नाम ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा. इसमें बलाव मुमकिन है.

Bhagalpur News: भागलपुर होकर गुजरने वाली हाइवे को एनएच 80 नहीं, अब कहिए एनएच 33 NH 80 1

Highway Renamed : एनएच 80 की सड़क का नाम मिनिस्ट्री ने बदल दिया है. यह भागलपुर से होकर गुजरने वाली हाइवे है. इसका अब नया नाम एनएच 33 कर दिया गया है. लेकिन, यह नाम भी ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगा. दरअसल, इस हाइवे के समानांतर में मुंगेर से मिर्जाचौकी के बीच ग्रीन फील्ड फोरलेन बन रहा है. जब यह फोरलेन बन जायेगा, तो यह एनएच 33 हो जायेगा. घोरघट-मिर्जाचौकी रोड एनएच से बाहर हो जायेगा.

यह रोड आरसीडी को हस्तानांतरित कर दिया जायेगा. तब यह स्टेट हाइवे कहलायेगा.

भागलपुर के खिरीबांध से बाराहाट तक हाइवे हाइवे होगा दुरुस्त

भागलपुर-हंसडीहा मार्ग में खिरीबांध से बाराहाट के बीच हाइवे दुरुस्तीकरण का कार्य होना है. यह एनएच विभाग पहली बार करायेगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, नयी दिल्ली से मंजूरी मिल गयी है. एजेंसी बहाली की प्रक्रिया भी अपनायी जाने लगी है. रोड मेंटेनेंस पर एक करोड़ 60 लाख 26 हजार 215 रुपये खर्च होंगे.

हाइवे का दर्जा मिलने के बाद भी रोड आरसीडी के पास था

भागलपुर-हंसडीहा रोड को एनएच का दर्जा मिलने के बाद भी आरसीडी के पास था. हाल के कुछ दिन पहले एनएच विभाग को हस्तांतरित हुआ है. जबतक रोड आरसीडी के पास रहा, तबतक इसको ओपीआरएमसी योजना से मेंटेनेंस करा रहा था. अब यह एनएच विभाग के पास रोड है, तो इसका इसका मेंटेनेंस करायेगा. 20 सितंबर को टेंडर खुलेगा और एजेंसी बहाल होगी.

नवगछिया-भागलपुर मार्ग : डीपीआर कंसल्टेंट एजेंसी के लिए निविदा जारी

नवगछिया से भागलपुर (दोनों जीरोमाइल) के बीच हाइवे का निर्माण होना है. डीपीआर कंसल्टेंट एजेंसी के लिए एनएच विभाग ने निविदा जारी की है. यह हाइवे फोरलेन बनेगा. दरअसल, इसको एनएच का दर्जा मिला है. इसका नामकरण 131 बी से किया गया है. नवगछिया में एनएच 31 और भागलपुर में एनएच 33 (एनएच 80) को यह रोड जोड़ता है