Bihar News: पटना में भाजपा नेता को 3 बदमाशों ने घेरकर मारी गोली, CCTV में घटना कैद

Bihar News: पटना में भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी. राजधानी की बीच सड़क पर बदमाशों ने घेरकर हमला किया और गोली मारकर फरार हो गए. मृतक श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा पटना सिटी चौक के बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष थे. 

Bihar News: पटना में भाजपा नेता की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. तीन अपराधियों ने घेरकर लिया और गोलीमार कर फरार हो गए. घटना पटना सिटी के मंगल तालाब के पास रामदेव महतो सामुदायिक भवन मोड के पास घटी है. घात लगाए अपराधियों ने सुबह में घटना को अंजाम दिया है.

अपराधियों ने न तो गले का चेन छीना और न तो पैसे

अपराधियों ने ना तो चेन छीना है और ना ही उनके पर्स से पैसे लिए हैं. बेटे ने गोली से घायल अपने पिता को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज लेकर गया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अपराधियों ने सिर्फ उनके मोबाइल छीन लिए हैं. भाजपा नेता की हत्या को लेकर लोगो मे आक्रोश है. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों की नजर सड़क पर पड़े शव पर पड़ी थी तो पुलिस को इसकी सूचना दी थी. लिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. जिसमें अपराधियो की करतूत कैद होने की बात कही जा रही है.

सड़क के किनारे बैठे 55 वर्षीय भाजपा नेता व पुजारी श्यामसुंदर शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा की हत्या एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर कर दी. हत्या के बाद अपराधी फरार हो गए. अपराधियों ने मुन्ना शर्मा की मोबाइल छीन ली. घटना रविवार सुबह चार बजे की है. बताया जाता है कि सुबह वो ऑटो खोजने निकले थे.

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. जिसमें अपराधियो की करतूत कैद होने की बात कही जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.

महज 24 घंटे के अंदर घर में छेका की खुशी मातम में बदल गयी. अपने बेटे की शादी तय कर चुके श्याम सुंदर बेटे की बारात जाने से पहले ही अपराधियों की गोली का शिकार बन गए.

Bokaro News: घरेलू विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर चार बच्चों के साथ कुएं में लगा दी छलांग, 3 बच्चों की मौत, बेटी को बचा लिया

Bokaro News : बोकारो में पत्नी ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. तीन बच्चे की मौत हो गयी. जबकि, एक बोटी को बचा लिया गया है. यह घटना गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की सिधावारा पंचायत के मूरपा गांव की है.

Bokaro News : बोकारो में घरेलू विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर चार बच्चों के साथ कुंए में छलांग लगा दी. तीन बच्चे की मौत हो गयी. जबकि, एक बोटी को बचा लिया गया है. घटन रविवार रात की है. पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने इस घटना को अंजाम दी. मरने वालों में सभी की उम्र डेढ़ से 5 साल के अंदर हैं.

जानकारी के अनुसार मुरपा गांव जंगली क्षेत्र रहने की वजह से गांव में आनाजाना भी कठिनाई से हो पाता है. बीते रात 9 से 10 बजे के बीच रंजीत गंझू अपने घर में परिवार के साथ थे. रात में पत्नी कौशल्या देवी के साथ कुछ पारिवारिक विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी अपने चार बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. कुएं में कूदने के बाद हो हल्ला हुआ और फिर पत्नी को किसी तरह से कुएं से निकाल लिया गया. 14 साल की पुत्री डूबने से बच गई. लेकिन कुएं में दो बेटी और एक बेटा डूब गए.

पुलिस पहुंचकर तीन बच्चियों का शव किया बरामद

ग्रामीणों ने चतरोचटी थाना को सूचना घटना की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची. तीन बच्चियों का शव बरामद किया और पत्नी और पति को पुलिस थाना ले आई. थाना प्रभारी दीपक कुमार राणा के अनुसार पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ मुरपा गांव लगभग 10 से 11.00 बजे के बीच पहुंची. एंबुलेंस नहीं मिलने पर तीनों मृतक बच्चियों को बाइक से लेकर थाने पहुंची. थाना पहुंचने के बाद छान बिन कर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया.

Latehar News: रंगदारी नहीं देने पर सड़क निर्माण रहे ठेकेदार पर चली गाली, बची जान

Latehar News : लातेहार से ठेकेदार पर अपराधरियों द्वारा गोली चलाने की खबर आ रही है. सदर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलायी है. हालांकि, इस घटना में ठेकेदार को गोली नहीं लगी. 

Latehar News : लातेहार में सड़क निर्माण करा रहे एक ठेकेदार बाल-बाल बच गए हैं. रविवार रात रात कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा ठेकेदार पर चला दी है. इस घटना में उनकी जान बच गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है. साथ ही अज्ञात अपराधियों का पता लगाने जुट गई है .

यहां चलाई गोली

प्रत्यक्षदशियों के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए थे. जिस समय यह घटना हुई, उस समय आसपास कई लोग मौजूद थे. फायरिंग की घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते फायरिंग के बाद दोनों अपराधी स्टेशन बाजार चौक के रास्ते भाग निकले. घटना लातेहार में स्टेशन बाजारटांड के पास रविवार रात करीब 10:10 बजे शहीद वीरेंद्र शर्मा चौक के पास की है. ठेकेदार पीसीसी सड़क का निर्माण करा रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार अजित शर्मा को टारगेट कर गोली चला दी. गोली उनके सिर के ऊपर से पार हो गई.

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि बीच चौराहे में आकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटनास्थल पर तीन गोली के खोखे बरामद हुए हैं.

क्यों दी जा रही थी बार-बार धमकी

ठेकेदार शर्मा ने के अनुसार सड़क निर्माण को लेकर लेवी के लिए बार-बार फोन आ रहा था. फोन आ रहे नंबर को मैंने ब्लॉक कर दिया था. उन्होंने आशंका जाहिर की है कि लेवी के लिए ही अपराधियों ने गोली चलाई है. गोली चलने की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली है.

Akshay Kumar Birthday: संघर्ष के दिनों में कभी आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेची, तो कभी 1500 रुपये के लिए वेटर बना, आज हैं 2500 करोड़ के मालिक, पहचाने क्या?

Happy Birthday Akshay Kumar: कौन जानता था कि जिस एक्टर को सिर्फ 17 सेकेंड का फिल्म में रोल मिला, वह आज इतनी बड़ी हस्ती बन कर उपभरेंगे. साल 1987 में फिल्म ‘आज’ में महज 17 सेकंड का रोल मिला था.

Akshay Kumar Birthday: संघर्ष के दिनों में कभी आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेची, तो कभी 1500 रुपये के लिए वेटर बना, आज हैं 2500 करोड़ के मालिक, पहचाने क्या? Akshay Kuma 3
Akshay Kumar Birthday

Happy Birthday Akshay Kumar: ढेरों लड़के एक्टर बनने मुंबई की मायानगरी में आए. लेकिन सफलता हर किसी को नहीं मिली. बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ने 90’s के दशक में डेब्यू किया था और आज उनका नाम किसी पहचान का मोहजात नहीं है. आज 9 सितंबर को अक्षय कुमार अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इंडस्ट्री में उन्हें 30 साल से ज्यादा हो गए हैं और इन वर्षों में उन्होंने खूब सारा पैसा और शोहरत कमाई है.  

काफी मेहनत के बाद जिन लड़कों को सफलता मिली उनमें से एक अक्षय कुमार भी हैं. अक्षय ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया और आज अरबों के मालिक बने.

अक्षय ने कई बार अपने इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल स्टोरी बताई है जिससे बहुत से लोगों को प्रेरणा मिल सकती है. 9 सितंबर 1967 को अमृतसर में अक्षय कुमार का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था. इनका असली नाम राजीव ओम भाटिया है लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद इनका नाम अक्षय कुमार रखा गया.

जानें, स्ट्रगल स्टोरी

पंजाब में ही अक्षय कुमार की 12वीं तक पढ़ाई हुई है. ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने एडमिशन लिया था. लेकिन उनका पढ़ने में मन नहीं लगता था इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी. अक्षय का मन बैंकॉक जाकर मार्शल आर्ट्स सीखने का था और उनके पिता ने कर्ज लेकर उन्हें वहां भेजा. अक्षय ने यहां पर क्लास ज्वाइन की और साथ ही वेटर की नौकरी भी कर ली. जब पैसे बचा लिए तो दिल्ली आ गए और यहां चांदनी चौक में रहा करते थे.

अक्षय कुमार ने अनुपम खेर के शो में बताया था कि वो जिस रूम में रहते थे उसमें 10-15 लड़के रहा करते थे. वहां उन्होंने आर्टिफिशियल ज्वैलरी का काम भी किया और इसके बाद कुछ समय कोलकाता में भी रहे. बाद में अक्षय ने मुंबई का रुख किया और यहां फिल्म इंडस्ट्री में ब्वॉय की नौकरी की साथ ही मार्शल आर्ट का ट्यूशन भी दिया करते थे.

उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला लिया. 1987 में आई फिल्म आज में अक्षय को 2 मिनट का एक रोल मिला और साल 1991 में आई फिल्म सौगंध में बतौर लीड एक्टर काम मिला.

जानें, अक्षय कुमार की फिल्में

बॉलीवुड में अक्षय कुमार को 35 साल हो चुके हैं. लगभग 120 फिल्मों में काम किया है. अक्षय ने ‘तू खिलाड़ी मैं अनाड़ी’, ‘मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी’, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, ‘संघर्ष’, ‘दिल तो पागल है’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘हाउसफुल’, ‘एतराज’, ‘हेरा फेरी’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘हमको दीवाना कर गए’, ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘अजनबी’, ‘जॉली एलएलबी 2’, वेलकम जैसी कई सुपरहिट फिल्में की हैं और नाम कमाया है.

अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2500 करोड़

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोक्ट के मुताबिक,  2024 में अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2500 करोड़ के आस-पास बताई गई है. इनका नंबर भारत के अमीर एक्टर्स की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आता है. अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. वहीं इनका अपना होम प्रोडक्शन है जिसमें कई अच्छी फिल्में बनी हैं. कमाई फिल्मों और प्रोडक्शन के अलावा विज्ञापन, सोशल मीडिया से भी होती है. अक्षय कुमार का नाम भारत के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Share Market Crash Today: औंधे मुंह गिरा जापान का बाजार, 3 फीसदी लुढ़कने से त्राहिमाम!

Share Market Crash Today: सप्ताह के पहले दिन 9 सितंबर 2024 सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा सकती है.  वैश्विक बाजारों के ट्रेंड बड़ी गिरावट का इशारा कर रहे हैं.

Share Market Open Today: सप्ताह के पहले दिन 9 सितंबर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भरी गिरावट देखी जा सकती है. स्थिति बेहद खराब साबित हो सकती है. वैश्विक बाजारों के हालात बता रहे हैं कि सोमवार को सुबह 9:15 बजे खुलते ही दोनों प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी बड़ा गोता लगा सकते हैं.

खास तौर पर जापान के बाजार औंधे मुंह गिरे हुए हैं. दरअसल सप्ताह के पहले दिन के कारोबार में एशियाई बाजार में भारी गिरावट दिख रही है. भारतीय समय के अनुसार सुबह के 7.20 बजे जापान का मुख्य सूचकांक निक्की 3 फीसदी से ज्यादा नुकसान में कारोबार कर रहा था.

7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा इंडिया विक्स

अन्य इंडेक्स भी बड़ी गिरावट का शिकार हो चुके हैं. घरेलू मोर्चे पर भी संकेत ठीक नहीं लग रहे हैं. बाजार खुलने से पहले सुबह 7:20 बजे गिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा बिखरा हुआ था. निफ्टी का फ्यूचर लगभग 86 अंक के डिस्काउंट के साथ 24,840 अंक के पास आया हुआ था. वोलेटिलिटी के बारे में बताने वाला निफ्टी विक्स इंडेक्स 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है.

3 फीसदी लुढ़का जापान का बाजार

जापान का निक्की इंडेक्स करीब 1,100 अंक (3 फीसदी से ज्यादा) के नुकसान में 35,300 अंक से नीचे लुढ़का हुआ है. कोरिया का कोस्पी लगभग फ्लैट है, जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.58 फीसदी की और हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.15 फीसदी की गिरावट दिख रही है. टॉपिक्स इंडेक्स 2.67 फीसदी के नुकसान में है.

अमेरिकी बाजार का हाल जानें

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार नुकसान में बंद हुए थे. अमेरिकी में रोजगार समेत अन्य आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है कि सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की शुरुआत करने के लिए और इंतजार कर सकता है. इससे निवेशकों को निराशा हुई. Source ABP News

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Chhattisgarh News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, तीन घायल

Lightning Strike: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गयी. जबकि, इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है. आकाशी बिजली से उस समय लोगों की मौत हुई, जब वे अपने खेतों में काम कर रहे थे. 

Lightning Strike: रविवार 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई. तीन लोग घायल हो गए. यह घटना मोहतारा गांव की है. आकाशीय बिजली से उस समय लोगों की मौत हो गयी, जब वे अपने खेतों में काम कर रहे थे. अधिकारी के अनुसार ये लोग भारी बारिश के बीच अपने खेत के पास एक तालाब के किनारे खड़े थे तभी आकाशीय बिजली गिरी.

मृतकों में ये शामिल

मृतकों की पहचान कर ली गयी है. इसमें मुकेश (20), टंकार साहू (30), संतोष साहू (40), थानेश्वर साहू (18), पोखराज विश्वकर्मा (38), देव दास (22) और विजय साहू (23) के रूप में हुई है. अधिकारी के अनुसार तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

टैक्स भरने में सबसे आगे शाहरुख खान, नेटवर्थ ₹7,300 करोड़, खिलाड़ियों में टॉप पर विराट, जानें और किनका कितना है नेटवर्थ

Tax Payers Bollywood Actors : टैक्स चुकाने में सबसे आगे शाहरुख खान का नाम है. उनका नेटवर्थ ₹7,300 करोड़ है. शाहरुख खान ने कमाई के मामले में टॉम क्रूज को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं, खिलाड़ियों में विराट टॉप टैक्सपेयर है.

Tax Payers Bollywood Actors : टैक्स भरने के मामले में सबसे अगर कोई है, तो वह शाहरुख खान है. उनका नेटवर्थ नेटवर्थ ₹7,300 करोड़ है. दूसरे नंबर पर 80 करोड़ रुपए के टैक्स पेमेंट के साथ तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं. लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान व अन्य शामिल हैं. थलापति विजय का नेटवर्थ 800 करोड़ रुपये है.

वहीं, खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाला क्रिकेटर विराट कोहली है. उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी हैं.

फॉर्च्यून इंडिया ने सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की जारी की है लिस्ट

शाहरुख खान

टैक्स पेमेंट : 92 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹7,300 करोड़ रुपये

Shahrukh Khan
थलापति विजय

थलापति विजय

टैक्स पेमेंट : 80 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹800 करोड़ रुपये

सलमान खान

टैक्स पेमेंट : 75 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹2900 करोड़ रुपये

Salman Khan
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

टैक्स पेमेंट : 71 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹1600 करोड़ रुपये

विरोट कोहली

टैक्स पेमेंट : 66 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹1000 करोड़ रुपये

विराट कोहली
अजय देवगन

अजय देवगन

टैक्स पेमेंट : 42 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹540 करोड़ रुपये

महेंद्र सिंह धौनी

टैक्स पेमेंट : 38 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹1040 करोड़ रुपये

महेंद्र सिंह धौनी
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर

टैक्स पेमेंट : 36 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹345 करोड़ रुपये

सचिन तेंदुलकर

टैक्स पेमेंट : 28 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹1250 करोड़ रुपये

सचिन तेंदुलकर
ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

टैक्स पेमेंट : 28 करोड़ रुपये

नेटवर्थ : ₹2000 करोड़ रुपये

Danapur Railway: टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के बीच दो हिस्सों में बंटी मगध एक्सप्रेस, रेल हादसा टला

Bihar Train Accident: दानापुर रेलवे डिवीजन में टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के बीच बड़ा रेल हादसा होने से बच गया. नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्स्प्रेस दो हिस्सों में बंट गई है. हालांकि किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है.

Bihar Train Accident: दानापुर रेलवे डिवीजन में टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के बीच मगध एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने बच गयी. नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्स्प्रेस दो हिस्सों में बट गई है. हालांकि, किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है. घटना ट्विनिंग गंज हाल्ट के पास की सुबह लगभग 11.15 बजे की बताई जा रही है. इस घटना की जानकारी जैसे हीं रेल प्रशासन को मिली हड़कंप मच गया.

ट्रेन नंबर 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस के इंजन से 13 एवं 14 डिब्बे के मध्य की कपलिंग टूट गयी थी. दिन के 11.35 बजे दानापुर से SPART घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. गाड़ी के संरक्षित परिचालन के लिए कार्य जारी है.
इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है.

पूर्व मध्य रेलवे ने जारी की बुलेटिन

पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर ने बुलेटिन जारी की है. इसमें कहा है कि आज 08 सितंबर 2024 को सुबह लगभग 11.15 बजे दानापुर मंडल के टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के मध्य किमी 635/32 के समीप गाड़ी संख्या 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस के इंजन से 13 एवं 14 डिब्बे के मध्य की कपलिंग टूट गयी थी.
दिन के 11.35 बजे दानापुर से SPART घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. गाड़ी के संरक्षित परिचालन के लिए कार्य जारी है.
इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है.

घटना के बाद दिन के 2.25 बजे रवाना हुई ट्रेन

घटना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने इंजन से 13 एवं 14 डिब्बे के मध्य की कपलिंग को जोड़ दिया और इसके बाद यह ट्रेन नंबर 20802 डाउन मगध एक्सप्रेस दिन के 2.25 बजे रघुनाथपुर से खुली है.

Kolkata Doctor Murder Case: TMC में दरार, इस्तीफा दे दिया जवाहर सरकार, मुश्किल में आ सकती है ममता की सरकार

Kolkata Doctor Murder Case: ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में टीएमसी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बंगाल से राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 

Kolkata Doctor Murder Case: ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में टीएमसी के लिए मुश्किलों दौर जारी है. राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे ममता सरकार की मुकिलें और बढ़ सकती है. जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर इस्तीफे के बारे में जानकारी दे दी है.

जवाहर सरकार ने क्या कहा ?

राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे गए पत्र में जल्द शांति बहाल होने की उम्मीद जतायी है. उन्हें यह भी लिखा है कि हमें उम्मीद थी कि आप पुराने ममता बनर्जी की तरह कार्रवाई करेंगी. आरजी मेडिकल अस्पताल मामले में सख्त कदम उठाएंगी, लेकिन आपने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया. जब तक आपने ठोस कदम उठाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

दंडित किया जाता, तो बहाल हो गयी होती सामान्य स्थिति

जवाहर सरकार ने कहा, राज्य में बहुत पहले समान्य स्थिति बहाल हो जाी, अगर अगर भ्रष्ट चिकित्सकों के समूह पर कार्रवाई की जाती और अनुचित प्रशासनिक कार्रवाई के दोषियों को निंदनीय घटना के तुरंत बाद दंडित किया जाता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टीएमसी सरकार के कुछ पसंदीदा और अनियंत्रित दंबग रवैया के खिलाफ जनता आक्रोश इसका प्रतिबिंब है. कोलकाता में हो रहे विरोध प्रदर्शन ने पूरे बंगाल को झकझोर कर रख दिया है.

जवाहर सरकार ने दावा

जवाहर सरकार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. उन्होंने दावा किया कि इस फैसले के प्रमुख कारणों में से एक यह है कि पार्टी नेताओं के एक वर्ग का भ्रष्टाचार में शामिल होना और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना है.

Manipur News: मणिपुर में भड़की हिंसा, घर में सो रहे शख्स को गोलियों से भूना, 5 की मौत, सुरक्षा बल अलर्ट

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गयी है. जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह घर में सो रहा था. 

Manipur Violence : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गयी है. पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के बाद इंफाल घाटी में तनाव पैदा हो गया है. इस सप्ताह की शुरुआत में इंफाल पश्चिम जिले में दो स्थानों पर ड्रोन्स से बम गिराए गए और रॉकेट हमले किए गए. मणिपुर में इससे पहले रॉकेट और ड्रोन्स हमले नहीं हुए थे. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे. वहीं शनिवार को जिरिबाम जिले में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई है.

अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई. इसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई. जनजातीय निकास इंडीजेनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी ने घटना में संलिप्तता से इनकार किया है.

हिंसा में पांच की मौत

मणिपुर में शनिवार को जिरिबाम जिले में पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति को सोते हुए गोली मारी गई. वहीं, चार अन्य लोग आपसी गोलीबारी में मारे गए. पुलिस के अनुसार उग्रवादी एक व्यक्ति के घर में घुसे और सोते हुए उसे गोली मार दी. इस घटना के बाद कुछ दूर ही हथियारबंद लोगों से उग्रवादियों का सामना हो गया और इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन लोग पहाड़ी इलाकों के निवासी थे.

अब रॉकेट से हमला

शुक्रवार को ड्रोन हमले के बाद अब रॉकेट से हमले की खबर आई. बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने दो रॉकेट दागे, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये. पिछले कुछ दिन में हुए हाई-टेक हमलों के बाद इंफाल घाटी क्षेत्र में तनाव फैल गया है. इससे पहले इस सप्ताह की शुरुआत में इंफाल पश्चिम जिले में दो स्थानों पर ड्रोन का इस्तेमाल कर लोगों पर बम गिराये गये थे.

पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट

अधिकारी हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और पुलिस किसी भी आकस्मिक स्थिति का जवाब देने के लिए तैयार है. पिछले कुछ दिनों में हुए हमलों के बाद इंफाल घाटी में तनाव पैदा हो गया है. इस सप्ताह की शुरुआत में इंफाल पश्चिम जिले में दो स्थानों पर ड्रोन्स से बम गिराए गए और रॉकेट हमले किए गए.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.