Ganesh Chaturthi 2024: शुभ संयोग में गणेश चतुर्थी का पूजन आज, पूजा का ढाई घंटे शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले किया जाता है. इनके पूजन से सभी विपत्ति दूर हो जाती है. आज 7 सितंबर 2024 शनिवार को गणेश चतुर्थी है. यह भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि को 6 शुभ संयोग में है. यह गणेश चतुर्थी ब्रह्म, इंद्र, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में है.

Ganesh Chaturthi 2024: आज 7 सितंबर 2024 शनिवार को गणेश चतुर्थी है. गणपति बप्पा की पूजा का ढाई घंटे शुभ मूहुर्त है. यह गणेश चतुर्थी ब्रह्म, इंद्र, रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग में है, वहीं इस दिन चित्रा और स्वाति नक्षत्र का भी सुंदर मेल हुआ है. गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए आज ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त है. इस समय में ही आपको गणेश जी की स्थापना करके उनकी पूजा विधि विधान से कर लेनी चाहिए. गणेश चतुर्थी का त्योहार पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्लपक्ष चतुर्थी को यह त्योहार मनाया जाता है. इन्हे गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है.

पूजा मंत्र

1. वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

2. ॐ गं गणपतये नमः।

6 शुभ योग

1. ब्रह्म योग: सुबह 06:02 बजे से रात 11:17 बजे तक.
2. इंद्र योग: रात 11:17 बजे से कल पूरे दिन.
3. रवि योग: सुबह 06:02 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक.
4. सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12:34 बजे से कल सुबह 06:03 बजे तक.
5. चित्रा नक्षत्र: प्रात:काल से दोपहर 12:34 बजे तक
6. स्वाति नक्षत्र: दोपहर 12:34 बजे से कल दोपहर 03:31 बजे तक.

गणेश चतुर्थी की पूजा सामग्री
गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति, एक चौकी, पीले रंग का नया कपड़ा, केले के पौधे, पताका, गणेश जी के लिए नए वस्त्र, जनेऊ, गंगाजल, पंचामृत, अक्षत्, चंदन, फूल, माला, दूर्वा, धूप, दीप, गंध, पान का पत्ता, सुपारी, रक्षासूत्र या मौली, कलश, नारियल, पंचमेवा, आम के पत्ते, पवित्री, कपूर, सिंदूर, गाय का घी, सेब, केला आदि मौसमी फल, नैवेद्य, भोग के लिए मोदक या फिर लड्डू.

गणेशजी की पूजन के फायदे ?

परिवार में विवाद बन रहा है. शत्रु से परेशान है. कार्य में बाधा उत्पन हो रहा है. संतान प्राप्ति में विलंब हो रहा हो या पुत्र जन्म के बाद उनके स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहे, इस अवस्था में गणेश जी का पूजन करने से सभी कष्ट दूर होते है. जन्मकुंडली में बुध कमजोर है या नीच भाव में है गणेश पूजन से सब ठीक हो जाता है.गणेश जी का जन्म मध्याह्न काल में हुआ है इसलिए गणेश जी का पूजा दोपहर में करने से सुख सम्पत्ति का लाभ होता है.

गणेश चतुर्थी की पूजा कैसे करें ?

पूजनकर्ता नित्य क्रिया से निर्वित होकर भगवान को आसन पर बैठाए. पंचामृत से स्नान कराए, वस्त्र चढ़ाए, उनको हार फुल चढ़ाए. वस्त्र चढ़ाए, चन्दन, कुमकुम, हल्दी लगाए, दूर्वा गणेश जी का प्रिय है. इसलिए दुर्वा चढ़ाना अनिवार्य है. प्रसाद में मोदक का भोग लगाए . अस्य प्राण प्रतिषठन्तु अस्य प्राणा: क्षरंतु च। श्री गणपते त्वम सुप्रतिष्ठ वरदे भवेताम।। मंत्र का उच्चारण करें.गणेश जी की आरती करें. पूजा के अंत में क्षमा प्रार्थना करते हुए मनोकामना पूर्ति का निवेदन करें. गणेश जी की कृपा से आपके संकट मिटेंगे और काम सफल सिद्ध होंगे.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News: दानापुर बस स्टैंड के नजदीक 02 शव बरामद, दोनों का हुआ शिनाख्त, फैली सनसनी

Patna News: दानापुर बस स्टैंड के नजदीक अलग-अलग जगहों से पुलिस ने दो शव बरामद किया है. दोनों शव की शिनाख्त की कर ली गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली है.

Patna News : दानापुर में बस स्टैंड के नजदीक अलग-अलग जगहों से 02 शव पुलिस ने बरामद की है. दाेनों शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों शव की शिनाख्त भी हो गयी है. शनिवार सुबह में दानापुर बस पड़ाव के पास पशु अस्पताल के नजदीक नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत बतायी जाती है. मृतक की पहचान लाल कोठी के 45 वर्षीय पुत्र राजू रजक के रूप में की गयी है. वहीं, अस्पताल मोड़ के पास एक डाक्टर के आवास के समीप संदिग्ध अवस्था में एक शव मिला है. मृतक की पहचान पालीगंज के मूरीका के 50 वर्षीय शिवदत्त सिंह के रूप में की गयी है.

नाले में गिरकर मौत

लाल कोठी के मृतक राजू रजक प्लास्टिक कूड़ा चुनने का काम करता था. मृतक के भाई मुन्ना रजक के अनुसार उसका भाई शनिवार सुबह पशु अस्पताल के पास नाला पार शौच करने करने गया था. नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई है. स्थानीय लोगों ने देखा कि नाला में कोई गिरा हुआ है तो शव बाहर निकाला गया. सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया.

ठेला पर पड़ा हुआ मिला होमगार्ड जवान का शव

डाक्टर आवास के नजदीक ही ठेला पर जो शव मिला वह होमगार्ड जवान शिवदत्त सिंह का था. स्थानीय लोगों ने जब देखा तो पुलिस को खबर की. सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की. परिजनों ने बताया कि शिवदत्त सिंह होमगार्ड जवान था, जो पूर्व में दानापुर थाना की गाड़ी चलाता था. कुछ महीनो से वह कहीं भी ड्यूटी नहीं कर रहा था. उसे नशे की लत लग गयी थी. वह अपने घर भी बहुत कम जाता था और यहीं पर रहता था. लोगों की मानें तो मृतक फुटपाथ पर ही जहां-तहां सोकर दिन बिताते थे. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली सूची, 5 अक्टूबर को वोटिंग

Haryana Election 2024:  कांग्रेस ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली सूची, 5 अक्टूबर को वोटिंग Vinesh Phogat01
Vinesh Phogat Joins Congress.

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. वह 31 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारे हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के 71 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं. हालांकि आज पार्टी ने 31 प्रत्याशियों के साथ पहली सूची जारी की है. कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जुलाना से और भूपिंदर सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.

कांग्रेस में शामिल हुए पूनिया और विनेश

पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. दोनों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है. कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट को जोलाना से टिकट दिया है.

वोटिंग 5 अक्टूबर को

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान होगा. यह मतदान 5 अक्टूबर को होगा. वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News : गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत

Bhagalpur News : भागलपुर में गंगा नदी में डूबने से 18 साल के युवक की मौत हो गई. पुलिस के कहने पर शव को मायागंज अस्पताल लाया.

Bhagalpur News : भागलपुर में गंगा नदी में युवक के डूबने से मौत हो गई. युवक 18 वर्ष का था. शव की पहचान कर ली गई है. बरारी थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट (मंदिर घाट) पर नहाने के दौरान  युवक बिट्टू कुमार सोनी की डूबने से मौत हो गयी. करीब दो घंटे तक गोताखोरों द्वारा खोजबीन की गयी. इसके बाद शव खुद ब खुद पानी में ऊपर आ गया. इसके बाद परिजन शव को निकाल अस्पताल ले जाने के बजाय सीधा अपने घर चले गये. देर शाम पुलिस के कहने पर शव को मायागंज अस्पताल लाया गया.

शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही गयी. मायागंज अस्पताल में मौजूद मृतक के मामा बरारी के फेरी रोड निवासी राजेश साह ने बताया कि मृतक बिट्टू उनका भांजा था. मृत युवक के पिता टोनी कुमार सोनी और मां दोनों की पूर्व में मौत हो चुकी है.

बिट्टू कुछ दिन पूर्व ही अपने गांव शिवनारायणपुर के एकदारा गांव से अपने ननिहाल फेरी रोड आया था. अन्य लड़कों के साथ वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह नहाने के लिए पास के ही सीढ़ी घाट पर गया था. वहां पर वह घाट के ऊपर से ही गंगा नदी में गोता लगा रहा था. इसी दौरान एक बार गोता लगाने के बाद वह नदी के भीतर गया और फिर वापस नहीं आया.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Darbhanga News : सूचना के बिना गायब मिले 29 सफाई कर्मी, एक्शन में आया निगम प्रशासन

Darbhanga News : निगम प्रशासन ने वैसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की, जो औचक निरीक्षण में गायब मिले. पांच सितंबर को जोन प्रभारी मुन्ना राम ने औचक निरीक्षण किया था और जोन तीन के 29 सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की है.

Darbhanga News : पांच सितंबर को जोन प्रभारी मुन्ना राम के औचक निरीक्षण में गायब मिले जोन तीन के 29 सफाई कर्मियों पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है. दरअसल, कार्रवाई होने के बाद भी सफाई कर्मी अपनी आदत में सुधार नहीं ला रहे हैं. नतीजा है कि वार्डों की समुचित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है. लापरवाह सफाई कर्मियों पर लगातार नगर आयुक्त कुमार गौरव कार्रवाई कर रहे हैं. बावजूद आदेश की अवहेलना जारी है. पांच सितंबर को जोन प्रभारी मुन्ना राम के औचक निरीक्षण में गायब मिले जोन तीन के 29 सफाई कर्मियों पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है. इनकी अनुपस्थिति को कार्य के प्रति लापरवाही, कर्त्तव्यहीनता एवं स्वेच्छाचरिता माना गया है.

गायब मिले ये कर्मचारी :

अनुपस्थित तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुये जवाब के लिये दो दिनों का समय दिया गया है. गायब रहने वाले कर्मियों में वार्ड 33 के संविदा सफाई कर्मी राजाराम व दैनिक सफाई कर्मी हरिंद्र चौधरी, वार्ड 34 के आउटसोर्स कर्मी राहुल महतो, वार्ड 37 के दैनिक सफाई कर्मी संजय राउत, मनीष कुमार, वार्ड 38 के दैनिक सफाई कर्मी मुमताज आलम, संविदा सफाई कर्मी फकीरा मल्लिक, आउटसोर्स सफाई कर्मी मारुफ खां, वार्ड 39 के दैनिक सफाई कर्मी चंदन राम, संविदा सफाई कर्मी श्याम राम शामिल हैं. इसी तरह वार्ड 40 के आउटसोर्स सफाई कर्मी विनोद राम, संविदा सफाई कर्मी आनंद राम, वार्ड 41 के दैनिक सफाई कर्मी विजय मल्लिक, आउटसोर्स सफाई कर्मी संजय राम, वार्ड 43 के दैनिक कर्मी विजय मल्लिक, वार्ड 44 के दैनिक सफाई कर्मी सूरज कुमार राम, संजय मल्लिक, विकास मल्लिक, आउटसोर्स सफाई कर्मी विट्टू पासवान, वार्ड 47 के दैनिक सफाई कर्मी जितेंद्र राम, टिंकू पासवान, संविदा सफाई कर्मी धमेंद्र मल्लिक, वार्ड 48 के संविदा सफाई कर्मी राज कुमार के अलावा प्रशासनिक क्षेत्र में प्रतिनियुक्त संविदा सफाई कर्मी नरेश मल्लिक, एमटीसी गोदाम पर तैनात आउटसोर्स सफाई कर्मी छोटू साह, दैनिक सफाई कर्मी प्रवीण कुमार राय, गैंग में शामिल संविदा सफाई कर्मी संजीत राम, सुरेंद्र मल्लिक, दैनिक सफाई कर्मी उमेश मल्लिक व अन्य हैं.

JP Nadda Bhagalpur Visit: आपकी अंगुली सही जगह दबी, तभी भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुला, जानिए और क्या बोले जेपी नड्डा?

JP Nadda Bihar Visit: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को भागलपुर पहुंचे और उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में जेपी नड्डा ने कहा कि आपकी अंगुली सही जगह दबी, तभी भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुला है.

JP Nadda Bhagalpur Visit: आपकी अंगुली सही जगह दबी, तभी भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुला, जानिए और क्या बोले जेपी नड्डा? Super specialty hospital 00
भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन्.

JP Nadda Bhagalpur Visit: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने भागलपुर को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की एक बड़ी सौगात दी है. वह भागलपुर में इस हॉस्पटल का उद्घाटन किया और समारोह में बोले कि आपकी अंगुली सही जगह दबी,तभी भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुला है. अगर आपकी अंगुली गलत जगह दबी, तो तेल पिलावन और लाठी भाजन का समय आ जायेगा. पहले बिहार बीमारू राज्य में जाना जाता था, लेकिन आज यह अग्रणी राज्यों में शुमार है.

पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचे. सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन 3 बजकर 48 मिनट पर किया. इसके साथ ही साथ सदर हॉस्पिटल में बने 100 बेड के मॉडल अस्पताल, नारायणपुर पीएचसी, बिहपुर सीएचसी, खरीक पीएचसी के भवन का भी उद्घाटन किया. जेपी नड्डा के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे थे.

ऑनलाइन किया उद्घाटन

भागलपुर में बने सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन के साथ ही सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के कबीरा पंचायत स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कबिराधाप का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा आदि को बड़ी सौगातें देने के लिए भेजा है.

खूब हुआ स्वागत

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस पटना के समारोह से निकलने के बाद भागलपुर पहुंच गये हैं. पटना एयरपोर्ट से वह हेलीकॉप्टर के जरिए भागलपुर पहुंचे है. केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने को आतुर हैं. वह दरभंगा में एम्स का जल्द से जल्द शिलान्यास करना चाहते हैं ताकि मिथिलांचल समेत पूरे बिहार के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें.


किडनी व लीवर की जांच शुरू, दवा करायी गयी उपलब्ध

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 04 सितंबर 2024 बुधवार से ही मरीजों को जांच की सुविधा मिलने लगी है. यहां दो तरह किडनी एवं लीवर जांच की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. शुक्रवार को 10 मरीजों को लाभ मिला है. इससे अब किडनी एवं लीवर के मरीजों को जांच के लिए जेएलनएमसीएच नहीं जाना होगा. दवा भी उपलब्ध करा दी गयी है.

Bihar News : भागलपुर में वर्षों बाद बाइपास पर राह होगा आसान, दुरुस्त होने लगा फ्लैंक

Bhagalpur News : भागलपुर में बाइपास का मरम्मत होने लगा है. मरम्मत होने से इस पर राह आसान हो जायेगा. चयनित कांट्रैक्टर ने फ्लैंक दुरुस्तीकरण कार्य से बाइपास रोड का मरम्मत शुरू किया है. दुरुस्तीकरण पर करीब 11.91 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

Bhagalpur News : वर्षों बाद भागलपुर में बाइपास कर मरम्मत शुरू हुआ है. मरम्मत का कार्य होने से इस पर चलना आसान हो जायेगा. जीरो माइल से लेकर दोगच्छी तक 16.73 किमी लंबे बाइपास का काम जमुई के कांट्रैक्टर बालकृष्ण भालोटिया को मिला है. उन्होंने फ्लैंक दुरुस्तीकरण से बाइपास मरम्मत शुरू किया है और सड़क के गड्ढों को भरने लगा है.

थ्रो आउट लेन में एक तरफ डोमिनेंट कंक्रीट चढ़ाने का टारगेट अक्तूबर तक फिक्स किया गया है. वहीं, सड़क बनाने का काम दिसंबर से पहले पूरा करने का भी लक्ष्य है. सड़क जब बन जायेगी, तो इस कांट्रैक्टर को ही अगले पांच साल तक रखरखाव करना अनिवार्य होगा.

दुरुस्तीकरण पर खर्च होंगे 11.91 करोड़

एनएच डिपार्टमेंट ने चयनित कांट्रैक्टर को बाइपास की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है. ताकि, आवागमन में दिक्कत नहीं हो सके. दुरुस्तीकरण कार्य पर करीब 11.91 करोड़ खर्च होंगे. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को पहले मंजूरी मिल गयी रहती और कांट्रैक्टर का चयन कर लिया गया रहता, तो अब तक सड़क चकाचक हो गयी रहती. खर्च भी कम होता. शुरुआत में टेंडर राशि 49 लाख 19 हजार 420 रुपये की थी.

विक्रमशिला सेतु : स्ट्रीट लाइट होने लगा ठीक

विक्रमशिला सेतु की खराब स्ट्रीट लाइटें भी ठीक करायी जाने लगी है. यह काम कहलगांव के एक कांट्रैक्टर को सौंपा गया है. बताया जाता है कि हवा के दबाव से स्ट्रीट लाइट खराब हो गया था. स्ट्रीट लाइट के बार-बार खराब होने की समस्या के बारे में अधिकारियों ने जानकारी ली है. सेतु पर करीब 147 स्ट्रीट लाइट लगे हैं, जिसमें से 40 के बल्ब नहीं जलने से अंधेरा रहता है. लेकिन विभाग के पास सिर्फ 20 ही लाइट खराब होने की सूचना है. जबकि, इससे कहीं ज्यादा लाइटें खराब है. क्लैंप के एंगल में बदलाव कर लाइट को फिट कराया जायेगा. पहले क्लैंप में लाइट का एंगल 90 डिग्री के आसपास था, जिसे अब ऊपर उठाने की बात हो रही है.

जानें किस तरफ कितनी लाइटें व बल्ब खराब है

नवगछिया : पोल संख्या 2, 9, 11, 13, 17, 23, 25, 26, 30, 32, 34, 36, 38, 41, 45, 48, 64, 76, 78, 79 और 80 की लाइट बंद है.

भागलपुर : पोल संख्या 138, 136, 125, 123, 122, 118, 116, 108, 104, 103, 101, 98, 96, 93, 91, 88, 87 व 84 का पोल के बल्ब खराब हैं.

Bhagalpur News: नये नगर आयुक्त डा प्रीति का स्मार्ट सिटी कंपनी की टीम ने किया स्वागत

Bhagalpur News : नये नगर आयुक्त डा प्रीति ने भागलपुर नगर निगम में योगदान दिया है. इससे पहले वे खगड़िया में डीडीसी थे. 05 सितंबर को उनका स्वागत स्मार्ट सिटी कंपनी की टीम ने की है.

Bhagalpur News : भागलपुर में नये नगर आयुक्त डॉ प्रीति का स्मार्ट सिटी कंपनी ने 05 सितंबर 2024 गुरुवार को स्वागत किया. कंपन के सीजीएम नगर आयुक्त के चेंबर में पहुंचे और उन्हें बुके देकर स्वागत किया. साथ ही उन्हें इस बात से भी अवगत कराया कि स्मार्ट सिटी की कितनी परियोजनाएं थी और कितने पर अबतक काम फाइनल हुआ है. साथ ही कौन-कौन सी योजनाएं हैं, जिसकी कार्य प्रगति पर है.

नगर आयुक्त को उन्होंने बताया कि कुल 20 परियोजनाओं में 17 का कार्य पूर्ण है. तीन परियोजनाओं में मल्टीलेवल ऑटोमेटेड कार पार्किंग, भैरवा तालाब एवं बरारी घाट का सौंदर्यीकरण (रिवर फ्रंड डेवलपमेंट) कार्य प्रगति पर है.

Bhagalpur News : पाइपलाइन बिछाने के लिए काटी गयी सड़क का शुरू हुआ निर्माण, आवागमन होगा आसान

Bhagalpur News : भागलपुर शहर में पांच महीने पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए शीतला स्थान चौक पर काटी गयी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है. सड़क बनने से आवागमन आसान होगा.

Bhagalpur News : बुडकाे ने पांच माह पहले पाइपलाइन में काम कराने के लिए शीतला स्थान चौक सड़क काटी थी और इसका अब आरसीडी ने निर्माण कार्य शुरू कराया है. पक्कीकरण का कार्य 6 सितंबर 2024 गुरुवार से शुरू किया गया है. इस काम से अब आवागमन में थोड़ी राहत मिल सकेगी. दरअसल, पांच माह पहले पाइप लाइन के लिए चौक पर दो बड़ा सा गहरा गड्ढा खोदा था और इसको मिट्टी भर कर बुडको ने छोड़ दिया था.

गड्ढों को मिट्टी से भरकर छोड़ने राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बना था. यहां इससे परेशानी तो हो ही रही थी. इस चौक के कनेक्टिंग रोड जो गुड़हट्टा चौक की ओर किनारे-किनारे 300 मीटर में सड़क काट दी गयी थी. इसको भी छोड़ दिया गया था. इससे राहगीरों की परेशानी दोगुनी हो गयी थी.

क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण अक्सर जाम लगता था. वहीं, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से लोग कुछ ज्यादा ही परेशान रहते थे. लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही थी. सड़कों के बनने के बाद अब राहत मिल सकेगी.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में बढ़ेगी बीजेपी की मुश्किलें? 24 घंटे अंदर जानें कितने नेताओं ने दिया इस्तीफा


Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के बाद भूचाल आ गया है. बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गयी. लिस्ट जारी होने के 24 घंटे के भीतर नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गयी है.

Haryana Assembly Election 2024: बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. लिस्ट जारी होने के बाद भूचाल आ गया और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ गयी है. लिस्ट जारी होने के 24 घंटे के भीतर कई नेताओं ने इस्तीफा दिया है. पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी है. 4 सितंबर 2024 बुधवार को बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

जानें यहां, किन नेताओं ने इस्तीफा दिया

  • रणजीत चौटाला ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है. 
  • लक्ष्मण नापा: बीजेपी के रतिया से विधायक हैं. टिकट कटने पर पार्टी छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुए. 
  • करणदेव कंबोज: बीजेपी के हरियाणा ओबीसी सेल के अध्यक्ष थे. इंद्री विधानसभा से टिकट की मांग कर रहे थे.  टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया. 
  • बीजेपी किसान मोर्चा राज्य अध्यक्ष सुखविंदर सिंह मांडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.  
  • हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष आदित्य चौटाला ने बीजेपी से इस्तीफा दिया है. 
  • बीजेपी नेता शमशेर गिल ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. 
  • विकास उर्फ बल्ले: दादरी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष से इस्तीफा दिया. 
  • हिसार से बीजेपी नेता दर्शनगिरी महाराज ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.
  • रेवाड़ी से युवा नेता प्रशांत सनी यादव ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़ कर 22000 वोट हासिल किए थे.
  • बीजेपी की प्रदेश महिला सचिव इंदु वलेचा ने दिया इस्तीफा 
  • इंदु वलेचा के पति संजीव वलेचा ने सोनीपत जिला उपाध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा 
  • बीजेपी व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने भी इस्तीफा दिया, गुरुग्राम से निर्दलीय लड़ेंगे.

जानिए क्या बोले सीएम सैनी?

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने नेताओं के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कमल का फूल एक ही जगह रह सकता है. एक फूल है और उसे लेने वालों की संख्या ज्यादा है.