30 साल की लड़की से 15 साल के लड़के को हुआ प्यार, सब पर पड़ी भारी, फिल्म ने की छप्पर-फाड़ कमाई

Ek Chhoti si Love Story : साल 2002 में एक फिल्म आयी थी. यह ऐसी फिल्म थी, जो रिलीज होने के साथ हिट कर गयी थी. ऐसे कम उम्र के लड़के को बड़ी उम्र की लड़की से प्यार होने वाली फिल्म पसंद नहीं की जाती है लेकिन, इसमें कुछ और ही बात थी.

30 साल की लड़की से 15 साल के लड़के को हुआ प्यार, सब पर पड़ी भारी, फिल्म ने की छप्पर-फाड़ कमाई Ek Chhoti si Love Story 3
Ek Chhoti si Love Story

Ek Chhoti si Love Story : मनीषा कोईराला और आदित्य सील स्टारर फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ की कहानी कुछ अलग हटकर थी. दर्शकों ने पसंद किया था.बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट हुई थी. इस कंटेंट पर बनी कई फिल्में पसंद नहीं की गईं, लेकिन यह फिल्म ही ऐसी थी कि जिसे पसंद किया गया था. अच्छी-खासी कमाई भी की थी.

साल 2002 में फिल्म आयी थी. जिसमें 30 साल की लड़की से एक 15 साल के लड़के को प्यार हो जाता है. लड़का छुप-छुपकर लड़की को देखते रहता है. फिर लव स्टोरी शुरू होती है. ये फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

Ek Chhoti si Love Story : रिलीज को 22 साल हुए पूरे

यह फिल्म 6 सितंबर 2002 को आई थी. शशिलाल के नायर ने निर्देशन किया था. फिल्म पैरागॉन पिक्चर्स इंटरनेशनल और श्रीनगर फिल्म्स बैनर तले बना था. फिल्म में मनीषा कोईराला और आदित्य सील लीड रोल में नजर आए थे. रणवीर शौरे, सरोज भार्गव, जेस्सी रंधावा और मसूद अख्तर ने भी अहम किरदार निभाए थे.

30 साल की लड़की से 15 साल के लड़के को हुआ प्यार, सब पर पड़ी भारी, फिल्म ने की छप्पर-फाड़ कमाई Ek Chhoti si Love Story 4
Ek Chhoti si Love Story

‘जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी का वर्डिक्ट हिट था. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का बजट 1.50 करोड़ रुपये था जबकि, बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

फिल्म से जुड़ी बातें जानें

फिल्म की कहानी एक अलग तरह की थी और इस तरह की फिल्म को आमतौर पर सोसाइटी एक्सेप्ट नहीं करती है. फिर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

महत्वपूर्ण बातें

  1. फिल्म में दिखाए गए लव मेकिंग सीन को लेकर मनीषा ने शिकायत भी की थी. डायरेक्टर का कहना था कि उन्होंने मनीषा को बताकर ये सीन शूट किए थे.
  2. फिल्म में लीड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला थी. कई लव मेकिंग सीन शूट किए गए थे. असल में फिल्म के डायरेक्टर ने उन सीन को मनीषा की बॉडी डबल के साथ शूट किया था.
  3. 2002 के समय की मॉडल जो मनीषा कोईराला जैसी पर्सनैलिटी रखती थीं. उन्होंने मनीषा की बॉडी डबल का रोल किया था, उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान नहीं मिली थी.
  4. इस फिल्म का सीक्वल साल 2012 में बना था लेकिन वो फ्लॉप रहा था.

Varanasi News : लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने किया पथराव, खिड़की क्षतिग्रस्त

Vande Bharat News: यूपी के वाराणसी में लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया गया है. जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त बतायी जा रही है.

Vande Bharat News: यूपी के वाराणसी में गुरुवार को लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है. बताया जा रहा है कि पथराव शरारती तत्वों द्वारा किया गया है. जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त बतायी जा रही है. हालांकि, इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना उस समय की बताई जा रही है जब ट्रेन वाराणसी से रवाना हो रही थी. घटना में C5 कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त बतायी जा रही है. 22345/22346 पटना-गोमती नगर (लखनऊ) वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की 51वीं वंदे भारत एक्सप्रेस है,

लखनऊ-पटना रूट पर चलती है वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ-पटना रूट पर चलती है. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलती है. इस सेमी हाई-स्पीड ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 12 मार्च को अहमदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था. यह ट्रेन 8 घंटे और 25 मिनट में 545 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसकी औसत गति 65 किलोमीटर प्रति घंटा है.

Haryana Assembly Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट आते ही हंगामा शुरू, टिकट कटने पर रणजीत सिंह चौटाला ने दिया इस्तीफा

Ranjit Singh Chautala Resigns: बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की है. लिस्ट आते ही नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी हैं. हंगामा शुरू हो गया है. बताया जाता है कि रानियां से टिकट कटने के बाद  कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.  

Haryana Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट आते ही हंगामा शुरू हो गया है. टिकट बंटवारे को लेकर नेताओं की नाराजगी सामने आने लगी है. बताया जाता है कि रानियां से टिकट कटने के बाद कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने गुरूवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

जानें, रणजीत सिंह चौटाला ने क्या कहा?

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि है कि चाहे जो हो, वह हर हाल में रानियां विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने मुझे डबवाली से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने स्वीकार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि रोड शो के माध्यम से मैं शक्ति प्रदर्शन करूंगा. भले ही किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़े या निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरूं, लेकिन चुनाव जरूर लड़ूंगा. बता दें कि भाजपा ने रानियां से शीशपाल कंबोज को चुनावी मैदान में उतारा है. रानियां से टिकट कटने की वजह से नाराज हैं.

बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में आठ महिला उम्मीदवारों पर पार्टी ने भरोसा जताया है. वहीं,  03 मंत्री समेत 09 सिटिंग विधायकों के टिकट कट गए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं.

IPL 2025: राहुल द्रविड़ होंगे राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच, जल्द ही सभालेंगे पद

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल में वापसी करने को तैयार हैं. द्रविड़ को आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के लिए नियुक्त किया जा सकता है.

IPL 2025: राहुल द्रविड़ होंगे राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच, जल्द ही सभालेंगे पद Rahul Dravid
Rahul Dravid. 

IPL 2025: T20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे राहुल द्रविड़ आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच बनने जा रहे हैं. यानी, द्रविड़ टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी करने वाले हैं. फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत आखिरी चरण में है और वह जल्दी ही मुख्य कोच का पद संभालेंगे. जून में बारबाडोस में भारत की खिताबी जीत के बाद ब्रेक लेने वाले राहुल द्रविड़ इस साल के आखिर में होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन जैसे अहम मसलों पर काम करना शुरू करेंगे. पिछले तीन साल से रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक पद पर काबिज कुमार संगकारा इस भूमिका में बने रहेंगे. जल्द ही आईपीएल में राहुल द्रविड़ को खेलते हुए नहीं, बल्कि कोच की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और मेंटोर भी रह चुके हैं राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़ 2012 और 2013 में रॉयल्स के कप्तान थे और दो साल मेंटोर भी रहे है. इसके बाद वह 2016 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े और बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख रहे. वह 2021 में एनसीए से निकलकर रवि शास्त्री की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार द्रविड़ के कार्यकाल में भारत के बल्लेबाजी कोच रहे विक्रम राठौड़ रॉयल्स के सहायक कोच बन सकते हैं. भारत को अपनी कोचिंग में उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाया. वहीं, WTC Final 2021 और 2023 और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में पहुंचाया.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 03 मंत्री और 09 सिटिंग MLAs के कटे टिकट

BJP Candidate List: बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आठ महिला उम्मीदवारों पर पार्टी ने भरोसा जताया है. वहीं,  03 मंत्री समेत 09 सिटिंग विधायकों के टिकट कट गए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, 03 मंत्री और 09 सिटिंग MLAs के कटे टिकट Haryana Assembly Election 2024 0
Haryana Assembly elections : (Source Image: News24 Hindi)

Haryana Assembly Election 2024: बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67  कैंडिडेट्स की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई है. वहीं, 03 मंत्री सहित 09 सीटिंग MLAs के टिकट कट गए हैं. इसमें अनिल विज को अंबाला सीट से टिकट दिया गया है. जबकि अरविंद शर्मा गुहाना सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं ज्ञान चंद गुप्ता को पार्टी ने पंचकुला से टिकट दिया है. कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से चुनाव लड़ रहे हैं. सुनीता दुग्गल रतिया से मैदान में हैं. भव्या बिश्नोई आदमपुर से चुनावी मैदान में हैं. जबकि तेजपाल तंवर सोहना से उम्मीदवार बनाए गए हैं. सोहना से संजय सिंह, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि और रनियां विधानसभा से रणजीत चौटाला को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है.

05 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है. विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है. वोटिंग एक ही चरण में संपन्न होगी. इससे पहले साल 2019 में हरियाणा विधानसभा का चुनाव हुआ था. चुनाव के बाद बीजेपी और जेजेपी ने मिलकर राज्य में गठबंधन की सरकार बनाई थी. हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे में खींचतान के बाद दोनों दल अलग हो गये थे.

09 सिटिंग MLAs के कटे टिकट

बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में मौजूदा 9 विधायकों का टिकट काट दिया है. पलवल से दीपक मंगला का टिकट कटा है. उनकी जगह पार्टी ने गौरव गौतम को उम्मीदवार बनाया है. फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता की जगह पार्टी ने विपुण गोयल को प्रत्याशी बनाया है. गुरुग्राम से सुधीर सिंगला की बयाए पार्टी ने मुकेश शर्मा को टिकट दिया है. वहीं, रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला की जगह शीशपाल कंबोज मैदान में हैं. अटेली से सीताराम यादव की जगह आरती सिंह राव को टिकट मिला है. पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह की बदले सरदार कमलजीत सिंह अजराना को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह के बदले तेजपाल तंवर को प्रत्याशी बनाया गया है. रतिया से लक्ष्मण नापा की जगह सुनीता दुग्गल को टिकट दिया गया है. बवानीखेड़ा से विशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि को टिकट मिला है.

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष कब से हो रहा शुरू, जानें सही तिथि और श्राद्ध का महत्व

Pitru Paksha 2024: ब्रह्म पुराण में बताया गया है कि विधि-विधान से पितरों का तर्पण करने से पितृ ऋण चुकाने में मदद मिलती है. इस समय पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि, यह दिवंगत पूर्वजों के सम्मान का प्रतीक है.

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष कब से हो रहा शुरू, जानें सही तिथि और श्राद्ध का महत्व Pitru Paksha 2024 1
Pitru Paksha 2024

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष 16 दिनों तक चलता है और लोग इस दौरान अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कई तरह के अनुष्ठान करते हैं. पितृ पक्ष 17 सितंबर को भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होगा और 2 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या को समाप्त होगा. इस अवधि को पितृ पक्ष, पितृ पोक्खो, सोरह श्राद्ध, कनागत, जितिया, महालया, अपरा पक्ष और अखंडपाक के नाम से भी जाना जाता है.

कैसे मिलेगी अन्य बाधाओं से मुक्ति

पितृ पक्ष में लोग दिवंगत लोगों को शांति और मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान करते हैं. ऐसा करने से पितृ दोष और जीवन की अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है. पितृ पक्ष 17 सितंबर को भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होगा और 2 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या को समाप्त होगा.

वर्ष 2024 में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध की तिथियां

पूर्णिमा का श्राद्ध  – 17 सितंबर (मंगलवार)

प्रतिपदा का श्राद्ध – 18 सितंबर (बुधवार)

द्वितीया का श्राद्ध – 19 सितंबर  (गुरुवार)

श्राद्ध कर्म में दीप जलाना बेहद जरूरी

पितृ पक्ष में नियमित रूप से पूजा-पाठ के साथ श्राद्ध कर्म में दीप जलाना बेहद जरूरी होता है. दीपक जलाने की दिशा का भी विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना जाता है. दक्षिण दिशा को पितरों के अधिपति यमराज का निवास माना जाता है. इस दिशा में दीपक जलाने से माना जाता है कि पितरों की आत्माएं इसे देख पाएंगी और अपने परिजनों को आशीर्वाद देंगी.

Jharkhand News: पीएम मोदी टाटानगर स्टेशन से 21,000 करोड़ की देंगे सौगात, 15 सितंबर को पहुंचेंगे झारखंड

Jharkhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री 15 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगे. इन योजनाओं में नयी रेल लाइन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं.

Jharkhand News: प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे मंत्रालय की संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया. टीम ने इलाके का ड्रोन से सर्वे किया. पीएम मोदी के मूवमेंट को लेकर क्षेत्र की तस्वीरें लीं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर स्टेशन से 21 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री 15 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगे. इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे मंत्रालय की संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया है.

पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

 प्रधानमंत्री टाटानगर से टाटा-पटना और टाटा-बालेश्वर समेत देश के अन्य हिस्सों के लिए पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. हाल ही में कैबिनेट द्वारा पारित चाकुलिया- बुड़ामारा नयी रेल लाइन के अलावा तीसरी लाइन की लंबित परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखायेंगे. मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय और रेलवे मंत्रालय की संयुक्त टीम ने टाटानगर स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया. टीम ने इलाके का ड्रोन से सर्वे किया है. 

Ganesh Chaturthi Puja 2024 : गणेश चतुर्थी की पूजा इन चीजों से होगी पूरी, पूजन सामग्री लिस्ट देखें

Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. इस खास दिन लोग अपने घरों में बप्पा की मूर्ती स्थापित करते हैं. इस बार अगर आप भी गणेश चतुर्थी पर बप्पा की आराधना करना चाहते हैं तो पहले से जान लें कि इसमें किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी.

Ganesh Chaturthi 2024 : गणेश चतुर्थी पर अपने घर में गणपति बप्पा के प्रतिमा की स्‍थापना करने वाले हैं और उसकी पूजा करेंगे, तो यहां इन चीजों की जरूरत पड़ेगी. हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि गणेश चतुर्थी शुरू होता है और 10 दिनों तक गणेशोत्सव मनाया जाता है. गणेश चतुर्थी की पूजा सामग्री लिस्ट. जनेऊ, रोली, कलश, गंगाजल, मूर्ति स्थापित करने के लिए चौकी, धूप, दीप, कपूर, लाल रंग का कपड़ा, दूर्वा, मोदक, फल, सुपारी, लड्डू, मौली, पंचामृत, लाल चंदन, पंचमेवा इत्यादि चीजों की जरूरत है, जिससे पूजा पूरी होगी.

शुभ मुहूर्त क्या है ?

चतुर्थी तिथि का आरंभ : 6 सितंबर, दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से होगा.

समापन : 7 सितंबर, शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा.

पर्व : उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए 7 सितंबर दिन शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जायेगा.

महत्व क्या है ?

गणेश चतुर्थी की शुरूआत भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है. और यह त्योहार चतुर्दशी को समाप्त होता है. गणेश के शरीर के विभिन्न अंगों का अलग महत्व है जिसमें सिर-आत्मान, शरीर- माया, हाथी का सिर- ज्ञान, ट्रंक-ओम का प्रतीक माना जाता है. यह 10 दिनों का उत्सव है.

Bihar News: भागलपुर के तबीस और पंकज आयरलैंड व दुबई में चलाएंगे गाड़ी, मिला इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस

Driving License: परिवहन विभाग से भागलपुर के दो लोगों को इंटरनेशल ड्राइविंग का परमिट मिला है और दोनों ही बेहद खुश है. इंटरनेशल ड्राइविंग का परमिट मिलने वालों में एक भीखनपुर के एसएम तबीस नसर, तो दूसरा घोघा का पंकज कुमार है. तबीस को आयरलैंड व पंकज को दुबई में वाहन चालन का लाइसेंस मिला है. 

Driving License: परिवहन विभाग के भागलपुर ऑफिस से यहां के दो लोगों को इंटरनेशनल ड्राइविंग का परमिट मिला है. इंटरनेशनल लाइसेंस जारी होने दोनों ही बेहद खुश हैं. आयरलैंड के लिए भीखनपुर के एसएम तबीस नसर और दुबई के लिए घोघा के युवक पंकज कुमार को ड्राइविंग लाइसेंस मिला है और वे अब वहां ड्राइविंग कर सकेंगे. यह लाइसेंस 6 महीने के लिए वैध होता है. दानों को इंटरनेशनल ड्राइविंग जारी करने से पहले परिवहन विभाग के अधिकारी ने पासपोर्ट व वीजा की जांच की जांच की. इसके बाद दोनों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया है.

परमिट छह महीने के लिए

विदेश में दोपहिया या चारपहिया वाहन परिचालन के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है. इस तरह के परमिट की अवधि छह माह के लिए होता है. इस अवधि में उन्हें वहां के परिवहन कार्यालय में परमिट को जमा करना होता है. छह माह के बाद परमिट अमान्य हो जाता है.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू, मंजुला, सुशीला व ज्ञानेश्वर बने पहले मरीज

Bhagalpur News : भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू हो गया है. उद्घाटन से तीन दिन पहले मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है. यहां अस्पताल में पहले दिन मंगलवार को इलाज कराने 33 मरीज आये. इनमें हृदय रोग से पीड़ित 13, न्यूरो संबंधी रोग से पीड़ित 13 मरीज व सात किडनी के मरीज पहुंचे.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू, मंजुला, सुशीला व ज्ञानेश्वर बने पहले मरीज Super specialty hospital 2
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज शुरू.

Bhagalpur News : लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार जेएलएनएमसीएच से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों का इलाजा शुरू हो ही गया. उद्घाटन से तीन दिन पहले मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है. पहले दिन मंगलवार को इलाज कराने 33 मरीज पहुंचे. मरीजों में हृदय रोग से पीड़ित 13, न्यूरो संबंधी रोग से पीड़ित 13 व सात किडनी के मरीज पहुंचे और उनका इलाज किया गया. मरीजों का इलाज ओपीडी में कॉर्डियोलॉजी (हृदय रोग), नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग), न्यूरोलॉजी (मस्तिष्क रोग) के चेंबर में हुआ. जबकि प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित एक भी मरीज इलाज के लिए नहीं पहुंचे. प्लास्टिक सर्जरी चेंबर में बैठे डॉक्टर मरीज का इंतजार करते रह गये.

मरीजों की जांच सुबह 10 बजे से हुई शुरू

डॉक्टर अपने-अपने चेंबर में सुबह 10 बजे से मरीजों की जांच शुरू की. ओपीडी की शुरुआत सुबह आठ बजे होनी थी. मरीज सुबह नौ बजे तक आ गये थे. ओपीडी की शुरुआत के समय निरीक्षण करने जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार भगत व मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार पहुंचे. उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओपीडी की व्यवस्था का जायजा लिया.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शुरू, मंजुला, सुशीला व ज्ञानेश्वर बने पहले मरीज Super specialty hospital 3
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज शुरू.

अस्पताल के पहले मरीज मंजुला, सुशीला व ज्ञनेश्वर बने

सुपर स्पेशियलिटी में ओपीडी के कार्डियोलॉजी विभाग में इलाज कराने वाली खरीक निवासी 65 वर्षीय सुशीला देवी बनीं. इनका इलाज हार्ट स्पेशियलिस्ट डॉ सुमित शंकर ने किया. वहीं नेफ्रोलॉजी विभाग में इलाज कराने वाले पहले मरीज किडनी रोग से पीड़ित बरारी निवासी 33 वर्षीय ज्ञानदेव कुमार थे. इनका इलाज किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ हिमाद्री शंकर ने किया. जबकि न्यूरोलाॅजी विभाग में इलाज कराने वाली पहली मरीज शाहकुंड निवासी 65 वर्षीय मंजूला देवी थी.

मायागंज अस्पताल में हुआ पैथेलॉजी जांच

इलाज के बाद डॉक्टरों ने 17 मरीजों को एमआरआइ, सीटी स्कैन व पैथोलाॅजी जांच की सलाह दी. सभी मरीजों को जांच के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया. मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार के अनुसार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में सिर्फ मरीजों का इलाज होगा. जबकि जांच के लिए मायागंज अस्पताल आना होगा.

टेक्निशियन व रेडियोलॉजिस्ट नहीं

सुपर स्पेशियलिटी में एमआरआई जांच सेंटर फंक्शनल है. लेकिन टेक्निशियन व रेडियोलॉजिस्ट नहीं हैं. सुपर स्पेशियलिटी में पैथोलॉजी सेंटर व सीटी स्कैन सेंटर में मशीनों का इंस्टालेशन पूरा नहीं हुआ है. दवा के लिए पटना मुख्यालय को पत्र भेजा गया है. इसके लिए लाइसेंस की भी जरूरत होगी. इसमें कुछ समय लग जायेगा.

सुबह आठ बजे खुल गया था रजिस्ट्रेशन काउंटर

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह आठ बजे खुल गया था. नौ बजे से मरीज काउंटर पर आने लगे थे. पहली पाली दोपहर डेढ़ बजे तक चली. दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से चार बजे तक चली. दूसरी पाली में एक भी मरीज नहीं आये. ओपीडी के अधिकारियों, डाॅक्टर, नर्स एवं कर्मचारियों में काफी उत्साह दिखा. बीपी जांच के लिए अलग काउंटर बना था. मरीज के कागजात तैयार करने के लिए दो काउंटर पर नर्स शोभा शर्मा, संगीता भारती, रेणु कुमारी, स्वेता कुमारी, रेखा कुमारी, संजू कुमारी, प्रियंका कुमारी और रंजनी सिन्हा मौजूद थे.