Sri Leathers owner Ashish Dey murder case: सजा काट रहे तीन दोषियों को राहत, उम्रकैद की सजा निरस्त

Jharkhand News : श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में सजा काट रहे तीन दोषियों को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. तीनों सजायाफ्ताओं की आजीवन कारावास की सजा झारखंड हाईकोर्ट से निरस्त कर दी गयी है. निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनायी थी.

Sri Leathers owner Ashish Dey murder case: जमशेदपुर के बहुचर्चित श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में तीन दोषियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाइकोर्ट से आजीवन कारावास की सजा निरस्त कर दी गयी है. निचली अदालत ने जितेंद्र, विनोद व अमलेश को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. सजायाफ्ताओं की ओर से दायर क्रिमिनल अपील याचिका पर मंगलवार को फैसला सुनाया. जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने सजायाफ्ता जितेंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह और अमलेश कुमार सिंह को राहत देते हुए उनको दी गयी आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा को निरस्त कर दिया. खंडपीठ ने पूर्व में 13 अगस्त 2024 को मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी और राज्य सरकार का पक्ष सुना था. सुनवाई पूरी होने के बाद जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. वहीं, इस मामले में अदालत पहले ही अखिलेश सिंह और विक्रम शर्मा को बरी कर चुकी है.

लोग जानना चाह रहे कौन लोग शामिल थे?

हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब सवाल उठने लगा कि आखिर आशीष डे की हत्या किसने की थी? तीनों सजायाफ्ताओं के बरी होने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि मिलनसार आशीष डे को क्यों मारा गया? इसमें कौन लोग शामिल थे? पुलिस क्यों सजा नहीं दिला पायी? क्या पुलिस ने उस वक्त आनन-फानन में या किसी के दबाव में थ्योरी तैयार की थी?

साकची में गोली मार कर हत्या कर दी थी

देश में नामी कंपनी श्रीलेदर्स (साकची) और होटल स्मिता के मालिक आशीष डे (53 वर्ष) की दो नवंबर (शुक्रवार) 2007 की सुबह 08:50 बजे अज्ञात अपराधियों ने साकची में गोली मार कर हत्या कर दी थी. आशीष डे साकची आम बागान मैदान के पास स्थित अपने घर (मकान नंबर 147 भइया) से टीवीएस विक्टर मोटर साइकिल ( जेएच-05डी-6556) से साकची बाजार स्थित दुकान जा रहे थे. जैसे ही वह आमबागान मैदान के पीछे से होते हुए सरकार बिल्डिंग की ओर बढ़े, स्पीड ब्रेकर के पास अपराधियों ने उन पर दो गोलियां चलायीं. पीठ में उन्हें दोनों गोली लगी और वह मेन रोड पर स्प्रिंग ब्लूम्स स्कूल के पास गिर गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें टीएमएच पहुंचाया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. अपीलकर्ता जितेंद्र कुमार सिंह, अमलेश कुमार सिंह और विनोद कुमार सिंह ने जमशेदपुर की निचली अदालत द्वारा दी गयी आजीवन कारावास की सजा को चुनौती दी थी. निचली अदालत ने 17 सितंबर 2011 को मामले में तीनों आरोपियों को दोषी पाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी.

Kolkata Doctor Murder: एक्शन में आयी ममता बनर्जी की सरकार, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को किया सस्पेंड

Kolkata Doctor Murder Case : ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के मामले में ममता बनर्जी की सरकार एक्शन में आयी. आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सस्पेंड कर दिया गया. इस संबंध में पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र जारी किया है और मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

Kolkata Doctor Murder Case : ममता बनर्जी की सरकार अब बर्दाश्त करने की मूड में नहीं है. वह एक्शन में आयी और सीबीआई द्वारा गिरफ्तार आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सस्पेंड कर दिया है. इस संबंध में पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र भी जारी किया और तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिया है. साथ ही कई कारण भी बताया है.

संस्पेंड करने का रहा ये कारण

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर आपराधिक जांच चल रही है. इस वजह से उन्हें सस्पेंड कर दिया जा रहा है. इससे पहले पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर जूनियर डॉक्टर हत्या मामले में सीबीआई पॉलीग्राफ टेस्ट भी कर चुकी है.

सीबीआई ने किया है गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में संदीप घोष समेत 4 लोगों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने इन्हें कोर्ट में पेश किया था और सीबीआई को 8 दिनों की रिमांड मिली है.

भ्रष्टाचार का आरोप

सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड देने का आग्रह किया था. सीबीआई ने कोर्ट में दावा किया कि गिरफ्तार हुए चारों आरोपियों की भूमिका वित्तीय अनियमितता में महत्वपूर्ण है. ऐसे में उनसे पूछताछ जरूरी है. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चारों को आठ दिनों की सीबीआइ हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया. कोर्ट ने पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष (53), विप्लव सिंह (52), सुमन हाजरा (46) और अफसर अली खान (44) को मंगलवार को आठ दिनों की सीबीआइ हिरासत में भेज दिया. सीबीआई अधिकारियों ने सोमवार को संदीप घोष सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था.

Dantewada-Bijapur Border : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 9 नक्सली ढेर

Naxal Encounter:  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के बॉर्डर पर लोहागांव पीडिया के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी है. इसमें 9 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है. आईजी बस्तर पी सुंदरराज के अनुसार दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं.

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेंड में 9 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेंड सुबह के साढ़े 10 बजे की है. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुंदरराज पी के अनुसार दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. इस दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे दल का नक्सलियों से सामना हुआ.

मालूम हो, इससे पहले 29 अगस्त को भी ‘एंटी नक्सल’ ऑपरेशन के तहत नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर पर नक्सलियों और पुलिस में मुठभेड़ हुई. इस दौरान सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर किया था. 

नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना

आईजीपी सुंदरराज पी के अनुसार नक्सलियों की मौजूदगी के बारे गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद बाद डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैयार कर नक्सल विरोधी अभियान के लिए भेजा गया था. काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही, जिसके बाद तलाशी अभियान में 9 नक्सलियों के शव मिले हैं.
(इनपुट पीटीआई)

JSSC Exam: महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा की तिथि जारी, कब होगी परीक्षा और किस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?

JSSC Exam: झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की तिथि जारी हो गयी है. यह परीक्ष आठ सितंबर को होगी. जेएसएससी के परीक्षा नियंत्रक ने एडमिट कार्ड को लेकर आवश्यक सूचना जारी कर दी है. 

JSSC Exam : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा महिला पर्यवेक्षिका की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है. यह परीक्षा 8 सितंबर को आयोजित होगी. 03 सितंबर मंगलवार से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा. सूचना के मुताबिक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर तीन सितंबर से यानी मंगवार से ही लिंक उपलब्ध होगा. लिंक के माध्यम से संबंधित अभ्यर्थी अपनी पंजीयन संख्या व जन्म तिथि दर्ज करने के बाद प्रत्येक पत्र के लिए परीक्षा की तिथि व जिला के संबंध में सूचना प्राप्त कर सकेंगे.

जानें किन जिलों में बनाया जाएगा परीक्षा केंद्र

यह परीक्षा रांची, बोकारो, धनबाद व पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित परीक्षा केंद्रों पर ली जायेगी. प्रत्येक पत्र के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र निर्गत किया जायेगा. ध्यान रहे कि किसी भी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाक अथवा अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा. अगर किन्हीं को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या होती है तो वे आयोग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

444 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है

महिला पर्यवेक्षिका के 444 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की है. पहले जुलाई में इसकी परीक्षा निर्धारित की गयी थी, लेकिन बाद में फिर से इसकी संशोधित कैलेंडर जारी की गयी.

Shakti Kapoor Birthday: 1980 से फिल्मों में कर रहे हैं काम, यहां जानें इनका असली नाम

Shakti Kapoor Birthday: शक्ति कपूर, बॉलीवुड के इस मशहूर कॉमेडियन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. आज 3 सितंबर 2024 मंगलवार को वह अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. 1952 में जन्मे शक्ति कपूर ने अपने शानदार करियर में 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है. 

Shakti Kapoor Birthday: 1980 से फिल्मों में कर रहे हैं काम, यहां जानें इनका असली नाम shakti Kapoor 2
शक्ति कपूर का 72वां जन्मदिन.

Shakti Kapoor Birthday :  बॉलीवुड में अलग-अलग तरह के एक्टर्स हैं जिनमें कुछ कॉमेडियन हैं, कुछ विलेन हैं तो कुछ हीरो हैं. लेकिन यह एक्टर जो विलेन, कॉमेडियन दोनों की भूमिका में देखने को मिला है. वे 1980 के दशक से लगातार इंडस्ट्री में बने हुए हैं. बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर शक्ति कपूर आज अपना 72वा बर्थडे मना रहे है.

शक्ति कपूर का असली नाम क्या है?

बॉलीवुड के इस मशहूर कॉमेडियन का असली नाम सुनील सिकन्दरलाल कपूर है. उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला तब लिया जब उन्हें बताया गया कि उनका असली नाम विलेन के रोल के लिए इंपैक्टफुल नहीं है.

Shakti Kapoor Birthday: 1980 से फिल्मों में कर रहे हैं काम, यहां जानें इनका असली नाम shakti Kapoor 3
शक्ति कपूर का 72वां जन्मदिन.

उन्होंने संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी में विलेन की भूमिका निभाई थी, जिससे उन्हें पहचान मिली. शक्ति कपूर ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से मास्टर्स की पढ़ाई की.

हिंदी फिल्मों के अलावा, उन्होंने भोजपुरी, उड़िया, बंगाली और असमिया फिल्मों में भी काम किया है. 2011 में शक्ति कपूर ने रियलिटी शो बिग बॉस के 5वें सीजन में हिस्सा लिया था.

शक्ति कपूर को HelloCities24 की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

PhonePe पर अब प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन, बिना बैंक अकाउंट से पैसे कटे हो जाएगी पेमेंट, जानें तरीका

PhonePe Credit Line on UPI: फोन पे एक डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म है. हाल के दिनों में ऐप में कुछ बदलाव हुए हैं. इसमें नये फीचर जोड़े गए हैं. यहां पर यूजर्स अब प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन को यूपीआई के साथ लिंक कर सकते हैं. 

PhonePe Credit Line on UPI: फोन पे एक नया फीचर लेकर आया है. यूजर्स इसको पॉजिटिव तरीके से देख रहा है. वह नया फीचर प्री-अप्रूव्ड फीचर है. रोजमर्रा की खरीदारी के लिए क्रेडिट ऐक्सेस देता है.इसकी मदद से यूजर्स की परचेजिंग पावर ज्यादा होने की उम्मीद की जा रही है. प्री-अप्रूव्ड क्रेडिट लाइन है, तो इसे बैंक के साथ लिंक कर सकते हैं. इसके बाद इसका इस्तेमाल यूपीआई अकाउंट की मदद से कर सकते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि ये आपके लिए एक प्रकार से डेबिट कार्ड की तरह काम करेगी. इसकी मदद से आसानी से पेमेंट कर सकेंगे और बिना सेविंग्स अकाउंट का इस्तेमाल किये ही ऐसा कर सकते हैं. फोन पे का यह फीचर ऐसे लोगों को काफी पसंद आने वाला है, जिनके पास क्रेडिट लाइन है.

बिना बैंक अकाउंट से सीधे कर सकते हैं भुगतान

यह फीचर ऐसा है कि बिना बैंक अकाउंट से भुगतान सीधे क्रेडिट लाइन से कर सकते हैं. जो रोजमर्रा की खरीदारी के लिए क्रेडिट ऐक्सेस देता है. यानी आप बिना बैंक अकाउंट से भुगतान किये ही सीधे भुगतान कर सकते हैं. ऐसा लगेगा कि जैसे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पेमेंट कर रहे हैं. इससे आप सेल को भी बढ़ा सकते हैं. नया फीचर आपको पेमेंट करने की अनुमति देता है और इसमें हर कोई शामिल हो सकता है.

जानें, क्रेडिट लाइन की कैसे करेंगे शुरुआत

  • फोन पे ऐप में प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा.
  • बैंक का चयन करना होगा, जिसमें आपको क्रेडिट लाइन दी गयी होगी.
  • यूपीआई पिन सेट करने के बाद क्रेडिट लाइन का चयन करना होगा.
  • क्रेडिट लाइन की सेटिंग होने के बाद सेटिंग्स में पेमेंट बैंक ऑप्शन में नया बैंक नजर आने लगेगा.

OnePlus के इस फोन्स में एक बड़ी खराबी सामने आई, कीमत से ज्यादा रिपेयर कॉस्ट, कंपनी ने बताया उपाय

OnePlus Smartphones: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस के कुछ स्मार्टफोन्स में बड़ी खराबी सामने आई है. इसके मदरबोर्ड में कोई दिक्कत आ रही है. कुछ भारतीय उपयोगकर्ता के अनुसार, वनप्लस 9 (OnePlus 9) और वनप्लस 10 (OnePlus 10) में खराबी सामने आयी है.

OnePlus Smartphones: वनप्लस के कुछ स्मार्टफोन्स में बड़ी खराबी सामने आई है. कुछ भारतीय उपयोगकर्ता के अनुसार, वनप्लस 9 और 10 के मदरबोर्ड में कोई दिक्कत आ रही है. जिससे उन्हें फोन चलाने में समस्या हो रही है. इस फोन्स का रिपेयर कॉस्ट कीमत से ज्यादा है. इस बात को कुछ दिन बीत गए हैं और अब कंपनी ने इस समस्या पर बात की है. यूजर्स के मुताबिक ऐसा शॉफ्टवेयर अपडेट के बाद हो रहा है. दरअसल, पिछले हफ्ते कुछ यूजर्स ने शिकायत की थी है कि उनके फोन ने अचानक से काम करना बंद कर दिया है. वहीं फोन की रिपेयर कॉस्ट डिवाइस की मौजूदा मार्केट कीमत से ज्यादा है. यह समस्या ज्यादातर वनप्लस 9 और 10 प्रो यूज़र्स को हो रही है.

रिपेयर कॉस्ट कीमत से ज्यादा

बताया जा रहा है कि वनप्लस फोन के खराब मदरबोर्ड बदलने पर 42 हजार रुपये का खर्च आ रहा है जो कि नए वनप्लस 10 प्रो की वर्तमान में मार्केट वैल्यू के करीब है. कंपनी ने एक मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘हमें कुछ हालिया मामलों के बारे में सुनकर दुख हुआ है जहां यूज़र्स को डिवाइस के मदरबोर्ड से जुड़े अपने वनप्लस 9 और 10 प्रो के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि कंपनी अभी इसके पीछे के कारण की जांच कर रही है. हम आपको यकीन दिलाते हैं कि हम प्रभावित यूज़र्स के लिए इसे जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास करेंगे.

कंपनी ने अनुरोध करते हुए कहा है कि जो भी ग्राहक इसी तरह की समस्या से प्रभावित हैं, वे कस्टमर केयर से संपर्क करें ताकि हम स्थिति को जल्द से जल्द हल करने में मदद कर सकें. हम जानते हैं कि मदरबोर्ड की मरम्मत महंगी हो सकती है, लेकिन हम उन्हें और किफायती बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

Amanatullah Khan ED Remand : 06 सितंबर को होगी पेशी, अभी 04 दिनों की ED रिमांड में रहेगा AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

Amanatullah Khan ED Remand : ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान की पेशी 06 सितंबर को होगी. वह अभी चार दिनों तक इडी रिमांड में रहेगा. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार दिनों की ईडी की रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

Amanatullah Khan News: ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ सकती है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से ईडी ने अमानतुल्लाह खान की 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने चार दिनों के लिए रिमांड दी है. ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को चार दिनों की ईडी की रिमांड में भेज दिया गया है.

ईडी ने 2 सितंबर 2024 सोमवार को अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया है. बता दें कि आप विधायक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने ईडी की 10 दिनों की रिमांड की मांग पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

आप विधायक की ओर से पेश वकील ने मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी. ईडी ने आप विधायक को विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल के समक्ष पेश कर उन्हें 10 दिन की हिरासत में भेजने का अनुरोध किया. जांच एजेंसी ने कहा कि अमानतुल्लाह खान का मामले के अन्य आरोपियों और साक्ष्यों से आमना-सामना कराने की आवश्यकता है.

विधायक कोई भी जवाब देने से बचते रहे, नकदी का भी किया इस्तेमाल

ईडी ने अमानतुल्लाह खान के आवास पर तलाशी लेने के बाद सोमावर की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर उन्हें पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया. ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान उनसे कुछ सवाल पूछे गए, लेकिन वह जवाब देने से बचते रहे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इडी के अनुसार खान नकदी का इस्तेमाल किया गया और इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी हैं. एजेंसी को गुमराह करने की कोशिश की गई.’’ जांच एजेंसी ने अदालत को बताया, ‘‘अपराध की आय का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने के लिए किया गया है और धन शोधन किया गया है.

Jammu & Kashmir Elections: कांग्रेस ने भी जारी की 6 उम्मीदवारों की सूची, देखें कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव

J&K Assembly Elections: आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इससे पहले वह नामों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को बैठक हुई. इसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई है.

J&K Assembly Elections: आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की. सीईसी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा, जम्मू-कश्मीर स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख सुखजिंदर सिंह रंधावा और वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद सहित अन्य नेताओं ने यहां कांग्रेस मुख्यमालय में बैठक में शिरकत की. केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के तहत नेशनल कॉन्फ्रेंस 51 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि कांग्रेस 32 सीट पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी. एक-एक सीट माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को दी गई है.

तारिक हमीद कर्रा को चुनावी मैदान में उतारा

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा को चुनावी मैदान में उतारा है. सेंट्रल शालटेंग सीट से उन्हें टिकट दिया गया है. जबकि, रियासी से मुमताज खान को उम्मीदवार बनाया है. श्री माता वैष्णव देवी से भूपेंद्र जामवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. जबकि राजौरी से पार्टी ने इफ्तकार अहमद को टिकट दिया है.

यहां देखें पूरी सूची

सेंट्रल शालटेंग – तारिक हमीद कर्रा
रियासी – मुमताज खान
श्री माता वैष्णव देवी – भूपेंद्र जामवाल
राजौरी – इफ्तकार अहमद
थन्नामंडी – शब्बीर अहमद खान
सुरनकोट – मोहम्मद शाहनवाज चौधरी

Jammu & Kashmir Elections: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, रैना सहित कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव? यहां देखें पूरी सूची

J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार को जारी सूची में में 6 को चुनावी मैदान में उतारा है.

J&K Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार को उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है. जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा से चुनाव लड़ेंगे.

लाल चौक से ऐजाज हुसैन को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी की सूची के अनुसार लाल चौक से ऐजाज हुसैन को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. राजौरी से विबोध गुप्ता को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है. जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा से चुनाव लड़ेंगे.

तीन चरणों में होंगे चुनाव

जम्मू-कश्मीर में चुनाव तीन चरणों होंगे. पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चुनाव एक अक्टूबर निर्धारित किया गया है. इसके बाद आठ अक्टूबर को मतों की गिनती होगी.

यहां देखें पूरी सूची

लाल चौक – ऐजाज हुसैन
ईदगाह – आरिफ राजा
खानसाहिब – डॉ अली मोहम्मद मीर
चरार ए शरीफ – जाहिद हुसैन
नौशेरा – रविंदर रैना
राजौरी – विबोध गुप्ता