Bhagalpur News : नगर आयुक्त को विदाई देने के लिए एक ही कार्यालय में 02 अलग-अलग समारोह

Bhagalpur News : भागलपुर में नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया है. उनको विदाई देने के लिए सोमवार को दो अलग-अलग समारोह आयोजित हुई. यह चर्चा का विषय बना रहा. निगम कर्मियों ने अलग समारोह की, तो पार्षदों ने अलग से उन्हें विदाई दी गयी.

Bhagalpur News : नगर आयुक्त को विदाई देने के लिए एक ही कार्यालय में 02 अलग-अलग समारोह nigam 2

Bhagalpur News : नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह को विदाई दी गयी. उनकी विदाई चर्चा का विषय बना रहा है. दरअसल, एक ही कार्यालय में दो अलग-अलग समारोह का आयोजन हुआ. नगर निगम कर्मचारी संघ ने अलग से तो वहीं डिप्टी मेयर सलाहउद्दीन अहसन के नेतृत्व में पार्षदों ने अलग से विदाई दी. नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास हरि के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विदाई दी. समारोह में नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी नाैकरी में यह चलते रहता है. यह रूटीन प्रक्रिया है, इस माैके पर उप नगर आयुक्त राजेश कुमार पासवान, सिटी मैनेजर विनय कुमार यादव, ओएस माे. रेहान, विकास हरि, आदित्य जायसवाल, अजय शर्मा, जयप्रकाश यादव, पंकज कुमार, राकेश भारती, देवेंद्र वर्मा, मनाेज चाैधरी, हसन खान व अन्य थे.

मेयर डॉ बसुंधरा लाल नहीं पहुंची.

विदाई समारोह में मेयर डा बसुंधरा लाल नहीं पहुंची. इसमें सिर्फ डिप्टी मेयर थे और उनके ही नेतृत्व में पार्षदों ने विदाई दी. डिप्टी मेयर ने कहा कि बहुत कम समय में इनका कार्यकाल बेहतर रहा. वार्ड 14 के पार्षद अनिल कुमार पासवान ने कहा कि आठ माह के कार्यकाल में तीन माह लाेकसभा चुनाव में बीत गया.

निगम के मुख्य गेट तक बिछाया गया था रेड कारपेट

विदाई समाराेह के लिए निगम परिसर में कर्मचारी यूनियन की ओर से रेड कारपेट बिछाया था. यह निगम के मुख्य भवन से मुख्य गेट तक बिछा था. सभागार में कर्मचारियाें से बातचीत में नगर आयुक्त ने कहा कि काम का अनुभव अच्छा रहा. इस दाैरान हमने किसी कर्मचारी काे डांट भी दिया है तो उसे दिल से नहीं लेना है. हम लाेगाें काे भी ट्रेनिंग में सीनियर कहते थे कि जबतक सीनियराें की डांट नहीं पड़ेगी, सीख नहीं सकेंगे.

Bhagalpur News : नयी पेंशन स्कीम के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

Bhagalpur News : भागलपुर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते हुए सोमवार को विद्युत क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाया. सभी ने नयी पेंशन योजना का विरोध किया. कर्मचारियों ने कहा कि यह तो सांकेतिक प्रदर्शन है.

Bhagalpur News : नयी पेंशन स्कीम के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम bijli 2
बिजली कर्मचारियोंने काला बिल्लाकर किया और जताया यूपीएस का विरोध

Bhagalpur News : भ्गागलपुर में बिजली कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर नयी पेंशन स्कीम का विरोध किया. वहीं, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने मांग सरकार से की. काला बिल्ल लगाकर विद्युत क्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर के कर्मचारियों ने विरोध जताया है. साथ ही कहा है कि सरकार विचार नहीं करेगी और पुरानी पेंशन स्कीम को लागू नहीं करेगा, तो आंदोलन तेज होगा. हाल के दिनों में सरकार ने नयी पेंशन योजना यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू की है. लेकिन, यहां सभी कर्मचारी व पदाधिकारी संगठन ओल्ड पेंशन स्कीम प्रणाली लागू होने तक अपना संघर्ष जारी रखेगा.

दर्जनों मोहल्ले की बिजली तीन घंटे की जगह पांच घंटे रही ठप

02 सितंबर 2024 सोमवार को शहर में दर्जनों मोहल्ले की बिजली तीन घंटे की जगह पांच घंटे ठप रही है. कचहरी चौक से भीखनपुर तक के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा. इस क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक फीडर को तीन घंटे के लिए ही बंद रखना था. लेकिन, पांच घंटे बिजली बंद रखी गयी. ऐसे भी लोगों को आरओबी निर्माण के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बिजली संकट उनकी परेशानी को दोगुनी कर दे रहा है. आरओबी का निर्माण के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य कराये जाने की वजह से फीडर का शटडाउन लिया गया था. इसका टाइम सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक के लिए था लेकिन, बिजली दिन के ढाई बजे के बाद चालू की गयी.

Union Cabinet: कैबिनेट की बैठक में 2817 करोड़ के डिजिटल कृषि मिशन को मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्री बोले- ‘किसानों की जिंदगी में सुधार होगा’

Union Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों से जुड़ीं 7 योजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब किसानों की जिंदगी में सुधार होगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी गई.

Union Cabinet: कैबिनेट की बैठक में 2817 करोड़ के डिजिटल कृषि मिशन को मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्री बोले- 'किसानों की जिंदगी में सुधार होगा' Cabinet Decision

Union Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को हुई. इसमें किसानों से जुड़ी 7 योजनाओं को मंजूरी दी गयी है. साथ ही कई बड़े फैसले भी लिए गए. सबसे बड़ा और पहला है डिजिटल कृषि मिशन. यह कृषि के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने के लिए है. 2817 करोड़ के इंवेस्टमेंट से डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन तैयार होगा. दरअसल, कुछ अच्छे पायलट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं और उसमें सफलता मिली है. उसी के आधार पर 2,817 करोड़ रुपये के कुल निवेश के साथ डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन तैयार होगा.

कृषि, शिक्षा और प्रबंधन को सशक्त करने के कार्यक्रम को दी मंजूरी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि शिक्षा और प्रबंधन को सशक्त करने के लिए 2,292 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले कार्यक्रम को स्वीकृति दी. सरकार ने टिकाऊ पशुधन स्वास्थ्य के लिए 1,702 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी. इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बागवानी के विकास के लिए 860 करोड़ रुपये और कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए 1,202 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी. 2047 के लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण सुरक्षा के लिए कैसे तैयार करें, इसे ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम के लिए 6 स्तंभ स्थापित किए गए हैं जिसमें 3,979 करोड़ रुपये की लागत की जाएगी.

इन योजनाओं को मिली मंजूरी

  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य, पोषण के फसल विज्ञान के लिए समर्पित 3,979 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी.
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2,817 करोड़ रुपये के डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दी
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि शिक्षा और प्रबंधन को सशक्त करने के लिए 2,292 करोड़ रुपये के प्रावधान वाले कार्यक्रम को स्वीकृति दी.
  • सरकार ने टिकाऊ पशुधन स्वास्थ्य के लिए 1,702 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी.
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बागवानी के विकास के लिए 860 करोड़ रुपये और कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए 1,202 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी.
  • सरकार ने गुजरात में प्रतिदिन 63 मिलियन चिप्स बनाने का संयंत्र स्थापित करने के लिए कायन्स के 3,307 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.
  • प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मजबूती देने के लिए 1,115 करोड़ रुपये की योजना को भी मंजूरी दी.

Telangana & Andhra Pradesh Rain: बारिश के कहर से 24 लोगों की मौत!, स्कूल-कॉलेज बंद, कई ट्रेनें कैंसिल

Telangana&Andhra Pradesh Rain: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. दूसरे दिन में जमकर बारिश हुई. मूसलाधार बारिश की वजह से आंध्र प्रदेश में एक सितंबर रविवार शाम तक बारिश से 15 और तेलंगाना में 9 लोगों की मौत की खबर आ रही है. राहत व बचाव दल का गठन किया गया है.

Telangana & Andhra Pradesh Rain: बारिश के कहर से 24 लोगों की मौत!, स्कूल-कॉलेज बंद, कई ट्रेनें कैंसिल Telangana and Andhra Pradesh 2

Telangana&Andhra Pradesh Rain: तलांगना और आंध्र प्रदेशन में भारी बारिश हुई है. इसकी वजह से जगह-जगह पानी भर गया है. तेलांगना और आंध्र प्रदेशन में 24 लोगों की मौत की खबर आ रही है. वहीं, आंध्र प्रदेश में 1.1 लाख हेक्टेयर और 7,360 हेक्टेयर बागवानी क्षेत्र को नुकसान होने की भी बात सामने आयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से बात की है. राहत व बचाव दल का गठन कर लिया गया है.

NDRF की टीम तैनात

दोनों ही प्रदेश में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF की 26 टीमें तैनात की जा रही है. 12 टीमें पहले से ही तैनात हैं. इसके अलावा 14 टीमों को वहां भेजा गया है. एनडीआरएफ अधिकारियों के मुताबिक दोनों पड़ोसी राज्यों में तैनात बचाव टीमें अलग-अलग उपकरणों से लैस हैं. ये टीम देशभर के अलग-अलग जगहों से वहां पहुंची है. 

नदियां उफनाई, तो कई ट्रेनों को करना पड़ा रद्द

दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारी के अनुसार कई जगहों पर पटरियों पर जलजमाव हो गया है और इसकी वजह से 99 ट्रेनें रद्द कर दी गईं और चार ट्रेनें आंशिक तौर पर रद्द की गयी है. जबकि, 54 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. 

समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों से जान-माल की क्षति कम : राजस्व मंत्री

तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि समय पर उठाए गए एहतियाती कदमों से जान-माल की क्षति कम हुई है. उन्होंने कहा कि इन उपायों के बावजूद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की जान चली गई. 

आंध्र प्रदेश : भारी बारिश की चेतावनी

आंध्र प्रदेश में भी कई स्थानों में बारिश होने की आशंका है. बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है.कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है. श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीताराम राजू, काकीनाडा और नांदयाल जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं. इधर, ताडेपल्ली में आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में भारी बारिश हुई है. नायडू ने कहा, ‘भारी बारिश के कारण, विजयवाड़ा और गुंटूर शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं.

Rohtas News : दो बाइकों की बीच टक्कर में 02 युवकों की मौत, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Bihar News: रोहतास जिला के नौहट्टा-डेहरी थाना क्षेत्र के समहुता पावर ग्रिड के पास रविवार देर रात दो बाइकों बीच टक्कर में 02 युवकों की मौत हो गयी. जबकि, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

Bihar News: बिहार के रोहतास में नौहट्टा-डेहरी थाना क्षेत्र के समहुता पावर ग्रिड के पास रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. मौत का कारण दो बाइकों के बीच टक्कर बताया जा रहा है. वहीं, इस दुर्घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों की पहचान ढेलाबाद निवासी 22 वर्षीय पंकज चंद्रवंशी और नावाडीह निवासी 20 वर्षीय लखन चौधरी के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया था. जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया.

ग्रामीण ने किया सड़क जाम और की मुआवजे की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड‍़क पर शव रखकर जाम कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों घायल युवक तिलौथू थाना क्षेत्र के बाबूंगज के बताए जा रहे हैं. वरीय अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर किया गया. वहीं, वे सभी मुआवजे की भी मांग कर रहे थे. लोगों को समझा-बुझाकर शांत करने की कोशिश की गयी लेकिन, ग्रामीण नहीं मान रहे थे.

टक्कर में बाइक पर सवार युवक दूर जा गिरा था

तेज रफ्तार में दो बाइक थी और अनियंत्रित होने पर आमने-सामने टक्कर हो गई थी. बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, बाइक पर सवार युवक भी दूर जा गिरे थे. थानाध्यक्ष का कहना है कि दो बाईकों की भीषण टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत हुई है. तीन अन्य घायल हैं.

Breaking News : आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड! संजय सिंह बोले- लगातार जारी है मोदी की तानाशाही

ED Raid on Amanatullah Khan:आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर इडी की रेड पड़ी है. वे ओखला से विधायक हैं और इस रेड से उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि, अमानतुल्लाह खान पर ईडी पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. दिल्ली वक्फ बोर्ड केस को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया जा चुका है. दिल्ली वक्फ बोर्ड केस की जांच ईडी के पास है.

Breaking News : आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड! संजय सिंह बोले- लगातार जारी है मोदी की तानाशाही ED Raids Residence of AAP MLA Amanatullah 2
ED Raid on Amanatullah Khan.

ED Raid on Amanatullah Khan: आप के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की रेड पड़ी है. वे ओखला से विधायक हैं. ईडी की टीम उनके घर पर जब छापेमारी के लिए पहुंची है, अमानतुल्लाह खान ने उनको घर में प्रवेश करने से रोका. दरअसल, इडी के साथ स्थानीय पुलिस की टीम मौजूद नहीं थी. इस स्थिति को देखते हुए, स्थानीय पुलिस को बुलाया गया है. ईडी की टीम वक्फ बोर्ड मामले की जांच के सिलसिले में अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है. अमानतुल्लाह खान पर ईडी पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. दिल्ली वक्फ बोर्ड केस को लेकर उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया जा चुका है. दिल्ली वक्फ बोर्ड केस की जांच ईडी के पास है.  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि ईडी के अधिकारी उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे हैं. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जांच एजेंसी की रेड का वीडियो शेयर कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी की तानाशाही लगातार जारी है.

अमानतुल्लाह खान ने एक्स पर लिखा

अमानतुल्लाह खान ने एक्स(twitter) पर लिखा है कि “मेरे घर अभी ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने पहुंचे हैं.” कुछ देर बाद संजय सिंह ने छापेमारी का वीडियो शेयर करते हुए कहा, “ईडी की निर्दयता देखिए. अमानतुल्लाह खान पहले ईडी की जांच में शामिल हुए. उनसे आगे के लिए समय मांगा. उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है. घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए. अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी जारी है.”

अमानतुल्लाह की पत्नी ने बोली-मां को कुछ भी हुआ तो कोर्ट लेकर जाऊंगी

आप राज्यसभा सांसद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अमानतुल्लाह खान की पत्नी को यह बोलेते सुना जा सकता है कि “मेरी मां को कैंसर है और उनका ऑपरेशन हुआ है. वह खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं. अगर मेरी मां को कुछ भी हुआ तो मैं आपको कोर्ट लेकर जाऊंगी.” इस दौरान बैकग्राउंड में एक अन्य शख्स को भी अमानतुल्लाह की सास का हाल बताते हुए सुना जा सकता है. 

मनीष सिसोदिया का भी सामने आया रिएक्शन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का भी रिएक्शन सामने आया है. उनका कहना है कि BJP के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाना ED का काम हो गया है. बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को गिरफ्तार कर रही है. सिसोदिया ने एक पोस्ट में कहा, “ईडी का बस यही काम रह गया है. बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो. तोड़ दो. जो टूटे नहीं, दबे नहीं, उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो.”

IndiGo Airlines Bomb Threat:  जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

IndiGo Airlines Bomb Threat: जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद इस फ्लाइट को नागपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया. इंडिगो के अनुसार, नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया और तुरंत ही अनिवार्य सुरक्षा जांच शुरू की गई.

IndiGo Airlines Bomb Threat: जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद फ्लाइट को नागपुर की ओर डायवर्ट कर लौडिंग कराया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया. विमान में जबलपुर से 62 पैसेंजर सवार थे. हालांकि कंपनी ने कुछ देर में ही नागपुर से हैदराबाद के लिए विमान उड़ान भरने का दावा किया है. इससे पहले 22 अगस्त को मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में भी बम की धमकी मिली थी, जिसके चलते तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई थी.

विमान की गहन जांच के बाद, सुरक्षा एजेंसियों ने इसे महज एक अफवाह पाया. विमान के शौचालय में ‘उड़ान में बम है’ का संदेश लिखा हुआ टिशू पेपर मिला था, लेकिन बाद में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया.जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली.सुरक्षा एजेंसियां अब घटना की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इंडिगो की मैनेजर हिना खान के अनुसार सभी यात्री और सामान सुरक्षित हैं.

सुरक्षित जगह ले जाया गया विमान

रविवार की सुबह 8.00 बजे निर्धारित समय पर डुमना एयरपोर्ट से इंडिगों का एक विमान हैदराबाद के लिए उड़ान भरा था. उड़ान भरने के ठीक एक घंटे बीस मिनट बाद, यानी सुबह 9.20 पर उस विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ती है. दरअसल, फ्लाइट कैप्टन को सूचना मिलती है कि फ्लाइट में बम हो सकता है. इसके बाद नागपुर में सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाल कर प्लेन को सुरक्षित जगह पर खड़ा किया गया और इसकी जांच की गयी. जांच में कुछ नहीं मिला.

Bihar News : गया में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा व रोड जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप

Gaya News : गया में दौती मोड़ के पास के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी. परिजनों ने जमकर हंगामा किया. रोड पर शव को रखकर जाम कर दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने समझा-बुझा कर परिजनों को शांत कराया और मामले की जांच करने का भरोसा लिया. इस बाद जाम हट सका.

Gaya News : गया में दौती मोड़ स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद परिजनों ने जम कर हंगामा किया. रोड पर शव को रखकर जाम कर दिया. सूचना पर चंदौती थाने की पुलिस पहुंच कर मामले को संभाला और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया. इसके बाद जाम हटा और यातायात सुगम हो सका. दरअसल, हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि इलाज के दौरान पूरी तौर से लापरवाही बरती गयी है. परिजन ने बताया कि इसीजी जांच के बाद जेपीएन हॉस्पिटल से मेडिकल भेजा गया. मगध मेडिकल जाने के बाद वहां से भी पटना रेफर कर दिया गया. दलाल के चक्कर में फंस कर इस अस्पताल में पहुंच गया. 30 हजार पेमेंट किया. उसके बाद भी जान नहीं बचायी गयी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला को शांत करा कर जाम को हटवा दिया गया है. मामले की जांच की जायेगी.

पैसा के चलते इलाज नहीं किया

परिजन के अनुसार पैसा के चलते इलाज नहीं किया गया. इसके चलते किसी की जान नहीं जानी चाहिए. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हॉस्पिटल में कई बार हंगामा हो चुका है. हर बार यहां समझौता कराकर मामला को शांत किया जाता रहा है. डॉक्टर का कहना था कि मरीज की स्थिति के बारे में शुरू से ही परिजन को बता दिया गया था. इसके बाद ही इलाज किया गया. डेथ होने के बाद बेवजह परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

Khesari Lal Hit Songs : भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव सुपरस्टार, टॉप 5 गाने मचा चुके हैं बवाल, यहां देखें वीडियो

Khesari Lal Hit Songs : भोजपुरी सिनेमा अब धीरे-धीरे पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है. यहां के गाने भले ही लोगों को समझ ना आएं लेकिन धुन पर डांस करने के लिए सभी तैयार रहते हैं. भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाख यादव सुपरस्टार हैं. उनका टॉप पांच गाने बवाल मचा चुके हैं.

Khesari Lal Hit Songs : भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव सुपरस्टार, टॉप 5 गाने मचा चुके हैं बवाल, यहां देखें वीडियो Khesari lal yadav superhit songs 5
Khesari Lal

Khesari Lal Superhit Songs: भोजपुरी सिनेमा का मुख्य क्षेत्र बिहार में है. इसके अलावा यह सिनेमा उत्तर प्रदेश और नेपाल में भी अपनी जगह बना चुका है. भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव सुपरस्टार हैं. खेसारी लाल के गाने बिहार और यूपी में खूब सुने जाते हैं और उनके ज्यादातर गानों में डबल मीनिंग सुनने को मिलती है. उनके गाने देशभर में देश के बाहर भी सुने जाते हैं. खेसारी लाल के कई गाने ऐसे हैं जो डबल मीनिंग की तरफ इशारा करते हैं. 

खेसारी लाल ने अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे के साथ कई ऐसे ही गाने दिए हैं जिनमें कुछ अश्लील सीन भी आपको देखने को मिलेंगे. खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं और उनके गाने खूब मस्ती के साथ सुने जाते हैं. खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा की जान हैं और उनके गानों पर लोग थिरकने पर मजबूर से हो जाते हैं.

Khesari Lal Hit Songs : लहंगा लखनऊआ

गाने के बोल काफी डबल मीनिंग पर आधारित है जिसे यूट्यूब पर खूब सुना जाता है. इस गाने को खेसारी लाल और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. 4 साल पहले इस गाने को अपलोड किया गया था.

Khesari Lal Hit Songs : भतार माजा बहारी

गाने में खेसारी लाल और तनुश्री नजर आए हैं जिनके ऊपर कुछ सीन फिल्माए गए हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और सरोदी ने गाया है. इस गाने का डबल मीनिंग है. यूट्यूब पर खूब सुना गया है. ये गाना 4 साल पहले अपलोड किया गया था.

Khesari Lal Hit Songs : निम्बू खरबूजा भईल

यूट्यूब पर इस गाने को काफी ज्यादा व्यूज मिले हैं. खेसारी लाल और सपना चौहान पर फिल्माए गए इस गाने को खेसारी के साथ करिश्मा कक्कड़ ने गाया है.

Khesari Lal Hit Songs : पलंग सागवान के

इस गाने को खेसारी लाल और इंदु सोनाली ने गाया है. जबकि ये गाना आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल पर फिल्माया गया है.

Khesari Lal Hit Songs : ‘आग लगे ना राजा’

इस गाने का हर हर सीन काफी एडल्ट है और इसे यूट्यूब पर खूब सुना गया है. खेसारी लाल और अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए इस गाने को खेसारी लाल और कल्पना ने गाया है.

Khesari Lal Hit Songs : नथुनिया

इस गाने को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जाता है. खेसारी लाल और अर्शिया अर्शी पर फिल्माए गए इस गाने को खेसारी लाल और प्रियंका सिंह ने गाया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bhagalpur News : जीवनभर की कमाई पर भारी पड़ा मुनाफे का लालच, गवां बैठा 33 लाख रुपये, FIR

Bhagalpur News : मोटे मुनाफे का लालच लोगों की जीवनभर की कमाई पर भारी पड़ रहा है. जालसाज भारी मुनाफा देने का झांसा देकर चंद मिनटों में पीड़ित की मेहनत की गाढ़ी कमाई को ठग रहे हैं. भागलपुर में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं, एक युवक से ठग शेयर बाजार में मुनाफा का झांसा देकर एक युवक से 33 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. इस मामले में सन्हौला भगवानपुर के मो गुलजार ने साइबर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. साइबर थाना मामले की जांच में जुट गयी है.

Bhagalpur News : जालसाज भारी मुनाफा देने का झांसा देकर चंद मिनटों में पीड़ित की मेहनत की गाढ़ी कमाई को ठग रहे हैं. भागलपुर में एक युवक से ठग शेयर बाजार में मुनाफा का झांसा देकर एक युवक से 33 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. इस मामले में सन्हौला भगवानपुर के मो गुलजार ने साइबर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. साइबर थाना मामले की जांच में जुट गयी है. सन्हौला भगवानपुर निवासी मो गुलजार ने साइबर थाना में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

लिंक के जरिये एक ग्रुप में जुड़ा, पहले हुआ फायदा और फिर नुकसान

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 22 मई 2024 को एक अनजान नंबर से लिंक उसके मोबाइल पर आया था. उस लिंक के जरिये एक ग्रुप में जुड़ गया. उस ग्रुप पर शेयर बाजार के बारे में जानकारी का उल्लेख किया गया था. इसमें बताया गया था कि कौन से शेयर का भाव क्या रहेगा. कौन से शेयर में ज्यादा लाभ मिल सकता है. इसको लेकर गुलजार भी इन्वेस्टमेंट करने लगा. शुरुआती दौर में शेयर में पैसा लगाने के बाद फायदा होने से उसने कुछ पैसे की निकासी किया. फिर 33 लाख रुपये का शेयर खरीदा. जब अकाउंट से निकासी का प्रयास किया, तो पैसा नहीं निकला.

ग्रुप एडमिन से फोन पर किया संपर्क, कहा-50 लाख जमा करने पर निकलेगा पैसा

पीड़ित गुलजार ने ग्रुप के एडमिन से किसी तरह संपर्क किया. एडमिन ने कहा कि 50 लाख रुपये जमा करने पर ही पैसा निकलेगा. मो गुलजार ने पुलिस को बताया कि उसके साथ ठगी किया गया है. इसे लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. साइबर थाना मामले की जांच कर रही है.