Bhagalpur News : ट्रक ऑनर का ROB से लटका मिला था शव, पुत्र ने दर्ज करायी प्राथमिकी, टोल प्लाजा के मैनेजर सहित 04 गिरफ्तार

Bhagalpur News : भागलपुर बाइपास के टोल प्लाजा के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज में लटका हुआ शव मिलने के मामले में परिजनों ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है. ट्रक ओनर बलराम यादव को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप टोल प्लाजा के मैनेजर, कर्मी सहित अन्य पर लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है.

Bhagalpur News : भागलपुर बाइपास टोल प्लाजा के पास गोपालपुर रेल ओवरब्रिज से लटका शव मिलने के मामले में मृतक ट्रक ओवर बलराम यादव के परिजनों ने मौके पर जाकर व विभिन्न माध्यमों से घटना की विस्तृत जानकारी ली है. मृतक के पुत्र सतीश यादव ने पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है. सतीश यादव ने टोल प्लाजा के कर्मी मुकेश कुमार, नीतीश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, संजीव कुमार, टोल प्लाजा के मैनेजर संतोष कुमार एवं तीन-चार अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. मृतक गोरखपुर के बड़हलगंज के रहने वाले ट्रक ओनर बलराम यादव के परिजन न इस मामले में पुलिस को आवेदन दिया है. बलराम यादव का शव ओवरब्रिज से दस फीट नीचे लटका मिला था.

ट्रक से टोल बूथ का केबिन हो गया था क्षतिग्रस्त, मांग रहाे थे 75 हजार रुपये

पुत्र सतीश यादव ने आवेदन में कहा कि मेरे पिता बलराम यादव पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से 25 अगस्त को सामान लोड कर भागलपुर के रास्ते नेपाल जा रहे थे. 27 अगस्त को करीब 11 बजे जिच्छो टोल प्लाजा पहुंचे. जहां पिता से भूलवश टाेल के बूथ संख्या छह का केबिन किसी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बदले में टोल प्लाजा के उक्त कर्मियों, मैनेजर सहित अज्ञात लोग 75 हजार रुपये की मांग कर रहे थे. इसकी जानकारी पिता जी ने मोबाइल के माध्यम से घर के लोगों को दी थी. आगे बताया था कि उक्त लोग पैसा देने का दबाव बना रहे हैं. साथ ही सामान से लदा ट्रक को कब्जे में कर रखा है. इस कारण से परेशान हैं.

पिता को अपमानित किया और पैसे के लिए दबाव बनाया.

आवेदन में कहा कि उक्त लोगों ने पिता को अपमानित किया. पैसे के लिए दबाव बनाया. इस कारण से पिता की मृत्यु हुई है. पुलिस प्रशासन से मामले में उक्त पर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. पुत्र ने कहा कि 30 अगस्त को दिन के 10 बजे थाना से फोन कर बताया गया कि उनके पिता गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज के रोड रेलिंग से गले में रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया है. इसके बाद परिवार के लोगों ने चार पहिया वाहन बुक कर भागलपुर शुक्रवार की रात 12 बजे पहुंचे थे. इधर, एसएसपी आनंद कुमार ने बयान जारी कर बताया है कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है. इसमें उल्लेख किया गया है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों से परेशान होकर गलत काम करने जा रहे हैं. साथ ही एसएसपी ने बताया है कि एफएसएल टीम द्वारा प्रथम अवलोकन में आत्महत्या की बात कही गयी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई है. आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में टोल प्लाजा के चार कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किये गये आरोपित में नीतीश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, संजीव कुमार व मैनेजर संतोष कुमार शामिल हैं.

LPG Gas Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें यहां नई कीमत

LPG Gas Cylinder Price Hike: महीने के पहले दिन यानी 1 सितंबर रविवार से एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. कीमतों में बढ़ोतरी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने की है. 

LPG Gas Cylinder Price Hike: एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. कीमत में बढ़ोतरी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने की है. यह बढ़ोतरी दिल्ली से मुंबई तक हुए हैं. दाम में बदलाव 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में किया गया है. वहीं, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अभी भी वही है जो अगस्त के महीने में थी. दिल्ली में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 39 रुपये तक महंगा हो चुका है.

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत

आइओसीएल की वेबसाइट पर दिल्ली से लेकर मुंबई तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नयी कीमतें बढ़ी हुई दिखाई दे रही है. 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से नयी दर लागू हुई है. दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1652.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो चुका है, जबकि कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1764.50 रुपये से बढ़ाकर अब 1802.50 रुपये कर दिया गया है.

दिल्ली में प्रति सिलेंडर 39 रुपये की बढ़ोतरी

दिल्ली में प्रति सिलेंडर 39 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 38 रुपये महंगा हुआ है. अगस्त में महीने में जिस दर पर सिलेंडर ले रहे थे उससे ज्यादा कीमत अब चुकानी होगी. मुंबई में 19 किलो वाले इस सिलेंडर की कीमत 1644 रुपये हो गई है, जो अगस्त में 7 रुपये बढ़कर 1605 रुपये की गई थी. चेन्नई में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े नजर आ रहे हैं, यहां पर 1817 रुपये में मिलने वाला कॉर्मशियल सिलेंडर अब 1855 रुपये का हो चुका है.

Bihar News : भागलपुर में धर्मा प्रोडक्शन करेगा आइएएस फिल्म की शूटिंग, टीएमबीयू से सिर्फ कैंपस मिलने की देरी

Bhagalpur News: धर्मा प्रोडक्शंस बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक है. इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले आइएएस फिल्म बनने जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग तिलकामांझी विश्वविद्यालय कैंपस में करने की सोची है. यदि वह अपने कैंपस की स्वीकृति देगा, तो करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड फिल्म आइएएस की शूटिंग करेगा.

धर्मा प्रोडक्शन हाउस
धर्मा प्रोडक्शन हाउस.

Bhagalpur News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन यदि अपने कैंपस की स्वीकृति देगा, तो करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड फिल्म आइएएस की शूटिंग करेगा. फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर निर्जर वृंद ने टीएमबीयू के कुलपति डॉ जवाहरलाल को पत्र देकर इसकी मांग की है. पत्र में निर्जर वृंद ने कहा कि विश्वविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाइयों के भवन समेत परिसर में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग कराने की अनुमति मिले. इसलिए कि खुद भी स्क्रिप्ट राइटर के साथ आपके विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग का शोधार्थी हूं. उनकी लिखी फिल्म की कहानी आइएएस की स्क्रिप्ट को भारत के जाने-माने फिल्म प्रोडक्शन हाउस करण जौहर स्वामित्व धर्मा प्रोडक्शन द्वारा चयनित किया गया है.

स्क्रिप्ट राइटर टीएसबीयू के छात्र होने के नाते की है पहल

स्क्रिप्ट राइटर ने पत्र लिख कर कहा कि इस स्क्रिप्ट की कास्टिंग, शूटिंग और इससं संबंधी स्थान तथा अन्य जरूरी चीजों पर अनुबंध इस साल के अक्टूबर में प्रस्तावित है. इस विश्वविद्यालय का छात्र होने के नाते फिल्म के कुछ दृश्य टीएमबीयू तथा इसके अंगीभूत इकाइयों में भी फिल्माए जायें, ताकि विश्वविद्यालय की बढ़ी हुई प्रतिष्ठा में चार चांद लग जाये. स्वीकृति मिलते ही प्रोडक्शन हाउस को फिल्म के कुछ दृश्य को इस विश्वविद्यालय में फिल्माये जाने का प्रस्ताव देगा.

भागलपुरवासियों को “रंगमंच ” को करीब से जानने का मिलेगा अवसर

यहां अगर फिल्म की शूटिंग होती है, तो भागलपुरवासियों को “रंगमंच ” को करीब से जानने का अवसर मिलेगा. राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागलपुर व टीएमबीयू की पहचान बढ़ेगी. यह शूटिंग भागलपुर जिला के कलाकारों तथा जिले के आसपास के कलाकारों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा. इस शूटिंग के बाद अन्य प्रोडक्शन हाउस भी जिले में फिल्मों की शूटिंग के लिए आगे बढ़ सकते हैं, जिससे जिले तथा संबंधित संस्थान के इकोनॉमी में वृद्धि होगी. जिले तक बॉलीवुड की पहुंच बनने के कारण भविष्य में यहां मिनी फिल्म सिटी भी विकसित की जा सकती है. इसका सकारात्मक असर भागलपुर के कलाकारों पर पडेगा.

Bihar News : भागलपुर में धर्मा प्रोडक्शन करेगा आइएएस फिल्म की शूटिंग, टीएमबीयू से सिर्फ कैंपस मिलने की देरी धर्मा प्रोडक्शन 3
धर्मा प्रोडक्शन

44 साल, 52 फिल्में, कितनी हिट और कितनी फ्लॉप, यहां देखें 

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर की विरासत को आगे बढ़ाया है. यश जौहर ने साल 1979 में ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ की शुरुआत की थी. वहीं साल 1980 में इसके अंतर्गत पहली फिल्म बनी थी. धर्मा प्रोडक्शन्स का सक्सेस रेट 67.30% है. 

धर्मा प्रोडक्शंस के अंतर्गत बॉलीवुड में अब तक 44 सालों के इतिहास में 52 फिल्में बन चुकी है. पहली फिल्म थी ‘दोस्ताना’. यह फिल्म साल 1980 में रिलीज हुई थी.

10 फिल्में सुपरहिट

धर्मा प्रोडक्शन्स की 10 फिल्में सुपरहिट रही है. इनमें दोस्ताना, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, अग्निपथ, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ये जवानी है दीवानी, टू स्टेटस, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, राजी और सिम्बा शामिल है.

16 फिल्में हिट

धर्मा प्रोडक्शन्स की जितनी फिल्में सुपरहिट है उससे ज्यादा हिट फिल्में है. इनमें दुनिया, गुमराह, माय नेम इज खान, कल हो न हो, आई हेट लव स्टोरी, हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया, केसरी, डियर जिंदगी, गुड न्यूज, कभी अलविदा न कहना, वेकअप सिड, कपूर एंड संस, ए दिल है मुश्किल, सूर्यवंशी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एवं धड़क शामिल है.

14 फिल्में फ्लॉप

मुकद्दर का फैसला, अग्निपथ, डुप्लीकेट, कुर्बान, वी आर फैमिली, गिप्पी, गोरी तेरे प्यार में, ऊंगली, शानदार, बार-बार देखो, ओके जानू, सेल्फी, लाइगर और कलंक ये धर्मा प्रोडक्शन्स की फ्लॉप फिल्में है. 

सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

धर्मा प्रोडक्शन्स की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी ब्रह्मास्त्र ही है. इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 430.24 करोड़ रुपये रही थी. 

8 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल

धर्मा प्रोडक्शंस की 8 फिल्मों ने 100 करोड़ या इससे अधिक की कमाई की है. इनमें ये जवानी है दीवानी, तू स्टेटस, ए दिन है मुश्किल, राजी, केसरी, सूर्यवंशी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एवं बद्रीनाथ की दुहनिया शामिल है.

200 करोड़ क्लब में सिर्फ 2 फिल्में

धर्मा प्रोडक्शंस की सिर्फ 2 ही फिल्मों ने 200 करोड़ के क्लब में एंट्री ली है. इनमें ब्रह्मास्त्र और गुड न्यूज शामिल है. 

Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने भी थामा BJP का दामन, कहा-पार्टी की नई पीढ़ी के नेता से नाराज हैं

Jharkhand Politics: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बाद पार्टी के एक और पूर्व विधायक भगवा रंग में रंग गया है. रांची के भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. जानिए, कौन है वह?

Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने भी थामा BJP का दामन, कहा-पार्टी की नई पीढ़ी के नेता से नाराज हैं Jharkhand Politics 0002
रांची के भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति सरगर्मी तेज गयी है. चंपाई सोरेन के बाद एक और झामुमो नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया है. वह कोई ओर नहीं, लोबिन हेम्ब्रम है. संताल परगना के बोरियो से निर्वाचित लोबिन हेम्ब्रम भी अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं. रांची के भाजपा मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने लोबिन हेंब्रम को माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर भाजपा में शामिल करवाया. इस अवसर पर चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा भी मौजूद थे.

झारखंड आंदोलन में लोबिन हेम्ब्रम की सक्रिय भूमिका रही है

लोबिन हेम्ब्रम का झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है. संताल परगना के लोकप्रिय नेता 5 बार विधायक रह चुके हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन ने भी उन्हें भाजपा का पट्टा पहनाया.

जानें, किसने हाथ पकड़कर राजनीति सिखायी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता लेने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि बचपन से 2024 तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए समर्पित रहा. मुझे दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हाथ पकड़कर राजनीति सिखायी. उन्होंने ही सिखाया कि जहां भी गलत हो रहा हो, उसका विरोध करो. उन्होंने कहा कि आज का झामुमो शिबू सोरेन वाली पार्टी नहीं है. उनके बेटे हेमंत सोरेन ने पार्टी के मूल आदर्शों को विलुप्त कर दिया है.

झारखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है : लोबिन हेम्ब्रम

लोबिन हेम्ब्रम ने भी कहा कि झारखंड का विकास भाजपा ही कर सकती है. मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमारे राज्य का विकास करेंगे. उन्होंने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से उनकी कोई नाराजगी नहीं है. वह पार्टी की नई पीढ़ी के नेता से नाराज हैं. पुराने नेताओं की कोई इज्जत पार्टी में नहीं रह गई है.

Vande Bharat Express : PM मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट और टाइम-टेबल

Vande Bharat Express : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 अगस्त शनिवार को 3 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है और इसके साथ देश को इस ट्रेन की सौगात मिली है. पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखायी है. इन ट्रेनों को लेकर दक्षिण रेलवे की ओर से अहम जानकारी दी गई है.

Vande Bharat Express : PM मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट और टाइम-टेबल vande bharat 02
पीएम मोदी ने 03 वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी.

Vande Bharat Express : देश को तीन और वंदे भारत की सौगाद मिली है. इससे लोगों की यात्रा सुखद होगी. पीएम मोदी ने तीनों वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई है. वीडियो कांफ्रेंस के जरिये डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नागरकोइल वंदे भारत, मदुरै- बेंगलुरु छावनी वंदे भारत एक्सप्रेस और मेरठ से लखनऊ के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है.

नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत : नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर से होगी

दक्षिण रेलवे के अनुसार नागरकोइल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस केवल उद्घाटन के दिन डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से रवाना की जाएगी लेकिन इसकी नियमित सेवा चेन्नई एग्मोर (चेन्नई एषुंबूर) से होगी. ट्रेन संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह पांच बजे रवाना होगी और उसी दिन अपराह्न 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी. नागरकोइल जंक्शन पहुंचने से पहले यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेवेली में रुकेगी. वहीं, वापसी में यह ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से अपराह्न 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी. यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन पटरी पर दौड़ेगी.

मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत के बारे में जानें

दक्षिण रेलवे के अनुसार मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी. यह मंगलवार को छोड़कर पटरी पर दौड़ेंगी. ट्रेन संख्या 20671 के रूप में यह मदुरै से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और अपराह्न एक बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी. यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु छावनी से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंच जाएगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सह डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम में रुका करेगी.

मेरठ से लखनऊ के लिए वंदे भारत : हफ्ते में सिर्फ छह दिन चलेगी

मेरठ से लखनऊ के लिए ट्रेन रविवार को लखनऊ से रवाना होगी जबकि सोमवार को मेरठ से चलेगी. यह वंदे भारत ट्रेन ट्रेन हफ्ते में केवल छह दिन पटरी पर दौड़ेगी. मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा. मेरठ से लखनऊ के बीच 459 किमी की दूरी ट्रेन केवल 7.10 घंटे में तय कर लेगी. ट्रेन मुरादाबाद और बरेली में रुकेगी. मेरठ से ट्रेन सुबह 6.35 बजे चलेगी और मुरादाबाद में 8.35 जबकि बरेली में 9.56 पर पहुंचेगी. इसके बाद सीधे लखनऊ दोपहर में 01.45 बजे पहुंच जाएगी. ट्रेन वापसी में दोपहर 2.45 बजे लखनऊ से चलेगी और रात दस बजे मेरठ पहुंचेंगी.

Kaun Banega Crorepati 16 : हॉट सीट पर बैठने के लिए दिल्ली से नंगे पैर आई शालिनी, 50 लाख के सवाल का नहीं दे सकी जवाब, 25 लाख जीतकर लौटी

Kaun Banega Crorepati 16: एक्टर अमिताभ बच्चन किसी पहचान के मोहजात नहीं है. सदी के महानायक हैं. वे इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति 16 में नजर आ रहे हैं. हाल ही में आए इस एपिसोड में शालिनी शर्मा नाम की एक ऐसी कंटेस्टेंट आईं जिनका 18 साल का बेटा बिस्तर पर है और वह दिल्ली से हाॅट सीट पर बैठने के लिए नंगे पैर आई है.  

Kaun Banega Crorepati

Kaun Banega Crorepati 16: महानायक अमिताभ बच्चन के शो में दिल्ली से आई एक कंटेस्टेंट ने 25 लाख रुपये जीतकर लौटी है. वह हॉट सीट पर बैठने के लिए दिल्ली से नंगे पैर ही आई लेकिन, वह 50 लाख के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाईं. दरअसल, उनका 18 साल का बेटा विस्तर पर है. उसकी स्थिति हर दिन बिगड़ती ही जा रही है और ठीक होने की कोई गारंटी नहीं है. यह कहानी जब अमिताभ बच्चन ने सुनी, तो उनका भी दिल पसीज गया. शालिनी शो से 25,00,000 रुपये जीतकर ले गईं हैं.

चप्पल के बिना ही दिल्ली से केबीसी में आईं शालिनी

चप्पल के बिना दिल्ली से आई शालिनी हॉट सीट पर जब बैठती है और यह नजारा महानायक अमिताभ बच्चन देखते हैं, तो वह उनसे चप्पल पहनने का आग्रह करते हैं. हालांकि वह बताती हैं कि उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि अगर वह कभी हॉट सीट पर पहुंचीं तो नंगे पैर जाएंगी और वह ‘कुलदेवी’ के दर्शन करने के बाद ही दोबारा चप्पल पहनेंगी. इसपर बिग बी कहते हैं लेकिन उन्हें नंगे पैर देखकर अच्छा नहीं लग रहा है. वह उन्हें अपनी चप्पलें देने की सोच रहे हैं. लेकिन, शालिनी ने सहमति नहीं जतायी तो अमिताभ बच्चन शालिनी के साथ ‘जल्दी 5’ का खेल शुरू करते हैं.

शालिनी ने जीत ली 25 लाख रुपये

शालिनी सभी सवालों का फटाफट जवाब दी और 12,50,000 रुपये तक जीत ली. इसके बाद बारी आती है 25,00,000 के सवाल की. सवाल था,
इनमें से कौन 800 से अधिक कुत्तों का मालिक था, जिनके लिए एक अलग अटेंडेंट और प्रत्येक के लिए एक केनेल था? 
शालिनी ने इस सवाल का जवाब देने के लिए ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ लाइफलाइन की मदद लेती है. कॉल पर उनका भाई शुरू में कुछ और जवाब देता है, लेकिन कॉल डिस्कनेक्ट करने से ठीक पहले वह उनको ऑप्शन D, जूनागढ़ के नवाब का चयन करने के लिए कहता है. और यह उत्तर सही निकलता है. इसपर वह 25,00,000 रुपये जीत जाती हैं लेकिन, 50 लाख के लिए सवाल का जवाब नहीं दे पाती है.  

ये था 50 लाख का सवाल

इनमें से किस भारतीय महिला ने नीरज चोपड़ा के स्वर्ण जीतने से 50 साल से भी ज्यादा पहले एशियाई खेलों में भाला फेंक में रजत और कांस्य पदक जीता था?
इस सवाल का शालिनी को सही जवाब नहीं पता रहता है. इस सवाल पर गेम क्विट कर जाती हैं. 25 लाख रुपये जीतकर खुशी-खुशी अपने घर जाती हैं. जवाब था ऑप्शन A, एलिजाबेथ डेवनपोर्ट.

Festivals September 2024 : सितंबर में मचेगी इन त्योहारों की धूम, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी सहित मनाए जाएंगे कई व्रत, देखें लिस्ट

Festivals September 2024 : हर महीना अपने आप में बहुत से व्रत और त्यौहार लेकर आता है. जल्द ही सितंबर का महीना शुरू होने जा रहा है और इस महीने बहुत से बड़े-बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ सितंबर माह का आरंभ हो रहा है. व्रत त्योहार के लिए यह माह खास है.

अगले महीने सितंबर में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी समेत कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. इस महीने में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा समेत कई व्रत और त्योहार हैं. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ सितंबर माह का आरंभ हो रहा है. इस महीने में भाद्रपद के साथ-साथ आश्विन माह पड़ेगा. सितंबर में भाद्र अमावस्या, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी के साथ-साथ विश्वकर्मा पूजा जैसे कई बड़े व्रत व त्योहार होंगे. इतना ही नहीं इसी माह पितृ पक्ष भी शुरू हो रहा है. हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाता है. इस बार यह शुभ तिथि सात सितंबर को है.

सितंबर में व्रत-त्योहार व महत्वपूर्ण दिवस

1 सितंबर 2024 : मासिक शिवरात्रि 
2 सितंबर 2024 : भाद्रपद अमावस्या
6 सितंबर 2024 : वाराह जयंती और हरतालिका तीज
7 सितंबर 2024 : गणेश चतुर्थी और विनायक चतुर्थी
8 सितंबर 2024 : ऋषि पंचमी
9 सितंबर 2024 : स्कंद षष्ठी
10 सितंबर 2024 : ललिता सप्तमी और ज्येष्ठ गौरी आवाहन
11 सितंबर 2024 : राधा अष्टमी और महालक्ष्मी व्रत का आरंभ
12 सितंबर 2024 : ज्येष्ठ गौरी विसर्जन
14 सितंबर 2024 : एकादशी परिवर्तिनी एकादशी
15 सितंबर 2024 : शुक्ल द्वादशी वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती और ओणम
16 सितंबर 2024 : विश्वकर्मा पूजा और कन्या संक्रांति
17 सितंबर 2024 : अनंत चतुर्दशी, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत और पूर्णिमा श्राद्ध
18 सितंबर 2024 : पितृपक्ष का प्रारंभ, चंद्रग्रहण आंशिक, प्रतिपदा श्राद्ध और भाद्रपद पूर्णिमा
19 सितंबर 2024 : आश्विन मास का प्रारंभ
21 सितंबर 2024 : विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
24 सितंबर 2024 : मासिक कालाष्टमी और कालाष्टमी
25 सितंबर 2024 : जितिया व्रत, अश्विन कृष्ण नवमी श्राद्ध और जीवित्पुत्रिका व्रत
27 सितंबर 2024 : एकादशी श्राद्ध और अश्विन कृष्ण एकादशी
28 सितंबर 2024 : अश्विन कृष्ण एकादशी और इंदिरा एकादशी
29 सितंबर 2024 : आश्विन कृष्ण द्वादशी, मघा श्राद्ध और प्रदोष व्रत
30 सितंबर 2024 : अश्विन कृष्ण त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि और त्रयोदशी श्राद्ध

Bihar News: आउटसोर्सिंग एजेंसी के हवाले होंगे मालदा रेल डिवीजन के सभी स्टेशन के पूछताछ केंद्र , टीटीई सिर्फ करेंगे चेकिंग

Bihar News : इस्टर्न रेलवे के मालदा रेल डिवीजन में भागलपुर सहित अन्य सभी रेलवे स्टेशनों के सभी पूछताछ केंद्र को आउटसोर्सिंग एजेंसी के हवाले करने की तैयारी चल रही है.

Bihar News : इस्टर्न रेलवे में मालदा रेल डिवीजन के भागलपुर सहित सभी स्टेशनों के सभी पूछताछ केंद्र को निजी हाथों में सौंपी जायेगी. रेलवे की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. डिवीजन की ओर से मुख्यालय को पत्र के माध्यम से सूचित करने के बाद एजेंसी चयन का काम सीनियर डीसीएम के नेतृत्व में शुरू किया गया है. कहा जा रहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर 2024 में भागलपुर सहित सभी स्टेशनों पर निजी एजेंसी को सौंप दी जायेगी और चयनित एजेंसी के कर्मियों की तैनाती हो जायेगी.

टीटीई सिर्फ करेंगे चेकिंग

स्टेशनों के पूछताछ केंद्रों पर अभी टीटीई की ड्यूटी रहती हे. यात्रियों को ट्रेन समेत अन्य जानकारी टीटीई द्वारा ही दी जाती है. जब ये सभी पूछताछ केंद्र आउटसोर्सिंग एजेंसी के हवाले कर दिया जायेगा, तो उनके पास सिर्फ चेकिंग कार्य रह जायेगा. केंद्र में दो से तीन टीटीई की ड्यूटी पूछताछ केंद्र पर रहती है. जिस वजह से टिकट चेकिंग में टीटीई की कमी रहती है. कई स्टेशनों पर टीटीई की कमी पहले से ही है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Bihar News : नैक के मानकों पर खरा उतरने के लिए भागलपुर नेशनल कॉलेज को मिला ग्रेड

Bhagalpur News : भागलपुर नेशनल कॉलेज को नैक से ग्रेड मिला है. कॉलेज को बी ग्रेड ग्रेड मिला है. नैक की तीन सदस्यीय पियर टीम ने 21 अगस्त से बीएन कॉलेज का दो दिनों तक मूल्यांकन किया था. टीम ने कॉलेज के मूल्यांकन के दौरान छात्रों, शिक्षकों, कर्मियों, पूर्ववर्ती छात्र, अभिभावकों से भी बात की थी.

Bhagalpur News : भागलपुर नेशनल कॉलेज को नैक से बी-ग्रेड मिला है. नैक की तीन सदस्यीय पियर टीम ने दो दिन तक बीएन कॉलेज का मूल्यांकन किया था. यह मूल्यांकन 21 अगस्त से की गयी थी. कॉलेज की कमी और बेहतरी के लिए कई बिंदुओं पर प्वाइंट दिए थे. नैक के मानकों पर खरा उतरने के लिए कॉलेज को ग्रेड मिला है. इस संबंध में कॉलेज को नैक से इ-मेल प्राप्त हुआ है. अब कॉलेज के विकास के लिए विभिन्न सरकारी माध्यमों से फंड का रास्ता साफ होगा. इधर, कॉलेज परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पीजी हेड डॉ सुदामा यादव, पुष्पा ठाकुर, डॉ बलिराम प्रसाद सिंह, डॉ आरती कुमारी, डॉ अंबिका कुमार, डॉ दिव्या रानी, डॉ फिरोज आलम, डॉ अमित किशोर सिंह, डॉ पिंकू, डॉ राजेश कुमार, डॉ इरशाद अली, डॉ मुशर्रफ हुसैन, डॉ आशुतोष कुमार सिंह, इंदु कुमारी, डॉ सरफराज अहमद आदि मौजूद थे.

कॉलेज परिसर में खुशी की लहर

भागलपुर नेशनल कॉलेज को ग्रेडिंग मिलने की सूचना के बाद कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. शुक्रवार को कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर इंचार्ज डॉ अशोक कुमार ठाकुर ने की. उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के प्रत्येक कर्मी के योगदान का फल है. हर साल 30 अगस्त को विजय पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी. कॉमर्स के डीन डॉ पवन कुमार सिन्हा ने भी बधाई दी. कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. फिरोज आलम ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ इरशाद अली ने किया.

Bhagalpur News: हाइवा ने छात्रों से भरी टोटो को मारी टक्कर, 9 जख्मी

Bhagalpur News : भागलपुर के नारायणपुर में कोचिंग जा रही टोटो के छात्रों को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना मं 08 छात्रा सहित चालक जख्मी हो गया. भवानीपुर पुलिस ने सभी बच्चों का इलाज कराया.

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में भवानीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर भगवान पेट्रोल पंप के नजदीक शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने छात्राओं से भरी टाेटो में टक्कर मार दी. हाइवा खगड़िया की तरफ से आ रही थी. हाइवा ने टोटो को पीछे से धक्का मार दिया. जिसमें टोटो पर सवार आठ छात्राएं सहित चालक जख्मी हो गया. इस दुर्घटना में पवन कुमार सिंह की पुत्री प्रियांशु कुमारी (16), विरेंद्र दास की पुत्री मधु कुमारी (15 ), दिलीप दास की पुत्री अंशु कुमारी(16), सुभाष सहनी की पुत्री मोनिका कुमारी (16), शंकर सिंह की पुत्री अंजली कुमारी (15 ) की गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज रेफर कर दिया गया है. सुबोध सिंह की पुत्री कोमल कुमारी (17 ), महेंद्र सिंह की पुत्री सपना कुमारी (16) व दिलीप सिंह की पुत्री आरती कुमारी ( 16 ) जख्मी हो गयी. भवानीपुर पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया. जहां सीएचओ डाॅ चंदन कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया.

पढ़ने जा रही थी सभी छात्राएं

टोटो से कोचिंग जा रही सभी छात्राएं खगड़िया जिला के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर गांव की है. जो नियमित रूप से नारायणपुर प्रखंड के बलाहा गांव में एक निजी कोचिंग संस्थान में साइंस व मैथ पढ़ने आती हैं. धक्का मारने वाले हाइवा को चालक तेजी से नवगछिया की तरफ लेकर भाग गया. मिली जानकारी के अनुसार टोटो चालक तनुक लाल सिंह का पुत्र संतोष सिंह (28) की स्थिति नाजुक है. वह निजी क्लीनिक में इलाजरत है.