Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन सरकार में अपमानित हो रहे विधायक, ये बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के बीजेपी सदस्यता ग्रहण समारोह में बोले

Jharkhand Politics: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के बीजेपी सदस्यता ग्रहण समारोह में कहा कि हर मोर्चे पर हेमंत सरकार फिसड्डी साबित हुई है. झामुमो के लोग और विधायक भी इस सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हैं. झारखंड में साढ़े चार वर्षों में जिस प्रकार से हेमंत सरकार ने काम किया है, वह किसी से छिपा नहीं है.

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन सरकार में अपमानित हो रहे विधायक, ये बाबूलाल मरांडी ने चंपाई सोरेन के बीजेपी सदस्यता ग्रहण समारोह में बोले Former Chief Minister Champai Soren 2
फाइल फोटो.

Jharkhand Politics : झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में विधायक अपमानित हो रहे हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि कोई वजूद नहीं रह गया है.  झामुमो के विधायक से बात होती है, तो वे लोग कहते हैं कि बड़ा अपमानित महसूस कर रहे हैं. हमलोगों का कोई वजूद ही नहीं रह गया है. इस सरकार में बिचौलियों और भ्रष्ट अफसरों की पूछ है. चंपाई सोरेन बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने समय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. मिलन समारोह में प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, समीर उरांव, नवीन जायसवाल, मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, सीता सोरेन, दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे.

तीर-धनुष को अपनी जागीर समझ लिया है : सीता सोरेन

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तीर-धनुष को अपनी जागीर समझ लिया है. इसका इस्तेमाल धरती पुत्र की सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि डराने के लिए हो रहा है. जिनके हाथों में तीर-धनुष की कमान रहनी चाहिए, वह (दुर्गा सोरेन) अब इस दुनिया में नहीं है. मैंने 14 साल तक अपमान सहा. इसके बाद पार्टी छोड़ने को मजबूर हुई. मैंने सोचा भी नहीं था कि चाचा चंपाई सोरेन का अपमान होगा.

आंदोलनकारियों को अपमानित कर रहा झामुमो : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अब आंदोलनकारियों को अपमानित किया जा रहा है. झामुमो में परिवारवाद हावी हो गया है. चंपाई सोरेन ने अपने बलबूते अलग झारखंड की लड़ाई लड़ी. झामुमो को मजबूती दी. लेकिन परिवारवाद के कारण पार्टी आंदोलनकारियों को अपमानित करने का काम कर रही है.

झारखंडवासियों के दर्द को भाजपा ने महसूस किया है

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों और मूलवासियों के दर्द समझती है. झारखंडवासियों के दर्द को महसूस नहीं किया. अगर किसी ने महसूस किया तो वह भाजपा है. अटल बिहारी वाजपेयी ने 15 नवंबर 2000 को झारखंड अलग राज्य का गठन कर राज्यवासियों की इस मुंहमांगी मुराद पूरी की. आदिवासियों के लिए भारत सरकार में अलग से मंत्रालय गठित करने सहित अन्य कई ऐतिहासिक कार्य भाजपा द्वारा किया गया.

Jharkhand Politics News: कोल्हान टाइगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, बेटे ने भी ली सदस्यता

Jharkhand Politics : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने आखिरकार बीजेपी का दामन थाम लिया. चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. चंपाई सोरेन को 30 अगस्त शुक्रवार को सदस्याता दिलायी गयी है.

Jharkhand Politics : झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने 30 अगस्त 2024 शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. चंपाई सोरेन बीजेपी के सीनियर नेताओं के सामने सदस्यता ग्रहण की है. केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड बीजेपी के प्रभारी शिवराज सिंह, असम के सीएम और सह प्रभारी ने उन्हें सदस्यता दिलायी है.

चंपाई ने बीजेपी का थामा दामन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कोल्हान टाइगर कहे जाने वाले चंपाई सोरेन ने बीजेपी की सदस्यता ली है. रांची के धुर्वा गोलचक्कर मैदान में समारोह में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है. इस दौरान झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा सहित कई अन्य नेता थे.

Jharkhand Politics News: भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बेबाकी से रखी अपनी राय, कहा-मुझे साथी मिल गया

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने झारखंड के ज्वलंत मुद्दों पर बात की. भाजपा में शामिल होने की वजह बतायी.  

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने से पहले कहा है कि उन्हें साथी मिल गया है. खून-पसीना बहाकर हमने जिस संगठन को खड़ा किया, उस संगठन में मेरे साथ राजनीति हुई. मैंने तभी कह दिया था कि हम ऐसी पार्टी में नहीं रह सकते, जहां अपनी पीड़ा भी न बता सकें. अब आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ेंगे.

चंपाई सोरेन ने कहा कि कभी यह भी सोचा कि अगर कोई अच्छा साथी मिला, तो झारखंड की बेहतरी के लिए सक्रिय राजनीति करूंगा. मुझे साथी मिल गया. पहले जैसे झारखंड के लिए लड़ा था, उसी तरह से अब आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई लड़ूंगा. जनमुद्दों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा. बड़ा दल मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी की आज मैं सदस्यता ले रहा हूं.

झारखंड का विकास करना है : चंपाई सोरेन

चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड का विकास करना है. उन्होंने माना कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ एक ज्वलंत मुद्दा है. किसी और पार्टी में रहकर वह इस मुद्दे को नहीं उठा सकते थे. इसको रोकने के लिए कोई काम नहीं कर सकते थे. इसलिए उन्होंने भाजपा को चुना. कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास है.

लोबिन हेम्ब्रम के बारे में पूछे गए सवालों पर बोले- देखते रहिए

यह पूछने पर कि लोबिन हेम्ब्रम ने कहा था कि वह आपके साथ भाजपा में शामिल होंगे. इस पर चंपाई सोरेन ने कहा कि उनके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. मेरे बारे में आप सवाल पूछें, मैं उसका जवाब दूंगा. बार-बार जब उनसे यह सवाल पूछा गया, तो उन्होंने यही जवाब दिया कि आप देखते रहिए.

Bihar News: बिहार के लखीसराय में दो ट्रकों के बीच टक्कर, चालक की मौत, NH-80 की सड़क जाम

Bihar News: लखीसराय में 30 अगस्त 224 शुक्रवार सुबह 6 बजे दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी है. ट्रकों के बीच टक्कर में चालक की मौत हो गई है. यह दुर्घटना मिनी ट्रक का टायर फटने से हुई है. इस घटना के बाद से NH 80 की सड़क जाम है. लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा. 

Bihar News: लखीसराय में 30 अगस्त, 2024 शुक्रवार को सुबह 6 बजे दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी और इसमें चालक की मौत हो गई है. यह हादसा मिनी ट्रक का टायर फटने से हुई है. इस दुर्घटना में NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा. मृत चालक की पहचान अभी तक नही हो सकी है. टाउन थाना क्षेत्र में सुबह 6 बजे दो ट्रकों में टक्कर हुई है.

इस दुर्घटना की वजह से NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया. दुर्घटना में ट्रक फंसा होने के कारण सड़क पर जाम लग गया. क्रेन बुलाकर दुर्घटना का ट्रक को हटाकर सड़क का जाम हटाया गया.

Bhagalpur News: भागलपुर में युवक ने थाने पहुंचकर पुलिस से कहा-मैंने अपने बड़े भाई को मार डाला, बॉडी घर में पड़ा है

Bhagalpur News: भागलपुर में बड़े भाई की नशे की लत से पूरा परिवार परेशान था. गुरुवार सुबह बड़े भाई ने नशे के लिए विवाद करना शुरू कर दिया. पहले से ही क्षुब्ध छोटे भाई को यह नागवार गुजरा और उसी वक्त घर में रखे छूरे से बड़े भाई की गला रेत हत्या कर दी.

Bhagalpur News : भागलपुर में एक युवक थाने पहुंचकर पुलिस से कहा कि हमको गिरफ्तार कर लीजिए. मैंने अपने बड़े भाई को मार डाला है.पहले तो पुलिस अचरज में पड़ गयी और फिर बाद में एक्शन में आयी. दरअसल, बड़े भाई की नशे की लत से आजिज छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद वो घर से बाहर घूमने के लिए निकल गया. कुछ घंटों बाद वो पुलिस थाने पहुंचा और कहा कि ”मैंने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है, उसका बॉडी घर में पड़ा हुआ है.” हत्या के दौरान उसने बड़े भाई के सीने और हाथों पर भी वार किया. सुबह करीब साढ़े छह बजे घटना है. हत्यारा छोटा भाई हत्या करने के बाद मोहल्ले में घूमने के लिए निकल गया. फिर घटना के करीब चार घंटे बाद साढ़े 10 बजे मोजाहिदपुर थाना पहुंच गया.

घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हुसनैपुर मोहल्ला स्थित पाकीजा चौक स्थित गरीब उल्लाह गली में रहने वाले मो इसलाही के घर हुई है. मृतक बड़ा बेटा अबु नसर (35) है और छोटा भाई अबु सईद है. घटना सुबह साढ़े छह बजे हुई थी पर साढ़े 10 बजे तक मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति को इसकी जानकारी तक नहीं मिली. घटनास्थल से पुलिस ने छूरे को जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार हत्यारा छोटा भाई अबु सईद हत्या के बाद आराम से घर से निकल गया. मोहल्ले में घूमता रहा. कुछ देर पाकीजा चौक पर अकेला ही बैठा रहा. लोगों द्वारा पूछने पर किसी तरह का जवाब भी नहीं दे रहा था.

सुनकर पुलिस को हुआ अचरज

पुलिस ने युवक की बात सुनी, तो उन्हें अचरज हुआ. लेकिन जब पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तब गला रेता शव पड़ा हुआ पाया. सूचना तुरंत थानाध्यक्ष सहित वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गयी. हत्यारे छोटे भाई को हाजत में बंद कर दिया गया.

घटनास्थल पर सिटी डीएसपी ने पहुंचकर मामले की जांच की

सिटी डीएसपी 2 राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे. एफएसएल को भी बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया. घटना की जानकारी फैलते ही मोहल्ले की तंग गली में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

नशे की लत से घरवाले और पड़ोसी दोनो थे परेशान

लोगों का कहना रहा कि मृतक अबु नसर आये दिन घर में क्लेश करता था. पिता व भाई को पीटता भी था. नशे को लेकर मोहल्ले में भी कई लोगों से लड़ाई-झगड़ा करते रहा है. कई मामलों में पुलिस भी पहुंची थी, उसे समझाया भी गया था. परिजनों ने कांके (रांची) में भी उसका इलाज कराया और निजी नशा मुक्ति केंद्रों में भी भर्ती करा हजारों रुपये खर्च कर उसके नशे की लत को छुड़ाने की कोशिश की थी.

Bihar News: बिहार में डेंगू का कहर, पटना में एक की मौत, 50 नये मरीज मिलने से हड़कंप

Dengue in Bihar: पटना में डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है. डेंगू से एक की मौत हो गयी है.  नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के आइसीयू में भर्ती 16 वर्षीय डेंगू पीड़ित किशोर आर्यन की गुरुवार को मौत हो गयी है. पटना में डेंगू के इस सीजन में यह पहली मौत है. 24 अगस्त की रात नौबतपुर निवासी राघवेंद्र वर्मा के पुत्र आर्यन को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था. 

Dengue in Bihar: पटना में डेंगू से एक की मौत हो गयी है. डेंगू के इस सीजन की यह पहली मौत है. पटना समेत बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और इसका कहर देखने को मिल रहा है. राज्य भर में बुधवार को 50 नये डेंगू मरीज मिलने से हडकंप मच गयी है. इसमें सिर्फ पटना जिले के सर्वाधिक 18 डेंगू मरीज हैं. वहीं, समस्तीपुर में सात, मुजफ्फरपुर में छह, औरंगाबाद व नालंदा में चार-चार, जहानाबाद में दो और मधुबनी, भागलपुर, भोजपुर, गया, जमुई, सारण, सीतामढ़ी, सीवान व वैशाली जिले में डेंगू के एक-एक नये मरीज मिले हैं. पटना समेत बिहार में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.

पटना में सिर्फ मिले डेंगू के 18 नये मरीज

बिहार की राजधानी पटना में सिर्फ डेंगू के 18 मरीज मिले हैं और इसका प्रकोप जारी है. 24 घंटे के अंदर डेंगू के 18 नये मिलने है और इसके साथ पटना में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 227 पर पहुंच गया है. कंकड़बाग, बांकीपुर, फुलवारीशरीफ, पाटलिपुत्र समेत ग्रामीण इलाकों से डेंगू के मरीज मिले हैं.

फॉगिंग व एंटी लार्वा के छिड़काव का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के केस मिलने के बाद उक्त स्थानों पर फॉगिंग व एंटी लार्वा के छिड‍़काव के निर्देश जारी किये हैं. सिविल सर्जन डॉ मिथलेश्वर ने बताया कि विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही हैं. आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही हैं.

मुजफ्फरपुर में भी मिले तीन मरीज, फॉगिंग का निर्देश

मुजफ्फरपुर जिले में भी डेंगू के तीन नये मरीज मिले हैं. इनमें एक मरीज मुशहरी, एक सकरा व एक मीनापुर का है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार के अनुसार जहां डेंगू के मरीज मिले हैं वहां फाॅगिंग कराई जा रही है. शहरी क्षेत्र में अब तक पांच मरीज डेंगू के मिल चुके हैं. जिले में मरीजों की संख्या 33 हो गयी है. मुशहरी क्षेत्र में सबसे अधिक पांच मरीज मिले हैं. मरीजों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में 10 बेड और पीएचसी में दो बेड शुरू कर दिया गया है.

Jharkhand News : झारखंड के 39.44 लाख लोगों को बड़ी खुशखबरी, हेमंत सोरेन सरकार ने कर दिए बिजली बिल माफ

Hemant Soren Cabinet: झारखंड के 39.44 लाख लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. यह खुशखबरी हेमंत सोरेन सरकार ने दी है. गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें 39,44,389 लोगों के बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.

Hemant Soren Cabinet: हेमंत सोरेन की सरकार ने लोगों के हित के लिए बड़ा कदम उठाया है. लगभग 39,44,389 उपभोक्ताओं के 3,584 करोड़ रुपए का बिजली बिल माफ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इससे बिजली उपभोक्ताओं में खुशी है, तो वहीं सरकार के इस फैसले से खजाने पर 3,584 करोड़ रुपए का बोझ आएगा. कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दाडेल ने यह जानकारी दी है.

हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को मंजूरी दी

झारखंड सरकार की कैबिनेट में 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसमें शहीद होने वाले राज्य के अग्निवीरों के आश्रितों को आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकारी नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है. कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. ऐसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले ही इसकी घोषणा कर चुके थे. हेमंत सोरेन ने आज की कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों को ऐतिहासिक करार दिया. कहा कि उनकी सरकार ने रसोईया और पोषण सखी के बारे में संवेदनशीलता का परिचय दिया है. सरकार ने झारखंड की की महिलाओं के दुख-दर्द को समझा है.

अल्पसंख्यकों के बारे में सोचने वाली सरकार

कैबिनेट की बैठक के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार संवेदनशील सरकार है. आदिवासी, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के बारे में सोचने वाली सरकार है.

West Bengal News : सीएम ममता बनर्जी के आवास पर तोड़फोड़ करने की रच रहे थे साजिश, 05 आरोपी गिरफ्तार

West Bengal News : पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी के आवासा पर तोड़फोड़ करने की साजिश रचने वालों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी व्हाट्सएपग्रुप के मेंबर है. पश्चिम बंगाल में व्हाट्सएप में “वी वांट जस्टिस” के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आरजी कर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के आवास पर हमला करने की साजिश रची जा रही थी.

West Bengal News : सीएम ममता बनर्जी के आवास पर तोड़-फोड़ करने की साजिश रची जा रही थी. यह साजिश व्हाट्सएप ग्रुप पर रची जा रही थी. पुलिस तीन ग्रुप के तीन मेंबर को गिरफ्तार किया है. व्हाट्सएप ग्रुप के तीन मेंबर जिसमें ग्रुप क्रिएटर, ग्रुप एडमिन और ऑडियो मैसेज ग्रुप में पोस्ट करनेवाले को बांसद्रोनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए ग्रुप क्रिएटर का नाम स्वागत चटर्जी, ग्रुप एडमिन अरिजित डे और ऑडियो क्लिपिंग ग्रुप में भेजने का आरोपी शुभम सेन शर्मा बताया जाता है.

इस तरह से हुआ खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरजी कर हॉस्पिटल की घटना के बाद राज्य सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ कुछ युवक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने की खबर मिली थी. यह गिरोह सीएम आवास पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं. इस ग्रुप में 363 मेंबर को जोड़ा गया है. यहां जो पोस्ट किया जा रहा है, उससे समाज में अशांति फैलने का खतरा फैलने की आशंका है. इस जानकारी के बाद पुलिस ने ग्रुप के क्रिएटर, ग्रुप एडमिन समेत तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है. ग्रुप में 363 मेंबर है और जिन्होंने अपनी राय पोस्ट की है, उन्हें नोटिस भेज कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी हो रही है.

Uttar Pradesh News : मैनपुरी में ढहा दो मंजिला मकान, हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक बड़ा हादसा हो गया है. इब्राहिमपुर गांव में दो मंजिला मकान की छत गिर गयी. हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई. डिप्टी एसपी सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि छत गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है. 

Uttar Pradesh News: मैनपुरी में दो मंजिला मकान की छत गिर गयी. इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई. कोई अन्य घायल नहीं है. यह 15-16 साल पुराना मकान था. दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण छत गिर गई. मामले की जांच जारी है. माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण छत गिर गई. घटना सुबह 8 बजे हुई और यह घर

सेवादार कौशलेंद्र यादव का था. मृतकों की पहचान कर ली गयी है.

Kangana Ranaut News :अकाली दल के नेता पर कंगना रनौत का रिएक्शन, कहा-‘मुझे रेप की धमकी मिल रही, मेरी आवाज नहीं दबा सकते’

Kangana Ranaut News: पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के रेप के तजुर्बे वाले बयान पर बायानबाजी तेज हो गयी है. उनके बायान पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि आज मुझे रेप की धमकी मिल रही है. इस तरह से वह मुझे धमकी देकर मेरी आवाज नहीं दबा सकते हैं. 

Kangana Ranaut News: पंजाब के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के रेप के तजुर्बे वाले बयान के बाद राजनीतिक माहौल का काफी गरमा गया है. सिमरनजीत के बयान पर बीजेपी सांसाद कंगना रनौत ने पलटवार किया है. सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए गए बयान के पलटवार में विवादित बयान दिया था. जिसका अब कंगना रनौत ने जवाब दिया है. दरअसल, पंजाब के पूर्व सांसद ने कंगना रनौत के उस बयान पर पलटवार किया था जिसमें उन्होंने ये दावा किया था कि किसान आंदोलन के दौरान रेप होते थे. इसके जवाब में सिमरनजीत सिंह मान ने कंगना पर निशाना साधा है.

अकाली दल के नेता ने क्या कहा?

पंजाब के संगरूर से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा था, “मैं कहना तो नहीं चाहता लेकिन कंगना रनौत को रेप का बहुत तजुर्बा है. उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है ताकी लोगों को इसके बारे में समझाया जाए कि रेप कैसे होता है.” वहीं ये पूछे जाने पर कि कंगना को रेप का कैसे तजुर्बा है तो सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि आप अगर साइकिल चलाते हैं तो साइकिल चलाने का तजुर्बा नहीं आता है उसी तरह उन्हें रेप का तजुर्बा है.”

कंगना के इस बयान से बीजेपी भी किनारा करती नजर आई. पार्टी की तरफ से गया कि ये कंगना रनौत का निजी मत है. साथ ही बीजेपी ने कंगना रनौत को फटकार भी लगाई. बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, “पंजाब में किसान आंदोल के दौरान उपद्रवियों ने हिंसा फैलाई. वहां शव लटक रहे थे और रेप किए गए. अगर देश में मजबूत नेतृत्व नहीं होता तो भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात बन जाते.”