Breaking News : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर, रामदास सोरेन होंगे घाटशिला से विधायक

Jharkhand Politics : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सरकार में मंत्री रहे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. झामुमो ने अब उनकी जगह दूसरे विधायक का नाम भी मंत्री पद के लिए फाइनल कर लिया है. अब घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन अब उनकी जगह लेंगे.

Jharkhand Politics : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर हो गया है. उनकी जगहअब घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन अब उनकी जगह लेंगे. मंत्री पद के लिए विधायक रामदास सोरेने के नाम की घोषणा कर दी गयी है. वे कल ही मंत्री पद की शपथ लेंगे. बता दें है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लंबे समय से चल रहे राजनीतिक अटकलों को विराम लगा दिया है.

बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला, शुक्रवार को ग्रहण करेंगे सदस्या

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला लिया है. दिल्ली में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इस बात की पुष्टि कर दी थी. बुधवार को उन्होंने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता समेत मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था. वे शुक्रवार को रांची में बीजेपी ज्वाइन करेंगे. उनके साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन भी भाजपा में शामिल होगा.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

Jharkhand Politics News: झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा, पार्टी छोड़ते हुए इमोशनल हुए चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को ज्वाइन करेंगे बीजेपी

Jharkhand Politics, Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया. ईमेल के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और शिबू सोरेन को इस्तीफा भेजा है. 

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार को झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा ) को छोड़ दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने का उनका यह फैसला झारखंड की राजनीति के लिहाज से बहुत बड़ा तो है ही साथ ही चंपाई सोरेन के लिए पीड़ादायी भी है. ऐसा उन्होंने स्वयं गुरुजी शिबू सोरेन को अपने पत्र में लिखा है. के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. वे 30 अगस्त को रांची में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगे. नयी दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. 28 अगस्त 2024 बुधवार को वे नयी दिल्ली से रांची लौटे थे.

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन शुक्रवार 30 अगस्त को BJP में शामिल होंगे. इसको लेकर झारखंड की राजनीति के जानकारों का कहना है कि सोरेन के बीजेपी में आने से आदिवासी वोटों में पार्टी की सेंध तो लगेगी. लेकिन इसके साथ राज्य इकाई में खेमेबाजी बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है. चंपई सोरेन के आने से बीजेपी के कई नेता अपने स्थान को लेकर चिंतित हैं. पार्टी पहले से ही खेमेबाजी से परेशान है. इसका ही असर था कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में आदिवासियों के लिए आरक्षित कोई भी सीट नहीं जीत पाई.

यहां सौंपे इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन ने ईमेल के जरिए इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को सभी पदों से इस्तीफा भेजा है.

चंपाई सोरेन ने पत्र में लिखा


Jharkhand Politics News: झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा, पार्टी छोड़ते हुए इमोशनल हुए चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को ज्वाइन करेंगे बीजेपी champai soren 11111

आदरणीय गुरु जी, जोहार. मैं चंपई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्य शैली एवं नीतियों से क्षुब्ध होकर पार्टी छोड़ने को विवश हूं. अत्यंत ही दुख से के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था एवं इसके लिए लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों की खाक छानी थी, आज पार्टी अपने उसे दिशा से भटक चुकी है. झामुमो मेरे लिए एक परिवार जैसा रहा एवं मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इसे छोड़ना पड़ेगा. लेकिन, पिछले कुछ दिनों में के घटनाक्रम की वजह से मुझे बहुत ही पीड़ा के साथ यह कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है. आपके वर्तमान स्वास्थ्य की वजह से आप सक्रिय राजनीति से दूर हैं तथा आपके अलावा पार्टी में ऐसा कोई फोरम नहीं है जहां हम अपने मन की पीड़ा को बता सकें, इस वजह से मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं. आपके मार्गदर्शन में झारखंड आंदोलन के दौरान तथा उसके बाद भी मुझे जीवन में बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है. आप सदैव मेरे मार्गदर्शक बने रहेंगे, अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें.

भवदीय चंपाई सोरेन

Jammu&Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, जानें कब से वोट डाले जाएंगे

Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू -कश्मीर में विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव होगा. 26 सीटों के लिए अधिसूचना आज जारी होगी. इस चरण में 5 सितंबर तक नामांकन होंगे. चुनाव आयोग ने 29 अगस्त गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 

Jammu&Kashmir Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, जानें कब से वोट डाले जाएंगे cec Rajiv img

Jammu-Kashmir Assembly Election: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव होगा. तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले चुनाव के जरिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. चुनाव की शुरुआत 18 सितंबर से होगी. नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को होगा. इस वरण में पांच सितंबर तक नामाकंन होंगे. चुनाव आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है.

6 सितंबर को होगी स्क्रूटनी

चुनाव आयोग की ओर से दूसरे चरण के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है. नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 सितंबर है, जबकि 6 सितंबर को स्क्रूटनी की जाएगी. उम्मीदवार अपना नामांकन 9 सितंबर तक वापस ले सकते हैं.

इस बार पहले चरण के लिए वोटिंग की शुरुआत 18 सितंबर से होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से होगी, जो शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी. विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 अक्टूबर को किया जाएगा.

फर्रुखाबाद की घटना पर राहुल गांधी ने BJP को घेरा, कहा-न्याय की उम्मीद करना गुनाह

Rahul Gandhi : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो युवतियों की हत्या को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. BJP सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में न्याय की उम्मीद करना भी गुनाह है. फर्रुखाबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

Rahul Gandhi On BJP: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन का ऐसा रवैया किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. बीजेपी सरकार को घेरते हुए भी कहा कि उनसे न्याय की उम्मीद करना भी गुनाह है. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा भारत की हर बेटी का अधिकार है और न्याय हर पीड़ित परिवार का हक है. फर्रुखाबाद में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. आखिर यह सब कब तक सहन किया जा सकता है? एक समाज के रूप में हमारे सामने ये बहुत बड़ा सवाल है.

क्या है पूरा मामला ?

27 अगस्त, 2024 मंगलवार को उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज इलाके में दलित समाज की 2 युवतियों के शव पेड़ से लटके मिले थे. जहां दोनों सहेलियां जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर कार्यक्रम देखने निकली थीं, मगर घर वापस नहीं पहुंचीं. इनमें से एक युवती के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई है. दरअसल, जब परिजनों ने तलाश की तो उन दोनों बच्चियों के शव एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले थे.

यूपी पुलिस ने जानिए किन बातों से किया इनकार

पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की आशंका से इनकार कर दिया है. पुलिस इस मामले को सुसाइड से जोड़कर देख रही है. जबकि, इनमें से एक युवती के पिता का कहना है कि मेरी बेटी और पड़ोस में रहने वाली उसकी दोस्त जन्माष्टमी के मौके पर झांकी देखने गई थी. मगर, सुबह जानकारी मिली कि दोनों युवतियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. यह कहीं से न्यायोचित नहीं है.

Jharkhand Politics News: दिल्ली से लौटे चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को BJP करेंगे ज्वाइन ?

Jharkhand Politics News: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली से बुधवार को रांची लौट आए हैं. उन्होंने कहा कि वे 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपना दर्द बयां किया था. इसके बाद झारखंड की राजनीति गरमा गयी थी.

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौटने पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इसमें उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को वे भारतीय जनता पार्टी काे ज्वाइन करेंगे. उन्होंने कहा था कि झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) में उन्हें अपमानित किया गया. इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

सरायकेला से छह बार रहे हैं विधायक ?

चंपाई सोरेन सरायकेला से छह बार के विधायक रहे हैं और अब 30 अगस्त को रांची में बीजेपी को ज्वाइन करने जा रहे हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले वे नयी पारी की शुरुआत करेंगे.

सोशल मीडिया एक्स के जरिए रखी थी अपनी बात

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि आदिवासी अस्मिता और उनके अस्तित्व को बचाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आस्था जतायी है और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया है. 18 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के जरिए अपनी बात रखी थी.

बांग्लादेशी घुसपैठ बन गयी बड़ी समस्या

संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ बड़ी समस्या बन गयी है. जल, जंगल व जमीन पर घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं. यह बातें चंपाई सोरेन ने कही है. उनका कहनाहै कि इसी वजह से मां, बहन-बेटियों की इज्जत खतरे में है. इन घुसपैठियों को नहीं रोका गया, तो संताल परगना में आदिवासी समाज का अस्तित्व संकट में आ जाएगा.

Breaking news : इडी ने ठोका 908 करोड़ का जुर्माना, जानें सांसद का किस पार्टी से है कनेक्शन और किस मामले में लिया एक्शन?

ED ACTION : प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एक बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है. विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम यानी फेमा के एक मामले में एक सांसद पर एक्शन लिया है. वह डीएमके सांसद है. एस जगतरक्षकन और उनके परिवार पर 908 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है. उनकी करीब 89 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी जब्त की गई हैं.

ED ACTION : डीएमके सांसद पर ईडी ने 908 करोड़ का जुर्माना लगाया है. फेमा मामले में डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन और उनके परिवार पर जुर्माना किया है, जबकि, उनकी करीब 89 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है. चेन्नई में ईडी ने तमिलनाडु के सांसद और बिजनेसमैन जगतरक्षकन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फेमा के तहत जांच की. ईडी ने एक्स पोस्ट पर पोस्ट कर बताया कि फेमा की धारा 37ए के 89.19 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया गया है. वहीं, 26 अगस्त 2024 सोमवार को जारी एक आदेश के तहत लगभग 908 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

जानें एस जगतरक्षकन के बारे में

एस जगतरक्षकन तमिलनाडु की अरक्कोणम लोकसभा सीट से सांसद हैं. साल 1999 के बाद से उन्हें तीन बार इस संसदीय क्षेत्र से जीत मिल चुकी है. नवंबर 2012 से मार्च 2013 तक उन्होंने कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर की जिम्मेदारी संभाली थी. वह श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन और डॉ. रेला हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट के मालिक हैं. वह 30 किताबें लिख चुके हैं जिनमें से एक का अनावरण मदर टेरेसा ने किया था.

Aja Ekadashi 2024: अजा एकादशी पर बन रहे हैं 03 अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजन, श्रीहरि की पूजा से मिलेगा दोगुना फल

Aja Ekadashi 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि (Bhadrapad Ekadashi 2024) के दिन अजा एकादशी का व्रत रखते हैं. इस अजा एकादशी पर श्रीहरि की पूजा का विशेष संयोग बन रहा है. इस साल अजा एकादशी व्रतियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है. व्रत करने से लोगों की संतान सुखी रहती है.

Aja Ekadashi 2024: अजा एकादशी पर बन रहे हैं 03 अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में करें पूजन, श्रीहरि की पूजा से मिलेगा दोगुना फल Aja Ekadashi 2024
Aja Ekadashi 2024

Aja Ekadashi 2024: अजा एकादशी का विधि-विधान से व्रत करने से लोगों की संतान सुखी रहती है, उस पर आने वाले संकट भी दूर होते हैं. भगवान विष्णु की पूजा करने से लोगों के पाप मिटते हैं और मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है. भादों की अजा एकादशी इस बार बेहद खास है. नारायण हरि की पूजा करने वालों को सुख-समृद्धि और कई गुना फल प्राप्त होगा. जानें अजा एकादशी 2024 के शुभ संयोग, मुहूर्त. मान्यता है कि इन दुर्लभ संयोग में विष्णु जी (Vishnu ji) की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होगा. इस साल अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 को है.

Aja Ekadashi 2024 : शुभ संयोग

हिंदू धर्म में अजा एकादशी व्रत का बहुत महत्व है. जब इस एकादशी के दिन दुर्लभ संयोग बनते हैं तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है. अजा एकादशी पर सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है. मान्यता है कि इन शुभ संयोग में अजा एकादशी का व्रत करने से गरीबी दूर होती है. घर में सुख और समृद्धि आती है. अजा एकादशी का व्रत राजा हरिश्चंद्र ने भी रखा था, जिसके कारण उनके जीवन में खुशियों की बहार आई. कुछ सामान्य संयोगों में सिद्धि योग, रवि योग, और शुभ नक्षत्र शामिल होते हैं.

  1. सर्वार्थ सिद्धि योग – 29 अगस्त, शाम 04:39 – सुबह 05:58, 30 अगस्त
  2. सिद्धि योग – 28 अगस्त 2024, रात 07.12 – 29 अगस्त 2024, शाम 06.18
  3. गुरुवार और एकादशी दोनों ही विष्णु जी को समर्पित है. इस शुभ संयोग में विष्णु जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख, धन प्राप्ति और भाग्य का साथ मिलता है.

पूजा विधि

  • अजा एकादशी के दिन सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके साफ कपड़े पहनें.
  • सुबह सूर्य नारायण का ध्यान करें और उन्हें तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं.
  • अजा एकादशी के दिन एक चौकी पर भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें.
  • भगवान श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा पीले पुष्प, पीले वस्त्र, पीले फल और पीली मिठाई चढ़ाएं.
  • फिर अगरबत्ती या धूप बत्ती जलाकर आरती करें और आरती के बात व्रत कथा पढ़ें.
  • अंत में भगवान विष्णु को भोग लगाकर लोगों को प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें.
  • पूजा खत्म होने के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज, कपड़े, फल आदि का दान कर सकते हैं.

इस संयोग में करें पूजा

भगवान विष्णु का यह व्रत गुरुवार के दिन है. यह पहला संयोग है.​ शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का दिन माना जाता है. दूसरा संयोग यह है कि अजा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. जो 29 अगस्त की शाम के समय 4:39 बजे से और पारण वाले दिन 30 अगस्त को सुबह 5:58 बजे खत्म होगा. तीसरा संयोग यह है कि व्रत वाले दिन सुबह में सिद्धि योग बनेगा, जो शाम 6:18 बजे तक रहेगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि hellocities24.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Bhagalpur News: भारी वाहनों के लिए कहलगांव तक हाइवे बंद, छोटे वाहनों का आवागमन शुरू

Bhagalpur News : भागलपुर शहर को फरक्का से जोड़ने वाले एनएच 80 पर भारी वाहनों के लिए कहलगांव तक हाइवे बंद है. छोटे वाहनों को अब आवागमन बमुश्किल शुरू हुआ है लेकिन, रूक-रूक कर जाम लग रहा है. दरअसल, गंगा का जलस्तर बढ़ने से पुल के लिए बने डायवर्सन के टूटने का खतरा बढ़ गया था. इस कारणवश तत्काल प्रभाव से बड़ी वाहनों के आवागमन पर रोक है.

Bhagalpur News : भागलपुर-कहलगांव के बीच घोषपुर के पास डायवर्सन के बचाव को लेकर लगातार प्रयास जारी है. डायवर्सन को तत्काल व्यवस्था के तहत दुरुस्त कर लिया गया है. इसके साथ ही छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है. आवागमन चालू होते ही तेजी से अपने-अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन निकालने की होड़ में रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही. अभियंताओं की निगरानी में मरम्मत कार्य लगातार जारी रहा. जहां-तहां पथ पर दलदल होने के कारण वाहनों को आरपार करने में हो रही कठिनाई को दूर करने के लिए रोड़ा आदि डाला गया. आमलोग अब राहत महसूस कर रहे हैं. हालांकि, भारी वाहनों के वाहनाें का परिचालन अभी चालू नहीं हो सका है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर स्थिर रहने का अनुमान किया है. इस वजह से डायवर्सन के टूटने का खतरा अब थोड़ा कम हो गया है. वहीं, जलस्तर में कमी आने पर डायवर्सन पर भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद की जा सकती है.

कटाव की जद में इंग्लिश गांव

सबौर प्रखंड के कई गांव अभी भी जलमग्न है. वहीं, इंग्लिश गांव कटाव की जद में है. क्षेत्र में बाढ़ के पानी से आमजन परेशान हैं. रजंदीपुर पंचायत के बाबूपुर हड़हवा पथ किनारे का बसावट जलमग्न है. लोग घरबार छोड़ अन्य जगहों पर शरण लिए हुए हैं. बाबुपुर वार्ड चार के नया टोला संतनगर बगडेर रजंदीपुर सहित आसपास का टोला जलमग्न है. प्रशासन के द्वारा यहां समुचित सुविधाएं नहीं दी गयी है. ग्रामीणों के द्वारा टीना के नाव का उपयोग करते हुए बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है. इधर, फरका पंचायत के घोषपुर गांव में भी कई घरों में गंगा का पानी लगा है.

जानें, यहां जमींदोज हो सकते हैं कई घर

फरका पंचायत के वार्ड संख्या तीन और सात के लोगों के लिए गांवों में रहना मुश्किल हो गया है. लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. दरअसल, दर्जनभर से ज्यादा घर कभी भी गंगा में समा सकता है. घर के मुहाने तक पानी लगा हुआ है और अंदर ही अंदर कटाव जारी है. अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में विभिन्न पंचायत के 50-60 बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से आये ग्रामीणों को कोई भी सुविधा अंचलस्तर से अब तक न मिलने की बात बतायी जा रही है.

Bhagalpur News : भागलपुर में ट्रकों से अवैध वसूली करना पड़ा महंगा, बाइपास थानेदार निलंबित

Bhagalpur News : भागलपुर में ट्रेकों से अवैध वसूली करना एक थानेदार को महंगा पड़ गया. मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है. पुलिस जिला के बाइपास थाना के थानेदार एसआइ सूरज कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Bhagalpur : भागलपुर पुलिस जिला के बाइपास थाना के थानेदार एसआइ सूरज कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय भागलपुर ही रहेगा. साथ ही मामले में विभागीय कार्रवाई भी चलाने का निर्देश दिया गया है. कुछ दिन पूर्व ही सहरसा निवासी वरुण कुमार झा ने एसएसपी कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की थी. इस पर कार्रवाई की गयी है. मामले में डीएसपी विधि व्यवस्था ने वरीय पुलिस अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंपी थी. लगाये गये आरोप सही पाये गये पुलिस जिला के बाइपास थाना के थानेदार एसआइ सूरज कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय भागलपुर ही रहेगा. साथ ही मामले में विभागीय कार्रवाई भी चलाने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात कुमार बने बाइपास थाना के नये थानाध्यक्ष

भागलपुर के डीआइयू शाखा के एसआइ प्रभात कुमार को बाइपास थाना के नये थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कुछ दिन पूर्व ही सहरसा जिला के तुलसियाही के रहने वाले वरुण कुमार झा ने एसएसपी कार्यालय में आवेदन देकर थानाध्यक्ष द्वारा दो ट्रकों को छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया था. साथ ही यह भी कहा था कि काफी मनाने के बाद बात 1 लाख 62 हजार रुपये में फाइनल हुई. उक्त पैसे उन्होंने थानाध्यक्ष के कहने पर मोनू कुमार, भानु और मो सैफ आलम के खाते में ट्रांसफर किया था. ट्रांसफर किये गये पैसों से संबंधित ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट भी उन्होंने अपने आवेदन के साथ संलग्न किया था. उक्त मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी विधि-व्यवस्था को सौंपी गयी थी. इसके बाद डीएसपी ने अपनी रिपोर्ट वरीय पुलिस अधिकारियों को सौंपी थी.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 News पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 News लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

West Bengal News: भाजपा का 12 घंटे पश्चिम बंगाल बंद का एलान, सीएम ममता बनर्जी का सभी कर्मचारियों को ऑफिस आने का निर्देश

Bengal Bandh : भारतीय जनता पार्टी 12 घंटे पश्चिम बंगाल बंद का एलान किया है. वहीं,पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को राज्य की जनता से 28 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर 12 घंटे की आम हड़ताल में भाग नहीं लेने का आग्रह किया और कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि बंद के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो सके.

Bengal Bandh : कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर राजनीति गरमा गयी है. एक तरफ जहां भाजपा ने पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है, तो दूसरी तरफ ममता सरकार ने कहा कि कोई बंद नहीं रहेगा. सभी कर्मचारियों को ऑफिस आने का निर्देश जारी की गयी है. अलापन बंदोपाध्याय ने कहा है कि सरकार बुधवार को किसी बंद की अनुमति नहीं देगी. हम लोगों से अपील करते हैं कि इसमें भाग नहीं लें. सामान्य जनजीवन अप्रभावित रहे, इसके लिए सरकार सभी कदम उठाएगी.

भाजपा ने मंगलवार को यहां राज्य सचिवालय तक मार्च में भाग लेने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ पश्चिम बंगाल में बुधवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक आम हड़ताल का आह्वान किया है.

सरकार बुधवार को किसी बंद की अनुमति नहीं देगी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलापन बंदोपाध्याय ने कहा कि बुधवार को सरकार किसी बंद की अनुमति नहीं देगी. हम लोगों से अपील करते हैं कि इसमें भाग नहीं लें. सामान्य जनजीवन अप्रभावित रहे, इसके लिए सरकार सभी कदम उठाएगी.

कर्मचारियों से भी दफ्तर आने का दिया निर्देश

बंदोपाध्याय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों से भी दफ्तर आने को कहा है. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ मंगलवार को ‘नबान्न’ पहुंचने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया.