Kolkata Students Protest March: छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग और किया पथराव, पुलिस ने चलायी लाठी, छोड़े आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो

Students Protest March: ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या होने के विरोध में कोलकाता में मंगलवार को रैली निकाल रहे छात्र और मजदूर संगठन पर पुलिस ने लाठी चलायी. नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच द्वारा CM ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. तभी प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये.

Kolkata Students Protest March: छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग और किया पथराव, पुलिस ने चलायी लाठी, छोड़े आंसू गैस के गोले, देखें वीडियो Kolkata LIVE 01
Kolkata Students Protest March.

Students Protest March: प्रदर्शनकारियों की रैली दोपहर करीब 12:45 बजे शुरू हुई. प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये. दरअसल, नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं. पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों प्रदर्शकारियों के घायल होने की सूचना मिल रही है. हिंसा का हवाला देते हुए पुलिस ने रैली को गैरकानूनी बताया है.

जानें छात्रों ने क्या कहा?

बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती के बीच निकाले जा रहे मार्च में शामिल एक प्रदर्शनकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘कुछ भी हो जाए, हम नबन्ना तक पहुंचेंगे. हमें मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ राज्य सचिवालय पहुंचना है, जिनका प्रशासन इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की और घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है.’’ 

पश्चिम बंगाल पुलिस के इस पॉइंट पर करीब 4,500 जवान तैनात किए हैं. आईजी और डीआईजी रैंक के 21 अधिकारी तैनात रहेंगे. 13 एसपी या डीसी रैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

पुलिस ने हावड़ा ब्रिज पर और कोना एक्सप्रेसवे पर संतरागाछी रेलवे स्टेशन के पास प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले भी दागे. रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पथराव के बीच पुलिस ने आंसूगैस के गोले भी दागे.

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है. हावड़ा ब्रिज के पास से प्रदर्शनकारियों को पकड़कर पुलिस वैन में बैठाया जा रहा है.

ED ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के खिलाफ किया केस दर्ज

ED ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. ED को शुरुआती जांच में यहां वित्तीय अनियमितताएं मिली हैं.

PAK VS BAN: बांग्लादेश से मिली हार का खुद पाकिस्तान है जिम्मेदार, 10 विकेट से हार, टीम में दरार?

PAK VS BAN: पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार मिली है. यानी, 25 अगस्त, 2024 रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पहली पारी में पाकिस्तन की पारी घोषित होने के बाद भी वह परिस्थितियों का फायदा उठाने में विफल रहा और नजमुल शांतो की टीम के खिलाफ 10 विकेट से हार गया.

PAK VS BAN: बांग्लादेश से मिली हार का खुद पाकिस्तान है जिम्मेदार, 10 विकेट से हार, टीम में दरार? PAK vs BAN 003
पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हार मिली.

PAK VS BAN: पाकिस्तान क्रिकेट टीम लगातार गलतियां कर रही है. इन गलतियों के वे खुद जिम्मेदार हैं. रविवार 25 अगस्त को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद, शाहीन अफरीदी द्वारा शान मसूद का हाथ अपने कंधे से हटाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह पहली बार था जब पाकिस्तान लाल गेंद के प्रारूप में बांग्लादेश से हारा. रावलपिंडी में खेले गए मैच की आखिरी पारी में बांग्लादेश के सामने सिर्फ 30 रनों का लक्ष्य था. बांग्लादेश ने इस जीत के साथ दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मैच से पहले बांग्लादेश टेस्ट में 13 बार पाकिस्तान से भिड़ चुका था, लेकिन कभी विजयी नहीं हुआ.

खिलाड़ियों, खासकर सीनियर्स – बाबर आजम, शान मसूद और शाहीन अफरीदी की सोशल मीडिया पर आलोचना की गई क्योंकि वे बल्ले और गेंद से संघर्ष करने में विफल रहे.

कहीं टीम के अंदर दरार तो नहीं आयी है

पाकिस्तान के एक कप्तान से दूसरे कप्तान के पास जाने के इतिहास को देख सोशल मीडिया पर निराश प्रशंसकों ने सोचा कि क्या टीम के अंदर कोई दरार तो नहीं आ गयी है. दर्शकों ने टेस्ट मैच की एक घटना की ओर इशारा किया, जिसमें शाहीन शाह अफरीदी को शान मसूद का हाथ अपने कंधे से हटाते हुए देखा जा सकता है. टेस्ट मैच के बाद यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. HelloCities24 वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज में कप्तानी करने के बाद शाहीन को उनके पद से हटा दिया गया और सफेद गेंद के प्रारूप में एक बार फिर बाबर को कप्तानी सौंप दी गई. बाबर ने टी20 विश्व कप 2024 में टीम की कप्तानी की, जिसमें पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के ग्रुप चरणों में बाहर हो गई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव भरा समय रहा है. वनडे विश्व कप 2023 में ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद से नेतृत्व समूहों में कई बदलाव हुए हैं. भारत में टूर्नामेंट के बाद, बाबर आज़म ने खेल के सभी प्रारूपों से कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया और टेस्ट में शान मसूद और खेल के सफेद गेंद प्रारूपों में शाहीन शाह अफरीदी को कमान सौंपी गई.

पाकिस्तान से इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद थी क्योंकि रावलपिंडी की विकेट से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद थी, हालांकि, यह सच्चाई से कोसों दूर निकला. पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने पहले टेस्ट के बाद बात की और स्वीकार किया कि टीम ने पहले टेस्ट में कई गलतियां की थीं.

जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता एयरक्राॅफ्ट को नेवी ने सातवें दिन चांडिल डैम से निकाला, वजन 800KG

Crashed Aircraft Found In Chandil Dam : जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद एयरक्रॉफ्ट लापता हो गया है. इसे ढूंढ़ा जा रहा था. ने सेना ने सातवें दिन इसको ढूंढ़ निकाला है. यह एयरक्रॉफ्ट जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद चांडिल डैम में क्रैश हो गया था. ट्रेनी विमान को भारतीय नौसेना ने चांडिल डैम की तलहटी से बाहर निकाला है.

Crashed Aircraft Found In Chandil Dam : आखिरकार भारतीय नौसेना की विशेष टीम को जमशेदपुर से लापता विमान मिल ही गयी. यह विभाग उन्हें चांडिल डैम मिला है. इससे उन्होंने सफलतापूर्वक बाहर निकाल भी लिया है. एयरक्रॉफ्ट को बेलून के सहारे किनारे लाया गया. एनडीआरएफ की टीम जब विमान को तलाशने में विफल रही, तो नौसेना को बुलाना पड़ा था. सोमवार (26 अगस्त) की सुबह 10:20 मिनट पर भारतीय नौसेना की टीम चांडिल डैम में घुसी और देर रात विमान के मलबे को बाहर निकाल लिया. यह विमान 20 अगस्त,2024 मंगलवार को दिन में उड़ान भरने के आधे घंटे बाद करीब 11:30 बजे यह विमान चांडिल डैम में जा गिरा था.

विमान को ढूंढ़ने में मिली सफलता

नौसेना की टीम ने रविवार को ही विमान की तलाश लगभग पूरी कर ली थी. उन्होंने उस जगह को चिह्नित कर लिया था, जहां विमान के होने की संभावना जतायी थी. सोमवार को टीम चांडिल डैम में घुसी और काफी देर के प्रयास के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रेनी विमान को चांडिल डैम के किनारे ले आया. विमान नीमडीह के कोयलागढ़ स्थित प्राचीन कालीन शिव मंदिर (जो अभी जलमग्न है) के पास बनगोड़ा गांव में मिला. रविवार को नोसेना की टीम ने बलून से एक तीन फिट का मलबा बाहर लाई थी. करीब 12 घंटे के अथक प्रयास के बाद यह मुमकिन हुआ.

इस तरह से क्रैश एयरक्रॉफ्ट को निकालने में मिली कामयाबी

नौसेना की टीम सोमवार को चिह्नित लोकेशन पर विमान के वजन से अधिक क्षमता वाला बलून ले गयी. नौसेना की टेक्निकल टीम चांडिल डैम की गहराई में उतरी और विमान को चारों ओर से रस्सी से बांधकर बेलून के सहारे धीरे-धीरे बाहर गयी. नौका विहार चांडिल डैम से क्रेन के सहारे इसे ट्रक पर चढ़ाया गया. इसके बाद विमान को जमशेदपुर लाया गया.

एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही चांडिल डैम में हुआ था क्रैश

20 अगस्त 2024 मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से एयरक्रॉफ्ट उड़ान भरी थी. इसके ठीक आधे घंटे बाद से ट्रेनिंग विमान लापता हो गया था. बाद में पता चला कि यह चांडिल डैम में क्रैश हो गया है. गुरुवार सुबह चांडिल डैम के मछुआरे व चांडिल डैम नौका विहार के कर्मियों ने नीमडीह थाना क्षेत्र के विस्थापित गांव किष्टोपुर से डैम के किनारे ट्रेनी पायलट शुभ्रतो दत्त का शव देखा. गुरुवार शाम को ट्रेनर जीत सतारु का भी शव बरामद हुआ. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. लापता विमान का जब पता नहीं चला तो भारतीय नौसेना की टीम को बुलाई गयी. आखिरकार विमान को ढूंढ़ निकाला गया

Bhagalpur News: चप्पल में छिपाकर लाया था ब्लूटूथ डिवाइस और कर रहा था कदाचार, FIR दर्ज

Bhagalpur News : जिले के 28 केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद के बैनर तले सिपाही भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी चप्पल में ब्लूटूथ छिपाकर लगा था और कदाचार कर रहा था. मोक्षदा बालिका इंटर स्तरीय स्कूल केंद्र से अररिया जिले के एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया है. इस डिवाइस के माध्यम से कदाचार कर रहा था.

Bhagalpur News: चप्पल में छिपाकर लाया था ब्लूटूथ डिवाइस और कर रहा था कदाचार, FIR दर्ज chori 1

चप्पल में ब्लूटूथ छिपाकर कर रहा था चौरी

Bhagalpur News : भागलपुर शहर के मोक्षदा बालिका इंटर स्तरीय स्कूल केंद्र से अररिया जिले के एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया है. एसएसपी आनंद कुमार ने बयान जारी कर कहा कि ब्लूटूथ डिवाइस से परीक्षा में कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है. परीक्षार्थी का नाम आलोक कुमार पासवान है. वह अररिया जिला के मदारगंज का रहने वाला है. जांच में पकड़े जाने के बाद जोगसर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

केंद्रीय अधिक्षक ने ये कहा-चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था

केंद्राधीक्षक ने कहा कि परीक्षार्थी ने चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था. इसके सहारे कदाचार कर रहा था. साथ ही परीक्षा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि एक सेंटर छोड़ शेष केंद्रों पर परीक्षा कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया. सीएमएस हाइस्कूल केंद्र से परीक्षा देकर निकले छात्र कटिहार के मिथुन कुमार व संतोष कुमार ने बताया कि परीक्षा में पूछे गये कुछ सवाल आसान थे, तो कुछ कठिन भी था. गणित व विज्ञान से पूछे गये कुछ सवाल परेशान करने वाला था. पूर्णिया के छात्र राुहल कुमार व अभिनव कुमार ने कहा कि अंग्रेजी, करंट अफेयर्स से पूछे गये सवाल आसान थे. परीक्षा अच्छी गयी है. इस बार कट-ऑफ ज्यादा जाने की संभावना है.

3261 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी

सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गयी थी. सीसीटीवी कैमरा हर रूम में लगाया गया था. साथ ही जैमर भी केंद्रोंं पर लगाया गया था. 28 केंद्रों पर कुल 12385 परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया था. इनमें 9123 उपस्थित व 3261 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी. सिपाही भर्ती की अगली परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की जायेगी.

Bhagalpur News : चोरी के लिए आसान तरीका अपना रहे चोर, घरों में लगे एसी के कॉपर पाइप की करने लगे हैं चोरी

Bhagalpur News : यह सुनकर हैरत लग रहा होगा कि कोई घरों में लगे एसी के कॉपर पाइप की भी चोरी कैसे कर सकता है. मगर, यह सच है. चोर ने चोरी के लिए आसान तरीका अपनाया है. इस चोरी को लोग भी छोटी-मोटी चोरी बताकर केस नहीं करेगा और चोर साफ तौर पर बच जायेगा. चोरों ने आधा दर्जन घरों को निशाना बनाया है.

Bhagalpur News : चोरी के लिए आसान तरीका अपना रहे चोर, घरों में लगे एसी के कॉपर पाइप की करने लगे हैं चोरी AC 3
घरों में लगे एसी के कॉपर पाइप की चोरी.

Bhagalpur News : चोर चोरी के लिए आसान तरीकों को अपना रहे हैं. नशेड़ियों द्वारा नशे का सामान खरीदने के लिए यह सब कुछ कर रहा है. इशाकचक थाना क्षेत्र में विगत कुछ माह में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं. पहले तो चोर गृहभेदन कर रहे थे पर कई मामले आने के बाद पुलिस तत्पर हुई, तो चोर चोरी के लिए आसान तरीकों को अपनाने लगे हैं. इशाकचक क्षेत्र के भीखनपुर प्रेमनगर स्थित नयाटोला इलाके में चोरों ने करीब आधा दर्जन घरों में लगे एसी के कॉपर पाइप को बाहर से खोल लिया है. छोटी-मोटी चीज होने की वजह से अधिकांश लोग ऐसे मामलों में केस दर्ज नहीं करा रहे. पर पिछले कुछ दिनों से चोरों को तांडव और बढ़ गया है. मोहल्ले के लोगों ने अब चोरों से निपटने के लिए खुद को कोई तरीका निकालने की बात पर विचार कर रहे हैं.

सीसीटीवी कैमरे सहित स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग निगम से करेंगे

चोरी की बढ़ती वारदात को देख लोगों ने इलाके में सरकारी सीसीटीवी कैमरे सहित उचित स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने को लेकर नगर निगम को ज्ञापन देने की बात कही है. स्थानीय लोगों के अनुसार विगत एक माह के अंदर मोहल्ले के प्रमित गुप्ता और संतोष कुमार झा सहित कई अन्य घरों से चोरों ने एसी के आटर वेंट में लगने वाले कापर पाइप की चोरी की है. लोगों के अनुसार इस तरह की घटनाएं नशेड़ी कर रहे हैं. जो कि कॉपर पाइप चोरी करने के बाद उसे कबाड़ी के पास बेच देते हैं और उन पैसों से अपने नशे के शौक को पूरा कर रहे हैं. इधर इशकचक पुलिस के मुताबिक इस तरह की कोई भी शिकायत थाना में नहीं पहुंची थी.

शिकायत पर पुलिस करेगी उचित कार्रवाई

थानाध्यक्ष के अनुसार शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी. चोरों की पहचान के लिए अलग से एक रजिस्टर बनाया जा रहा है. जिसमें चोरों के नाम, फोटो और उनके पहचान आदि के विवरण का उल्लेख किया जायेगा. चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार इशाकचक पुलिस ने इशाकचक में छापेमारी कर बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पुलिस धराये आरोपित से पुलिस को कई चौकाने वाली जानकारी मिली है.

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दूसरी बार कोलकाता के रास्ते गए दिल्ली, अटकलें तेज

jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दूसरी बार कोलकाता के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. हालांकि, अभी उनके दिल्ली जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन, अगले कदम की पूरी जानकारी अगले एक-दो दिन में स्पष्ट हो जाने की उम्मीद है.

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दूसरी बार दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं. वह कोलकाता के रास्ते दिल्ली गए हैं. झारखंड के लोगों को उनके अगले कदम का इंतजार है. उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हैं. रविवार को पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोल्हान टाइगर कोलकाता रवाना हो गए हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से उन्होंने खुद को किनारा कर लिया है. इसके बाद से उनका यह दूसरी दिल्ली यात्रा है. इसके पहले हाल ही में वह दिल्ली गए थे. इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, उन्होंने न तो इस बात को स्वीकार किया कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं, न ही उन्होंने इससे इंकार किया.

कोल्हान टाइगर ने कहा था – जहां था, वहीं हूं

कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन ने कहा था कि वह दिल्ली में अपनी बेटी और पोता से मिलने के लिए आए हैं. वह जहां हैं, वहीं हैं. बार-बार उनसे पूछा गया कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो उनका एक ही जवाब था कि आप बार-बार हमसे पूछ रहे हैं. आप जितनी बार भी पूछेंगे, मैं यही कहूंगा कि मैं जहां था, वहीं हूं. बाद में वह दिल्ली से झारखंड लौट आए.

Gmail Tips: जीमेल का स्टोरेज फुल हो गया है, ऐसे हटाएं बेकार के मैसेज और बचाएं पैसे

Gmail Tricks: किसी भी ऑफिशियल काम के लिए जीमेल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा है. जीमेल (Gmail) पर ढेर सारे मेल में से कुछ ही ऐसे मेल होते हैं जो काम के होते हैं. वहीं, जीमेल पर मेल के इस अंबार में से बेकार वाले मेल कैसे डिलीट किए जाएं ये हर जीमेल यूजर की एक बड़ी और कॉमन परेशानी है.  हर मेल को एक-एक कर चेक कर डिलीट करना ज्यादा समय लगने वाला और इरिटेटिंग काम हो जाता है.

Gmail Tips: जीमेल का स्टोरेज फुल हो गया है, ऐसे हटाएं बेकार के मैसेज और बचाएं पैसे gmail 2
Gmail Tips

Gamail Tricks: बेकार मेल से आपका भी जीमेल फुल हो गया है और जरूरी मेल्स के लिए स्पेस नहीं बचा है, तो यह टेक टिप्स राहत भरी होगी. अब आप बल्क में उन ही मेल को डिलीट कर सकते हैं जो आपके लिए काम के नहीं हैं. हर जीमेल यूजर की एक बड़ी और कॉमन परेशानी ट्रिक्स से दूर होगी. दरअसल, जीमेल अकाउंट में 15 जीबी तक क्लाउड स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. 15 जीबी से ज्यादा क्लाउड स्टोरेज के लिए यूजर्स को पैसे देने होते हैं. जीमेल अकाउंट के स्टोरेज को अब क्लीन कर पाएंगे. जीमेल के स्टोरेज को खाली करने के लिए दो तरीकों हैं.

पहला तरीका :

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर जीमेल को ओपन करें.
  • फिर इसके बाद उस उस ईमेल को खोले जिसे आप नहीं देखना चाहते हैं.
  • मैसेज के नीचे अनसब्सक्राईब का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें.
  • और इसके बाद आपको संबंधित कंपनी से ईमेल आना बंद हो जाएगा.

दूसरा तरीका :

  • जीमेल को ओपन करके इनबॉक्स में चले जाएं.
  • उसके बाद किसी भी एक ईमेल के आइकान पर टैप करें ताकि वो सेलेक्ट हो जाए.
  • ऐसा करने पर ऊपर सेलेक्ट ऑल का एक चेकबॉक्स दिखाई देगा.
  • बस उस चेकबॉक्स पर क्लिक करके एक साथ कई ईमेल्स को डिलीट कर सकते हैं.
  • इनबॉक्स के अलावा इसी तरह से आप जंक, सोशल और प्रोमोशनल ईमेल्स को भी आसानी से डिलीट कर सकेंगा.

Email में बड़ी से बड़ी गलती ठीक होगा, जानें यूज करने का तरीका

जीमेल गूगल की एक सर्विस है, जो यूजर को ईमेल भेजने की सुविधा प्रदान करती है. जीमेल का ऐप स्मार्टफोन में पहले से ही इंस्टॉल होता है. इसकी मदद से आप किसी भी व्यक्ति को ईमेल भेज सकते हैं, ईमेल के साथ कोई डॉक्यूमेंट या फाइल भी अटैच कर सकते हैं.  इस परेशानी को दूर करने के लिए जीमेल में एक खास फीचर मिलता है, जिसका नाम Undo Send फीचर है. यह एक बहुत ही काम का फीचर है. आइए जानते हैं ये कैसे काम करता है. Gmail का Undo Send फीचर आपको एक गलत या अधूरा ईमेल भेजने के बाद उसे कैंसिल करने की क्षमता प्रदान करता है. यह फीचर आपके द्वारा ईमेल भेजने के तुरंत बाद कुछ समय के लिए एक्टिव होता है. इस अवधि के दौरान आप “Undo” बटन पर क्लिक करके भेजे गए ईमेल को वापस ले सकते हैं.

West Bengal : भारत से बांग्लादेश जाने वाली मैत्री एक्सप्रेस 27 अगस्त को रहेगी रद्द, पूरा किराया होगा वापस

West Bengal : भारत से बांग्लादेश जाने वाली मैत्री एक्सप्रेस को इस्टर्न रेलवे ने कैंसिल कर दिया है. यह ट्रेन 27 अगस्त को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी. यात्रियों का पूरा टिकट का किराया वापस होगा.

West Bengal : भारत और बांग्लादेश की यात्रा करने वालों की मुश्किलें बढ़ गयी है. इस्टर्न रेलवे 13109/13107 कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है. यह ट्रेनों 27 अगस्त को दोनों दिशाओं में नहीं चलेगी. यात्रियों का पूरा टिकट का किराया वापस होगा. इस संबंध में इस्टर्न रेलवे ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है. बांग्लादेश रेलवे से प्राप्त संदेश के अनुसार, 27 अगस्त को कोलकाता से खुलने वाली 13109 कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस और ढाका से चलने वाली 13107 ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस रद्द रहेंगी.

मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस दोनों को शुरू में 19 जुलाई, 2024 से छह अगस्त, 2024 तक के लिए रद्द किया गया था. हालांकि, अधिकारियों ने कहा था कि बांग्लादेश में मौजूदा स्थिति के कारण रद्दीकरण को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया गया है.

West Bengal Rail News : आरपीएसएफ जवान के अंगों को हावड़ा ऑर्थोपेडिक अस्पताल ने बचाया, जानिए किस तरह से

West Bengal Rail News : हावड़ा ऑर्थोपेडिक अस्पताल में एडिशनल चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एसीएमएस) और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. चंदन पाठक के नेतृत्व में चिकित्साें की एक टीम ने एक महत्वपूर्ण और जटिल सर्जरी की, जिससे जम्मू और कश्मीर के रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान के अंग को बचाया गया.

West Bengal Rail News : हावड़ा ऑर्थोपेडिक अस्पताल में एडिशनल चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एसीएमएस) और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. चंदन पाठक के नेतृत्व में चिकित्साें की एक टीम ने एक सफल ऑपरेशन की है. इससे आरपीएसएफ के जवान के अंगों को बचा लिया गया है. आरपीएसएफ सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. आसनसोल से पूर्वी रेलवे के हावड़ा ऑर्थोपेडिक अस्पताल में भेजा गया था. आरपीएसएफ के घुटने पीछे की ओर अव्यवस्था में थी, साथ ही एसीएल, पीसीएल, एलसीएल और एमसीएल सहित कई ligaments(स्नायुबंधन) फटे हुए थे, साथ ही पेटेलर टेंडन एवल्शन भी था. इसके अतिरिक्त, कम्पार्टमेंट सिंड्रोम का खतरा भी था.

आरपीएसएफ की हालत बहुत खराब थी

घायलावस्था में आने पर, आरपीएसएफ की हालत बहुत खराब थी. एनेस्थीसिया के तहत बंद रिडक्शन प्रक्रिया के बाद भी घुटना अस्थिर था, जिसे एसीएमएस और एनेस्थेटिस्ट डॉ. मौसमी मजूमदार ने प्रशासित किया था. आगे की क्षति को रोकने और अंग को बचाने के लिए तत्काल और निर्णायक कार्रवाई महत्वपूर्ण थी.

डॉ. चंदन पाठक ने अपनी कुशल टीम के साथ मिलकर एक सावधानीपूर्वक सर्जिकल किया. उखड़ी हुई पेटेलर टेंडन को टाइटेनियम सिवनी एंकर का उपयोग करके टिबिया से सफलतापूर्वक जोड़ा गया. जिससे किसी भी संभावित पश्चवर्ती पुनः विस्थापन को रोका जा सका. घुटने को और अधिक स्थिर करने के लिए, एक बाहरी फिक्सेटर लगाया गया. जिससे अंग को संभावित इंट्रा-ऑपरेटिव वाहिका चोट से बचाया जा सका.

सर्जरी सफल रही

डॉ. पाठक और उनकी समर्पित टीम के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में की गई. सर्जरी सफल रही. मरीज अब स्थिर और होश में है. प्रभावित अंग में नाड़ी मौजूद है. डॉ. पाठक और डॉ. मजूमदार द्वारा किए गए तत्काल हस्तक्षेप ने न केवल अंग को बचाया, बल्कि चिकित्सा टीम की असाधारण क्षमता और समर्पण को भी प्रदर्शित किया.

मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि उसे दी गई त्वरित और विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल से वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा.

Breaking News : दानापुर रेल मंडल में पटरी से उतरा मालगाड़ी का 08 वैगन, बंधुआ-पैमार ROR Line पर परिचालन अवरुद्ध

Bihar News दानापुर रेल मंडल के बंधुआ-पैमार रेलखंड के मध्य किमी 06/06 के निकट यार्ड में 25 अगस्त 2024 रविवार को मालगाड़ी का 08 वैगन पटरी से उतर गया. जानिए इसके बाद क्या हुआ ?

Bihar News : दानापुर रेल मंडल से बड़ी खबर सामने आ रही है. बंधुआ-पैमार रेलखंड के मध्य किमी 06/06 के निकट यार्ड में 25 अगस्त 2024 रविवार को मालगाड़ी का 08 वैगन पटरी से उतर गया.Derailment के कारण बंधुआ-पैमार (RORLine) पर परिचालन अवरुद्ध हो गया. पूर्व मध्य रेल] हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बुलेटिन जारी कर कहा कि आरा, गया और दानापुर से दुर्घटना राहतयान घटनास्थल पहुंच चुका है.आरओआर के माध्यम से परिचालन पुनर्बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है.सर्फेस लाइन पर आवागमन में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न नहीं हुआ है.