वायरल वीडियो

मधुबनी में घूस लेते लिपिक और दलाल दबोचे गए, निगरानी टीम की कार्रवाई

Vigilance Raid in Bihar : मधुबनी के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में लिपिक और बिचौलिया को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया. जमीन अतिक्रमण मामले में घूस मांगी गई थी.

Vigilance Raid in Bihar : मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अंचल कार्यालय में बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लिपिक और उसके साथ जुड़े एक बिचौलिये को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई से कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

जमीन विवाद के मामले में मांगी गई थी रकम

जानकारी के अनुसार परजुआर पंचायत के दहिला गांव निवासी रवींद्र यादव से जमीन से अतिक्रमण हटाने के नाम पर पैसे की मांग की गई थी. शुरुआत में 30 हजार रुपये मांगे गए, लेकिन बाद में बातचीत के बाद यह रकम 15 हजार रुपये पर तय हुई. आवेदक ने इसकी सूचना निगरानी टीम को दी, जिसके बाद पूरे मामले में जाल बिछाया गया.

10 हजार रुपये लेते ही दबोचे गए आरोपी

बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आवेदक ने अग्रिम के रूप में 10 हजार रुपये दिए. जैसे ही पैसे का लेनदेन हुआ, पहले से तैयार निगरानी टीम ने मौके पर पहुंचकर लिपिक साकेत कुमार और बिचौलिये को पकड़ लिया. टीम दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई जिम्मेदारी के साथ उभरे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम बनकर संभाली अहम भूमिका

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41 ° C
41 °
41 °
12 %
5.1kmh
0 %
Wed
42 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here