वायरल वीडियो

लखीसराय में अनियंत्रित टोटो पलटा, पैदल महिला को टक्कर के बाद 10 लोग घायल

Bihar News : लखीसराय के हलसी क्षेत्र में अनियंत्रित टोटो ने महिला को टक्कर मारकर पलटी खा दी, जिससे करीब 10 लोग घायल हो गए. गर्भवती महिला की हालत गंभीर है.

Bihar News : लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब अनियंत्रित टोटो ने पहले एक पैदल चल रही महिला को टक्कर मारी और उसके बाद पलट गया. यह घटना लखीसराय–सिकंदरा मुख्य मार्ग पर स्टेट बैंक के समीप हुई. हादसे में चालक समेत करीब 10 लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ पूजा की देखरेख में उनका इलाज किया गया.

गर्भवती महिला की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

टोटो की टक्कर से घायल महिला की पहचान सैठना गांव निवासी सुरज कुमार की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि वह सड़क किनारे पैदल जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनकी स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, निशा कुमारी सात माह की गर्भवती भी हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.

गंगा स्नान से लौट रहे थे सभी सवार, अचानक बिगड़ा संतुलन

टोटो में सवार लोगों की पहचान आगत गांव निवासी राजू चौहान, कारी देवी, विनीता कुमारी, राजेंद्र चौहान, शारदा देवी, दुलारी कुमारी, रामवृक्ष चौहान, महरनिया देवी और गीता देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि सभी लोग सिमरिया से गंगा स्नान कर अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान स्टेट बैंक और हनुमान मंदिर के पास टोटो अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रही महिला को टक्कर मारते हुए पलट गया. हादसे में सभी लोग घायल हो गए.

शादी की खुशियों के बीच हादसा, जांच में जुटी पुलिस

घायलों में शामिल राजू चौहान ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 28 अप्रैल को होनी है और उसी की तैयारी के बीच परिवार गंगा स्नान कर लौट रहा था. इस हादसे ने शादी की खुशियों के बीच चिंता का माहौल बना दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई जिम्मेदारी के साथ उभरे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम बनकर संभाली अहम भूमिका

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, बने 24वें मुख्यमंत्री

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41 ° C
41 °
41 °
12 %
5.1kmh
0 %
Wed
42 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
44 °
Sun
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here