32.4 C
Delhi
- Advertisment -

वायरल वीडियो

Earthquake Video: भूकंप से तबाही का सामने आया खौफनाक वीडियो, घरती तक फट गई!

Earthquake Video: बैंकॉक और म्यांमार में तेज भूकंप की वजह से राजधानी नेपीडॉ (Naypyidaw) में सड़कें तक फट गईं. जिसका भयावह वीडियो सामने आया है. चीन, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Earthquake Video: बैंकॉक और म्यांमार में शुक्रवार 28 मार्च को भूकंप के तेज झटके से बर्बादी का खौफनाक मंजर चारों को दिखाई दिया. नेशनल सेंटर फॅार सिस्मोलॅाजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 मापा गया है. बैंकॅाक में इसकी तीव्रता 7.7 रही. म्यांमार में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने जमकर तबाही मचाई. भूकंप की वजह से 144 लोगों की मौत होने की खबर है. मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. राजधानी नेपीडॉ (Naypyidaw)  में सड़कें फट गईं है, जिसका भयावह वीडियो सामने आया है. चीन, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा प्रमुख के अनुसार, भूकंप से हुई तबाही में कम से कम 144 लोगों की मौत हुई है जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं

हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. खास तौर पर म्यांमार में, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे गरीब देशों में होती है. म्यांमार गृहयुद्ध की चपेट में है. थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया.

मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका

वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, “मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है.” म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने शुक्रवार शाम को टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा कि कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हो गए. एक वीडियो में भूकंप क्षेत्र में एक छत पर बने पूल के खाली होने के क्षण की आई.

Google न्यूज़HelloCities24 फेसबुक पेज और HelloCities24 ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @HelloCities24

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

- Advertisement -
HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
clear sky
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
24 %
3.3kmh
0 %
Fri
25 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें