वायरल वीडियो

बंगाल चुनाव : 96.2% रिकॉर्ड मतदान से गरजा बंगाल, कूचबिहार टॉप, महिला वोटरों ने दिखाया दमखम

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है. 16 जिलों में लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट डाले, जहां कूचबिहार में सबसे अधिक 96.2 फीसदी मतदान हुआ. कुल 3.36 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया, अब नजर 4 मई के नतीजों पर है.

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं की भागीदारी ने नया इतिहास रच दिया है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डाला, जिससे कुल मतदान प्रतिशत बेहद ऊंचे स्तर पर पहुंच गया. निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार 16 जिलों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और आंकड़े उम्मीद से कहीं आगे निकल गए.

कूचबिहार सबसे आगे, कई जिले 94% के पार

इस चरण में कूचबिहार जिले ने मतदान के मामले में सबसे आगे रहकर सभी को चौंका दिया, जहां 96.2 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. इसके बाद दक्षिण दिनाजपुर में 95.44 प्रतिशत और मालदा में 94.79 फीसदी मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी में 94.76 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 94.16 फीसदी और बीरभूम में 94.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया.

पहाड़ी इलाकों में अपेक्षाकृत कम मतदान

उत्तर बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अन्य जिलों की तुलना में कम रहा. दार्जिलिंग में 88.98 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जबकि कलिम्पोंग 83.04 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा. दक्षिण बंगाल के जिलों में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जहां पूर्व मेदिनीपुर में 92.75 प्रतिशत, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.19 फीसदी और झारग्राम में 92.26 प्रतिशत मतदान हुआ.

करोड़ों मतदाताओं ने किया भागीदारी

पहले चरण में कुल 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से करीब 3.36 करोड़ लोगों ने मतदान किया. इस बड़ी भागीदारी ने यह साफ कर दिया कि चुनाव को लेकर लोगों में व्यापक जागरूकता और रुचि है.

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: मतदान (जिलावार)

जिले का नामवोट प्रतिशत
कूचबिहार96.2 प्रतिशत
दक्षिण दिनाजपुर95.44 प्रतिशत
मालदा94.79 प्रतिशत
जलपाईगुड़ी94.76 प्रतिशत
बीरभूम94.51 प्रतिशत
उत्तर दिनाजपुर94.16 प्रतिशत
मुर्शिदाबाद93.67 प्रतिशत
अलीपुरदुआर93.2 प्रतिशत
पूर्व मेदिनीपुर92.75 प्रतिशत
झारग्राम92.26 प्रतिशत
पश्चिम मेदिनीपुर92.19 प्रतिशत
बांकुड़ा92.55 प्रतिशत
पुरुलिया91.59 प्रतिशत
पश्चिम बर्धमान90.32 प्रतिशत
दार्जिलिंग88.98 प्रतिशत
कलिम्पोंग83.04 प्रतिशत

पुरुष और महिला वोटरों में करीबी आंकड़े

मतदान के आंकड़ों में पुरुष और महिला मतदाताओं की भागीदारी लगभग बराबर रही. करीब 1.70 करोड़ पुरुषों और 1.65 करोड़ महिलाओं ने वोट डाले. महिला मतदाताओं की मजबूत उपस्थिति को चुनावी परिणामों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

नतीजों को लेकर बढ़ी उत्सुकता

इतने बड़े पैमाने पर मतदान होने के बाद अब राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. आमतौर पर उच्च मतदान को सत्ता परिवर्तन या मजबूत जनसमर्थन दोनों ही संकेतों के रूप में देखा जाता है. अब 4 मई को मतगणना के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जनता के इस रुझान का फायदा किसे मिलता है.

इसे भी पढ़ें-बंगाल में वोटिंग का ‘महाबूम’, 92% पार पहुंचा मतदान, 7 दशक का रिकॉर्ड टूटा, क्या आएगा बड़ा बदलाव?

इसे भी पढ़ें-बंगाल चुनाव 2026: मतदान के बीच पीएम मोदी का तंज, बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची टीएमसी को लगी

इसे भी पढ़ें-मतदान के बीच मालदा ट्रेजरी में आग, 11 बजे तक 43% वोटिंग दर्ज

इसे भी पढ़ें-चुनावी माहौल बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, सीईओ ने डीजीपी को लिखा- तुरंत करें गिरफ्तारी

इसे भी पढ़ें-बंगाल SIR अपडेट: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, पहले चरण के मतदाताओं की तस्वीर साफ

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
27 ° C
27 °
27 °
74 %
4.1kmh
20 %
रवि
45 °
सोम
42 °
मंगल
39 °
बुध
39 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें