🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,024.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,618.37 💵 USD / INR : ₹ 94.58 📈 Sensex : 76,132.81 (-0.5%) 📊 Nifty 50 : 23,779.15 (-0.5%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,024.04 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,618.37 💵 USD / INR : ₹ 94.58 📈 Sensex : 76,132.81 (-0.5%) 📊 Nifty 50 : 23,779.15 (-0.5%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bank of Baroda ने बढ़ाई LBO भर्ती की डेडलाइन, अब छूटे हुए अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने LBO भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 10 दिन का अतिरिक्त मौका दिया है. अब 2482 पदों पर 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा की जा सकेगी. जानिए पात्रता, शुल्क और आवेदन का पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने LBO भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को 10 दिन का अतिरिक्त मौका दिया है. अब 2482 पदों पर 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा की जा सकेगी. जानिए पात्रता, शुल्क और आवेदन का पूरा प्रोसेस.

विज्ञापन

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा की लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती में आवेदन करने से चूक गए उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. बैंक ने 2482 पदों पर चल रही भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को 10 दिन और बढ़ा दिया है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

पहले आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय थी, लेकिन अब बैंक ने इसे आगे बढ़ाकर उन उम्मीदवारों को भी मौका दिया है जो किसी वजह से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे.

बिहार में सितंबर से खुलेगा भर्ती का रास्ता, 9,500 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 : किसे मिलेगा इस बढ़ी हुई तारीख का लाभ?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री है. साथ ही किसी शेड्यूल्ड बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में अधिकारी के रूप में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है.

उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए.

आयु सीमा

1 अगस्त 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

श्रेणीशुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस850 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांग / सभी महिला उम्मीदवार175 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान भी 17 सितंबर तक ऑनलाइन किया जा सकेगा.

ऐसे भरें आवेदन

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Career सेक्शन में LBO भर्ती 2026 का लिंक खोलें.
  • Click here for New Registration पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें.
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और बैंकिंग अनुभव भरें.
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • ऑनलाइन शुल्क जमा कर फॉर्म फाइनल सबमिट करें.
  • आवेदन पत्र और फीस रसीद का प्रिंट सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें-

बैंक ऑफ इंडिया में निकली 205 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर सैलरी तक पूरी डिटेल
इंजीनियरिंग डिग्री वालों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 175 पदों पर भर्ती शुरू
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.6m/s
82%
मंगल
34 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
33 °
शनि
35 °

अन्य खबरें