Bihar Crime News: वैशाली में सराय थाना क्षेत्र के मदन सिंह पौड़ा गांव में चचेरे भाइयों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार सुबह अचानक हिंसक घटना में बदल गया. जानकारी के अनुसार एक पक्ष के चार लोग ऑटो से हाजीपुर इलाज कराने के लिए जा रहे थे, तभी सराय-रेपुरा मार्ग पर नारेंद्र प्रबोधी गांव के पास आइसक्रीम फैक्ट्री के समीप दूसरे पक्ष के लोगों ने ऑटो को रोक लिया. इसके बाद ऑटो में बैठे चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चार लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
हमले में घायल हुए लोगों की पहचान निशा कुमारी, रवि कुमार, बबीता देवी और राजेंद्र महतो के रूप में हुई है. सभी घायलों को सराय थाना पुलिस की मदद से सराय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है.
आपसी रिश्ते में जुड़ा मामला
स्थानीय जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष आपस में रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते हैं. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के कारण यह हिंसक घटना हुई है.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में कूड़ा ठेले में मिला 10 वर्षीय बच्चे का शव, इलाके में सनसनी; हत्या की आशंका
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में नगर आयुक्त से बदसलूकी और मेयर पर आरोप, पार्षद रंजीत सस्पेंड
इसे भी पढ़ें-सम्राट चौधरी को NDA विधायक दल का नेता बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में LPG आपूर्ति सुचारु, प्रशासन की निगरानी में वितरण व्यवस्था मजबूत

