🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,515.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,66,503.49 💵 USD / INR : ₹ 94.71 📈 Sensex : 73,249.39 (-0.82%) 📊 Nifty 50 : 22,687.65 (-0.54%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,22,515.46 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,66,503.49 💵 USD / INR : ₹ 94.71 📈 Sensex : 73,249.39 (-0.82%) 📊 Nifty 50 : 22,687.65 (-0.54%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गुवाहाटी मर्डर केस : पड़ोसियों को आई बदबू तो खुला हत्या का राज, फ्रिज में मिला महिला का कटा सिर

Guwahati Murder Case : गुवाहाटी में महिला की हत्या के बाद जिस तरह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, उससे पूरे मामले की भयावहता सामने आई है. पुलिस की जांच में महिला का कटा सिर फ्रिज के भीतर छिपा मिला, जबकि हत्या के बाद उसके पति के सरेंडर करने से मामले की जांच सीधे उसके इर्द-गिर्द पहुंच गई.

विज्ञापन

Guwahati Murder Case : गुवाहाटी में महिला की हत्या के बाद जिस तरह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, उससे पूरे मामले की भयावहता सामने आई है. पुलिस की जांच में महिला का कटा सिर फ्रिज के भीतर छिपा मिला, जबकि हत्या के बाद उसके पति के सरेंडर करने से मामले की जांच सीधे उसके इर्द-गिर्द पहुंच गई.

विज्ञापन

Guwahati Murder Case: गुवाहाटी के वशिष्ठपुर स्थित एक अपार्टमेंट में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. फ्लैट से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया. जांच में सामने आया कि महिला रिया का सिर धड़ से अलग कर उसे पॉलिथीन बैग में पैक करके फ्रिज के अंदर छिपाया गया था. महिला की उंगलियां भी काट दी गई थीं.

पति ने सरेंडर कर कबूला जुर्म

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी (ईस्ट) के अनुसार बताया कि इस मामले में मृतका का पति रामानुजन गोस्वामी मुख्य आरोपी है. उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और हत्या की बात कबूल कर ली है.

पहले सुनाई दी तेज गड़गड़ाहट, फिर पलभर में मलबे में बदल गई चार मंजिला इमारत; देखें PHOTOS

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में वारदात शव मिलने से करीब 24 से 48 घंटे पहले किए जाने की बात सामने आई है. सोमवार 7 सितंबर को महिला का कटा हुआ सिर फ्रिज के अंदर से बरामद किया गया.

बदबू से पड़ोसियों को हुआ शक

पुलिस ने रविवार रात वशिष्ठपुर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट से शव बरामद किया. फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

छह महीने पहले हुई थी रिया और रामानुजन की शादी

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, रिया और रामानुजन गोस्वामी की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी. शादी के बाद दोनों इसी फ्लैट में साथ रह रहे थे. अब इसी फ्लैट में महिला की हत्या का मामला सामने आया है.

पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया विमान, सभी यात्री सुरक्षित

हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद

जांच के दौरान पुलिस टीमों ने घटनास्थल से एक हथियार जब्त किया है. पुलिस को आशंका है कि इसी हथियार का इस्तेमाल इस नृशंस वारदात में किया गया था. महिला के सिर को धड़ से अलग करने के साथ उसकी उंगलियां भी काटी गई थीं.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है. घटना से जुड़े अन्य विवरणों का अभी इंतजार है.

गुवाहाटी मर्डर केस : पड़ोसियों को आई बदबू तो खुला हत्या का राज, फ्रिज में मिला महिला का कटा सिर Guwahati Murder Case 02
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते हुए.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली बिल्डिंग हादसा में बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
Video: ‘मैं जिंदा हूं, मुझे निकालो’… छात्र ने मलबे से भेजा दिल दहला देने वाला वीडियो
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
22.2 ° C
22.2 °
22.2 °
77%
2.7m/s
2%
शुक्र
30 °
शनि
30 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन