MV Golden Ship Missile Attack : यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हो रहे मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हुए मिसाइल हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने सोमवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.
MEA issues statement on attacks on commercial vessel – MV GOLDEN LEO pic.twitter.com/jetqqIcvV3
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
विदेश मंत्रालय के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की शाम ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय MV GOLDEN LEO जहाज पर हमला हुआ. उस समय जहाज पर कुल 17 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे. मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में चार भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक भारतीय गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है.
दिल्ली : छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी को बताया युवा-विरोधी
MV Golden Ship Missile Attack : यूक्रेन स्थित भारतीय मिशन रखे हुए है पूरी नजर
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन स्थित भारतीय मिशन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है. मिशन स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है तथा प्रभावित भारतीयों को हर संभव सहायता पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
मंत्रालय ने हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अस्पताल में भर्ती घायल भारतीय के जल्द और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की है.
भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना पूरी तरह गलत और निंदनीय है. सरकार ने कहा कि निर्दोष आम नागरिकों, विशेषकर जहाज के क्रू सदस्यों की जान जोखिम में डालना तथा समुद्री नेविगेशन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की स्वतंत्रता में बाधा पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है. भारत ने ऐसे हमलों की निंदा करते हुए सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें-


