🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,687.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,011.35 💵 USD / INR : ₹ 95.00 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,687.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,76,011.35 💵 USD / INR : ₹ 95.00 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सोनम वांगचुक की हालत पर डॉक्टरों की नजर, दवा लेने से किया इनकार; पत्नी बोलीं- अस्पताल से डिस्चार्ज करें

Sonam Wangchuk Health Update: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन की पुष्टि करते हुए IV फ्लूइड की सलाह दी है, लेकिन वांगचुक ने इलाज लेने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

Sonam Wangchuk Health Update: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन की पुष्टि करते हुए IV फ्लूइड की सलाह दी है, लेकिन वांगचुक ने इलाज लेने से इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

Sonam Wangchuk Health Update: अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर डॉक्टरों ने मेडिकल रिपोर्ट जारी की है. सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय तक उपवास के कारण उनके शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. चिकित्सकों का कहना है कि उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल मेडिकल सपोर्ट की जरूरत है, ताकि स्वास्थ्य और न बिगड़े तथा किसी गंभीर आपात स्थिति से बचा जा सके.

तबीयत बिगड़ने के बाद शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई, जहां उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.

दिल्ली में CJP कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी, Video आया सामने

एम्स के विशेषज्ञ भी इलाज में शामिल

वांगचुक की स्थिति को देखते हुए एम्स, नई दिल्ली के एक स्वतंत्र विशेषज्ञ ने भी उनकी जांच की. विशेषज्ञ ने सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों की राय से सहमति जताते हुए कहा कि मरीज को जल्द से जल्द मुंह के जरिए (ओरल) या नस के जरिए (IV) फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट थेरेपी देना जरूरी है. इसके बाद एम्स के एक डॉक्टर को भी इलाज कर रही टीम में शामिल किया गया है, जो लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

इलाज कराने से किया इनकार

अस्पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों और स्वतंत्र विशेषज्ञों की सलाह के बावजूद सोनम वांगचुक ने IV फ्लूइड, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) और अन्य दवाएं लेने से इनकार कर दिया है. बताया गया कि उनके परिवार ने भी फिलहाल डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए इलाज के लिए सहमति नहीं दी है.

राहुल गांधी के मंच पर छलका NEET छात्रा के पिता का दर्द, भावुक होकर बोले- हमें न्याय दिलाइए

डॉक्टर लगातार कर रहे समझाने का प्रयास

अस्पताल में चिकित्सकों की टीम लगातार वांगचुक और उनके स्वजन को इलाज की आवश्यकता समझाने में जुटी है. डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते फ्लूइड और इलेक्ट्रोलाइट थेरेपी शुरू होने से संभावित गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों को टाला जा सकता है.

पत्नी ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल

इस बीच सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंग्मो ने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि सफदरजंग अस्पताल की रिपोर्ट में पोटैशियम का स्तर 2.9 बताया गया, जबकि एक दिन पहले यह 4.3 था. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दूसरी लैब से जांच कराने या अपनी मौजूदगी में ब्लड सैंपल लेने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

गीतांजलि ने कहा कि पारदर्शिता की कमी के कारण परिवार ने वांगचुक को तत्काल डिस्चार्ज कर अपनी पसंद के अस्पताल में ले जाने की मांग की है. फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें-

E20 पेट्रोल से कम हो रहा माइलेज? नितिन गडकरी ने बताया सही तरीका, बोले- आम लोग खुद नहीं कर सकते जांच
भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.9 ° C
25.9 °
25.9 °
72%
2m/s
1%
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन