वायरल वीडियो

‘गद्दार’ बयान पर घमासान: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन

Rahul Gandhi Statement : राहुल गांधी की कथित “गद्दार” टिप्पणी पर सियासी विवाद तेज हो गया है. रवनीत सिंह बिट्टू को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. माफी की मांग को लेकर कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए.

Rahul Gandhi Statement : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” कहे जाने के आरोप को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी माफी मांगो” और “सिख सरदार है, राहुल गांधी गद्दार है” जैसे नारे लगाए इस विरोध प्रदर्शन में बीजेपी के कई सिख नेता भी सक्रिय रूप से शामिल दिखे

क्या है पूरा विवाद?

बुधवार को संसद परिसर के मकर द्वार के पास राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली दरअसल, बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसद मकर द्वार के सामने धरना दे रहे थे उसी दौरान रवनीत सिंह बिट्टू वहां से संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे

बताया जाता है कि बिट्टू ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों पर तंज कसते हुए कहा कि ये “जंग जीतकर आए हैं” इस टिप्पणी पर राहुल गांधी ने कथित तौर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “देखिए, यहां एक गद्दार आ रहा है… मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ” इस पर बिट्टू ने पलटवार करते हुए कहा कि “ये लोग देश के दुश्मन हैं”

अमृतसर में भी हुआ विरोध

इस बयान को लेकर पंजाब में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली अमृतसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके बयान को केंद्रीय मंत्री बिट्टू तथा सिख समाज का अपमान बताया

बीजेपी का तीखा हमला

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा से पूरे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बिट्टू को “गद्दार” इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया

पुरी ने कहा कि “गद्दार” शब्द बेहद गंभीर अर्थ रखता है और इसका इस्तेमाल किसी ऐसे व्यक्ति के लिए होता है जो देश से विश्वासघात करे उनके मुताबिक, सिख समुदाय के लिए यह शब्द विशेष रूप से संवेदनशील है

उन्होंने आगे कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू केवल एक सांसद ही नहीं, बल्कि ऐसे परिवार से आते हैं जिसने देश की सेवा और बलिदान की परंपरा निभाई है उनके दादा सरदार बेअंत सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और आतंकवाद के दौर में उनकी हत्या कर दी गई थी ऐसे परिवार के सदस्य को “गद्दार” कहना पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है

अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना की उन्होंने कहा कि इस बयान से सिख समुदाय में गहरी नाराजगी है और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक वरिष्ठ नेता इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करे

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है

इसे भी पढ़ें-अमेरिकी टैरिफ घटाकर 18% करने का ऐलान, भारत को राहत, दोनों देशों ने दिखाई नजदीकी

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
mist
21 ° C
21 °
21 °
78 %
3.1kmh
75 %
Sun
27 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here