Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की सियासत में एक अहम बदलाव देखने को मिल सकता है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उप-मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. खबर है कि वह शनिवार, 31 जनवरी को शपथ ग्रहण कर सकती हैं.
सुनेत्रा पवार ने पार्टी की ओर से मिला उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. इसी बीच, राज्य सरकार में मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने संकेत दिए हैं कि शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है.
#WATCH | Mumbai: Maharashtra Minister Chhagan Bhujbal says, "We went to meet the CM. Praful Bhai, Tatkare, I, and Munde. We also met him last night. We asked if everything could be done tomorrow, from the swearing-in ceremony to everything else. The Chief Minister said he had no… pic.twitter.com/pQfrYK4NzW
— ANI (@ANI) January 30, 2026
सीएम फडणवीस से एनसीपी नेताओं की लगातार बैठक
शुक्रवार को एनसीपी नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. बैठक में मौजूद छगन भुजबल ने बताया कि यह मुलाकात लगातार दूसरे दिन हुई है.
उन्होंने कहा,
“शपथ ग्रहण से लेकर बाकी सभी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है. संभावना है कि कल ही सभी फैसले ले लिए जाएं.”
भुजबल के मुताबिक, मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सभी औपचारिकताएं पूरी होती हैं तो शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को कराने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.
पार्टी में सहमति के संकेत
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने भी सुनेत्रा पवार के नाम पर सहमति के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि एनसीपी विधायक दल के नेता और उपमुख्यमंत्री के रिक्त पदों को भरना प्राथमिकता है.
पटेल ने यह भी स्पष्ट किया कि
“सुनेत्रा पवार के नाम पर किसी तरह के विरोध का सवाल ही नहीं उठता.”
हालांकि, उन्होंने यह जोड़ा कि अंतिम निर्णय से पहले परिवार की सहमति लेना भी जरूरी है.
पार्टी के भीतर समर्थन
एनसीपी कोटे से मंत्री नरहरि जिरवाल पहले ही सार्वजनिक रूप से यह इच्छा जता चुके हैं कि सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए.
अगर यह फैसला औपचारिक रूप लेता है, तो यह न सिर्फ एनसीपी बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के हाल के नियमों पर लगाई रोक


