Bhagalpur : मोहद्दीनगर में मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान भक्ति और भावुकता का माहौल देखने को मिला. मां की विदाई के मौके पर महिलाएं भक्ति गीतों की धुन पर झूमती नजर आईं. विसर्जन जुलूस में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.
विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन दिखे. महिलाएं भक्ति गीतों पर झूमते हुए मां दुर्गा को विदाई देने पहुंचीं. इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था.
15 साल बाद जिला स्कूल मैदान में जला रावण, नाथनगर में भी गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
वहीं, मां दुर्गा की विदाई के समय माहौल भावुक हो गया. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी और अगले साल फिर से आने की प्रार्थना की. मोहद्दीनगर में मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें-



