🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,560.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,149.90 💵 USD / INR : ₹ 94.44 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,560.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,149.90 💵 USD / INR : ₹ 94.44 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में तेज हुआ चापाकल मरम्मत अभियान, 78 जलस्रोतों को किया गया चालू

Bhagalpur News : भागलपुर में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने विशेष अभियान चलाया है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में 78 खराब चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें फिर से चालू किया गया. विभाग का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

Bhagalpur News : गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने भागलपुर जिले में विशेष अभियान चलाया है. इसके तहत गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य बड़े पैमाने पर कराया गया, जिससे कई गांवों के लोगों को राहत मिली है.

विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक जिले में 78 चापाकलों को दुरुस्त कर दोबारा चालू किया गया. इस कार्य को पूरा करने के लिए 31 मरम्मति दलों को अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया गया था. अभियान के दौरान सात ऐसे चापाकल भी चिह्नित किए गए जो पूरी तरह अनुपयोगी हो चुके हैं. इनके स्थान पर नए चापाकल लगाने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं.

मरम्मत कार्य में शाहकुंड और गोराडीह प्रखंड सबसे आगे रहे, जहां क्रमशः 9 और 8 चापाकलों को ठीक किया गया. इसके अलावा जगदीशपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, नाथनगर समेत अन्य प्रखंडों में भी खराब जलस्रोतों को दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाया गया.

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण पानी की मांग बढ़ने से शिकायतों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ग्रामीण इलाकों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है और खराब चापाकलों को जल्द से जल्द चालू कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है.

अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.1m/s
100%
शुक्र
30 °
शनि
33 °
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें