🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,033.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,920.26 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,033.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,920.26 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bhagalpur News : नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गयी. पोखरिया चौक के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गयी. पोखरिया चौक के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना पोखरिया चौक के पास हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने पोखरिया निवासी श्याम साह को निशाना बनाया. वारदात के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े. वहां श्याम साह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये.

सूचना मिलने पर गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है. संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच चल रही है. इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है, जबकि स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.6m/s
100%
शुक्र
31 °
शनि
33 °
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें