🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,929.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,496.12 💵 USD / INR : ₹ 94.52 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,929.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,496.12 💵 USD / INR : ₹ 94.52 📈 Sensex : 76,515.43 (-0.07%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : टीएमबीयू में आज जारी होगी यूजी नामांकन की पहली मेरिट लिस्ट

Bhagalpur News :टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है. विश्वविद्यालय मंगलवार शाम पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा. चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 4 जून से शुरू होगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News :टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया तेज हो गई है. विश्वविद्यालय मंगलवार शाम पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा. चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 4 जून से शुरू होगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्नातक सत्र 2026-30 के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट मंगलवार की शाम प्रकाशित की जाएगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की जांच पूरी कर ली है और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा आरक्षण रोस्टर के आधार पर सूची तैयार की गई है. डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना साह ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन 4 जून से 10 जून तक संबंधित कॉलेजों में कराया जाएगा. इसके बाद कॉलेजों को 11 जून तक नामांकित विद्यार्थियों का सत्यापन कर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट भेजनी होगी.

दूसरी सूची 16 जून को होगी प्रकाशित

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट 16 जून को जारी की जाएगी. इस सूची में शामिल विद्यार्थियों का नामांकन 17 जून से 22 जून तक कॉलेजों में संपन्न होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को समय-समय पर समर्थ पोर्टल की जांच करते रहने की सलाह दी है.

आवेदन में श्रेणी चयन की त्रुटियां बनी चुनौती

नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ आवेदनों में श्रेणी चयन से जुड़ी गड़बड़ियां भी सामने आई हैं. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार कई विद्यार्थियों ने ओबीसी श्रेणी में होने के बावजूद महिला कोटा के अंतर्गत आवेदन दर्ज कर दिया. इस वजह से प्रवेश समिति को आवेदनों के सत्यापन में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है. विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे आवेदनों को सामान्य श्रेणी में समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है, हालांकि तकनीकी संशोधन में कुछ दिक्कतें आ रही हैं.

दस्तावेज अपलोड में भी मिली खामियां

समर्थ पोर्टल पर जमा किए गए कई आवेदनों में जन्मतिथि प्रमाण के स्थान पर अन्य दस्तावेज अपलोड किए जाने का मामला भी सामने आया है. ऐसे आवेदनों को फिलहाल पहली मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि संबंधित विद्यार्थी यदि अपने दस्तावेजों में निर्धारित समय के भीतर सुधार कर लेते हैं तो उनका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
32 ° C
32 °
32 °
70%
4.1m/s
94%
शुक्र
32 °
शनि
34 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
30 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें