🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,434.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,063.09 💵 USD / INR : ₹ 95.12 📈 Sensex : 74,764.23 (-1.8%) 📊 Nifty 50 : 23,431.50 (-0.86%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,434.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,063.09 💵 USD / INR : ₹ 95.12 📈 Sensex : 74,764.23 (-1.8%) 📊 Nifty 50 : 23,431.50 (-0.86%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

तेजप्रताप यादव गिरफ्तार, पुलिस ने दंगा फैलाने का लगाया आरोप, जानिए कैसे हुई कार्रवाई

Tej Pratap Yadav Arrested : पटना में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर दंगा फैलाने, पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है. इस मामले में अब तक कुल 209 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Arrested : पटना में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के मामले में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर दंगा फैलाने, पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है. इस मामले में अब तक कुल 209 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Arrested: बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन पर दंगा फैलाने, पुलिस पर हमला करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है. इस मामले में तेजप्रताप यादव समेत कुल 209 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. गांधी मैदान और कोतवाली थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

गांधी मैदान और कोतवाली थाने में दर्ज हुई एफआईआर

पटना पुलिस के अनुसार हिंसा की घटना को लेकर गांधी मैदान और कोतवाली थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. गांधी मैदान थाने में दर्ज एफआईआर में पुलिस पर हमला, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पथराव और थानाध्यक्ष को घायल करने सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं.

हिंसक प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट सेवा बंद, अगले आदेश तक नेट पर रोक

पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी के बयान पर तेजप्रताप यादव के खिलाफ दर्ज की गई है, जबकि दूसरी गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के बयान पर दर्ज हुई है.

Tej Pratap Yadav Arrested: थानाध्यक्ष के पैर में लगी चोट

पुलिस का दावा है कि हिंसक प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा के पैर में चोट लगी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया.

पहले हिरासत में लिया, फिर सेंट्रल मॉल से किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गांधी मैदान इलाके में हंगामा, पथराव और पुलिस वाहन पलटने की घटना के बाद तेजप्रताप यादव को शुरुआती दौर में हिरासत में लिया गया था. हालांकि कुछ देर बाद वह थाने से बाहर निकल गए. इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. छापेमारी के दौरान फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उन्हें गुप्त स्थान पर ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

बिहार के कई जिलों में बवाल, छपरा में पुलिस वाहन फूंका, सीवान में एसपी घायल; जानिए कहां क्या हुआ

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में अब तक कुल 209 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी

पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर
अभिजीत दीपके का एलान- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा CJP का आंदोलन
सोनम वांगचुक ने खत्म की 26 दिन की भूख हड़ताल, केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में टूटा अनशन
हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका सहित सभी विपक्षी नेता रिहा, खरगे बोले-डर से कांप रही सरकार
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
3.1m/s
98%
बुध
35 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें