🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,26,157.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,75,805.36 💵 USD / INR : ₹ 94.93 📈 Sensex : 73,852.90 (-1.17%) 📊 Nifty 50 : 22,888.95 (-1.11%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Deoghar Crime : देवघर में बांका के युवक को लगी गोली, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Deoghar Crime : झारखंड के देवघर में रांगा मोड़ के पास गोली लगने से बिहार के बांका निवासी 27 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गयी. साथी उसे बुलेट बाइक से सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था और शुरुआत में सड़क हादसे में घायल होने की बात बतायी थी. डॉक्टरों की जांच में गोली लगने की बात सामने आयी, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

Deoghar Crime : झारखंड के देवघर में रांगा मोड़ के पास गोली लगने से बिहार के बांका निवासी 27 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गयी. साथी उसे बुलेट बाइक से सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था और शुरुआत में सड़क हादसे में घायल होने की बात बतायी थी. डॉक्टरों की जांच में गोली लगने की बात सामने आयी, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

Deoghar Crime: देवघर के रांगा मोड़ के समीप देर रात गोली लगने से घायल युवक की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. युवक को बुलेट बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे उसके साथी ने शुरुआत में सड़क हादसे में घायल होने की बात कही थी, लेकिन डॉक्टरों ने जख्मों की जांच की तो गोली लगने का संदेह हुआ. जांच में गोली लगने की बात सामने आने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के गोडियारी निवासी करीब 27 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है.

मां को खो चुके मासूम को गोद लेकर भावुक हुए झारखंड के मंत्री, उठाई परवरिश की जिम्मेदारी

आंख के पास और सिर के पीछे मिले गोली लगने के निशान

मिली जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार को एक युवक बुलेट बाइक से सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था. अस्पताल में उसने बताया कि रोशन सड़क हादसे में घायल हुआ है. इसके बाद उसे इमर्जेंसी वार्ड में ले जाया गया. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल के जख्मों की जांच की, तो उसकी आंख के पास और सिर के पीछे चोट के निशान मिले. इन निशानों को देखकर डॉक्टर को गोली लगने का संदेह हुआ. जांच के दौरान गोली लगने की बात सामने आयी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी को दी सूचना

गोली लगने की जानकारी सामने आने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बैद्यनाथधाम ओपी को सूचित किया. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गयी. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि रोशन कुमार को गोली कहां और किन परिस्थितियों में लगी. उसे अस्पताल लेकर पहुंचे साथी की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से वारदात के कारणों और गोली चलाने वाले व्यक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आयी थी.

जामताड़ा के अलावा झारखंड के ये जिले भी साइबर ठगी में आगे, फर्जी सिम से ATM तक फैला नेटवर्क

इमर्जेंसी वार्ड तक बुलेट बाइक ले जाने की चर्चा

घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के तरीके को लेकर भी चर्चा है. जानकारी के अनुसार, रोशन को लेकर उसका साथी बुलेट बाइक से सदर अस्पताल के उत्तर तरफ स्थित गेट से अंदर आया. इसके बाद वह रैंप के रास्ते बाइक को सीधे इमर्जेंसी वार्ड के पास आठ नंबर ड्रेसिंग कक्ष तक ले गया. इस दौरान अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल से बाइक की तस्वीर खींच ली. बाद में यह तस्वीर प्रभात खबर को भेजी गयी. तस्वीर में अस्पताल के अंदर इमर्जेंसी कक्ष के समीप बाइक पहुंचने की घटना दर्ज होने की बात सामने आयी है.

रांगा मोड़ पर ही हुई थी वारदात या कहीं और, जांच जारी

रोशन कुमार की मौत के बाद पुलिस के सामने घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की चुनौती है. अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि युवक को रांगा मोड़ के समीप गोली मारी गयी या वारदात किसी दूसरे स्थान पर हुई. अस्पताल पहुंचने वाले साथी ने शुरुआत में सड़क हादसे की बात क्यों कही, यह भी जांच का विषय है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है. फिलहाल गोली चलाने वाले व्यक्ति, वारदात के कारण और घटनास्थल को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

इसे भी पढ़ें-

चलती स्टील एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, मानगो के यात्री के सिर में लगी चोट
कोयला चोरी की कमाई से खड़ा किया रिसॉर्ट, सिंडिकेट पर ED का शिकंजा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
44%
2.9m/s
1%
मंगल
31 °
बुध
31 °
गुरु
31 °
शुक्र
31 °
शनि
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन