विज्ञापन

वायरल वीडियो

नितिन नवीन के पहले झारखंड दौरे पर बीजेपी की बड़ी तैयारी; रांची में आज करेंगे हाई-लेवल बैठक

Nitin Nabin In Ranchi : नितिन नवीन के पहले झारखंड दौरे को लेकर रांची में बीजेपी ने बड़ी तैयारी की है. दो दिवसीय दौरे में कई संगठनात्मक बैठकें और नेताओं से मुलाकात शामिल है. कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.

Nitin Nabin In Ranchi : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पदभार संभालने के बाद पहली बार झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं. उनका यह दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार से शुरू होगा. रांची पहुंचने पर पार्टी स्तर पर उनके स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

दोपहर में उनका कार्यक्रम संगठनात्मक बैठकों और संवाद सत्रों से भरा रहेगा, जिसमें राज्य की राजनीतिक स्थिति और पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी.

रांची में दिनभर संगठन पर फोकस

नितिन नवीन शनिवार सुबह 11:30 बजे विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक उनके स्वागत की व्यवस्था की गई है.

इसके बाद वे पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ पहली औपचारिक बैठक करेंगे, जिसमें संगठन की स्थिति, क्षेत्रीय गतिविधियां और राजनीतिक हालात पर विचार होगा.

इसके बाद दोपहर 2 बजे प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक होगी, जहां आगामी चुनावों की रणनीति और संगठन विस्तार पर मंथन किया जाएगा.

शाम 4 बजे वे प्रबुद्ध वर्ग, सामाजिक प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ संवाद करेंगे, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों और पार्टी की भूमिका पर चर्चा होगी.

दूसरे दिन बोकारो और संगठनात्मक मुलाकातें

दौरे के दूसरे दिन नितिन नवीन बोकारो जाएंगे, जहां वे अपने पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद रांची लौटते समय वे ओरमांझी स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर रुकेंगे और अनौपचारिक बैठक में शामिल होंगे.

इसके बाद दोपहर में रांची में एक बड़ी संगठनात्मक बैठक होगी, जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता, सोशल मीडिया टीम और विभिन्न मोर्चों के नेता शामिल होंगे.

पार्टी में उत्साह और नई रणनीति की उम्मीद

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यह दौरा संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उनके अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वाले मार्गदर्शन से पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें-

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
41.7 ° C
41.7 °
41.7 °
21%
1.7m/s
0%
Sat
42 °
Sun
45 °
Mon
45 °
Tue
43 °
Wed
44 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here