🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,338.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,84,046.06 💵 USD / INR : ₹ 96.81 📈 Sensex : 71,593.24 (-2.02%) 📊 Nifty 50 : 22,231.80 (-1.64%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,338.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,84,046.06 💵 USD / INR : ₹ 96.81 📈 Sensex : 71,593.24 (-2.02%) 📊 Nifty 50 : 22,231.80 (-1.64%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video : दिल्ली-एनसीआर में बारिश से हालात बेकाबू, IMD का रेड अलर्ट; अगले 24 घंटे भारी

Delhi Heavy rain: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. जलभराव और ट्रैफिक जाम के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे बेहद भारी रहने की चेतावनी दी है. आईएमडी के अनुसार कुछ इलाकों में 250 मिमी तक बारिश हो सकती है, जबकि प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Delhi Heavy rain: दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. जलभराव और ट्रैफिक जाम के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे बेहद भारी रहने की चेतावनी दी है. आईएमडी के अनुसार कुछ इलाकों में 250 मिमी तक बारिश हो सकती है, जबकि प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

विज्ञापन

Delhi Heavy rain: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार देर रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने गुरुवार सुबह तक जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया. कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. हालात को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. वहीं, भारी बारिश के बीच रोहिणी में निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई.

24 घंटे में 72.6 मिमी बारिश, कई इलाके जलमग्न

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान 72.6 मिमी बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा.

दिल्ली में भारी बारिश से निर्माणाधीन इमारत ढही; कई के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

अगले 24 घंटे बेहद भारी, 250 मिमी तक बारिश का अनुमान

आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में 180 से 250 मिमी तक बारिश हो सकती है. विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी जलभराव

बारिश का असर दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी देखने को मिला. कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा. कई स्थानों पर पेड़ गिरने से भी यातायात प्रभावित हुआ.

एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

खराब मौसम को देखते हुए कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. यात्रियों को उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित हो सकता है.

गुरुग्राम पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम की अपील की

गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों और संस्थानों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने पर विचार करने की अपील की है, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम किया जा सके और लोगों को राहत मिल सके.

गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी और 11 की उम्रकैद बरकरार

11 और 12 जुलाई को भी राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मानसून के कारण अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. विभाग ने 11 और 12 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है. प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने और जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें-

भारत आने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दिया बड़ा अपडेट
राम मंदिर दान राशि चोरी मामले में SIT का शिकंजा, 80 लाख रुपये बरामद, 8 आरोपी अ
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
81%
1.9m/s
100%
गुरु
22 °
शुक्र
30 °
शनि
30 °
रवि
32 °
सोम
33 °

अन्य खबरें