Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जांच में अब हथियारों को मुंबई तक पहुंचाने के कथित तरीके का खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत में शो-रूम में काम करने वाली दो महिलाओं को 12-12 हजार रुपये देने का वादा कर हथियार ले जाने के लिए तैयार किया गया था. आरोप है कि दोनों ट्रेन से पिस्तौल और कारतूस मुंबई लेकर पहुंचीं, जहां एक नाबालिग लड़का बैग लेकर चला गया. इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बीच सलमान खान का ‘बिग बॉस 20’ से ब्रेक, क्या है वजह?
#WATCH | Maharashtra | Firing incident targeting actor Tiger Shroff | In the case involving the firing incident linked to Tiger Shroff, the Mumbai Police brought 4 suspects arrested by Delhi Police, Kunal (21) and Sumit (19), and Radha (23) and Babita (23), to the Anti-extortion Cell in Mumbai
— ANI (@ANI) October 21, 2026
दादर स्टेशन पर उतरकर होटल पहुंची थीं दोनों महिलाएं
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान राधा और बबीता के रूप में हुई है. दोनों उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और सोनीपत में नौकरी करती थीं. पुलिस के अनुसार, राधा की पहचान कुणाल नाम के युवक से हुई थी. आरोप है कि कुणाल ने उसे हथियार मुंबई ले जाने के लिए तैयार किया और बबीता को भी इस काम में शामिल करने को कहा.
पुलिस की जांच के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कुणाल दोनों महिलाओं को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर गया. पिस्तौल राधा के बैग में रखी गई थी. इसके बाद दोनों ट्रेन से मुंबई पहुंचीं और 17 अक्टूबर को दादर स्टेशन पर उतरकर एक होटल में ठहरीं. आरोप है कि उसी दिन एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से बैग लेकर चला गया.

अमृतसर से आया था हथियार, 20 कारतूस भी मिले
पुलिस के अनुसार, कुणाल अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लेकर आया था. जांच में अमेरिका में रहने वाले अनिल पंडित का नाम भी सामने आया है. आरोप है कि कुणाल ने अनिल पंडित के निर्देश पर हथियार हासिल किए थे. अनिल पंडित के लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने की बात भी जांच के दायरे में है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुणाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया. वहीं, राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया. चारों को आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है.
18 अक्टूबर की फायरिंग से जुड़ रही हथियारों की कड़ी
मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई गई थीं. अभिनेता सुरक्षित बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर और मौके पर मौजूद उमेश कुमार चौहान घायल हो गए थे. चौहान कथित तौर पर अभिनेता का वीडियो बना रहे थे.
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बिहार का नाबालिग हिरासत में, कोटा से 2 गिरफ्तार
#WATCH | Delhi | Firing incident targeting actor Tiger Shroff | Praveen Tripathi (DCP, Special Cell) says, "Yesterday, a special team arrested 4 people, including two women named Radha and Babita and two men named Sumit and Kunal… Having recently been released from jail in connection with another case, Kunal, acting on instructions from Anil Pandit, traveled to Amritsar with his associate, Sumit, to collect weapons from a specific location. With the help of his associate Radha, he then had these weapons transported to Mumbai. In Mumbai, Radha and Babita delivered the weapons to a minor near the railway station… Kunal used Radha and Babita as couriers. He leveraged his personal relationship with Radha to involve her, and they traveled to Mumbai by train, carrying the weapons… Kunal was in contact with Anil Pandit via encrypted communication. Previously, at Anil Pandit’s behest, he had carried out a shooting incident in Panipat. This time, too, he was receiving instructions from Anil Pandit via social media and relaying them further… The instructions concerned logistics: where to pick up the weapons, how to transport them to Mumbai, and to whom they were to be delivered upon arrival…"When asked if any other celebrity was targeted by them, he says, "Nothing of that sort emerged during our interrogation, as these individuals were merely part of the weapon supply network. Their knowledge was limited strictly to where to procure the weapons and where to deliver them…"He adds, "Anil Pandit and Harry Boxer are part of Randeep Malik gang, whose name has recently surfaced in connection with extortion calls and incidents of firing… They were in contact through encrypted channels, from which they received all their instructions, which they then followed… According to our preliminary information, Kunal received Rs 70,000-80,000 for facilitating the movement of the weapons; out of this, about Rs 10,000-12,000 was given to the courier, Babita… Kunal and Sumit are from Sonipat. Radha and Babita are originally from UP, but they were residing in Sonipat, where they were employed in security-related work… These individuals had come into contact only over the last 2-3 weeks for this specific task. They departed from here on the 15th and reached Mumbai on the morning of the 17th; near Dadar railway station, around 11 o’clock, they handed over the minor boy."
— ANI (@ANI) October 21, 2026
घटना के बाद पुलिस ने राजस्थान के कोटा से फायरिंग में शामिल बताए जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अब हथियारों की व्यवस्था और उन्हें मुंबई तक पहुंचाने के आरोप में चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बैग ले जाने वाले नाबालिग की भूमिका क्या थी और हथियार आखिर किन लोगों तक पहुंचे.
एन्क्रिप्टेड ऐप पर संपर्क की भी जांच
पुलिस के मुताबिक, अनिल पंडित और कुणाल के बीच एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप के जरिए संपर्क होने का आरोप है. जांच एजेंसी यह पता लगा रही है कि हथियारों की व्यवस्था किसके निर्देश पर हुई और फायरिंग की साजिश में किसकी क्या भूमिका थी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंधों की भी जांच जारी है. फिलहाल इन संबंधों और आरोपियों की भूमिकाओं को लेकर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है.



