Tiger Shroff Firing Case : 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी के दौरान अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर गोलियां बरसाई गईं. वारदात को तीन अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया. घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगने की खबर है. इस घटना ने फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान खींचा है. इसी बीच सलमान खान अगले हफ्ते बिग बॉस 20 के वीकेंड में नजर नहीं आने की खबर सामने आयी है.
बताया जा रहा है कि उनकी जगह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी शो को होस्ट करेंगे. सलमान ने खुद शो के दौरान घरवालों को बताया कि पहले से तय वर्क कमिटमेंट के कारण वह अगले हफ्ते होस्टिंग नहीं कर पाएंगे.
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद सलमान की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी अनुपस्थिति की वजह काम से जुड़ी व्यस्तता बताई है.
जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर चलीं गोलियां, अभिनेता सुरक्षित
Tiger Shroff Firing Case: फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग के कारण सलमान की व्यस्तता
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म का काम लगभग पूरा होने वाला है और मेकर्स इसे अगले साल ईद पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. इसी शूटिंग शेड्यूल के चलते सलमान को ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार से ब्रेक लेना पड़ रहा है. उनकी जगह रोहित शेट्टी घरवालों से बातचीत करेंगे और शो को आगे बढ़ाएंगे.
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बढ़ी चर्चा
18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर पांच राउंड गोलियां चलाई थीं. इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी. घटना के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
इसी बीच सलमान खान के शो से अनुपस्थित रहने की खबर सामने आने के कारण दोनों घटनाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, सलमान के ब्रेक और टाइगर की कार पर हुई फायरिंग के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की गई है.
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बिहार का नाबालिग हिरासत में, कोटा से 2 गिरफ्तार
सलमान के करीबियों को पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
पिछले कुछ समय में सलमान खान के कई करीबियों को धमकियां मिलने के मामले सामने आए हैं. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को भी धमकियां मिलने की खबरें सामने आ चुकी हैं.
टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ और सलमान खान की दोस्ती दशकों पुरानी है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. जैकी श्रॉफ सलमान की आगामी फिल्म ‘मॉन्स्टर’ में भी नजर आने वाले हैं.



